सत्ता के वैकल्पिक केंद्र Important Questions || Class 12 Political Science Book 1 Chapter 4 in Hindi ||

Share Now on

पाठ – 4

सत्ता के वैकल्पिक केंद्र

In this post, we have mentioned all the important questions of class 12 Political Science Chapter 4 Alternative Centres of Power in Hindi.

इस पोस्ट में क्लास 12 के राजनीति विज्ञान के पाठ 4 सत्ता के वैकल्पिक केंद्र के सभी महतवपूर्ण प्रश्नो का वर्णन किया गया है। यह उन सभी विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है जो इस वर्ष कक्षा 12 में है एवं राजनीति विज्ञान विषय पढ़ रहे है।

Criss Cross Classes BookPrinted Books Are Available Now!
BoardCBSE Board, UP Board, JAC Board, Bihar Board, HBSE Board, UBSE Board, PSEB Board, RBSE Board
TextbookNCERT
ClassClass 12
SubjectPolitical Science
Chapter no.Chapter 4
Chapter Nameसत्ता के वैकल्पिक केंद्र (Alternative Centres of Power)
CategoryClass 12 Political Science Important Questions in Hindi
MediumHindi
Class 12 Political Science Chapter 4 सत्ता के वैकल्पिक केंद्र Important Questions in Hindi

Ch 4 सत्ता के वैकल्पिक केंद्र

एक अंकीय प्रश्न  :

प्रश्न 1 मार्शल योजना के तहत 1948 में किस संगठन की स्थापना हुई ?

उत्तर: यूरोपीय आर्थिक सहयोग संगठन

प्रश्न 2 चीन में किस नेता ने और कब ‘खुलेद्वार’ की नीति अपनाई ? 

उत्तर: देंग श्याओग, 1978

प्रश्न 3 चीन के किस प्रधानमंत्री के समय में आधुनिकीकरण के चार प्रस्ताव रखे गये? 

उत्तर: चाऊ एनलाई

प्रश्न 4 आसियान (ASEAN) का पूरा नाम लिखिए। 

उत्तर: एसोसिएशन ऑफ साउथ ईस्ट एशियन नेशंस (दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्रो का संघ) 

प्रश्न 5 यूरोपीय संघ का गठन कब और किस संधि के द्वारा हुआ था ? 

उत्तर: 1992, मास्ट्रिस्ट संधि द्वारा।

प्रश्न 6 भारत ने आसियान के किन दो देशों के साथ मुक्त व्यापार का समझौता किया है ? 

उत्तर: सिंगापुर और थाईलैंड।

प्रश्न 7 आसियान ने ‘आसियान शैली’ द्वारा किन दो देशों का टकराव समाप्त किया ? 

उत्तर: कंबोडिया व पूर्वी तिमोर।

प्रश्न 8 ‘यूरो’ मुद्रा को मानने का विरोध किन देशो ने किया ? 

उत्तर: स्वीडन तथा डेनमार्क।

प्रश्न 9 कब और किस संधि द्वारा यूरोपीय समुदाय के देशों के बीच सीमा नियंत्रण समाप्त किया गया ? 

उत्तर: 1985, शांगेन संधि।

प्रश्न 10 यूरोपीय संघ की मुद्रा का नाम लिखिए। 

उत्तर: यूरो 

प्रश्न 11 चीन ने भारत पर आक्रमण कब किया था ? 

उत्तर: अक्टूबर 1962

प्रश्न 12 माओ के नेतृत्व में चीन में हुई क्रान्ति के बाद अपनाया गया आर्थिक मॉडल किस देश पर आधारित था ?

उत्तर: सोवियत संघ।

दो अंकीय प्रश्न  :

प्रश्न 1 क्षेत्रीय संगठन का अर्थ बताइये? 

उत्तर: क्षेत्रीय संगठन प्रभुसत्ता सम्पन्न देशों के स्वैच्छिक समुदायों की एक संधि है, जो निश्चित क्षेत्र के भीतर हो तथा उन देशों का सम्मिलित हित हो जिनका प्रयोजन उस क्षेत्र के संबंध में आक्रामक कार्यवाही न हो।

प्रश्न 2 सत्ता के वैकल्पिक केन्द्र से क्या अभिप्राय है ? 

उत्तर:  सोवियत संघ के विभाजन के बाद विश्व में अमेरिका का वर्चस्व कायम हो गया है। कुछ देशों के संगठनों का उदय सत्ता के वैकल्पिक केन्द्र के रूप में हुआ है। ये संगठन अमरीका के प्रभुत्व को सीमित करेगें क्योंकि ये संगठन राजनीतिक तथा आर्थिक रूप से शक्तिशाली हो रहे है।

प्रश्न 3 अपनी अर्थव्यवस्था सुधारने के लिए, चीन द्वारा उठाए गए किन्हीं दो कदमों का उल्लेख कीजिए।

उत्तर:

  • आयात के स्थान पर घरेलू उत्पादों को अपनाया।
  • खुले द्वार की नीति अपनाई। 
  • अमरीका के साथ आर्थिक संबंध स्थापित किए।
  • खेती का निजीकरण।

प्रश्न 4 आसियान के झंडे की विशेषताएँ बताइये।

उत्तर: आसियान के प्रतीक चिन्ह में धान की दस बालियाँ दक्षिण पूर्व एशिया के दस देशों को इंगित करती हैं जो आपस में मित्रता और एकता के धागे से बंधे है। वृत आसियान की एकता का प्रतीक है।

प्रश्न 5 मार्शल योजना क्या थी? 

उत्तर: 1945 के बाद यूरोपीय देशों में मिलाप तथा अमरीका द्वारा शीतयुद्ध के दौरान अर्थव्यवस्था के पुनर्गठन के लिए मदद।

प्रश्न 6 आसियान के किन्हीं दो संस्थापक देशों का नाम लिखिए। 

उत्तर: इण्डोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाइलैंण्ड। 

प्रश्न 7 1970 के दशक में चीन ने कौन से दो नीतिगत निर्णय लिए? 

उत्तर:

  • 1972 में अमरीका से राजनीतिक व आर्थिक संबंध बनाए।
  • 1978 में खुले द्वार की नीति की घोषणा की। 

प्रश्न 8 1973 में चीनी प्रधानमंत्री चाऊ एल लाई ने किन चार क्षेत्रों में आध पुनिकीकरण के प्रस्ताव रखें ? 

उत्तर: कृषि, उद्योग, सेना और विज्ञान-प्रौद्योगिकी के क्षेत्र।

प्रश्न 9 यूरोपीय संघ के झण्डे में 12 सितारों का क्या अर्थ है ? 

उत्तर: सितारे पारम्परिक रूप से पूर्णता, समग्रता और एकता का प्रतीक माना जाता है।

प्रश्न 10 चीन द्वारा अपनाई गई खुले द्वार की नीति क्या थी? 

उत्तर: विदेशी पूँजी और प्रौद्योगिकी के निवेश से उच्चतर उत्पादकता को प्राप्त किया जाए।

प्रश्न 11 तिथि के हिसाब से इन सबको क्रम दें ?

  • विश्व व्यापार संगठन में चीन का प्रवेश। 
  • चीन में खेती का निजीकरण।
  • खुलेद्वार की नीति।
  • राजनैतिक और आर्थिक एकांतवास की समाप्ति। 

उत्तर:

(i) 4) 1972

(ii) 3) 1978 

(iii) 2) 1982

(iv) 1) 2001

प्रश्न 12 सुमेलित कीजिए। 

  • i) यूरोपीय आर्थिक सहयोग संगठन की स्थापना क) डेनमार्क तथा स्वीडन 
  • ii) बैंकॉक घोषणा द्वारा स्थापना ख) फ्रांस व ब्रिटेन
  • iii) मुद्रा यूरो को मानने से इंकार ग) मार्शल योजना 
  • iv) संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य घ) आसियान

उत्तर:

(i) – ग

(ii) – घ 

(iii) – क

(iv) – ख

चार अंकीय प्रश्न :

प्रश्न 1. एक आर्थिक समुदाय के रूप में बने यूरोपीय संघ ने एक राजनीतिक संगठन का रूप कैसे ले लिया ? 

उत्तर:

  • यूरोपीय संघ एक राज्य की भाँति है जिसका अपना झण्डा, गान एवं स्थापना दिवस है। 
  • यूरोपीय संसद के गठन के कारण। 
  • सोवियत संघ के बाद 1992 में यूरोपीय संघ का गठन। 
  • एक मुद्रा, समान विदेश एवं सुरक्षा नीति, न्याय एवं घरेलू मामलों पर आपसी सहयोग। 

प्रश्न 2. आसियान समुदाय के किन्हीं दो स्तम्भों और उनके उद्देश्यों के बारे में बताएँ।

उत्तर:

  • सुरक्षा समुदाय – आसियान सुरक्षा समुदाय क्षेत्रीय विवादों को सैनिक टकराव तक न ले जाने की सहमति पर आधारित है। 
  • आर्थिक समुदाय का उद्देश्य आसियान देशों का साझा बाजार और उत्पादन आधार तैयार करना तथा इस क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास में मदद करना है।

प्रश्न 3. क्षेत्रीय संगठनों के बनाने के मुख्य उद्देश्य क्या है ? 

उत्तर:

  • सदस्य देशों में एकता की भावना का मजबूत होना। 
  • क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा। 
  • सदस्यों के बीच आपसी व्यापार को बढ़ाना। 
  • क्षेत्र में शांति और सौहार्द को बढ़ाना। 
  • विवादों को आपसी बातचीत द्वारा निपटाना।

प्रश्न 4. बदली हुई चीनी अर्थव्यवस्था में व्याप्त किन्हीं चार कमियों पर प्रकाश डालिए।

उत्तर:

  • 1980 के दशक में कर्ज़ की मदद से ये बड़ा बिज़नेस बना 
  • लेकिन 1990-91 तक हालात बिगड़े और विकास दर गिरने लगी. 
  • विकास दर के मामले में जापान पांच विकसित मुल्कों में सबसे ऊपर था 
  • लेकिन 1990 के दशक में वो निचले स्तर पर पहुंच गया.

प्रश्न 5. भारत एंव चीन के सम्बन्धों में तनाव के चार पहलुओं का वर्णन कीजिए। 

उत्तर:

  • 1950 में चीन द्वारा तिब्बत को हड़पने तथा भारत चीन सीमा पर बस्तियाँ बनाने के फैसले से दोनों देशों के संबंध एकदम बिगड़ गये। 
  • चीन ने 1962 में लद्दाख और अरूणचल प्रदेश पर अपने दावे को जबरन स्थापित करने के लिए भारत पर आक्रमण किया। 
  • चीन द्वारा पाकिस्तान को मदद देना। 
  • चीन भारत के परमाणु परीक्षणों का विरोध करता है। 
  • बांग्लादेश तथा म्यांमार से चीन के सैनिक संबंध को भारतीय हितो के खिलाफ माना जाता है। 
  • संयुक्त राष्ट्र संघ ने आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद पर प्रतिबंध लगाने वाले प्रस्ताव को पेश किया। चीन द्वारा वीटो पावर का प्रयोग करने से यह प्रस्ताव निरस्त हो गया। 
  • भारत ने अजहर मसूद के आतंवादी घोषित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ में प्रस्ताव पेश किया, जिस पर चीन ने वीटो पावर का प्रयोग किया। 
  • चीन की महत्वाकांक्षी योजना Ones Belt One Road, जो कि POK से होती हुई गुजरेगी, उसे भारत को घेरने की रणनीति के तौर पर लिया जा रहा है।

प्रश्न 6. चीन के साथ भारत के सुधरते सम्बन्धों की व्याख्या कीजिए। 

उत्तर:

  • 1970 के दशक में चीनी नेतृत्व बदलने से अब वैचारिक मुद्दों की जगह व्यावहारिक मुद्दे प्रमुख हो रहे है।
  • 1988 में प्रधानमंत्री राजीव गाँधी ने चीन की यात्रा की जिसके बाद सीमा विवाद पर यथास्थिति बनाए रखने की पहल की गई। 
  • दोनों देशों ने सांस्कृतिक आदान-प्रदान, विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में परस्पर सहयोग और व्यापार के लिए सीमा पर चार पोस्ट खोलने हेतु समझौते किए गए है। 
  • 1999 से द्विपक्षीय व्यापार 30 फीसदी सालाना की दर से बढ़ रहा है।
  • विदेशो में ऊर्जा सौदा हासिल करने के मामलो में भी दोनों देश सहयोग द्वारा हल निकलने में राजी हुए है। 
  • वैश्विक धरातल पर भारत और चीन ने विश्व व्यपार संगठन जैसे अन्य अंतराष्ट्रीय आर्थिक संगठनों के सम्बन्ध में एक जैसी नीतियाँ अपनायी है। 

प्रश्न 7. यूरोपीय संघ को क्या चीजे एक कमजोर क्षेत्रीय संगठन बनाती है ? 

उत्तर:

  • कभी-कभी सदस्य देशो द्वारा विदेश और रक्षानीति का एक दूसरे के खिलाफ प्रयोग करना। 
  • एक संविधान बनाने का प्रयास असफल। 
  • डेनमार्क व स्वीडन द्वारा मास्ट्रिस्ट संधि व यूरो का विरोध। 
  • कई सदस्य देश अमरीकी गठबंधन में थे।

प्रश्न 8. चीन की नई आर्थिक नीति ने किन चार तरीको से चीन की अर्थव्यवस्था को लाभ पहुँचाया हैं ? 

उत्तर:

  • जड़ता को समाप्त करके खुलेद्वार की नीति 
  • कृषि के निजीकरण से। 
  • व्यापार के नए नियम और नए विशेष आर्थिक क्षेत्रों के निर्माण द्वारा 
  • ग्रामीण अर्थव्यवस्था में निजी बचत का परिणाम बढ़ा।

प्रश्न 9. सत्ता के उभरते हुए वैकल्पिक केन्द्रो द्वारा विभिन्न देशों में समृद्धशाली अर्थव्यवस्थाओं का रूप देने में निभाई गई भूमिका की व्याख्या कीजिए।

उत्तर:

  • एक ध्रुवीय विश्व में अमेरिकी वर्चस्व को सीमित करने के लिए सत्ता के वैकल्पिक केन्द्रों का होना आवश्यक है। 
  • यूरोपीय संघ, आसियान, गुटनिरपेक्ष आन्दोलन तथा दक्षेस जैसे वैकल्पिक केन्द्रों ने क्षेत्रीय स्तर पर अधिक शांतिपूर्ण एवं समृद्धशाली अर्थव्यवस्था का रूप देने में सक्रिय भूमिका निभाई है।

पाँच अंकीय प्रश्न :

प्रश्न 1 चित्र ‘क’ व चित्र ‘ख’ को ध्यानपूर्वक देखिए तथा दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए? 

     चित्र क                                                  चित्र ख



i) चित्र ‘क’ व चित्र ‘ख’ में दर्शाए गए झंडे किस संगठन से सम्बन्धित है ?

उत्तर: यूरोपीय संघ व आसियान।

ii) चित्र क में बने 12 सितारे किसका प्रतीक है ?

उत्तर: यूरोप के लोगों की एकता व मेलमिलाप का प्रतीक। 

iii) चित्र ख में प्रतीक चिन्ह के रूप में धान की दस बालियाँ व वृत्त क्या संदेश देती है?

उत्तर: ये दस देश आपस में मित्रता और एकता के धागे से बंधे है। वृत्त आसियान की एकता का प्रतीक है।

प्रश्न 2 नीचे दर्शाए गए कार्टून का अवलोकन कीजिए एवं दिए गए प्रश्नों का उत्तर लिखिए।


i) कार्टून में साइकिल का प्रतीक क्या दर्शाता है ? 

उत्तर: चीन की अर्थव्यवस्था।

ii) प्रस्तुत कार्टून में चीन की किस नीति को दर्शाया गया ? 

उत्तर: चीन के दोहरेपन को -पूंजीवाद व समाजवाद। 

iii) चीन ने अपने आर्थिक विकास हेतु क्या-क्या किया ?

उत्तर: खुलेद्वार की नीति, विशेष आर्थिक क्षेत्र का निर्माण, कृषि व उद्योग का निजीकरण।

छः अंकीय प्रश्न :

प्रश्न 1. यूरोपीय संघ एक अधिराष्ट्रीय संगठन के रूप में कैसे उभरा ? 

उत्तर:

  • सबसे पुराना संगठन जो इसे स्थायित्व और प्रभावकारी बनाता है।
  • समान राजनीतिक रूप जैसे-झंडा, गान, स्थापना दिवस और मुद्रा। 
  • यूरोपीय संघ की सहयोग की नीति।।
  • विश्व व्यापार में यूरोपीय संघ की हिस्सेदारी अमरीका से तीन गुना अधिक हैं। 
  • इसके पास विश्व की दूसरी सबसे बड़ी सेना है। उसका रक्षा बजट अमेरिका के बाद सबसे अधिक है। 
  •  ब्रिटेन तथा फ्रांस संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्य

प्रश्न 2. वैकल्पिक शक्ति केन्द्र के रूप में जापान किस प्रकार प्रभावकारी होगा।

उत्तर: जापान निम्न तथ्यों के द्वारा सत्ता का वैकल्पिक केन्द्र बन सकता है। 

  • विश्व में उच्च प्रौद्योगिकी के लिए मशहूर है। 
  • इसकी अर्थव्यवस्था विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था 
  • जापान विकसित देशों के समूह जी-8 में शामिल है। 
  • संयुक्त राष्ट्रसंघ के बजट में अंशदान के हिसाब से जापान दूसरा सबसे बड़ा देश है। 
  • राष्ट्रों के बीच विवादों को सुलझाने में बल प्रयोग अथवा धमकी से काम लेने के तरीके का जापान के लोग हमेशा के लिए त्याग करते है। 
  • जापान का सैन्य व्यय उसके सकल घरेलू उत्पाद का केवल 1 प्रतिशत है फिर भी सैन्य व्यय के लिहाज से विश्व में जापान का स्थान चौथा है।

प्रश्न 3. चीनी अर्थव्यवस्था की उन्नति का आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए। 

उत्तर:

पक्ष में :

  • 1972 में राजनीतिक तथा आर्थिक एकांतवास की समाप्ति। 
  • कृषि, सेना, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में आधुनिकीकरण। 
  • खुले द्वार की नीति। 
  • कृषि तथा उद्योगो का निजीकरण। 

विपक्ष में :

  • सुधारों का लाभ सभी वर्गों को नहीं मिला। 
  • बेरोजगारी बढ़ी। 
  • महिलाओं के लिए रोजगार और काम के हालत ठीक नहीं है। 
  • पर्यावरण को नुकसान हुआ।
  • भ्रष्टाचार बढ़ा है। 

प्रश्न 4. “चीन तथा भारत बढ़ी आर्थिक शक्तियों के रूप में उभर रहे हैं।” क्या आप इससे सहमत हैं ? कोई तीन तर्क देकर अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए।

उत्तर:

  • वैश्विक स्तर पर चीन एक बड़ी आर्थिक शक्ति बन चुका है। जापान, अमरीका, रूस के साथ अपने मतभेदों को कुछ हद तक सुलझा लिया
  • लैटिन अमेरिका व अफ्रीकी देशों में निवेश। 
  • विश्व व्यापार संगठन का सदस्य। 
  • वैश्विक चुनौतियों के अनुकूल भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था को ढाला है।

We hope that class 12 Political Science Chapter 4 सत्ता के वैकल्पिक केंद्र (Alternative Centres of Power) Important Questions in Hindi helped you. If you have any queries about class 12 Political Science Chapter 4 सत्ता के वैकल्पिक केंद्र (Alternative Centres of Power) Important Questions in Hindi or about any other Important Questions of class 12 Geography in Hindi, so you can comment below. We will reach you as soon as possible.

हमें उम्मीद है कि कक्षा 12 राजनीति विज्ञान अध्याय 2 सत्ता के वैकल्पिक केंद्र हिंदी के महत्वपूर्ण प्रश्नों ने आपकी मदद की। यदि आपके पास कक्षा 12 राजनीति विज्ञान अध्याय 2 सत्ता के वैकल्पिक केंद्र के महत्वपूर्ण प्रश्नो या कक्षा 12 के किसी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न, नोट्स, वस्तुनिष्ठ प्रश्न, क्विज़, या पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों के बारे में कोई सवाल है तो आप हमें [email protected] पर मेल कर सकते हैं या नीचे comment कर सकते हैं। 


Share Now on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *