विकास Important Questions || Class 10 Social Science (Economics) Chapter 1 in Hindi ||

Share Now on

पाठ – 1

विकास

In this post we have mentioned all the important questions of class 10 Social Science (Economics) chapter 1 Development in Hindi

इस पोस्ट में कक्षा 10 के सामाजिक विज्ञान (अर्थशास्त्र) के पाठ 1 विकास  के सभी महतवपूर्ण प्रश्नो का वर्णन किया गया है। यह उन सभी विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है जो इस वर्ष कक्षा 10 में है एवं सामाजिक विज्ञान (अर्थशास्त्र) विषय पढ़ रहे है।

Criss Cross Classes BookPrinted Books Are Available Now!
BoardCBSE Board, UP Board, JAC Board, Bihar Board, HBSE Board, UBSE Board, PSEB Board, RBSE Board
TextbookNCERT
ClassClass 10
SubjectSocial Science (Economics)
Chapter no.Chapter 1
Chapter Nameविकास (Development)
CategoryClass 10 Social Science (Economics) Important Questions in Hindi
MediumHindi
Class 10 Social Science (Economics) Chapter 1 विकास Important Questions in Hindi

Chapter 1 विकास

1 अंक वाले प्रश्न 

प्रश्न 1 अन्य राज्यों की अपेक्षा केरल में शिशु मृत्युदर कम क्यों हैं ? 

उत्तर: यहाँ स्वास्थ्य व शिक्षा सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था है। 

प्रश्न 2 क्या सिर्फ औसत आय के आधार पर विकास की गणना करना सही है। 

उत्तर: नहीं, क्योंकि उससे आय की असमानताओं का पता नहीं चलता।

प्रश्न 3 जीवन प्रत्याशा से क्या अभिप्राय है ?

उत्तर: व्यक्ति के संभावित जीवित रहने का औसत वर्ष।

प्रश्न 4 जी.डी. पी (GDP) का क्या अर्थ है ? 

उत्तर: किसी देश का सकल घरेलु उत्पाद।

प्रश्न 5 भारत में सर्वाधिक उच्च मानव विकास सूचकांक किस राज्य का है ? 

उत्तर: केरल राज्य का।

प्रश्न 6 मानव विकास सूचकांक की गणना किस संगठन के द्वारा की जाती है ? 

उत्तर: यू.एन.डी.पी. (UNDP)

प्रश्न 7 सार्वजनिक वितरण प्रणाली क्या है ? 

उत्तर: राशन वितरण की वह प्रणाली जिसके द्वारा उचित मूल्यों पर गरीबों को सरकारी दुकानों के माध्यम से राशन बाँटा जाता है।

प्रश्न 8 जन सुविधाओं का क्या अर्थ है ? 

उत्तर: वे सुविधाएँ जो मानव जीवन को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक होती हैं।

प्रश्न 9 अनवीकरणीय संसाधनों का उचित उपयोग क्यों जरूरी है ?

उत्तर: क्योंकि ये संसाधन सीमित मात्रा में उपलब्ध हैं और इन्हें पुनः प्राप्त नहीं किया जा सकता।

3/5 अंक वाले संभावित प्रश्न :

प्रश्न 1 “विकास के लक्ष्य भिन्न-भिन्न होते हैं और कभी-कभी ये परस्पर विरोधी भी हो सकते हैं”, इस कथन को स्पष्ट करो।

उत्तर: प्रत्येक व्यक्ति या समूह के विकास के लक्ष्य भिन्न भिन्न हो सकते हैं और कई बार इनकी प्रकृति परस्पर विपरीत भी हो सकती है। एक के लिए विकास का लक्ष्य दूसरे के लिए विनाश का कारण भी बन सकता है। उदाहरण- नदी पर बाँध बनाना, वहाँ के किसानों के विस्थापन का कारण बन सकता है।

प्रश्न 2 एक विकासशील और विकसित देश की मुख्य विशेषताएँ क्या होती हैं ? 

उत्तर:

विकसित देश :

  • नई तकनीक व विकसित उद्योग।
  • उच्च स्तरीय रहन-सहन
  • उच्च प्रति व्यक्ति आय
  • साक्षरता दर उच्च।
  • लोगों की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर (जन्मदर, मृत्यु दर पर नियंत्रण) 

विकासशील देश :

  • औद्योगिक रूप से पिछड़े हुए।
  • निम्न प्रति व्यक्ति आय।
  • साक्षरता दर नियम
  • सामान्य रहन-सहन।
  • बेहतर स्वास्थ्य का अभाव (अधिक मृत्यु दर) 

प्रश्न 3 आय के अतिरिक्त और कौन से कारक हैं जो हमारे जीवन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

उत्तर: आय के अतिरिक्त बेहतर जीवन के लिए परिवार, रोज़गार, मित्रता, सुरक्षा व समानता की भावना, शांतिपूर्ण माहौल आदि भी महत्त्वपूर्ण हैं। क्योंकि मुद्रा से केवल भौतिक वस्तुएँ ही खरीदी जा सकती हैं।

प्रश्न 4 आर्थिक विकास के लिए साक्षरता क्यों अनिवार्य है ? स्पष्ट कीजिए। 

उत्तर:

  • इससे ज्ञान व दक्षता प्राप्त होती है।
  • रोज़गार का स्तर बढ़ता है। 
  • नई तकनीकों का प्रयोग व स्तर बढ़ता है। 
  • लोगों में स्वास्थ्य, पर्यावरण आदि के प्रति जागरूकता बढ़ती है। 
  • नए-नए उद्योगों को स्थापित करने की क्षमता बढ़ती है। 

प्रश्न 5 निम्नलिखित को स्पष्ट कीजिए 

क) शिशु मृत्यु दर 

उत्तर: शिशु मृत्यु दर किसी वर्ष में पैदा हुए 1000 जीवित बच्चों में से एक वर्ष की आयु से पूर्व मरने वाले शिशुओं का अनुपात। 

ख) निवल उपस्थिति अनुपात

उत्तर: निवल उपस्थिति अनुपात – 6-10 वर्ष की आयु के स्कूल जाने वाले कुल बच्चों का उस आयु वर्ग के कुल बच्चों के साथ प्रतिशत/अनुपात। 

ग) साक्षरता दर 

उत्तर: साक्षरता दर 7 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों में साक्षर जनसंख्या का अनुपात। 

घ) बी.एम.आई.

उत्तर: 

बी.एम.आई. शरीर द्रव्यमान सूचकांक। पौषण वैज्ञानिक, किसी व्यस्क के अल्पपोषित होने की जाँच कर सकते हैं।

प्रश्न 6 विकास की धारणीयता से क्या अभिप्राय है ? विकास की धारणीयता की चार विशेषताओं का उल्लेख कीजिए ? 

उत्तर: विकास की धारणीयता से अभिप्राय है कि पर्यावरण को नुकसान पहुँचाए बिना विकास करना तथा वर्तमान पीढियो की जरूरतों के साथ-साथ भावी पीढ़ियों की जरूरतों को ध्यान में रखना। विशेषताएं:

  • संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग।
  • नवीकरणीय संसाधनों का अधिकतम उपयोग। 
  • वैकल्पिक संसाधनों को ढूंढने में मदद।
  • संसाधनों के पुनः उपयोग व चक्रीय प्रक्रिया को बढ़ावा।

प्रश्न 7 “जो महिलाएँ वेतन भोगी कार्य करती हैं, वह एक ऐसे लोगों का उदाहरण है जो मिले जुले लक्ष्यों को पूरा करते हैं ? इस कथन का विश्लेषण करें।

उत्तर:

  • वेतन भोगी महिलाओं का घर और समाज में आदर बढ़ता है।
  • उनके काम-काज में हाथ बँटाया जाएगा। 
  • वेतनभोगी महिलाओं को अधिक स्वीकार किया जाएगा। 
  • यदि वातावरण सुरक्षित है तो ज्यादा महिलाएँ नौकरी कर सकती हैं। 
  • अपने परिवार का जीवन स्तर सुधार सकती हैं।

प्रश्न 8 “जेब में रखा रुपया वे सब वस्तुएँ और सेवाएँ नहीं खरीद सकता है, जिसकी आवश्यकता आपको एक बेहतर जीवन के लिए हो सकती है।” क्या आप इस कथन से सहमत हैं ? विवेचना करें।

उत्तर: सहमत

  • जेब में रखा रुपया सब कुछ नहीं खरीद सकता। 
  • प्रदूषण मुक्त वातावरण नहीं खरीद सकता। 
  • संक्रमक बीमारियों से नहीं बचा जा सकता जब तक समाज कदम नहीं उठाता। 
  • अभौतिक वस्तुएँ-आदर, सम्मान, सुरक्षा, स्वतंत्रता आदि भी नहीं पा सकते। 
  • जीवन की खुशियाँ मुद्रा नहीं खरीद सकती। 

We hope that class 10 Social Science (Economics) Chapter 1 विकास (Development) Important Questions in Hindi helped you. If you have any queries about class 10 Social Science (Economics) Chapter 1 विकास (Development) Important Questions in Hindi or about any other Important Questions of class 10 Social Science (Economics) in Hindi, so you can comment below. We will reach you as soon as possible.

हमें उम्मीद है कि कक्षा 10 सामजिक विज्ञान (अर्थशास्त्र) अध्याय 1 विकास (Development) हिंदी के महत्वपूर्ण प्रश्नों ने आपकी मदद की। यदि आपके पास कक्षा 10 सामजिक विज्ञान (अर्थशास्त्र) अध्याय 1 विकास (Development) के महत्वपूर्ण प्रश्नो या कक्षा 10 के किसी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न, नोट्स, वस्तुनिष्ठ प्रश्न, क्विज़, या पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों के बारे में कोई सवाल है तो आप हमें [email protected] पर मेल कर सकते हैं या नीचे comment कर सकते हैं। 


Share Now on

2 thoughts on “विकास Important Questions || Class 10 Social Science (Economics) Chapter 1 in Hindi ||

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *