पाठ – 8
लोकतंत्र की चुनौतियाँ
In this post we have mentioned all the important questions of class 10 Social Science (Political Science) chapter 8 Challenges to Democracy in Hindi
इस पोस्ट में कक्षा 10 के सामाजिक विज्ञान (राजनीति विज्ञान) के पाठ 8 लोकतंत्र की चुनौतियाँ के सभी महतवपूर्ण प्रश्नो का वर्णन किया गया है। यह उन सभी विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है जो इस वर्ष कक्षा 10 में है एवं सामाजिक विज्ञान (राजनीति विज्ञान) विषय पढ़ रहे है।
Board | CBSE Board, UP Board, JAC Board, Bihar Board, HBSE Board, UBSE Board, PSEB Board, RBSE Board |
Textbook | NCERT |
Class | Class 10 |
Subject | Social Science (Political Science) |
Chapter no. | Chapter 8 |
Chapter Name | लोकतंत्र की चुनौतियाँ (Challenges to Democracy) |
Category | Class 10 Social Science (Political Science) Important Questions in Hindi |
Medium | Hindi |
Chapter 8 लोकतंत्र की चुनौतियाँ
1 अंक वाले प्रश्न
प्रश्न 1 किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था द्वारा सामना की जाने वाली समस्याओं को क्या कहते है ?
उत्तर: लोकतंत्र की चुनौतियाँ
प्रश्न 2 प्रत्येक लोकतंत्र के समक्ष किसकी मुख्य चुनौती होती है ?
उत्तर: विस्तार की चुनौती
प्रश्न 3 लोगों को राजनीतिक सुधार लागू करने में सशक्त बनाने वाला कौन सा कानून श्रेष्ठत्तम है।
उत्तर: सूचना का अधिकार, 2005
प्रश्न 4 राजनीतिक सुधार किसे कहते हैं ?
उत्तर: लोकतंत्र की विभिन्न चुनौतियों के बारे में सभी सुझाव या प्रस्ताव ‘लोकतांत्रिक सुधार या राजनीतिक सुधार कहे जाते हैं।
लघु/ दीर्घ प्रश्न (3/5 अंक)
प्रश्न 1 लोकतंत्र की चुनौतियों पर हम कैसे विजय प्राप्त कर सकते है ? समझाएँ।
उत्तर:
- सैद्धान्तिक रूप से सुधार मुख्यतः राजनीतिक दलों के द्वारा ही लाये जाने चाहिए।
- जनादेश के अनुसार समुचित संवैधानिक आधार अपनाया जाना चाहिए।
- पंचायती राज व्यवस्था के द्वारा प्रशासन में लोगों की भागीदारी बढ़ाने का प्रयास।
- सामाजिक जरूरतों के अनुसार नियमों में समय-समय पर बदलाव।
प्रश्न 2 लोकतंत्र की चुनौतियाँ कौन-कौन सी है ?
उत्तर:
- बुनियादी चुनौती – जहाँ लोकतंत्र नहीं है वहाँ इसे स्थापित करना।
- विस्तार की चुनौती – सभी क्षेत्रों में लोकतांत्रिक मूल्यों को लागू करना।
- लोकतंत्र को मजबूत करने की चुनौती – लोकतंत्र में जनता तथा संस्थाओं को सशक्त करना।
प्रश्न 3 लोकतंत्र को कैसे मजबूत किया जा सकता है ?
उत्तर:
- लोकतांत्रिक संस्थाओं और उनकी कार्य पद्धतियों को मजबूत बनाना।
- लोगों द्वारा लोकतंत्र से जुड़ी अपनी उम्मीदों को पूरा करना।
- लोगों की भागीदारी में वृद्धि।
- सरकारी फैसलों में पारदर्शिता।
प्रश्न 4 अच्छे लोकतंत्र की विशेषताएँ लिखिए ?
उत्तर:
- धर्म, नस्ल, जाति और लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं
- एक निश्चित कार्यकाल के बाद चुनाव सम्पन्न।
- एक से अधिक दल।
- स्वतंत्र और निष्पक्ष न्यायपालिका।
प्रश्न 5 शिकायतों को लोकतंत्र की सफलता का प्रमाण किस प्रकार माना जाता है ? तीन तथ्यों की सहायता से स्पष्ट करें।
उत्तर:
- शिकायत के द्वारा सरकार की निर्णय लेने की प्रक्रिया अच्छी हो जाती है।
- इससे विचारों को व्यक्त करने की स्वतंत्रता सशक्त होती है और लोकतंत्र में सुधार होते हैं।
- शिकायतों द्वारा नागरिक सजग हैं ज्ञात होता है।
प्रश्न 6 सबसे बढ़िया कानून सा है ? भारत से उदाहरण दे कर स्पष्ट करें।
उत्तर: सबसे बढ़िया कानून वे हैं जो लोगों को लोकतांत्रिक सुधार करने की ताकत देते हैं। सूचना का अधिकार कानून लागों को जानकार बनाने और लोकतंत्र के रखवाले के तौर पर सक्रिय करने का अच्छा उदाहरण है। यह भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाता है।
प्रश्न 7 भारतीय लोकतंत्र के समक्ष कौन-कौन सी चुनौतियाँ हैं ?
उत्तर:
- भ्रष्टाचार
- जातिवाद
- क्षेत्रवाद
- भाषावाद
- आतंकवाद
प्रश्न 8 कुछ दिशा निर्देशों की चर्चा करें जिन्हें भारत में राजनीतिक सुधारों के लिए तरीका और जरिया ढूँढ़ते समय अपने ध्यान में रखा जा सकता है।
उत्तर: भारत के लोकतांत्रिक व्यवस्था में कई तरह की कमियाँ आ चुकी हैं। इन कमियों को दूर करने के लिए निम्न तरीका और जरिया ढूँढ़ा जा सकता है :
- बेहतर कानून बनाकर सुधार लाना
- चुनावी खर्च को लेकर बनाए गए कानून का कड़ाई से पालन करना।
- अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर राजनीति में प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध।
- दल-बदल करने पर उसकी सदस्यता समाप्त करना।
- राजनीतिक दलों के चंदे को ‘सूचना का अधिकार’ कानून के अंतर्गत लाना।
- पार्टी के भीतर आंतरिक लोकतंत्र को हर हाल में बहाल करना।
We hope that class 10 Social Science (Political Science) Chapter 8 लोकतंत्र की चुनौतियाँ (Challenges to Democracy) Important Questions in Hindi helped you. If you have any queries about class 10 Social Science (Political Science) Chapter 8 लोकतंत्र की चुनौतियाँ (Challenges to Democracy) Important Questions in Hindi or about any other Important Questions of class 10 Social Science (Political Science) in Hindi, so you can comment below. We will reach you as soon as possible.
हमें उम्मीद है कि कक्षा 10 सामजिक विज्ञान (राजनीति विज्ञान) अध्याय 8 लोकतंत्र की चुनौतियाँ (Challenges to Democracy) हिंदी के महत्वपूर्ण प्रश्नों ने आपकी मदद की। यदि आपके पास कक्षा 10 सामजिक विज्ञान (राजनीति विज्ञान) अध्याय 8 लोकतंत्र की चुनौतियाँ (Challenges to Democracy) के महत्वपूर्ण प्रश्नो या कक्षा 10 के किसी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न, नोट्स, वस्तुनिष्ठ प्रश्न, क्विज़, या पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों के बारे में कोई सवाल है तो आप हमें [email protected] पर मेल कर सकते हैं या नीचे comment कर सकते हैं।