Skip to content

Criss Cross Classes

Our Content is Our Power

Menu
  • Home
  • CBSE
    • Hindi Medium
      • Class 9
      • Class 10
      • Class 11
      • Class 12
    • English Medium
      • Class 9
      • Class 10
      • Class 11
      • Class 12
  • State Board
    • UP Board (UPMSP)
      • Hindi Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
      • English Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
    • Bihar Board (BSEB)
      • Hindi Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
      • English Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
    • Chhattisgarh Board (CGBSE)
      • Hindi Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
      • English Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
    • Haryana Board (HBSE)
      • Hindi Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
      • English Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
    • Jharkhand Board (JAC)
      • Hindi Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
      • English Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
    • Uttarakhand Board (UBSE)
      • Hindi Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
      • English Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
    • Madhya Pradesh Board (MPBSE)
      • Hindi Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
      • English Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
    • Punjab Board (PSEB)
      • Hindi Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
      • English Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
    • Rajasthan Board (RBSE)
      • Hindi Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
      • English Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
  • EBooks
    • Hindi Medium
      • Class 10
        • Hindi
        • English
        • Maths
        • Science
        • Social Science
      • Class 11
        • Hindi
        • English
        • History
        • Sociology
        • Economics
        • Geography
        • Political Science
      • Class 12
        • Hindi
        • English
        • History
        • Sociology
        • Economics
        • Geography
        • Political Science
    • English Medium
      • Class 10
        • Hindi
        • English
        • Maths
        • Science
        • Social Science
      • Class 11
        • Hindi
        • English
        • History
        • Sociology
        • Economics
        • Geography
        • Political Science
      • Class 12
        • Hindi
        • English
        • History
        • Sociology
        • Economics
        • Geography
        • Political Science
  • Courses
    • Hindi Medium
      • Class 10
        • Hindi
        • English
        • Maths
        • Science
        • Social Science
      • Class 11
        • Hindi
        • English
        • History
        • Sociology
        • Economics
        • Geography
        • Political Science
      • Class 12
        • Hindi
        • English
        • History
        • Sociology
        • Economics
        • Geography
        • Political Science
    • English Medium
      • Class 10
        • Hindi
        • English
        • Maths
        • Science
        • Social Science
      • Class 11
        • Hindi
        • English
        • History
        • Sociology
        • Economics
        • Geography
        • Political Science
      • Class 12
        • Hindi
        • English
        • History
        • Sociology
        • Economics
        • Geography
        • Political Science
  • NIOS
    • Class 10
    • Class 12
  • Grammar
    • English Grammar
  • IGNOU
  • Computer
    • In Hindi
    • In English
  • Contact us
  • About us
Menu

Home » Class 10 SST Important Questions in Hindi » विनिर्माण उद्योग Important Questions || Class 10 Social Science (Geography) Chapter 6 in Hindi ||

विनिर्माण उद्योग Important Questions || Class 10 Social Science (Geography) Chapter 6 in Hindi ||

Posted on November 10, 2022November 10, 2022 by Anshul Gupta

पाठ – 6

विनिर्माण उद्योग

In this post we have mentioned all the important questions of class 10 Social Science (Geography) chapter 6 Manufacturing Industries in Hindi

इस पोस्ट में कक्षा 10 के सामाजिक विज्ञान (भूगोल) के पाठ 6 विनिर्माण उद्योग  के सभी महतवपूर्ण प्रश्नो का वर्णन किया गया है। यह उन सभी विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है जो इस वर्ष कक्षा 10 में है एवं सामाजिक विज्ञान (भूगोल) विषय पढ़ रहे है।

BoardCBSE Board, UP Board, JAC Board, Bihar Board, HBSE Board, UBSE Board, PSEB Board, RBSE Board
TextbookNCERT
ClassClass 10
SubjectSocial Science (Geography)
Chapter no.Chapter 6
Chapter Nameविनिर्माण उद्योग (Manufacturing Industries)
CategoryClass 10 Social Science (History) Important Questions in Hindi
MediumHindi
Class 10 Social Science (Geography) Chapter 6 विनिर्माण उद्योग Important Questions in Hindi

Chapter 6 विनिर्माण उद्योग

1 अंक वाले प्रश्न

प्रश्न 1  विनिर्माण किसे कहते हैं ? 

उत्तर: कच्चे माल को मूल्यवान उत्पाद में परिवर्तित कर अधिक मात्रा में वस्तुओं के उत्पादन को विनिर्माण कहते हैं।

प्रश्न 2 कौन सा कारक किसी उद्योग की अवस्थिति में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है ? 

उत्तर: न्यूनतम उत्पादन लागत। 

प्रश्न 3 विनिर्माण उद्योगों का क्या महत्व है ?

उत्तर: विनिर्माण उद्योगों के विकास तथा स्पर्धा से कृषि उत्पादन और वाणिज्य व्यापार को बढ़ावा मिलता है।

प्रश्न 4 उद्योगों की स्थापना को प्रभावित करने वाले कारक कौन-कौन से हैं ? 

उत्तर: कच्चे माल की उपलब्धता, श्रमिक, पूँजी, बाजार, शक्ति के साधन, वित्तीय संस्थाएँ आदि।

प्रश्न 5 आधारभूत उद्योग किन्हें कहते हैं ? 

उत्तर: ऐसे उद्योग जिनके उत्पादन व कच्चे माल पर दूसरे उद्योग निर्भर हैं जैसे लोहा-इस्पात उद्योग, एल्यूमीनियम उद्योग, प्रगलन उद्योग आदि।

प्रश्न 6 भारत का कौन सा लोहा इस्पात संयंत्र जर्मनी के सहयोग से स्थापित किया गया है ? 

उत्तर: राउरकेला (उड़ीसा)

प्रश्न 7 भारत में पहला सफल सूती वस्त्र उद्योग कब व कहाँ लगाया गया था ? 

उत्तर: 1854 में मुंबई में।

प्रश्न 8 कौन सी एजेंसी सार्वजनिक क्षेत्र में स्टील के बाजार में उपलब्ध करवाती है ? 

उत्तर: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड। (SAIL)

प्रश्न 9 सीमेंट उद्योग की इकाइयाँ गुजरात में क्यों लगाई गई हैं ? 

उत्तर: गुजरात में इस उद्योग को खाड़ी देशों में निर्यात की सुविधाएँ उपलब्ध हैं।

प्रश्न 10 भारत में पहला सीमेंट उद्योग कब और कहाँ स्थापित किया गया?

उत्तर: 1904 में चेन्नई में।

प्रश्न 11 भारत की इलैक्ट्रॉनिक राजधानी का नाम लिखिए। 

उत्तर: बैंगलूरु।

प्रश्न 12 द्वितीयक क्रियाओं का क्या अर्थ है। 

उत्तर: द्वितीयक क्रियाओं में लगे व्यक्ति कच्चे माल का आकार बदलकर व उसे परिष्कृत वस्तुओं में परिवर्तित करते हैं।

प्रश्न 13 कौन से उद्योग में चूना पत्थर को कच्चे माल के रूप में प्रयोग किया जाता है ? 

उत्तर: सीमेंट उद्योग।

प्रश्न 14 पैराम्बूर किस लिए प्रसिद्ध है ?

उत्तर: रेलगाड़ी व मालगाड़ी के डिब्बे बनाने के लिए।

प्रश्न 15 पटसन का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है ? 

उत्तर: बांग्लादेश।

प्रश्न 16 भिलाई इस्पात कारखाना किस राज्य में है ? 

उत्तर: छत्तीसगढ़। 

प्रश्न 17 वायु प्रदूषण को बढ़ावा देने वाले उद्योगों के नाम बताइए।

उत्तर: प्रगलन उद्योग, रसायन व कागज़ उद्योग, तेलशोधन शालाएँ, ईंटों के भट्टे।

प्रश्न 18 ध्वनि प्रदूषण को बढ़ावा देने वाले उद्योगों के नाम बताइए। 

उत्तर: जेनरेटर, औद्योगिक व निर्माण कार्य, लकड़ी चीरने के कारखाने, विद्युत ड्रिल।

प्रश्न 19 कौन सा उद्योग चूना पत्थर का उपयोग कच्चे माल के रूप में करता है ?

उत्तर: सीमेंट उद्योग चूना पत्थर का उपयोग कच्चे माल के रूप में करता है। 

प्रश्न 20 कोलकाता बंदरगाह का भार कम करने के लिए कौन सा प्रमुख बंदरगाह विकसित किया गया है ? 

उत्तर: हल्दिया को कोलकाता बंदरगाह का भार कम करने के लिए विकसित किया गया है।

प्रश्न 21 भारत में सूती वस्त्रों के दो प्रसिद्ध केंद्रों का उल्लेख करें ?

उत्तर: मुंबई और अहमदाबाद।

लघु। दीर्घ प्रश्न (3/5 अंक) 

प्रश्न 1 उद्योगों की अवस्थिति को प्रभावित करने वाले तीन भौतिक कारक बताइए। 

उत्तर: भौतिक कारक

  • कच्चे माल की उपलब्धता 
  • शक्ति के साधन 
  • अनुकूल जलवायु 

प्रश्न 2 उद्योगों की अवस्थिति को प्रभावित करने वाले तीन मानवीय कारक बताइए। 

उत्तर: मानवीय कारक

  • श्रम 
  • पूँजी 
  • बाज़ार 
  • परिवहन और संचार बैकिंग, बीमा आदि की सुविधाएँ। 
  • आधारिक संरचना 
  • उद्यमी

प्रश्न 3 सार्वजनिक व निजी क्षेत्र के उद्योगों में अन्तर स्पष्ट कीजिए। 

उत्तर:

  • सरकारी नीतियाँ सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योग :- वे उद्योग जिनका स्वामित्व राज्य सरकार या केन्द्रीय सरकार के किसी संगठन के पास होता है। जैसे भारतीय रेल, जहाज निर्माण उद्योग, भिलाई और दुर्गापुर लोहा-इस्पात उद्योग आदि। 
  • निजी क्षेत्र के उद्योग :- वे उद्योग जिनका स्वामित्व कुछ व्यक्तियों अथवा फर्मो या कंपनियों के पास होता है। जैसे ब्रिटानिया उद्योग जो ब्रैड और बिस्कुट बनाता है। जमशेदपुर में टिस्को। (टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी)

प्रश्न 4 भारत में अधिकांश जूट मिलें पश्चिम बंगाल में क्यों स्थित हैं ? 

उत्तर:

  • भारत में सबसे अधिक पटसन का उत्पादन पश्चिम बंगाल में होता है।
  • इस उद्योग को कच्चे पटसन के निस्तारण के लिए पानी की अधिक आवश्यकता पड़ती है जो हुगली नदी से पर्याप्त मात्रा में मिल जाता है।
  • पश्चिम बंगाल, बिहार, उड़ीसा आदि पड़ोसी राज्यों से सस्ते मजदूर भी मिल जाते हैं।
  • पटसन की चीज़ों के निर्यात के लिए कोलकाता का बन्दरगाह है। 
  • कच्चे माल की मिलों तक सुविधाजनक परिवहन के लिए रेलवे, रोड़वेज और जल परिवहन। 
  • एक बड़ा शहर होने के कारण कोलकाता बैकिंग बीमा आदि सुविधाएँ उपलब्ध कराता है।

प्रश्न 5 विनिर्माण उद्योग को भारत के आर्थिक विकास की रीढ़ की हड्डी क्यों माना जाता है ? 

उत्तर: जिस प्रकार शरीर को आकार रीढ़ की हड्डी से मिलता है उसी प्रकार एक देश की अर्थव्यवस्था के आर्थिक विकास का मुख्य आधार विनिर्माण उद्योग हैं। 

  • कृषि के आधुनिकीकरण में सहायक हैं।
  • द्वितीयक तथा तृतीयक सेवाओं में रोजगार उपलब्ध करवाते हैं। 
  • विदेशी मुद्रा प्राप्त होती है। 
  • बेरोजगारी और गरीबी को दूर करने में सहायक हैं। 
  • राष्ट्रीय धन में वृद्धि होती है। 
  • दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करते हैं।

प्रश्न 6 भारत में चीनी उद्योग के सम्मुख कौन-कौन सी चुनौतियाँ हैं ? 

उत्तर: 

  • यह उद्योग मौसमी प्रकृति का है, छोटी अवधि का होता है। 
  • गन्ने का उत्पादन प्रति हैक्टेयर कम है। 
  • पुरानी मशीनों का होना। 
  • खोई का अधिकतम इस्तेमाल न कर पाना। 
  • परिवहन के साधनों के असक्षम होने के कारण गन्ने का समय पर कारखानों में न पहुँचना। 

प्रश्न 7 ‘कृषि और उद्योग एक दूसरे से अलग नहीं, बल्कि एक दूसरे के पूरक हैं’ स्पष्ट कीजिए। 

उत्तर:

  • कृषि, उद्योगों के लिए बड़ी मात्रा में कच्चा माल जैसे कपास, जूट, गन्ना आदि का उत्पादन करती है। 
  • उद्योग, किसानों को खेती के विकास के लिए उर्वरक, कीटनाशक, खरपतवार नाशक, मशीनें आदि उपलब्ध कराता है। जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि सम्भव हुई है।
  • उद्योगों द्वारा कृषि उत्पादों को मण्डी तक पहुँचाना, बेचना काफी आसान हो गया है।

प्रश्न 8 भारत में सूती वस्त्र उद्योग के सामने कौन-कौन सी समस्याएँ हैं ? 

उत्तर:

  • पुरानी और परंपरागत तकनीक
  • लंबे रेशे वाली कपास की पैदावार का कम होना। 
  • नई मशीनरी का अभाव। 
  • कृत्रिम वस्त्र उद्योग से प्रतिस्पर्धा।
  • अनियमित बिजली की आपूर्ति।

प्रश्न 9 हमारे देश के लिए सीमेंट उद्योग का विकास अति महत्वपूर्ण है, क्यों ? 

उत्तर:

  • भवन, फैक्टरियाँ, सड़कें, पुल, बाँध, घर आदि का निर्माण करने के लिए आवश्यक है। 
  • हमारा सीमेंट उद्योग उत्तम गुणवत्ता वाले सीमेंट का उत्पादन करता है। 
  • अफ्रीका के देशों में मांग रहती है। 

प्रश्न 10 भारत में उदारीकरण एवं प्रत्यक्ष विदेशी निवेश ने किस प्रकार मोटरगाड़ी उद्योग में अत्यधिक वृद्धि की है ? स्पष्ट कीजिए। 

उत्तर:

  • उदारीकरण के पश्चात नए और आधुनिक मॉडल के वाहनों का बाजार बढ़ा है। 
  • वाहनों की मांग बढ़ी है। कार, स्कूटर, स्कूटी, बाईक ऑटो रिक्शा की संख्या में अपार वृद्धि हुई है। 
  • प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के साथ नई प्रौद्योगिकी के उपयोग से यह उद्योग विश्वस्तरीय विकास के स्तर पर आ गया है। आज 15 इकाइयाँ कार, 14 इकाइयाँ स्कूटर, मोटरसाइकिल तथा ऑटोरिक्शा का निर्माण करती हैं।

प्रश्न 11 भारत का जूट उद्योग किन चुनौतियों का सामना कर रहा है। 

उत्तर:

  • कृत्रिम रेशों से चीजें बनने लगी हैं। 
  • कृत्रिम रेशे से बनी चीजें सस्ती होती हैं। 
  • जूट की खेती पर व्यय बहुत हो जाता है। 
  • विदेशी स्पर्धा का मुकाबला बाजार में चुनौती के रूप में खड़ा है। 
  • बांग्लादेश अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में चुनौती के रूप में खड़ा है। 

प्रश्न 12 उद्योगों द्वारा पर्यावरणीय प्रदूषण को कम करने के लिए उठाए गए विभिन्न उपायों का वर्णन कीजिए। 

उत्तर:

  • प्रदूषित जल को नदियों में न बहाया जाये। 
  • जल को साफ करके प्रवाहित करना चाहिए। 
  • जल विद्युत का प्रयोग करना चाहिए। 
  • ऐसी मशीनरी का प्रयोग करना चाहिए जो कम ध्वनि करे।

प्रश्न 13 भारत के सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग का आर्थिक विकास में क्या योगदान है ? वर्णन कीजिए। 

उत्तर:

  • रोज़गार उपलब्ध करवाता है। 
  • विदेशी मुद्रा अर्जित करता है। 
  • कार्यरत महिलाओं की संख्या में वृद्धि हुई है।
  • हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का निरंतर विकास हो रहा है। 
  • सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी पार्क, विशेषज्ञों को एकल विंडो सेवा तथा उच्च आंकड़े संचार सुविधा प्रदान करते हैं।

प्रश्न 14 ‘औद्योगिकीकरण और शहरीकरण साथ-साथ चलते हैं।’ कथन की व्याख्या करें। 

उत्तर: शहर उद्योगों को बाजार, बैंकिंग, बीमा, परिवहन, श्रम सलाहकार वित्तीय सलाह आदि जैसी सेवाएँ भी प्रदान करते हैं। जबकि उद्योग, शहरों को निर्मित सामान, रोजगार और ऊर्जा आदि प्रदान करते हैं।

प्रश्न 15 कपास उद्योग की प्रमुख समस्याएं क्या हैं ? 

उत्तर:

  • बिजली की आपूर्ति अनियमित है।
  • मशीनरी को उन्नत करने की आवश्यकता है। 
  • श्रम का कम निष्पादन।
  • सिंथेटिक फाइबर उद्योग के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा।

प्रश्न 16 छोटानागपुर पठारी क्षेत्र में लौह और इस्पात उद्योग की आधिकतम सांद्रता क्यों है ?

उत्तर:

  • लौह अयस्क की कम लागत।
  • नजदीक में उच्च श्रेणी के कच्चे माल की उपलब्धता। 
  • सस्ते श्रम की उपलब्धता।
  • घरेलू बाजार में विशाल विकास क्षमता। 

प्रश्न 17 ‘भारत लोहे और इस्पात क्षेत्र में अपनी पूरी क्षमता का प्रदर्शन नहीं कर रहा है।’ कारणों की व्याख्या कीजिए। 

उत्तर:

  • कोकिंग कोल की उच्च लागत और सीमित उपलब्धता।
  • श्रम की कम उत्पादकता। 
  • ऊर्जा की अनियमित आपूर्ति।
  • कमजोर बुनियादी ढांचा।

प्रश्न 18 लोहा और इस्पात उद्योग को आधारभूत उद्योग क्यों कहा जाता है ? कारणों का उल्लेख करें। 

उत्तर:

  • कई अन्य उद्योग, लोहे और इस्पात उद्योग पर निर्भर हैं।
  • लोहा और इस्पात उद्योग अन्य उद्योगों जैसे कि चीनी उद्योग या सीमेंट उद्योग आदि को मशीनरी प्रदान करता है। 
  • देश की औद्योगिक प्रगति इस उद्योग पर निर्भर करती है।
  • बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार प्रदान करता है।

प्रश्न 19 लोहा और इस्पात उद्योग को भारी उद्योग क्यों कहा जाता है ? व्याख्या करें। 

उत्तर:

  • लौह अयस्क, कोयला और चूना जैसे सभी कच्चे माल प्रकृति से ही भारी हैं। 
  • इस उद्योग के तैयार उत्पादों को परिवहन हेतु उच्च लागत की आवश्यकता होती है।

प्रश्न 20 हुगली में जूट उद्योग की सांद्रता के लिए कौन से कारक जिम्मेदार हैं ? 

उत्तर:

  • पश्चिम बंगाल में जूट के रेशे की सबसे अधिक गांठे पैदा होती हैं।
  • जूट उद्योग को बहुत सारे पानी की आवश्यकता होती है जो हुगली नदी से आसानी से उपलब्ध होता है। 
  • उद्योग के लिए लोहे और कोयले की जरूरत होती है, यह रानीगंज की नजदीकी खदानों से भी उपलब्ध है। 
  • पड़ोसी राज्य बिहार और ओडिशा से सस्ता श्रम भी उपलब्ध है। 
  • कोलकाता अच्छा बंदरगाह है जो आसानी से जूट का निर्यात कर सकता है। कोलकाता एक अच्छा बाजार भी है।

प्रश्न 21 भारत में पर्यटन के बढ़ते महत्त्व पर प्रकाश डालिए?

उत्तर:

  • विश्व का सबसे तेजी से बढ़ता हुआ तृतीयक क्षेत्र का उद्योग।
  • कुल 2500 लाख नौकिरियाँ प्रदान करता है। 
  • कुल राजस्व सकल घरेलू उत्पाद का 40 प्रतिशत। 
  • उद्योगों व व्यापार में वृद्धि का कारक। 
  • देश के आधार भूत ढाँचे में सुधार। 
  • अन्तराष्ट्रीय बंधुता बढ़ाने में उपयोगी। 
  • हाल के वर्षों में पर्यटन उद्योग के कई नये स्वरूप जैसे मेडिकल टूरिज्म आदि का प्रचलन भी बढ़ा है।

We hope that class 10 Social Science (Geography) Chapter 6 विनिर्माण उद्योग (Manufacturing Industries) Important Questions in Hindi helped you. If you have any queries about class 10 Social Science (Geography) Chapter 6 विनिर्माण उद्योग (Manufacturing Industries) Important Questions in Hindi or about any other Important Questions of Class 10 Social Science (Geography) in Hindi, so you can comment below. We will reach you as soon as possible.

हमें उम्मीद है कि कक्षा 10 सामजिक विज्ञान (भूगोल) अध्याय 6 विनिर्माण उद्योग (Manufacturing Industries) हिंदी के महत्वपूर्ण प्रश्नों ने आपकी मदद की। यदि आपके पास कक्षा 10 सामजिक विज्ञान (भूगोल) अध्याय 6 विनिर्माण उद्योग (Manufacturing Industries) के महत्वपूर्ण प्रश्नो या कक्षा 10 के किसी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न, नोट्स, वस्तुनिष्ठ प्रश्न, क्विज़, या पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों के बारे में कोई सवाल है तो आप हमें [email protected] पर मेल कर सकते हैं या नीचे comment कर सकते हैं। 

Category: Class 10 SST Important Questions in Hindi

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Free WhatsApp Group

Free Telegram Group

Our Application

Class 12

  • Class 12 All Video Courses
  • Class 12 All Important Notes 
  • Class 12 All Important Questions
  • Class 12 All Important Quizzes
  • Class 12 All Important Objective Questions
  • Class 12 All Sample Papers
  • Class 12 All Last Year Questions Papers
  • Class 12 All PDF E-books

Class 11

  • Class 11 All Video Courses
  • Class 11 All Important Notes 
  • Class 11 All Important Questions
  • Class 11 All Important Quizzes
  • Class 11 All Important Objective Questions
  • Class 11 All Sample Papers
  • Class 11 All Last Year Questions Papers
  • Class 11 All PDF E-books

Class 10

  • Class 10 All Video Courses
  • Class 10 All Important Notes 
  • Class 10 All Important Questions
  • Class 10 All Important Quizzes
  • Class 10 All Important Objective Questions
  • Class 10 All Sample Papers
  • Class 10 All Last Year Questions Papers
  • Class 10 All PDF E-books

More Important Questions

  • Class 10 Hindi Important Questions (42)
  • Class 10 Important Questions (0)
  • Class 10 Math Important Questions in Hindi (0)
  • Class 10 Science Important Questions in Hindi (0)
  • Class 10 SST Important Questions in Hindi (25)
  • Class 11 Economics Important Questions in Hindi (0)
  • Class 11 Geography Important Questions in Hindi (23)
  • Class 11 Hindi Important Questions (45)
  • Class 11 History Important Questions in Hindi (1)
  • Class 11 Important Questions (0)
  • Class 11 Physical Education Important Questions in Hindi (0)
  • Class 11 Political Science Important Questions in Hindi (40)
  • Class 11 Sociology Important Questions in Hindi (0)
  • Class 12 Economics Important Questions in Hindi (0)
  • Class 12 Geography Important Questions in Hindi (22)
  • Class 12 Hindi Important Questions (47)
  • Class 12 History Important Questions in Hindi (13)
  • Class 12 Important Questions (0)
  • Class 12 Physical Education Important Questions in Hindi (0)
  • Class 12 Political Science Important Questions in Hindi (18)
  • Class 12 Sociology Important Questions in Hindi (1)
  • Class 9 Hindi Important Questions (41)
  • Class 9 Important Questions (0)
  • Class 9 Math Important Questions in Hindi (0)
  • Class 9 Science Important Questions in Hindi (0)
  • Class 9 SST Important Questions in Hindi (0)
  • Uncategorized (0)

Other Important Questions

  • डायरी के पन्ने Important Questions || Class 12 Hindi (Vitan) Chapter 4 in Hindi ||
  • अतीत में दबे पाँव Important Questions || Class 12 Hindi (Vitan) Chapter 3 in Hindi ||
  • जूझ Important Questions || Class 12 Hindi (Vitan) Chapter 2 in Hindi ||
  • सिल्वर वैडिंग Important Questions || Class 12 Hindi (Vitan) Chapter 1 in Hindi ||
  • श्रम-विभाजन और जाति-प्रथा, मेरी कल्पना का आदर्श समाज Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 18 in Hindi ||
  • शिरीष के फूल Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 17 in Hindi ||
  • नमक Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 16 in Hindi ||
  • चार्ली चैप्लिन यानी हम सब Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 15 in Hindi ||
  • पहलवान की ढोलक Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 14 in Hindi ||
  • काले मेघा पानी दे Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 13 in Hindi ||
  • बाजार दर्शन Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 12 in Hindi ||
  • भक्तिन Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 11 in Hindi ||
  • छोटा मेरा खेत, बगुलों के पंख Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 10 in Hindi ||
  • रुबाइयाँ, गज़ल Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 9 in Hindi ||
  • कवितावली (उत्तर कांड से), लक्ष्मण-मूच्छ और राम का विलाप Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 8 in Hindi ||
  • बादल राग Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 7 in Hindi ||
  • उषा Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 6 in Hindi ||
  • सहर्ष स्वीकारा है Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 5 in Hindi ||
  • कैमरे में बंद अपाहिज Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 4 in Hindi ||
  • कविता के बहाने, बात सीधी थी पर Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 3 in Hindi ||
  • पतंग Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 2 in Hindi ||
  • आत्म-परिचय, एक गीत Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 1 in Hindi ||
© 2025 Criss Cross Classes | Powered by Minimalist Blog WordPress Theme