क्षेत्रीय आकांक्षाये Important Questions || Class 12 Political Science Book 2 Chapter 8 in Hindi ||

Share Now on

पाठ – 8

क्षेत्रीय आकांक्षाये

In this post, we have mentioned all the important questions of class 12 Political Science Chapter 8 Regional Aspirations in Hindi.

इस पोस्ट में क्लास 12 के राजनीति विज्ञान के पाठ 8 क्षेत्रीय आकांक्षाये के सभी महतवपूर्ण प्रश्नो का वर्णन किया गया है। यह उन सभी विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है जो इस वर्ष कक्षा 12 में है एवं राजनीति विज्ञान विषय पढ़ रहे है।

Criss Cross Classes BookPrinted Books Are Available Now!
BoardCBSE Board, UP Board, JAC Board, Bihar Board, HBSE Board, UBSE Board, PSEB Board, RBSE Board
TextbookNCERT
ClassClass 12
SubjectPolitical Science
Chapter no.Chapter 8
Chapter Nameक्षेत्रीय आकांक्षाये (Regional Aspirations)
CategoryClass 12 Political Science Important Questions in Hindi
MediumHindi
Class 12 Political Science Chapter 8 क्षेत्रीय आकांक्षाये (Regional Aspirations) Important Questions in Hindi

Ch 8 क्षेत्रीय आकांक्षाये

एक अंकीय प्रश्न

प्रश्न 1. क्षेत्रीय आकांक्षाओं की उचित राजनीतिक अभिव्यक्ति किस शासन प्रणाली में होती है ? 

उत्तर: लोकतांत्रिक शासन प्रणाली

प्रश्न 2. भारत के किस क्षेत्र को सात बहनो का प्रदेश कहा जाता है ? 

उत्तर: पूर्वोत्तर क्षेत्र

प्रश्न 3. अकाली दल किस राज्य का क्षेत्रीय राजनीतिक दल है ? 

उत्तर: पंजाब का

प्रश्न 4. भारत में हिन्दी विरोधी आन्दोलन किस क्षेत्र में चला ? 

उत्तर: दक्षिण भारतीय राज्यों में

प्रश्न 5. मिजो नेशनल फ्रंट के संस्थापक नेता कौन था ? 

उत्तर: लाल डेंगा

प्रश्न 6. पंजाब के आतंकवाद को समाप्त करने के लिए भारत सरकार ने कौन सा सैन्य अभियान चलाया था ? 

उत्तर: ऑपरेशन ब्लू स्टार

प्रश्न 7. गोवा में कौन सी प्रमुख भाषा बोली जाती है ? 

उत्तर: कोंकणी भाषा

प्रश्न 8. भारत में स्वायत्तता की मांग का दशक किसे माना जाता है ? 

उत्तर: 1980 का दशक

प्रश्न 9. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के द्वारा जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाता है। 

उत्तर: अनुच्छेद 370

प्रश्न 10. पेरियार के नाम से किस को जाना जाता है ?

उत्तर: ई. वी. रामा स्वामी नायकर

प्रश्न 11. राजनीतिक दल D.M.K. की स्थापना किसने की थी ? 

उत्तर: सी. अन्नादुराई

प्रश्न 12. जम्मु कश्मीर के कोई दो क्षेत्रों के नाम लिखिये।

उत्तर:

  • जम्मू 
  • कश्मीर 
  • लद्दाख

प्रश्न 13.क्षेत्रीय आकाक्षाओं के प्रति कौन सा तरीका अपनाया जाना चाहिए? 

उत्तर: दबाने के बजाय बातचीत का तरीका

प्रश्न 14. आजादी के समय कश्मीर का शासक कौन था ? 

उत्तर: राजा हरि सिंह

प्रश्न 15. गोवा दमन एंव दीव पुर्तगाल से कब स्वतन्त्र हुए? 

उत्तर: दिसम्बर 1961

प्रश्न 16. द्रविड आन्दोलन का नारा क्या था ?

उत्तर: “उत्तर हर दिन बढ़ता जाय दक्षिण दिन-दिन घटता जाय”

दो अंकीय प्रश्न 

प्रश्न 1. पूर्वोत्तर भारत के किन्हीं चार राज्यों के नाम लिखिये। 

उत्तर: मणीपुर, मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैण्ड, असम

प्रश्न 2. पंजाब समझौता कब और किनके बीच हुआ ? 

उत्तर: जुलाई 1985, अकाली दल अध्यक्ष हर चन्द्र सिंह लोगोवाला व राजीव गाँधी।

प्रश्न 3. भारतीय संघ के नवनिर्मित 29 वे राज्य का नाम लिखिये तथा यह किस राज्य से बनाया गया है? 

उत्तर: तेलंगाना, आन्ध्रप्रदेश से

प्रश्न 4. नेशनल कांफ्रेस किस राज्य से सम्बन्धित राजनीतिक दल है वर्तमान में इस राज्य में किस दल की सरकार है ?

उत्तर: जम्मू कश्मीर से । यहाँ वर्तमान में PDP (पीपुल्स डेयोक्रेटिक पार्टी) तथा भारतीय जनता पार्टी की गठबन्धन सरकार है।

प्रश्न 5. ऑपरेशन ब्लू स्टार कब और कहाँ चलाया गया था ? 

उत्तर: जून 1984 में। पंजाब में अमत्सर के स्वर्ण मन्दिर में

प्रश्न 6. उन चार देशों के नाम लिखिये जिनकी सीमाये भारत के पूर्वोतर राज्यो से लगी हुई है। 

उत्तर: चीन, म्यामार, बांग्लादेश और भूटान।

प्रश्न 7. भारत सरकार ने जनता की इच्छा जानने के लिए सर्वप्रथम जनमत संग्रह कहाँ और क्यों कराया था ? 

उत्तर: जनवरी 1967 में। गोवा को महाराष्ट्र राज्य में मिलाने या स्वतन्त्र पहचान।

प्रश्न 8. कश्मीर और लद्दाख में किस-किस धर्म के लोगों की बहुलता है। 

उत्तर: कश्मीर में इस्लाम तथा लद्दाख में बौद्ध लोगों की बहुलता है।

प्रश्न 9. असम का क्षेत्रीय राजनीतिक दल ‘असमगण परिषद्’ किन दलों को मिलाकर बनाया गया। 

उत्तर: 1966 में (हरियाणा तथा हिमाचल प्रदेश)

प्रश्न 10. पूर्वोत्तर भारत का क्षेत्र संवेदनशील मानने के कोई दो कारण लिखिये। 

उत्तर: पूरे भारत में अलग-थलग, जटिल सामाजिक संरचना, आर्थिक पिछड़ापन तथा लम्बी अन्तर्राष्ट्रीय सीमा रेखा

प्रश्न 12. राज्य और उनके गठन के वर्षों का मिलान कीजिए 

क) हरियाणा                                     i) 1986 

ख) मेघालय, मणीपुर, त्रिपुरा               ii) 1966 

ग) नागालैंण्ड                                    iii) 1960 

घ) अरूणाचल प्रदेश, मिजोरम            iv) 1972 

उत्तर:

क) ii

ख) iv

ग) iii 

घ) i

चार अंकीय प्रश्न

प्रश्न 1. क्षेत्रीयता (क्षेत्रवाद) के कारणों का उल्लेख कीजिए। 

उत्तर: क्षेत्रवाद के कारण

  • भौगोलिक दशाएं क्षेत्रवाद के लिए सबसे प्रमुख कारण भौगोलिक दशाएं है। …
  • भाषाई लगाव भाषाई लगाव भी क्षेत्रवाद के लिए उत्तरदायी है। …
  • असंतुलित आर्थिक विकास क्षेत्रवाद के लिए असंतुलित आर्थिक विकास भी जिम्मेदार है। …
  • भाषा सम्बन्धी समस्या …
  • राजनैतिक कारण …
  • ऐतिहासिक कारण …
  • मनोवैज्ञानिक कारण …
  • सामाजिक दशाएं

प्रश्न 2. क्षेत्रवाद एवं पृथकतावाद में अन्तर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर:

  • क्षेत्रवाद – क्षेत्रीय आधार पर राजनीतिक, आर्थिक एवं विकास सम्बन्धी मांग उठाना। 
  • पृथकतावाद – किसी क्षेत्र का देश से अलग होने की भावना होना या मांग उठाना।

प्रश्न 3. पंजाब समझौते के प्रमुख प्रावधानों का वर्णन कीजिए। 

उत्तर:

  • चण्डीगढ पंजाब को दिया जायेगा।
  • पंजाब हरियाणा सीमा विवाद सुलझाने के लिए आयोग की नियुक्ति होगी। 
  • पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के बीच राबी व्यास के पानी बंटवारे हेतु न्यायाधिकरण गठित किया जायेगा। 
  • पंजाब में उग्रवाद प्रभावित लोगों को मुआवजा दिया जायेगा।
  • पंजाब से विशेष सुरक्षा बल अधिनियम।

प्रश्न 4. पंजाब के अलग प्रान्त बनने पर भी अकाली दल अधिक लोकप्रिय क्यों नहीं हुआ ?

उत्तर:

  • पंजाब के हिन्दुओं में अकाली दल का प्रभाव नहीं।
  • केन्द्र सरकार ने अकाली दल सरकार को बर्खास्त किया।
  • सिक्ख समुदाय भी वर्गों में बटा हुआ था। 
  • दलित सिक्खो पर कांग्रेस का प्रभाव रहा है।

प्रश्न 5. भारत में क्षेत्रीय असन्तोष को नियन्त्रित करने के सुझाव दीजिए।

उत्तर:

  • सभी क्षेत्रों का संतुलित विकास। 
  • भाषावाद की समस्या का समाधान। 
  • राष्ट्रीय एकता का महत्व बताना।
  • क्षेत्रीय हितो के स्थान पर राष्ट्रीय हितो को प्रमुखता देना।

प्रश्न 6. स्वतंन्त्रता के बाद देश में उत्पन्न तनाव और संघर्ष के क्या कारण रहे है ? 

उत्तर:

  • भाषा के आधार पर नये राज्यों के गठन की मांग
  • गैर हिन्दी भाषी क्षेत्रों में हिन्दी भाषा का विरोध। 
  • जम्मू कश्मीर में स्वायत्तता का आन्दोलन।
  • जन जातिय आन्दोलन 
  • अलगाववादी आन्दोलन।

प्रश्न 7. निम्नलिखित का मिलान कीजिए। 

क) लाल डेगा                                      i) तमिलनाडु 

ख) पेरियार                                         ii) जम्मू कश्मीर

ग) नेशनल कांफ्रेंस                              iii) पंजाब 

घ) आनन्दपुर साहिब प्रस्ताव                 iv) मिजोरम 

उत्तर:

क) (iv) 

ख) (i) 

ग) (ii) 

घ) (iii)

पाँच अंकीय प्रश्न 

प्रश्न 1. नीचे लिखे अवतरण को पढ़े और इसके आधार पर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दें: 

हजारिका का एक गीत….. एकता की विजय पर हैं, पूर्वोत्तर के सात राज्यों को इस गीत में एक ही माँ की सात बेटियाँ कहा गया है… मेघालय अपने रास्ते गई….. अरूणाचल भी अलग हुई और मिजोरम असम के द्वार पर दूल्हे की तरह दूसरी बेटी से ब्याह रचाने को खड़ा है… इस गीत का अंत असमी लोगों की एकता को बनाए रखने के संकल्प के साथ होता है और इसमें समकालीन असम में मौजूद छोटी-छोटी कौमों को भी अपने साथ एकजुट रखने की बात कही गई है….. करबी और मिजिंग भाई-बहन हमारे ही प्रियजन हैं।

— संजीव बरूआ

क) लेखक यहाँ किस एकता की बात कह रहा है ? 

उत्तर: पूर्वोतर के सात राज्यों की एकता 

ख) पुराने राज्य असम से अलग करके पूर्वोत्तर के मुख्य राज्य क्यों बनाए गए?

उत्तर:

  • क्षेत्रीय मांगों को पूरा करने के लिए
  • पूर्वोतर के समुचित एवं संतुलित विकास हेतु। 

ग) पूर्वोत्तर के किन्हीं दो राज्यों के नाम लिखिए।

उत्तर: मणीपुर, मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा, आदि

प्रश्न 2. नीचे दिये गये अवतरण को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए। 

“छः साल की सतत् अस्थिरता के बाद राजीव गांधी के नेतृत्व वाली सरकार ने ‘आसू’ के नेताओं के साथ बातचीत शुरू की। निसके परिणामस्वरूप एक समझौता हुआ” 

क) आसू (AASU) का शब्द विस्तार तथा आसू किस राज्य का संगठन है ? उसका नाम लिखिये। 

उत्तर: AASU – All Assam Student Union, असम राज्य

ख) राजीव गाँधी तथा आसू के नेताओं के बीच समझौता कब हुआ? 

उत्तर: सन् 1985 में

ग) आसू की दो प्रमुख मांगों को लिखिये।

उत्तर: बाहरी लोगों का विरोध, अपनी संस्कृति की रक्षा तथा गरीबी दूर करना।

छः अंकीय प्रश्न 

प्रश्न 1. “क्षेत्रीय मांगो का मानना और भाषा के आधार पर नये राज्यो का गठन करना एक लोकतान्त्रिक कदम के रूप में देखा जाता है” इस कथन को न्यायोचित सिद्ध करने के लिए तीन उपयुक्त तर्क दीजिए। 

उत्तर:

  • 60 वर्षों में भाषायी आधार पर बनने वाले राज्यों ने लोकतान्त्रिक राजनीति की प्रकृति को सकारात्मक और रचनात्मक बना दिया है। 
  • भाषायी आधार पर राज्यों के निर्माण से राज्यों की सीमाये निर्धारित करने में भाषा सभी के लिए एक समान आधार बन गई है।
  • इससे देश विघटन होने के बजाय एकीकरण हुआ। 
  • लोगों की क्षेत्रीय आकांक्षाये पूरी हुई है लोगों को ताकत मिली है और
  • लोकतंत्र सफल हुआ है लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अनेक क्षेत्रीय अपेक्षाओं को स्थान दिया जा रहा है 

प्रश्न 2. स्वतन्त्रता प्राप्ति के बाद से जम्मू कश्मीर की राजनीति सदैव विवादग्रस्त एवं संघर्ष युक्त रही है क्यों ? वर्णन कीजिए। 

उत्तर: कश्मीर के तीन सामाजिक आर्थिक क्षेत्र

  • पाकिस्तानी सेना द्वारा कबाइलियो के रूप में आक्रमण 
  • अनुच्छेद 370 द्वारा विशेष राज्य 
  • गुलाम कश्मीर और अक्साई चीन का मामला 
  • वहाँ अधिक स्वायत्तता की मांग 
  • अलगाव वादियों के दृष्टिकोण 
  • पाकिस्तान द्वारा आतंकवादियों को बढ़ावा।

प्रश्न 3. किन कारणो से भारतीय लोकतंन्त्र की सफलता के लिए क्षेत्रवाद पर नियन्त्रण लगाना आवश्यक है ? 

उत्तर:

  • राष्ट्र की एकता में बाधा 
  • देश के सन्तुलित विकास में बाधा 
  • केन्द्र व राज्य सरकारो के सम्बन्ध कटु 
  • राज्यों के आपसी सम्बन्धों में दरार 
  • हिंसात्मक आन्दोलन को बढ़ावा। 
  • आर्थिक प्रगति में बाधा 
  • राष्ट्रीय हितो की अनदेखी

प्रश्न 4. असम का आन्दोलन सांस्कृतिक स्वाभिमान और आर्थिक पिछड़ेपन की मिली जुली अभिव्यक्ति था इस कथन पर अपने मत प्रकट करे। 

उत्तर:

  • देश की मुख्य भूमि से भौगोलिक पृथकता तथा सांस्कृतिक पहचान का अहसास। 
  • आर्थिक पिछड़ापन। 
  • बाहरी लोगो (बांग्लादेशी, बंगाली एवं अन्य) की बढ़ती संख्या से स्थानीय लोगों में अनेक आशंकाये (डर) पैदा हो गई है जैसे
    • संस्कृति को खतरा 
    • राजनीतिक महत्व घटना 
    • बेरोजगारी बढ़ना 
    • व्यापार एवं व्यवसाय के अवसर घटना। आदि 

We hope that class 12 Political Science Chapter 8 क्षेत्रीय आकांक्षाये (Regional Aspirations) Important Questions in Hindi helped you. If you have any queries about class 12 Political Science Chapter 8 क्षेत्रीय आकांक्षाये (Regional Aspirations) Important Questions in Hindi or about any other Important Questions of class 12 Geography in Hindi, so you can comment below. We will reach you as soon as possible.

हमें उम्मीद है कि कक्षा 12 राजनीति विज्ञान अध्याय 8 क्षेत्रीय आकांक्षाये हिंदी के महत्वपूर्ण प्रश्नों ने आपकी मदद की। यदि आपके पास कक्षा 12 राजनीति विज्ञान अध्याय 8 क्षेत्रीय आकांक्षाये के महत्वपूर्ण प्रश्नो या कक्षा 12 के किसी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न, नोट्स, वस्तुनिष्ठ प्रश्न, क्विज़, या पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों के बारे में कोई सवाल है तो आप हमें [email protected] पर मेल कर सकते हैं या नीचे comment कर सकते हैं। 


Share Now on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *