समकालीन दक्षिण एशिया Important Questions || Class 12 Political Science Book 1 Chapter 5 in Hindi ||

Share Now on

पाठ – 5

समकालीन दक्षिण एशिया

In this post, we have mentioned all the important questions of class 12 Political Science Chapter 5 Contemporary South Asia in Hindi.

इस पोस्ट में क्लास 12 के राजनीति विज्ञान के पाठ 5 समकालीन दक्षिण एशिया के सभी महतवपूर्ण प्रश्नो का वर्णन किया गया है। यह उन सभी विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है जो इस वर्ष कक्षा 12 में है एवं राजनीति विज्ञान विषय पढ़ रहे है।

Criss Cross Classes BookPrinted Books Are Available Now!
BoardCBSE Board, UP Board, JAC Board, Bihar Board, HBSE Board, UBSE Board, PSEB Board, RBSE Board
TextbookNCERT
ClassClass 12
SubjectPolitical Science
Chapter no.Chapter 5
Chapter Nameसमकालीन दक्षिण एशिया (Contemporary South Asia)
CategoryClass 12 Political Science Important Questions in Hindi
MediumHindi
Class 12 Political Science Chapter 5 समकालीन दक्षिण एशिया Important Questions in Hindi

Ch 5 समकालीन दक्षिण एशिया

एक अंक वाले प्रश्न :

प्रश्न 1. दक्षिण एशिया के एक देश का नाम लिखिए जिसमें राजतंत्र हैं। 

उत्तर: भूटान

प्रश्न 2. नेपाल में कब तक संवैधानिक राजतंत्र था ?

उत्तर: सन् 2006

प्रश्न 3. दक्षेस (SAARC) की स्थापना कब की गई ? 

उत्तर: सन् 1985

प्रश्न 4. श्रीलंका की महत्वपूर्ण समस्या क्या है ? 

उत्तर: सिंहली -तमिल जातीय संघर्ष

प्रश्न 5. सियाचिन विवाद किन दो देशों के बीच है ? 

उत्तर: भारत-पाकिस्तान

प्रश्न 6. दक्षिण एशिया का वह कौन सा देश है जिसकी स्वतंत्रता में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ? 

उत्तर: बांग्लादेश 

प्रश्न 7. फरक्का विवाद किन दो देशों के मध्य रहा है ? 

उत्तर: भारत-बांग्लादेश 

प्रश्न 8. दक्षेस का मुख्यालय कहाँ है ? 

उत्तर: काठमांडू 

प्रश्न 9. आपके अनुसार 21वीं शताब्दी में भारत पाकिस्तान में तनाव का प्रमुख कारण क्या है?

उत्तर: आतंकवाद

प्रश्न 10. श्रीलंका को कब स्वतंत्रता प्राप्त हुई ? 

उत्तर: 1948 

प्रश्न 11. श्रीलंका में किन दो जातियों के मध्य संघर्ष रहा? 

उत्तर: सिंहली एवं तमिल

प्रश्न 12. किस देश को आठवे सदस्य के रूप में और कब दक्षेस SAARC का सदस्य बनाया गया ?

उत्तर: अफगानिस्तान को 2005 में सदस्य बनाया गया।

दो अंक वाले प्रश्न :

प्रश्न 1. दक्षिण एशिया में सफल लोकतंत्र वाले दो देशों के नाम लिखिए। 

उत्तर:

  • भारत 
  • श्रीलंका

प्रश्न 2. दक्षिण एशिया से क्या अभिप्राय हैं ?

उत्तर: भारत, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका एवं मालदीव को दक्षिण एशिया के देश माना जाता है। कुछ लोग अफगानिस्तान एवं म्यांमार को भी इस क्षेत्र में सम्मिलित करते हैं।

प्रश्न 3. भारत और पाकिस्तान के बीच हुए किन्हीं दो समझौतों का उल्लेख किजिए। 

उत्तर:

  • ताशकंद समझौता
  • शिमला समझौता

प्रश्न 4. दक्षिण एशिया के उन दो देशों के नाम लिखिए जिनमें लोकतंत्र व सैन्य शासन रहा है। 

उत्तर: 

  • पाकिस्तान
  • बांग्लादेश

प्रश्न 5. मालदीव में किस प्रकार की शासन प्रणाली है ?

उत्तर: लोकतांत्रिक

प्रश्न 6. भारत ने परमाणु परीक्षण कब-कब किए ? 

उत्तर: सन् 1974 तथा सन् 1998 में 

प्रश्न 7. ऐसे दो देशों के नाम लिखिए जिनके साथ भारत का नदी जल बँटवारे के मुद्दे पर विवाद रहा है ?

उत्तर: 

  • पाकिस्तान
  • बांग्लादेश

चार अंक वाले प्रश्न :

प्रश्न 1. पाकिस्तान में लोकतंत्र को कमजोर करने वाले कारण लिखिए। 

उत्तर:

  • राजनीति में सेना का हस्तक्षेप
  • राजनीति में कट्टरपंथी धार्मिक नेताओं का दबदबा 
  • विदेशी ताकतों का हस्तक्षेप 
  • राजनीतिक दलों एवं नेताओं के संकीर्ण स्वार्थ इत्यादि 

प्रश्न 2. नेपाल में लोकतंत्र की स्थापना पर टिप्पणी लिखिए।

उत्तर:

  • 2006 तक संवैधानिक राजतंत्र 
  • जन-विद्रोह व लोकतंत्र की स्थापना। 
  • राजा का प्रभाव समाप्त होना 
  • लोगों में अधिकारों के प्रति जागरूकता 
  • माओवादियों का प्रभाव इत्यादि

प्रश्न 3. दक्षेस SAARC के उद्देश्यों का वर्णन कीजिए। 

उत्तर:

  • दक्षिण एशिया के लोगों के जीवन स्तर में वृद्धि 
  • दक्षिण एशिया में आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति व सांस्कृतिक उन्नति।
  • दक्षिण एशिया में सामूहिक आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता बढ़ाना। 
  • आपसी समस्याओं का शांतिपूर्ण समाधान 

प्रश्न 4. भारत पाकिस्तान क्षेत्र की किन्हीं चार सामान्य समस्याओं का उल्लेख करें।

उत्तर:

  • कश्मीर मुद्दा 
  • आतंकवाद 
  • सियाचिन ग्लेशियर 
  • सरक्रिक विवाद इत्यादि 

प्रश्न 5. भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध सामान्य करने की दिशा में हुए समझौतों पर प्रकाश डालिये। 

उत्तर:

  • सिंधु नदी जल समझौता 1960 
  • ताशकंद समझौता 1966
  • शिमला समझौता 1972 
  • लाहौर बस यात्रा 1999 इत्यादि

प्रश्न 6. ऐसे दो दो मसलों के नाम बताएँ जिन पर भारत-बांग्लादेश के बीच आपसी सहयोग और आपसी असहमति है। 

उत्तर:

भारत एवं बांग्लादेश के मध्य सहयोग के मसले : 

  • बांग्लादेश भारत की ‘पूरब की ओर देखो’ नीति का हिस्सा। 
  • प्राकृतिक आपदा के पूर्व प्रबंधन तथा पर्यावरण के मसले पर सहयोग। 

भारत एवं बांग्लादेश के मध्य असहयोग के मसले : 

  • गंगा व ब्रह्मपुत्र नदी जल बंटवारे को लेकर मतभेद 
  • भारत, बांग्लादेश से अवैध आप्रवास पर नाखुश।

पाँच अंक वाले प्रश्न :

प्रश्न 1. मानचित्र में दक्षिण एशिया के देशों को चिन्हित कीजिए।

उत्तर:

प्रश्न 2. नीचे दिए गए अवतरण को ध्यानपूर्वक पढ़े तथा दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए – 

शीतयुद्ध के बाद दक्षिण एशिया में अमरीकी प्रभाव तेजी से बढ़ा है। अमरीका ने शीतयुद्ध के बाद भारत और पाकिस्तान दोनों से अपने संबंध बेहतर किए हैं। वह भारत पाक के बीच लगातार मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। दोनों देशों में आर्थिक सुधार हुए हैं और उदार नीतियाँ अपनाई गई हैं। इससे दक्षिण एशिया में अमरीकी भागीदारी ज्यादा गहरी हुई है। अमरीका में दक्षिण एशियाई मूल के लोगों की संख्या अच्छी-खासी है। फिर, इस क्षेत्र की जनसंख्या और बाजार का आकार भी भारी भरकम है। इस कारण इस क्षेत्र की सुरक्षा और शांति के भविष्य से अमरीका के हित भी बंधे हुए हैं। 

i) शीतयुद्ध के बाद भारत-पाकिस्तान में क्या बदलाव आए हैं ?

उत्तर: 

  • आपसी संबंध सुधारने के प्रयास किये हैं।
  • आर्थिक सुधार किए हैं।
  • उदार नीतियाँ अपनाई। 

ii) दक्षिण एशिया में अमरीका की दिलचस्पी के क्या कारण हैं ? 

उत्तर: 

  • अमरीका में दक्षिण एशियाई मूल के लोगों की अच्छी खासी संख्या।
  • यहाँ का बड़ा बाजार

iii) बीसवीं शताब्दी के अंतिम वर्षों में भारत पाकिस्तान के आपसी युद्ध का क्या कारण था ?

उत्तर: कारगिल मुद्दा। 

प्रश्न 3. निम्न अवतरण को ध्यानपूर्वक पढ़े तथा दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखें – 

आजादी के बाद से श्रीलंका की राजनीति पर बहुसंख्यक सिंहली समुदाय के हितों की नुमाइदगी करने वालों का दबदबा रहा है। ये लोग भारत छोड़कर श्रीलंका आ बसी एक बड़ी तमिल आबादी के खिलाफ हैं। तमिलों का बसना श्रीलंका के आजाद होने के बाद भी जारी रहा। सिंहली राष्ट्रवादियों का मानना था कि श्रीलंका में तमिलों के साथ कोई रियायत नहीं बरती जानी चाहिए क्योंकि श्रीलंका सिर्फ सिंहली लोगों का है। तमिलों के प्रति उपेक्षा भरे बरताव से एक उग्रतमिल राष्ट्रवाद की आवाज बुलन्द हुई। 1983 के बाद से उग्र तमिल संगठन ‘लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) श्रीलंकाई सेना के साथ सशस्त्र संघर्ष कर रहा है। इसने ‘तमिल ईलम’ यानी श्रीलंका के तमिलों के लिए एक अलग देश की माँग की है। श्रीलंका के उत्तर-पूर्वी हिस्से पर लिट्टे का नियंत्रण है। 

i) श्रीलंका का पुराना नाम क्या है ? 

उत्तर: सिलोन 

ii) श्री लंका में किन दो जातियों के मध्य संघर्ष रहा ? 

उत्तर: सिंहली एवं तमिल।

iii) जातीय संघर्ष के दो प्रमुख कारण क्या रहे ? 

उत्तर: तमिलों द्वारा श्रीलंका में विशेष अधिकारों एवं अलग देश की मांग।

प्रश्न 4. प्रस्तुत कार्टून को देखें एव दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें –

i) यह कार्टून किस संगठन के सम्मेलन को दिखा रहा है ? 

उत्तर: दक्षेस सम्मेलन।

ii) संगठन में शामिल किन्हीं दो देशों के नाम बताए। 

उत्तर: भूटान, नेपाल आदि। 

iii) कार्टून में दो कुर्सियों की अवस्थिति बाकियों से अलग क्यों दर्शायी गयी है ? 

उत्तर: ये दो कुर्सियों इसके दो सदस्यों भारत और पाकिस्तान की विशेष स्थिति तथा इसमें छाए रहने वाले इन दोनों देशों के द्विपक्षीय मुद्दों की ओर ध्यान आकृष्ट कटती है।

छः अंक वाले प्रश्न :

प्रश्न 1. भारत-पाकिस्तान संबंधो पर प्रकाश डालिये। 

उत्तर:

भारत और पाकिस्तान में सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक तथा ऐतिहासिक समरूपताएँ 

भारत-पाकिस्तान संघर्ष :

  • 1947-48, 1965, 1971 और 1999 में सैन्य संघर्ष 
  • कश्मीर मुद्दा 
  • हथियारों की होड़ 
  • आतंकवाद 
  • सियाचिन ग्लेशियर विवाद 
  • सरक्रीक विवाद इत्यादि 

भारत-पाकिस्तान सहयोग की संभावना वाले क्षेत्र। 

  • सांस्कृतिक (फिल्म, गाने, नाटक इत्यादि) 
  • खेल क्षेत्र (क्रिकेट, हॉकी इत्यादि) 
  • व्यापार (कपास, प्याज, सॉफ्टवेयर इत्यादि) 

गरीबी उन्मूलन, विकास, लोकतंत्र की दृढ़ता इत्यादि की लिए दोनों देशों में सहयोग वृद्धि की आवश्यकता इत्यादि।

प्रश्न 2. श्रीलंका के जातीय संघर्ष का उल्लेख कीजिए।

उत्तर:

  • बहुसंख्यक सिंहली और अल्पसंख्यक तमिल समुदायों में संघर्ष।
  • तमिलों को अधिकार दिलवाने के प्रयास 
  • उग्र तमिलों द्वारा LTTE का गठन 
  • श्रीलंका सरकार द्वारा सख्ती 
  • 1987 में राजीव-जयवर्धने समझौता 
  • श्रीलंका में भारतीय शांति सेना (IPKF) 
  • नार्वे की मध्यस्थता में शांति स्थापना के प्रयास इत्यादि। 

प्रश्न 3. दक्षिण एशिया के अपेक्षाकृत छोटे देशों के भारत के प्रति आशंका भरे व्यवहार के क्या कारण हैं ? 

उत्तर:

  • विशाल आकार 
  • भौगोलिक विशिष्टता 
  • अत्यधिक जनसंख्या 
  • विशालकाय अर्थव्यवस्था 
  • बड़ी सैन्य शक्ति 
  • प्रौद्योगिकी (तकनीक) में बाकी से आगे 
  • अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान। 
  • भारत में बारे में दुष्प्रचार (चीन, पाकिस्तान, पश्चिमी मीडिया आदि द्वारा) 

प्रश्न 4. दक्षिण एशिया के देशों के बीच आर्थिक सहयोग की राह तैयार करने में दक्षेस (सार्क) की भूमिका और सीमाओं का आलोचनात्मक मूल्यांकन करें। दक्षिण एशिया की बेहतरी में दक्षेस (सार्क) ज्यादा बड़ी भूमिका निभा सके, इसके लिए आप क्या सुझाव देंगे ?

उत्तर: 1985 में दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन का एक क्षेत्रीय मंच शांति के लिए तैयार किया गया। सार्क के देशों ने दक्षिण एशिया मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये, जो दक्षिण एशिया को मुक्त व्यापार क्षेत्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। SAFTA (साफ्टा) के द्वारा सीमाओं के आर-पार मुक्त व्यापार की अनुमति ने इस क्षेत्र में शांति तथा सहयोग के नए युग का सूत्रपात किया। इसके अतिरिक्त विभिन्न समयों पर सार्क द्वारा किये जाने वाले सम्मेलानों में राष्ट्रों के मध्य विवादों का निपटारा करने का प्रयास किया जाता है। 

सीमाएँ :

  • कुछ देशों का यह मानना है कि भारत ‘साफ्टा’ को आधार बनाकर दक्षिण एशिया के समस्त देशों के घरेलु बाजार पर अपना कब्जा जमा लेना चाहता है।

सुझाव :

  • दक्षेस राष्ट्रों को भय एवं आशंका को दूर करने के लिए विश्वास बहाली की प्रक्रिया अपनानी चाहिए। 
  • आपसी विवादों को बातचीत द्वारा हल करना चाहिए। 
  • आर्थिक विकास को प्रमुख मुद्दा बनाना चाहिए।

We hope that class 12 Political Science Chapter 5 समकालीन दक्षिण एशिया (Contemporary South Asia) Important Questions in Hindi helped you. If you have any queries about class 12 Political Science Chapter 5 समकालीन दक्षिण एशिया (Contemporary South Asia) Important Questions in Hindi or about any other Important Questions of class 12 Geography in Hindi, so you can comment below. We will reach you as soon as possible.

हमें उम्मीद है कि कक्षा 12 राजनीति विज्ञान अध्याय 2 समकालीन दक्षिण एशिया हिंदी के महत्वपूर्ण प्रश्नों ने आपकी मदद की। यदि आपके पास कक्षा 12 राजनीति विज्ञान अध्याय 2 समकालीन दक्षिण एशिया के महत्वपूर्ण प्रश्नो या कक्षा 12 के किसी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न, नोट्स, वस्तुनिष्ठ प्रश्न, क्विज़, या पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों के बारे में कोई सवाल है तो आप हमें [email protected] पर मेल कर सकते हैं या नीचे comment कर सकते हैं। 


Share Now on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *