वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था Important Questions || Class 10 Social Science (Economics) Chapter 4 in Hindi ||

Share Now on

पाठ – 4

वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था

In this post we have mentioned all the important questions of class 10 Social Science (Economics) chapter 4 Globalisation and the Indian Economy in Hindi

इस पोस्ट में कक्षा 10 के सामाजिक विज्ञान (अर्थशास्त्र) के पाठ 4 वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था  के सभी महतवपूर्ण प्रश्नो का वर्णन किया गया है। यह उन सभी विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है जो इस वर्ष कक्षा 10 में है एवं सामाजिक विज्ञान (अर्थशास्त्र) विषय पढ़ रहे है।

Criss Cross Classes BookPrinted Books Are Available Now!
BoardCBSE Board, UP Board, JAC Board, Bihar Board, HBSE Board, UBSE Board, PSEB Board, RBSE Board
TextbookNCERT
ClassClass 10
SubjectSocial Science (Economics)
Chapter no.Chapter 4
Chapter Nameवैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था (Globalisation and the Indian Economy)
CategoryClass 10 Social Science (Economics) Important Questions in Hindi
MediumHindi
Class 10 Social Science (Economics) Chapter 4 वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था Important Questions in Hindi

Chapter 4 वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था

1 अंक वाले प्रश्न

प्रश्न 1 एक कंपनी जो एक से अधिक देशो में उत्पादन पर नियंत्रण अथवा स्वामित्व रखती है, क्या कहलाती है ? 

उत्तर: बहुराष्ट्रीय कंपनी

प्रश्न 2 भूमि, भवन, मशीन और अन्य उपकरणों की खरीद में व्यय की गई मुद्रा को क्या कहते हैं ? 

उत्तर: निवेश

प्रश्न 3 वैश्वीकरण क्या है ? 

उत्तर: विभिन्न देशों के बीच परस्पर संबंध और तीव्र एकीकरण की प्रक्रिया ही वैश्वीकरण है।

प्रश्न 4 व्यापार अवरोधक का एक उदाहरण दीजिए? 

उत्तर: आयात पर कर

प्रश्न 5 भारत में नई आर्थिक नीति कब लागू की गई ? 

उत्तर: 1991 में 

प्रश्न 6 भारतीय अर्थव्यवस्था कैसी अर्थ व्यवस्था है ? 

उत्तर: मिश्रित

प्रश्न 7 विदेशी व्यापार किनके बीच होता है ? 

उत्तर: दो या दो से अधिक देशों के बीच

प्रश्न 8 किसी भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी का उदाहरण दीजिए ?

उत्तर: टाटा मोटर्स (मोटर गाड़ियाँ)

प्रश्न 9 अमरीकी कंपनी फोर्ड मोटर्स भारत कब आई ?

उत्तर: 1995 में

प्रश्न 10 किस क्षेत्र को वैश्वीकरण से सब से कम लाभ हुआ है ? 

उत्तर: कृषि क्षेत्रक

प्रश्न 11 बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ विदेशों में निवेश क्यों करती हैं ? 

उत्तर: अधिक लाभ के लिए

प्रश्न 12 वैश्वीकरण के द्वारा लोगों को आपस में जोड़ने का क्या परिणाम होगा? 

उत्तर: उत्पादकों में पहले से अधिक प्रतियोगिता।

प्रश्न 13 सरकार द्वारा अवरोधों को हटाने की प्रक्रिया को ………. कहते हैं। 

उत्तर: उदारवाद

प्रश्न 14 उस भारतीय कंपनी का नाम बताएँ जिसने फोर्ड मोटर्स के साथ भारतीय मोटरगाड़ी उद्योग में साझेदारी की है ?

उत्तर: महिंद्रा एण्ड महिंद्रा

प्रश्न 15 किस भारतीय कंपनी को एक बहुराष्टीय कंपनी ‘कारगिल फूड्स’ ने खरीद लिया है ? 

उत्तर: परख फूड्स

प्रश्न 16 वैश्वीकरण ने निम्नलिखित में से किस के लिए चुनौती खड़ी कर दी है ?

(क) बड़े उत्पादक (ख) छोटे उत्पादक 

(ग) ग्रामीण निर्धन (घ) इनमें से कोई नहीं। 

उत्तर: छोटे उत्पादक

प्रश्न 17 निम्न में से कौन सा व्यापार अवरोधक का उदाहरण है ? 

(क) विदेशी निवेश (ख) सामान में देरी या क्षति 

(ग) आयात पर शुल्क (घ) इनमें से कोई नहीं। 

उत्तर: आयात पर शुल्क

प्रश्न 18 बहुराष्ट्रीय कंपनी का मुख्य उदेश्य बतायें ?

उत्तर: लाभ प्राप्त करना

लघु/दीर्घ प्रश्न (3/5 अंक)

प्रश्न 1 बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ किस प्रकार उत्पादन पर नियंत्रण रखती हैं ? 

उत्तर: उत्पादन पर नियंत्रण करने की विधियाँ

  • संयुक्त उपक्रम विधि 
  • स्थानीय कम्पनियों को खरीदना। 
  • छोटे उत्पादकों से माल खरीदना। 
  • अपने ब्रांड का इस्तेमाल करके।

प्रश्न 2 किन कारणों से भारत में आर्थिक सुधार की आवश्यकता पड़ी? 

उत्तर:

  • राजकोषीय घाटे में वृद्धि 
  • प्रतिकूल भुगतान संतुलन में वृद्धि 
  • विदेशी मुद्रा भंडार में कमी 
  • कीमतों में वृद्धि
  • सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों का कार्य संतोषजनक न होना। 
  • भारतीय कम्पनियों को प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना।

प्रश्न 3 वैश्वीकरण की प्रक्रिया को प्रोत्साहित करने में प्रौद्योगिकी की भूमिका समझाएँ। 

उत्तर:

  • परिवहन तकनीक में कई सुधारों ने दूर-दूर के स्थानों पर कम लागत पर वस्तुओं को भेजना संभव बनाया है। 
  • सूचना प्रोद्यौगिकी में सुधार से विभिन्न देश आपस में जुड़कर तुरंत सूचना प्राप्त कर लेते हैं। 
  • इंटरनेट टैक्नालॉजी से व्यापार में गति आई है।

प्रश्न 4 वैश्वीकरण के कारण प्रतिस्पर्धा के कुप्रभावों का उल्लेख करो? 

उत्तर:

कुप्रभाव 

  • प्रतिस्पर्धा के कारण छोटे उद्योगों जैसे बैटरी, प्लास्टिक, खिलौने, टायरों आदि के उत्पादकों पर बुरा प्रभाव पड़ा। फलस्वरूप काफी इकाइयाँ बंद हो गईं। 
  • श्रमिकों की बेरोज़गारी में वृद्धि। 
  • श्रमिकों को अस्थाई आधार पर नियुक्त किया गया। 
  • श्रमिकों को संरक्षण और लाभ नहीं मिल रहा। 
  • श्रमिकों का अधिक घंटों तक काम करना आम बात हो गई।

प्रश्न 5 वैश्वीकरण को न्यायसंगत बनाने के लिए सरकार की भूमिका को स्पष्ट कीजिए ? 

उत्तर: सरकार की भूमिका – 

  • वैश्वीकरण की नई नीति के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था को
  • विश्व अर्थव्यवस्था से जोड़ने का प्रयत्न किया गया ताकि पूँजी, तकनीकी ज्ञान और अनुभव का विश्व के विभिन्न देशों से आदान-प्रदान हो सके।
  • सरकार ने माल के आयात पर से अनेक प्रतिबन्ध हटा दिए। 
  • आयातित माल पर कर, कम कर दिए। 
  • विदेशी निवेशकों को भारत में निवेश के लिए प्रोत्साहन दिया गया। 
  • तकनीकी क्षेत्र को हर ढंग से उन्नत करने का प्रयत्न किया गया।

प्रश्न 6 वैश्वीकरण का लोगों के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ा है ? 

उत्तर:

  • उपभोक्ताओं के सामने पहले से अधिक विकल्प हैं। 
  • उपभोक्तओं को कम कीमत पर अधिक गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध हो रहे हैं। 
  • लोग पहले की तुलना में आज उच्चतर जीवन स्तर का मजा ले रहे हैं।
  • उद्योगों और सेवाओं में नये रोज़गार उत्पन्न हुए हैं। 
  • उद्योगों को कच्चे माल इत्यादि की आपूर्ति करने वाली स्थानीय कंपनियाँ समृद्ध हुई हैं।

प्रश्न 7 भारत सरकार ने स्वतंत्रता के पश्चात विदेश व्यापार और विदेशी विनिमय पर अवरोधक क्यों लगाए ? 

उत्तर:

  • विदेशी प्रतिस्पर्धा से देश के उत्पादकों की रक्षा करना। 
  • स्वतंत्रता से पहले अंग्रेजो ने भारतीय उद्योग धन्धों को चौपट कर दिया था। स्वतंत्रता के बाद यहाँ भारतीय उद्योग स्थापित किए गए। उद्योगों के विकास के लिए विदेशी व्यापार पर रोक आवश्यक थी। 
  • स्वतंत्रता के बाद भारत 562 टुकड़ों में बंटा हुआ था। यहाँ परिवहन तथा संचार के साधन अस्त व्यस्त थे। स्वतंत्रता के शुरूआती वर्षों में भारत के वैदेशिक संबंध इतने सुदृढ़ नहीं बन पाए थे कि विश्व के अन्य देशों के साथ व्यापार विकसित हो सके।

प्रश्न 8 उदारीकरण तथा वैश्वीकरण की नीति अपनाने के फलस्वरूप भारत में कौन-कौन से मुख्य परिवर्तन आए हैं ?

उत्तर:

  • उदारीकरण तथा वैश्वीकरण की नीति अपनाने के फलस्वरूप निजी निवेश बढ़ने का अधिक अवसर मिला। 
  • विदेशी विनिमय कोष (भंडार) बढ़ गया। 
  • आई टी उद्योग का विस्तार हुआ। 
  • सरकारी राजस्व में वृद्धि।

प्रश्न 9 विश्व व्यापार संगठन क्या है ? इसके क्या कार्य हैं ? क्या यह वास्तव में अपने कार्यो को पूरा कर रहा है ? 

उत्तर:

  • विश्व व्यापार संगठन (डब्लू. टी. ओ.) एक ऐसा संगठनहै जिसका उद्देश्य अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार को उदार बनाना और मुक्त व्यापार की सुविधा देना है।
  • कार्य : विश्व व्यापार संगठन अंतर्राष्ट्रीय व्यापार से संबंधित नियमों को निर्धारित करता है और यह देखता है कि इन नियमों का पालन हो रहा है अथवा नहीं। 
  • वास्तविकता – विकसित देशों ने अनुचित ढंग से व्यापार अवरोध को बरकरार रखा है। दूसरी ओर विश्व व्यापार संगठन के नियमों ने विकासशील देशों को व्यापार अवरोधों को हटाने के लिए विवश किया है।

प्रश्न 10 विदेशी व्यापार और विदेशी निवेश में अंतर स्पष्ट करें। 

उत्तर:

  • विदेशी व्यापार :- विदेशों से वस्तुओं को खरीदने और बेचने को विदेशी व्यापार कहते हैं। 
  • विदेशी निवेश :- अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से जब बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ मेजबान देश में धन से उत्पादन इकाई की स्थापना करती है, उसे विदेशी निवेश कहते हैं। 
  • इसके अन्तर्गत आयात और निर्यात की दोनों प्रक्रियाएँ शामिल होती हैं। 
  • विदेशी निवेश में बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा किया गया पूँजी निवेश आता है। 
  • यह उत्पादन के लिये अवसर प्रदान करता है। 
  • यह पूँजी की कमी को दूर करता है।

प्रश्न 11 विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए क्या-क्या कदम उठाए गए हैं ?

उत्तर:

  • विशेष आर्थिक क्षेत्र की स्थापना की जा रही है। 
  • विशेष आर्थिक क्षेत्रों में विश्व स्तरीय सुविधाएँ, बिजली, पानी, सड़क, परिवहन, भण्डारण, मनोरंजन और शैक्षिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।
  • विशेष आर्थिक क्षेत्र में उत्पादन इकाइयाँ स्थापित करने वाली कंपनियों को आरंभिक पाँच वर्षों तक कोई कर नहीं देना पड़ता है।
  • विदेशी निवेश आकर्षित करने हेतु सरकार ने श्रम-कानूनों में लचीलापन लाने की अनुमति दे दी है। 
  • आर्थिक नीतियों को उदार बनाया जा रहा है।

We hope that class 10 Social Science (Economics) Chapter 4 वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था (Globalisation and the Indian Economy) Important Questions in Hindi helped you. If you have any queries about class 10 Social Science (Economics) Chapter 4 वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था (Globalisation and the Indian Economy) Important Questions in Hindi or about any other Important Questions of class 10 Social Science (Economics) in Hindi, so you can comment below. We will reach you as soon as possible.

हमें उम्मीद है कि कक्षा 10 सामजिक विज्ञान (अर्थशास्त्र) अध्याय 4 वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था (Globalisation and the Indian Economy) हिंदी के महत्वपूर्ण प्रश्नों ने आपकी मदद की। यदि आपके पास कक्षा 10 सामजिक विज्ञान (अर्थशास्त्र) अध्याय 4 वैश्वीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था (Globalisation and the Indian Economy) के महत्वपूर्ण प्रश्नो या कक्षा 10 के किसी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न, नोट्स, वस्तुनिष्ठ प्रश्न, क्विज़, या पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों के बारे में कोई सवाल है तो आप हमें [email protected] पर मेल कर सकते हैं या नीचे comment कर सकते हैं। 


Share Now on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *