परिवहन एवं संचार Important Questions || Class 12 Geography Book 1 Chapter 8 in Hindi ||

Share Now on

पाठ – 8

परिवहन एवं संचार

In this post, we have mentioned all the important questions of class 12 Geography chapter 8 Transport and Communication in Hindi.

इस पोस्ट में क्लास 12 के भूगोल  के पाठ 8 परिवहन एवं संचार के सभी महतवपूर्ण प्रश्नो का वर्णन किया गया है। यह उन सभी विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है जो इस वर्ष कक्षा 12 में है एवं भूगोल विषय पढ़ रहे है।

Criss Cross Classes BookPrinted Books Are Available Now!
BoardCBSE Board, UP Board, JAC Board, Bihar Board, HBSE Board, UBSE Board, PSEB Board, RBSE Board
TextbookNCERT
ClassClass 12
SubjectGeography
Chapter no.Chapter 8
Chapter Nameपरिवहन एवं संचार (Transport and Communication)
CategoryClass 12 Geography Important Questions in Hindi
MediumHindi
Class 12 Geography Chapter 8 परिवहन एवं संचार Important Questions in Hindi

Chapter – 8, परिवहन एवं संचार

एक अंक वाले प्रश्न प्रश्न 

 

प्रश्न 1 यातायात के शीर्ष एवं गर्त से क्या तात्पर्य है ? 

उत्तर : जब नगर की सड़कों पर यातायात बहुत अधिक बढ़ जाता है उसे यातायात का शीर्ष एंव जिस समय यातायात कम होता है उसे गर्त कहते है। 

प्रश्न 2. सीमावर्ती सड़क किन्हें कहते हैं? इनका क्या महत्त्व है? 

उत्तर : किसी देश में अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के सहारे बनाई गई सड़को को सीमावर्ती सड़के कहा जाता है। ये सड़के सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को प्रमुख नगरों से जोडने व प्रतिरक्षा प्रदान करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

प्रश्न 3. दक्षिण अमेरिका के सघन रेलमार्गों से युक्त दो प्रदेशों के नाम बताइये। 

उत्तर : अर्जेन्टाइना के पम्पास तथा ब्राजील के कॉफी उत्पादक प्रदेश। 

प्रश्न 4. द. अफ्रीका में रेलमार्गों के विकसित होने के प्रमुख कारण क्या हैं? 

उत्तर : सोने, हीरे जैसे बहुमूल्य खनिजों का पाया जाना एंव तांबा खनन । 

प्रश्न 5. आंतरिक जलमार्ग किसे कहते हैं ? 

उत्तर : नदियों, नहरों, झीलों एंव तटीय क्षेत्रों में होने वाले जल परिवहन को आंतरिक जलमार्ग कहते हैं।

प्रश्न 6. ‘सड़क घनत्व’ शब्द की परिभाषा लिखिए। 

उत्तर : ‘सड़क घनत्व’ का अर्थ है प्रति 100 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में सड़क मार्गों की लंबाई । सर्वाधिक सड़क घनत्व उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में है। 

प्रश्न 7. विश्व के प्रमुख पत्तनों पर नौभार के निपटान को सरल बनाने में किस सुविधा का प्रमुख योगदान है ?

उत्तर : कंटेनरो का प्रयोग। 

प्रश्न 8. नदियों की नौगम्यता बढाने के लिये कौन से कदम उठाये जा सकते है ? 

उत्तर : नदी तल को गहरा करना, नदीतल को स्थिर करना व बाँध बनाकर जल प्रवाह को नियंत्रित करना 

प्रश्न 9. परिवहन जाल से क्या तात्पर्य है ?

अथवा 

परिवहन जाल की परिभाषा लिखिए। 

उत्तर : परिवहन मार्ग की विविध श्रेणियों से कई स्थान आपस में जुड़ जाते है। जब एक स्थान दूसरे स्थान (केन्द्र) से कई मार्गों से जुड़ जाता है तो एक परिवहन जाल का निर्माण होता है। 

प्रश्न 10 पनामा नहर में जलबंधकों का निर्माण क्यों क्या गया?

उत्तरः जलयान पनामा की खाड़ी में प्रवेश करने से पहले जलबंधकों से होकर विभिन्न ऊँचाई की समुद्री सतह को पर करने के लिए इन जलबंधकों का निर्माण किया गया।

प्रश्न 11. स्थल परिवहन के नवीनतम विकास के रूप में कौन सी उप–विद्याओं को रखा जाता है? 

उत्तरः इसके अंतर्गत पाइप लाइनों, राजमार्गों एवं तारमार्गों को रखा जाता है। 

प्रश्न 12. कनाड़ा में रेल परिवहन किस सेक्टर में हैं? महाद्वीप पारीय रेलमार्गो के द्वारा किसके भार का परिवहन किया जाता है?

उत्तरः कनाड़ा में रेल पविहन सार्वजनिक सेक्टर में आता है। महाद्वीप पारीय रेलमार्गो द्वारा गेहूँ एवं कोयले के भार के अधिकांश भाग का परिवहन किया जाता है। 

प्रश्न 13. अफ्रीका के किस देश में सबसे बड़ा रेल जाल हैं? 

उत्तरः दक्षिणी अफ्रीका 

प्रश्न 14. पश्चिम एशिया में रेल सुविधाओं का सबसे कम विकास क्यों हुआ है?एक कारण स्पष्ट कीजिए।

उत्तरः विस्तृत मरूस्थलों तथा विरल जनसंख्या 

प्रश्न 15. विश्व का कौन सा आंतरिक जलमार्ग अत्यधिक प्रयोग में लाया जाता है? 

उत्तरः राइन जल मार्ग 

प्रश्न 16. रूस में वोल्गाएक अत्यन्त विकसित आन्तरिक जलमार्गों में से एक है” न्याय संगत ठहराइए। 

उत्तर:

  • यह अनेक नाव्य नहरों को जोड़ता है
  • रूस के विभिन्न औद्योगिक प्रदेशों को जोड़ता है। 

प्रश्न 17. परिवहन समाज की आधार भूत आवश्यकताओं की संतुष्टि के लिए रचा गया एक संगठित सेवा उद्योग है । स्पष्ट कीजिये। 

उत्तर : दक्ष परिवहन व्यवस्था में परिवहन मार्गो, गाडियों के रख रखाव और माल लादने व उतारने के लिए विभिन्न संस्थाओं का विकास किया जाता है। इन संस्थाओं के अन्तर्गत अनेक लोगों को सेवा का अवसर प्राप्त होता है।

तीन अंक वाले प्रश्न 

प्रश्न 18. लोगों का जीवन स्तर व जीवन की गुणवत्ता दक्ष परिवहन, संचार एवं व्यापार पर निर्भर करती है। अपने उत्तर की पुष्टि तीन तर्क देकर स्पष्ट कीजिए। 

उत्तर : 

  • दक्ष परिवहन, व्यापार एवं संचार व्यवस्था उत्पादन केन्द्रों को विनिमय और उपभोग केन्द्रों से जोड़ते है। 
  • परिवहन एवं संचार का कुशल तन्त्र एवं लोगों की गतिशीलता यानी ____ एक स्थान से दूसरे स्थान तक आवागमन को सुचारू बनाता है।
  • दक्ष परिवहन, व्यापार एंव संचार व्यवस्था लोगों के बीच सहयोग एंव एकता को बढ़ाती है। 

प्रश्न 19. सड़क परिवहन, रेल परिवहन की अपेक्षा बेहतर कैसे है ? स्पष्ट कीजिये। 

उत्तर :

  • सड़क परिवहन से व्यक्तियों या वस्तुओं को घर तक पहुँचाया जा सकता है जबकि रेलमार्ग उन्हें एक निश्चित स्थान तक ही ला सकता है।
  • सड़कों का निर्माण पहाड़ी व अन्य दुर्गम क्षेत्रों में भी हो सकता है जबकि रेलमार्गों का निर्माण ऐसे स्थानों पर नहीं किया जा सकता।
  • छोटी-छोटी दूरियों को तय करने के लिये सड़क मार्ग ही प्रयोग किये जाते हैं। 

प्रश्न 20. महामार्गों की परिभाषा देते हुये इनकी प्रमुख विशेषतायें बताइये। 

उत्तर : महामार्ग वे पक्की सड़कें है जो दूर स्थित स्थानों को मिलाती है। इनकी प्रमुख विशेषतायें निम्न है :

1) महामार्गों को अबाधित यातायात की सुविधा प्रदान करने के लिये इन पर फ्लाईओवर बनाये जाते है। यथा संभव लालबत्ती नहीं रखी जाती। 

2) ये सड़कें गतिअवरोधकों से मुक्त एवं कई लेन वाली होती हैं। 

3) इनकी चौड़ाई लगभग 80 मीटर होती है। 

4) ये सड़कें देश के प्रमुख नगरों, पत्तनों को मिलाती है। 

5) इन सड़कों के किनारों पर रैलिंग लगी होती है। ताकि कहीं पर भी इनको क्रास ना किया जा सके । यातायात निर्बाध गति से चलता रहे। 

प्रश्न 21. विश्व में सड़क परिवहन की किन्हीं तीन प्रमुख समस्याओं का वर्णन कीजिए।

उत्तरः

(1) सड़कें प्राकृतिक आपदा के दौरान तथा खराब मौसमी दशाओं में अनुपयोगी है।

(2) यातायात की माँग को सड़क जाल पूरा नहीं कर पाता है फलस्वरूप सड़कों पर दबाव बढ़ता है। 

(3) सड़कों के निर्माण और उनके रखरखाव के लिए भारी निवेश की आवश्यकता होती है। 

प्रश्न 22. पनामा नहर ने दक्षिणी एंव उत्तरी अमेरिका को किस तरह प्रभावित किया? स्पष्ट करें। पनामा नहर की विशेषताएँ बताइए ।

अथवा 

पनामा नहर की विशेषताएं बताइए। 

अथवा 

पनामा नहर ने दक्षिणी अमेरिका की अर्थव्यवस्थाओं के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। स्पष्ट कीजिए।

अथवा 

मनुष्य निर्मित महत्वपूर्ण नौ परिवहन नहर का नाम बतायें जो अटलांटिक महासागर को प्रशान्त महासागर से जोडती हैं। इस नहर की विशेषताओं को लिखिए? 

उत्तर :

1) पनामा नहर उत्तरी एवं दक्षिणी अमेरिका के मध्य 72 कि. मी. लम्बी है। 

2) इस नहर के कारण उत्तरी अमेरिका के पूर्व न्यूयार्क एंव पश्चिम स्थित सानफ्रांसिस्को के मध्य जल परिवहन से 13000 कि. मी. की दूरी कम हो गयी है। इसी तरह पश्चिमी यूरोप एंव स. रा. अमेरिका के पश्चिमी तट की दूरी कम हो गयी है। 

3) द. अमेरिका के पूर्वी एवं पश्चिमी तटों के मध्य आसानी से परिवहन हो पाता है। 

4) यह नहर द. अमेरिका के राष्ट्रों के मध्य व्यापार को बढ़ाने में सहायक हुई है। 

प्रश्न 23. वायु परिवहन, परिवहन का तीव्रतम एंव आधुनिक साधन है स्पष्ट कीजिए।

अथवा 

‘वायु परिवहन ने परिवहन के क्षेत्र में क्रांति ला दी है, इस कथन के औचित्य को स्पष्ट करें।

अथवा

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में वायु परिवहन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस कथन की पुष्टि कीजिए।

उत्तर : निम्नलिखित कारक उपर्युक्त कथन को सही सिद्ध करते हैं :

1) वायु परिवहन एक तीव्रतम साधन हैं इसके कारण आज विश्व का कोई भी स्थान 35 घंटे से अधिक दूरी पर नहीं है।

 2) इसके द्वारा मूल्यवान वस्तुओं, जीवनरक्षक दवाओं को तीव्रता से कम समय में गन्तव्य तक पहुँचाया जा सकता है। 

3) दुर्गम स्थलों जैसे पहाड़, दलदल, बीहड़, जंगलों आदि क्षेत्रों में वायु परिवहन द्वारा ही परिवहन संभव हो पाता है। 4) आपातकाल एंव युद्ध के समय वायु परिवहन का महत्व का महत्व बहुत अधिक बढ़ जाता है। 

प्रश्न 24. विश्व में अंतः स्थलीय जलमार्ग के विकास के लिए उत्तरदायी तीन कारकों की व्याख्या कीजिए? 

उत्तर : अंतः स्थलीय जलमार्ग के विकास की आवश्यक दशाएँ निम्नलिखित है :

1) नदियाँ बारहमासी होनी चाहिए। जिन नदियों में जल केवल वर्षा ऋतु में ही रहता है उनका प्रयोग वर्ष भर जलमार्गों के रूप में नहीं किया जा सकता। 

2) नदियों का मार्ग जल-प्रपातों, सोपानी प्रपातों, क्षिप्रिकाओं तथा ___ महाखड्डों से मुक्त होना चाहिए। 

3) नदियों में विसर्प भी कम होने चाहिए जिससे सीधा जलमार्ग प्राप्त हो सकें। 

4) शीतकाल में नदियाँ बर्फ मुक्त होनी चाहिए। 

5) नदियों के मुहाने साफ रहने चाहिए, जिससे समुद्र यातायात से आन्तरिक यातायात को जोड़ा जा सके। 

प्रश्न 25. स्वेज नहर पर टिप्पणी कीजिए।

अथवा 

मनुष्य निर्मित उस महत्वपूर्ण नौ परिवहन नहर का नाम बताइए जो भूमध्य सागर और लाल सागर को जोड़ती है। इस नहर की कोई चार विशेषताएँ बताइए।

अथवा 

स्वेज नहर की विशेषताएँ लिखिए ?

उत्तर : स्वेज नहर की विशेषताएँ निम्नलिखित हैं।

1) इस नहर का निर्माण 1869 में मिस्र में हुआ। 

2) यह नहर भूमध्यसागर को लालसागर से जोड़ती हैं। 

3) यह लगभग180 किलोमीटर लम्बी तथा 11 से 15 मीटर गहरी है। 

4) इस नहर के द्वारा यूरोप तथा दक्षिणी एशिया व आस्ट्रेलिया के मध्य की दूरी को उत्तरमाशा अंतरीप मार्ग की तुलना में कम हुई है। 

5) इस नहर में प्रतिदिन 100 जलयान आवागमन करते हैं। 

6) नील नदी से नौगम्य ताजा पानी की नहर भी स्वेज नहर से मिलती है।

प्रश्न 26. सड़कों पर संकुलन क्यों हो जाता है ? परिवहन संकुलन की समस्याओं के समाधान के उपाय स्पष्ट कीजिए ?

उत्तर : जब सड़क तंत्र यातायात की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित नहीं हो पाते तो सड़कों पर संकुलन बढ़ जाता है। इसे सड़को पर जाम लगना भी कहते हैं। 

1) सार्वजनिक बस सेवाओं के सुधार व परिवहन के द्रुत मार्ग का विकास। 

2) सड़कों को चौड़ा करना व उनकी गुणवत्ता को सुधारना। 

3) पुलों, फ्लाईओवरों तथा दोहरे वाहन मार्गों का निर्माण करना । 

4) उच्चतर पार्किंग शुल्क लगाकर निजी वाहनों की संख्या को नियन्त्रित करना। 

प्रश्न 27. राइन नदी जलमार्ग विश्व का अत्याधिक प्रयोग में लाया जाने वाला जलमार्ग क्यों हैं ? कोई तीन कारण बताओं।

उत्तर : राइन नदी जलमार्ग विश्व का अत्याधिक प्रयोग में लाया जाने वाला जलमार्ग है क्योंकि :

1) यह यूरोप के संपन्न कोयला खनन क्षेत्रों से गुजरता हुआ परिवहन सुविधाएं प्रदान करता है तथा संपूर्ण नदी बेसिन विनिर्माण की दृष्टि से अत्याधिक संपन्न है। 

2) यह जलमार्ग स्विटजरलैंड, जर्मनी, फ्रांस, बेल्जियम तथा नीदरलैड के औद्योगिक क्षेत्रों को उत्तरी अटलांटिक समुद्री मार्ग से जोड़ता है।

3) प्रति वर्ष 20,000 से अधिक समुद्री जलयान तथा 2 लाख से अधिक आंतरिक मालवाहक पोत इस मार्ग से वस्तुओं एवं सामतियों का आदान-प्रदान करते हैं। 

4) यह जलमार्ग नीदरलैण्ड में रोटरडम से स्विटरजरलैंड में बेसल को जोड़ता है। 

प्रश्न 28. संसार में उपग्रह संचार की किन्ही तीन विशेषताओं का वर्णन कीजिए। 

उत्तर : आधुनिक तकनीकी ज्ञान के आधार पर मनुष्य ने संचार व्यवस्था के लिए उपग्रह का प्रयोग करना शुरू कर दिया है। उपग्रहों से संचार का काम लिया जाता है | उपग्रह संचार से निम्नलिखित उपलब्धियाँ प्राप्त हुई हैं। 

1) उपग्रह के माध्यम से संदेश भेजने के खर्च में कमी आई है। 

2) उपग्रह संचार प्रणाली द्वारा रेडियों तथा टेलिविजन आदि का प्रयोग कर सकते हैं। 

3) उपग्रह संचार से मौसम की जानकारी प्राप्त की जाती है। 

4) उपग्रह संचार प्रणाली द्वारा पृथ्वी के खनिजों को ज्ञात किया जा सकता है। 

5) इस प्रणाली द्वारा सैनिक और असैनिक कार्यों में सहायता मिलती है। 

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 

प्रश्न 29. पाइप लाइन परिवहन के गुण एंव दोष स्पष्ट कीजिए। 

उत्तर : पाइन लाइन परिवहन ने तरल पदार्थों जैसे जल, पैट्रोलियम एंव गैसों के परिवहन में अभूतपूर्व योगदान दिया है। 

पाइपलाईन परिवहन के लाभ निम्नलिखित है :

  • पाइपलाईनों को कठिन, ऊबड़-खाबड, भू–भागों तथा पानी के नीचे भी बिछाया जा सकता है। 
  • इनके संचालन एंव रखरखाव का खर्च अपेक्षाकृत कम है। 
  • यह जलीय तथा गैसीय पदार्थों के परिवहन का तीव्र, सस्ता तथा पर्यावरण हितैषी साधन है। 
  • पाइप लाइन परिवहन में ईंधन की बचत होती है। तथा मौसम संबंधी दशाओं का प्रभाव नहीं पड़ता। 
  • परिवहन के इस साधन द्वारा पदार्थों की आपूर्ति की निरंतरता बनी रहती है। 

पाइपलाईन परिवहन के दोष :

पाइन लाइन परिवहन के दोष निम्नलिखित है :

  • पाइन लाइनों में काई लोच नही होती।
  • एक बार बनाने के बाद इसकी क्षमता को न तो घटाया जा सकता है और न ही बढ़ाया जा सकता है।
  • पाइन लाइन में रिसाव का पता लगाना भी एक बड़ी समस्या होती है। 
  • कहीं पर पाइप लाइन के फट जाने से उसकी मरम्मत करना कठिन __ होता है।
  • कुछ इलाकों में इनकी सुरक्षा की व्यवस्था करना कठिन होता है। 

प्रश्न 30. संसार के सबसे लंबे पार महाद्वीपीय रेलमार्ग का नाम लिखिए। इसकी किन्हीं चार विशेषताओं का वर्णन कीजिए। 

उत्तर : पार साइबेरियन रेलमार्ग विशेषताएँ:

(i) यह रेलमार्ग पश्चिम में सेंट पीट्स बर्ग से पूर्व में प्रशांत महासागर तट पर स्थित व्लाडि वोस्टक तक विस्तृत हैं। 

(ii) यह 9322 कि.मी. लम्बा, दोहरे पथ से युक्त विद्युतीकृत एशिया का मत्त्वपूर्ण रेलमार्ग है। 

(iii) यह एशियाई प्रदेश को पश्चिमी यूरोपीय बाजारों से जोड़ता है। इस रेलमार्ग को दक्षिण से जोड़ने वाले योजक मार्ग हैं।

(iv) यह रेलमार्ग यूराल पर्वत, ओब और येनीसी नदियों से गुजरता है। 

प्रश्न 31. जल परिवहन की किन्हीं तीन विशेषताओं का उल्लेख कीजिए। उतमाशा अंतरीप मार्ग पर यातायात कम क्यों है? दो कारण दीजिए।

अथवा 

जल परिवहन के प्रमुख लाभ बताइये।

अथवा 

“जल परिवहन संसार का सबसे सस्ता एवं उपयोगी परिवहन का साधन हैं।”

उत्तर : जल परिवहन की विशेषताएँ:

(i) जल परिवहन में मार्गों का निर्माण नहीं करना पड़ता। 

(ii) महासागर एक दूसरे से जुड़े हुए होते हैं। इनमें विभिन्न प्रकार के जहाज चल सकते हैं। 

(iii) स्थल मार्ग की तरह जल मार्ग में घर्षण नहीं होता; ईधन की खपत कम होती है, यह परिवहन अन्य साधनों से सस्ता होता है। 

उत्तमाशा अन्तरीप मार्ग पर यातायात कम होने के कारण 

(I) दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका के सीमित विकास का होना और कम जनसंख्या। 

(ii) एशिया और यूरोप के देशों के बीच बहुत लम्बा जलमार्ग।

प्रश्न 32. वाहक के रूप में मानव से लेकर आजकल के तार मार्गों तक के स्थल परिवहन के विकास की यात्रा का वर्णन कीजिए।

उत्तर : आरंभिक दिनों में मानव स्वयं वाहक थे, जिसमें वे डोली/पालकी ले जाते थे। बाद के वर्षों में पशुओं का उपयोग बोझा ढोने, यात्रा आदि करने के लिए किया जाने लगा जिसमें घोड़ो, खच्चर तथा ऊँटों का उपयोग किया जाता था। पहिए के आविष्कार के साथ गाड़ियों और माल डिब्बों का प्रयोग महत्त्वूपर्ण हो गया। भाप के ईंधन के आविष्कार के बाद पहरवहन क्रांति आई, जिससे रेलवे सर्वाधिक लोकप्रिय तथा तीव्रतम प्रकार बन गया। अंतर्दहन इंजन के आविष्कार ने (मोटर्स, कार तथा ट्रक) सड़क परिवहन में क्रांतिला दी तथा स्थल परिवहन के नवीनतम विकास पाइप लाइनों, राजमार्गो एवं तार मार्गो ने एक नया आयाम दिया है। 

प्रश्न 33. जल, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस तथा अन्य तरल पदार्थों के परिवहन के लिए किस साधन का उपयोग व्यापक रूप से किया जाता है? संसार में परिवहन के इस साधन के जाल का वर्णन कीजिए।

उत्तर : 

  • जल, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस आदि के अबाधित प्रवाह व परिवहन के लिए पाइपलाइनों का प्रयोग किया जाता है।
  • पाइप लाइन जालः
  • संयुक्त राज्य अमेरिका में उत्पादक क्षेत्रों और उपभोग क्षेत्रों के बीच तेल पाइप लाइनों का सघन जाल पाया जाता है।
  • ‘बिग इंच’ प्रसिद्ध पाइपलाइन मैक्सिको की खाड़ी में स्थित तेल के कुओं से उत्तर-पूर्वी राज्यों में तेल ले जाती है। (iii) यूरोप रूस, पश्चिम एशिया और भारत में पाइप लाइनों द्वारा तेल कुओं से परिष्करण शालाओं, पत्तनों तथा घरेलू बाजारों तक पहुँचाया जाता है।
  • तुर्कमेनिस्तान से पाइपलाइन को ईरान और चीन तक बढ़ाकर पैट्रोलियम तथा गैस का परिवहन किया जाता है।

We hope that class 12 Geography Chapter 8 परिवहन एवं संचार (Transport and Communication) Important Questions in Hindi helped you. If you have any queries about class 12 Geography Chapter 8 परिवहन एवं संचार (Transport and Communication) Important Questions in Hindi or about any other Important Questions of class 12 Geography in Hindi, so you can comment below. We will reach you as soon as possible.

हमें उम्मीद है कि कक्षा 12 भूगोल अध्याय 8 परिवहन एवं संचार हिंदी के महत्वपूर्ण प्रश्नों ने आपकी मदद की। यदि आपके पास कक्षा 12 भूगोल अध्याय 8 परिवहन एवं संचार के महत्वपूर्ण प्रश्नो या कक्षा 12 के किसी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न, नोट्स, वस्तुनिष्ठ प्रश्न, क्विज़, या पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों के बारे में कोई सवाल है तो आप हमें [email protected] पर मेल कर सकते हैं या नीचे comment कर सकते हैं। 


Share Now on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *