तृतीयक और चतुर्थक क्रियाकलाप Important Questions || Class 12 Geography Book 1 Chapter 7 in Hindi ||

Share Now on

पाठ – 7

तृतीयक और चतुर्थक क्रियाकलाप

In this post, we have mentioned all the important questions of class 12 Geography chapter 7 Tertiary and Quaternary Activities in Hindi.

इस पोस्ट में क्लास 12 के भूगोल  के पाठ 7 तृतीयक और चतुर्थक क्रियाकलाप के सभी महतवपूर्ण प्रश्नो का वर्णन किया गया है। यह उन सभी विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है जो इस वर्ष कक्षा 12 में है एवं भूगोल विषय पढ़ रहे है।

Criss Cross Classes BookPrinted Books Are Available Now!
BoardCBSE Board, UP Board, JAC Board, Bihar Board, HBSE Board, UBSE Board, PSEB Board, RBSE Board
TextbookNCERT
ClassClass 12
SubjectGeography
Chapter no.Chapter 7
Chapter Nameतृतीयक और चतुर्थक क्रियाकलाप (Tertiary and Quaternary Activities)
CategoryClass 12 Geography Important Questions in Hindi
MediumHindi
Class 12 Geography Chapter 7 तृतीयक और चतुर्थक क्रियाकलाप Important Questions in Hindi

Chapter – 7, तृतीयक और चतुर्थक क्रियाकलाप

एक अंक वाले प्रश्न

प्रश्न 1. तृतीयक क्रियाकलाप से क्या तात्पर्य है ? 

उत्तर : तृतीयक क्रियाकलाप का सम्बन्ध अमूर्त सेवाओं से है। इनमें विभिन्न प्रकार की सेवाएँ सम्मिलित की जाती है। ततीयक व्यवसायों में वस्तुओं का उत्पादन नही होता। उदाहरण शिक्षण कार्य, बैंकिंग, परिवहान व संचार वाणिज्य व व्यापार आदि। 

प्रश्न 2. व्यापारिक केन्द्र किसे कहते हैं ? 

उत्तर : व्यापार और वाणिज्य का सारा काम कस्बों और नगरों में होता हैं जिन्हें व्यापारिक केंद्र कहा जाता है। 

प्रश्न 3. ग्रामीण विपणन केंद्र किसे कहते हैं ? 

उत्तर : ये अर्द्ध नगरीय केंद्र होते हैं तथा निकटवर्ती बस्तियों का पोषण करते हैं। इनमें से अधिकांश केंद्रों में थोक बाजार और कुटकर व्यापार क्षेत्र भी होते

प्रश्न 4. आवधिक बाजार क्या है ? 

उत्तर : जिन ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित बाजार नही होते वहाँ पर विभिन्न कालिक अंतरालों पर स्थानीय आवधिक बाजार लगाए जाते हैं। ये साप्ताहिक या पाक्षिक होते हैं, जो आस-पास के ग्रामीण लोगों की आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। 

प्रश्न 5. नगरीय बाजार केन्द्र क्या हैं ? 

उत्तर : नगरीय बाजार केन्द्रों में और अधिक विशिष्टीकृत नगरीय सेवाएँ मिलती है। ये नगरों में स्थित होते हैं और नगरवासियों की सेवा करते हैं। 

प्रश्न 6. परिवहन को प्रभावित करने वाला कोई एक कारण बताइए। 

उत्तर : परिवहन की माँग जनसंख्या के आकार से प्रभावित होती है। जनसंख्या का आकार जितना बड़ा होगा परिवहन की माँग उतनी ही अधिक होगी।

प्रश्न 7. कुल पंजीकृत रोजगारों तथा कुल राजस्व की दृष्टि से विश्व का अकेला सबसे बड़ा तृतीयक क्रियाकलाप कौन सा है ? 

उत्तर : पर्यटन। 

प्रश्न 8. चतुर्थक क्रियाकलाप क्या है ? 

उत्तर : ये बहुत ही विशिष्ट तथा जटिल प्रकार के क्रियाकलाप हैं जिनका सम्बन्ध ज्ञान से संबंधित क्रियाकलाप से है जैसे – शिक्षा, सूचना, शोध व विकास । चतुर्थक शब्द से तात्पर्य उन उच्च बौद्धिक व्यवसायों से है, जिनका दायित्व चिंतन, शोध तथा विकास के लिए नए विचार देना है। 

प्रश्न 9. परिवहन में ‘नोड़’ और ‘योजक’ का क्या अर्थ है ? 

उत्तर : दो अथवा अधिक मार्गों का संधिं-स्थल, एक उद्गम बिन्दु अथवा मार्ग के सहारे कोई बड़ा कस्बा या शहर नोड़ होता है। प्रत्येक सड़क जो दो नोडो को जोड़ती है योजक कहलाती है। 

प्रश्न 10. चतुर्थ क्रियाकलाप की महता का मूल्यांकन कीजिए। 

उत्तर : 

(1) चतुर्थ क्रियाकलाप अनुसंधान से संबंधित होते है । जो ज्ञानोन्मुखी है।

(2) चतुर्थ क्रियाकलाप के कारण प्राथमिक क्रियाकलापों में कमी आई है। 

प्रश्न 11. ज्ञान आधारित बाहयस्रोतन (K.P.O) क्या हैं।

उत्तर : यह सूचना प्रेरित ज्ञान का बाहयस्रोतन है जिसमें विशेषतया किसी विशिष्ट ज्ञान या कौशल की आवश्यकता होती है। इनमें उच्च श्रेणी के कुशल कर्मी संलग्न होते हैं। जैसे ई-लर्निंग, अनुसंधान और विकास क्रियाएँ । 

प्रश्न 12. ‘होम शोरिंग’ क्या है ? 

उत्तर : किसी कंपनी द्वारा अपने कर्मियों को घर बैठकर काम करने की सुविधा प्रदान करना ‘होम शोरिंग’ है। यह सूचना प्रक्रमण क्षेत्र से संबंधित व्यवसाय जो इंटरनेट से जुडे होते हैं में अधिक प्रचलित हैं। 

प्रश्न 13. भारत, विश्व में एक लोकप्रिय पर्यटक गंतत्य स्थान क्यों है? (2018) 

उत्तरः 

(1) अनुकूल जलवायु दशाओं के कारण

(2) एतिहासिक स्थल, जैसे ताजमहल आदि के कारण

(3) चिकित्सा सुविधाओं के कारण 

प्रश्न 14. द्वितीयक एंव तृतीयक क्रियाकलापों से प्रमुख अन्तर बताइए? 

उत्तर : द्वितीयक क्रियाकलापों में उत्पादन तकनीकी मशीनरी एवं फैक्ट्री के प्रबन्धन से प्रभावित होता है एवं उत्पादन के रूप में कोई वस्तु होती है जबकि तृतीयक क्रियाकलापों में उत्पादन कर्मियों की विशिष्ट कुशलताओं,ज्ञान एवं अनुभव पर आधारित होता है एवं उत्पादन पारिश्रमिक के रूप में होता है। 

प्रश्न 15. फुटकर व्यापार को परिभाषित कीजियें । 

उत्तर : इस व्यापार में उपभोक्ता वस्तुओं को प्रत्यक्ष रूप में खरीदता है। इसके अन्तर्गत फुटकर दुकानें, रेहड़ी वाले, स्वचालित बिक्री मशीनें, डाक आदेश आदि आते हैं। 

प्रश्न 16. मुहल्ले में रेहड़ी लगाने वाले एंव इंटरनेट से सामान बेचने वाले आर्थिक क्रियाकलाप किस श्रेणी में हैं ? 

उत्तर : दोनो ही तृतीयक क्रियाकलापों के अन्तर्गत फुटकर व्यापार में संलग्न है। 

प्रश्न 17. श्रृंखला भंडार क्या है ? 

उत्तर : एक भंडार चलाने के अनुभवों को अन्य भंडार पर लागू करके अनेक जगह अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान चलाना श्रृंखला भंडार है। 

प्रश्न 18. पंचम क्रियाकलाप को उदाहरण सहित समझाइये। 

उत्तर : इसके अन्तर्गत वे क्रियाकलाप आते हैं जिससे कर्मी उच्चतम स्तर के निर्णय लेते हैं व नीतियों का निर्माण करते हैं। जैसे वित्त एंव विधि परामर्शदाता। 

प्रश्न 19. सूचना एंव संचार प्रौद्योगिकी का विकास पूरे विश्व में एक जैसा __नहीं है इसके आधार पर विश्व का विभाजन क्या कहलाता है ? 

उत्तर : अंकीय विभाजन। 

प्रश्न 20. परिवहन दूरी कैसे व्यक्त की जाती है ? 

उत्तर : परिवहन दूरी को लंबाई की वास्तविक दूरी, समय अथवा लागत दूरी के रूप में व्यक्त किया जाता है। 

प्रश्न 21. परिवहन के संदर्भ में समकाल रेखायें किसे कहते हैं ? 

उत्तर : परिवहन के साधनों द्वारा समान समय में पहुंचने वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा को समकाल रेखा कहते हैं। 

तीन अंक वाले प्रश्न

प्रश्न 22. अंकीय विभाजन क्या हैं ? किसी देश में अंकीय विभाजन किस प्रकार परिलक्षित होता है ?

उत्तर : सूचना और संचार प्रौद्योगिकी पर आधारित विकास से मिलने वाले अवसरों का वितरण पूरे ग्लोब पर असमान रूप से वितरित है सूचना और संचार प्रौद्योगिकी तक सभी देशों की समान पहुँच नही है। विकसित देश इस दिशा में आगे बढ़ गए है जबकि विकासशील देश पिछड़ गए हैं। इसी को अंकीय विभाजन कहते हैं। 

देशों के भीतर अंकीय विभाजन :- देशों के भीतर भी अंकीय विभाजन दिखाई देता है उदाहरण के लिए भारत और रूस के अलग-अलग भागों में इस प्रौद्योगिकी के विकास में काफी अंतर पाया जाता है। देश के बड़े-बड़े नगरों, महानगरों में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी की भरपूर सुविधाएँ उपलब्ध है, जबकि ग्रामीण औरी दुर्गम क्षेत्र इस सुविधा से वंचित

प्रश्न 23. चतुर्थक सेवाओं को ज्ञानोन्मुख सेक्टर क्यों कहा जाता है ?

अथवा

चतुर्थक सेवाओं को उदाहरण सहित समझायें। 

उत्तर : चतुर्थक सेवाओं के अन्तर्गत कर्मचारियों के विशिष्ट ज्ञान का उपयोग किया जाता है दूसरे शब्दों में यह ज्ञानोन्मुख सेक्टर हैं। प्राथमिक एंव द्वितीयक सेक्टरों से बड़ी संख्या में चतुर्थक में चतुर्थक सेक्टर की तरफ सेवाओं का प्रतिस्थापन हुआ है। सेवाओं में वृद्धि अर्थव्यवस्था के विकसित होने का प्रतीक है। एक ही प्रकार का काम तृतीयक या चतुर्थक दोनों हो सकता है जैसे अध्यापक तृतीयक श्रेणी में है किन्तु यदि कोई अध्यापक नवीन शिक्षण पद्धति के काम में संलग्न होकर किसी प्रकार का आविष्कार करता है तो वह चतुर्थक में शामिल हो जाता है। 

प्रश्न 24. व्यापार एवं वाणिज्य किस प्रकार सेवाओं को जन्म देते हैं? संक्षेप विवरण कीजिये। 

उत्तर : व्यापार में क्रय विक्रय के लिये स्थानीय से लेकर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर तक के व्यापार होते हैं। इस प्रक्रिया के अन्तर्गत कई संग्रहण एंव विपणन केन्द्र जन्म लेते हैं जिन्हें हम दो श्रेणियों में रख सकते हैं। 

  • ग्रामीण विपणन केन्द्र 
  • नगरीय बाजार केन्द्र 

व्यापार भी दो प्रकार से किये जाते हैं :

  • थोक व्यापार :- इस व्यापार को वे बिचौलिये स्थापित करते हैं जो विनिर्माताओं से सीधे सामान उपलब्ध कराते हैं। इसी पूरी प्रक्रिया से बड़ी संख्या में लोग संलग्न होते हैं एंव रोजगार प्राप्त करते हैं
  • फुटकर व्यापार :- यह उपभोक्ताओं को वस्तुओं के प्रत्यक्ष विक्रय से सम्बन्धित है।

प्रश्न 25. पंचम क्रियाकलाप की कोई तीन विशेषताएं बताइएँ ?

उत्तर : विशेषताएँ :

  • ये उच्च श्रेणी के क्रियाकलाप है जिनमें निर्णय लेने वाले तथा नीतियाँ बनाने वाले व्यक्ति सम्मिलित किये जाते हैं। 
  • उन्नत अर्थव्यवस्थाओं की संरचना में उनका महत्व उनकी संख्या से कहीं अधिक होता है। 
  • इसके अन्तर्गत अनुसंधान कर्ता, वित्त एवं विधि परामर्शदाता आदि सम्मिलित हैं। 

प्रश्न 26. ग्रामीण विपणन केंद्र की तीन विशेषताएं बताइए।

अथवा 

नगरीय बाजार केंद्रो में अधिक विशिष्टीकृत नगरीय सेवायें मिलती है। तीन बिंदुओं में स्पष्ट करें।

अथवा 

विश्व के ग्रामीण और नगरीय विपणन केंद्रों के लक्षणों की तुलना तीन बिंदुओं में कीजिए।

उत्तरः 

ग्रामीण विपणन केंद्र 

  • यह केंद्र विकटवर्ती बस्तियों को का पोषण करते है।
  • यह केंद्र स्थानीय संग्रहण और वितरण केंद्र की सेवाएं प्रदान करते है। 
  • इन केन्द्रो पर व्यक्तिगत और व्यावसायिक सेवाएं सुविकसित नहीं होती है।
  • यह केंद्र केवल स्थानीय ग्रामीण आवश्कताओं की ही पूर्ती कर सकते है।  

नगरीय विपणन केंद्र 

  • यह केंद्र अधिक विशिष्टीकृत नगरीय सेवाएं प्रदान करते है। 
  • यह केंद्र स्थानीय सेवाओं के साथ साथ विशिष्टीकृत वस्तुए एवं सेवाएं प्रदान करते है। 
  • यह केंद्र विनिर्मित वस्तुए प्रदान करते है। 
  • यह केंद्र व्यावसायिक सेवाएं जैसे – अध्यापक, वकील, परामर्शदाता एवं चिकित्साक की सेवाएं भी प्रदान करते है।  

प्रश्न 27. बाह्य स्त्रोतन के परिणामस्वरूप कई देशों में बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर खुले है। इस कथन का तीन उपयुक्त उदाहरणों सहित विशलेषण कीजिए। 

उत्तरः 

  • बाह्य स्त्रोतन बाहरी एजेंसी को कार्य में कुशलता एवं लागतें कम करने के लिए प्रदान करता है, इसी के परिणामस्वरूप भारत, चीन, पूर्वी यूरोप इजराइल, फिलीपींस में बड़ी संख्या में काल सेंटर खुले
  • व्यवसाय प्रक्रमण बाह्य स्त्रोतन (B.P.O.S) योग्य नवयुवकों एवं नवयुवतियों के लिए रोजगार के नए अवसर उत्पन्न करता है।
  • बाह्य स्त्रोतन कंपनियों को अतिरिक्त व्यवसायिक अवसरों को उत्पन्न करने में सक्षम बनाता है इसी कारण नागरीय क्षेत्रों में साइबर कैफों का चलन बढ़ गया है।
  • ज्ञान प्रक्रपण बाह्यस्त्रोतन (K.P.O.S) ने कई क्षेत्रों को बढ़ाया है जैसे-ई-लर्निंग, आकँड़ा-प्रक्रमण, ई-बैंकिग सेक्टर, अनुसंधान एवं विकास इत्यादि। 

प्रशन 28. विश्व के दो लोकप्रिय पर्यटक प्रदेश कौन से है? पर्यटन के महत्व का चार बिंदुओं में वर्णन करे । 

उत्तरः विश्व के दो पर्यटक प्रदेश

  • भूमध्य सागरीय तट के चारों ओर कोष्ण स्थान
  • भारत का पश्चिम तट 

महत्व:-

  • आज यह विश्व का अकेला सबसे बड़ा तृतीयक क्रियाकलाप
  • पर्यटन ने लगभग 25 करोड़ लोगों को रोजगार प्रदान किया है।
  • पर्यटकों के आवास, भोजन, परिवहन, मनोरंजन जैसी सेवा उपलब्ध कराने के लिए पर्यटन अनेक स्थानीय व्यक्तियों को रोजगार प्रदान करता है।
  • पर्यटन आधारित संरचना उद्योगों, फुटकर व्यापार तथा शिल्प उद्योगो को पोषित करता है। 

प्रश्न 29. भारत विश्व में चिकित्सा पर्यटन में अग्रणी देश बन कर उभरा है। स्पष्ट करे।

उत्तर:

  • भारत में महानगरों में अवस्थित विश्वस्तरीय अस्पताल संपूर्ण विश्व के रोगियों का उपचार करते हैं।
  • भारत, स्विटजरलैंड के अस्पताल विकिरण बिंबों के अध्ययन से लेकर चुंबकीय अनुनाद बिंबों के निर्वाचन ओर पराश्रात्य परिक्षणों तक की विशिष्ट चिकित्सा सुविधाओं को उपलब्ध करा रहा है।
  • इससे बाहृयस्त्रोतन रोगियों को भी लाभ होता है। 

प्रश्न 30. तृतीयक क्रियाकलापों में पर्यटन की भूमिका स्पष्ट करते हुए पर्यटन को प्रभावित करने वाले कारकों को स्पष्ट करें।

अथवा 

पर्यटक सेवा से क्या अभिप्राय है? पर्यटन को प्रभावित तथा आकर्षित करने वाले चार प्रमुख कारकों का वर्णन कीजिए। 

उत्तर: भूमिकाः पर्यटन विश्व के प्रमुख तृतीयक क्रियाकलपों में अग्रणी स्थान रखता है। इसके अंतर्गत पर्यटकों के आवास, भोजन, परिवहन, मनोरंजन तथा खरीददारी जैसे सेवायें उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय व्यक्तियों को नियुक्त किया जाता है जिससे बड़ी संख्या में रोज़गार का सृजन होता है। पर्यटन सेवा– पर्यटन एक यात्रा है जो व्यापार की बजाय आमोद-प्रमोद के उद्देश्य से अधिक की जाती है। पर्यटन में लोग अपने निवास स्थानों एवं कार्यस्थलों से अस्थायी तौर पर थोड़े समय के लिए अन्य स्थानों पर जाकर मनोरंजन करते हैं। 

पर्यटन को प्रभावित करने वाले चार कारक

  • मांग-विगत शताब्दी से अवकाश के लिए पर्यटन की मांग तीव्रता से बढ़ी है। उच्च जीवन स्तर तथा बढ़े हुए आराम के समय के कारण अधिक लोग विश्राम के लिए पर्यटन पर जाते हैं।
  • परिवहन-परिवहन सुविधाओ में सुधार के कारण पर्यटन क्षेत्रों का अधिक विकास हुआ है, उदाहरण के लिए वायु परिवहन ने धरों को विश्व के सभी पर्यटन स्थलों से जोड़ दिया है। 
  • जलवायु-कुछ ठंडे देशो के पर्यटको को गुनगुनी धूप में पुलिनों पर मौज मस्ती करने की इच्छा होती है। दक्षिणी यूरोप और भूमध्यसागरीय क्षेत्रों में पर्यटन के महत्व का यह एक महत्वपूर्ण कारक है। 
  • भू-दृश्य-कुछ लोग मनोरम और मनोहर पर्यावरण में छुट्टियाँ बिताना पंसद करते हैं। इसके लिए पर्यटक पर्वतों, क्षीलों, दर्शनीय, समुद्र तटों और मनुष्य द्वारा पूर्ण से अपरिवर्तित भू-श्यों को चुनते हैं। 
  • इतिहास एंव कला-प्राचीन काल के इतिहास से संबंधित स्थल एंव पुरातत्विक महत्व के भवन पर्यटकों के लिए आकर्षक स्थल होते हैं। 
  • संस्कृति और अर्थव्यस्था-मानव जातीय और स्थानीय रीतियों को पसंद करने वालों को पर्यटन लुभाता है। “घरों में रूकना” एक लाभदायक व्यापार बन कर उभरा है। उदाहरण
    • गोवा में हेरिटेज होम्स
    • कर्नाटक में मैडिकेरे और कुर्ग । 

प्रश्न 31. बाह्य स्त्रोतन की प्रवृत्ति के बढ़ने के कारक एंव परिणामों का विस्तृत विवरण दें। 

उत्तर: बाह्य स्त्रोतन की प्रवृत्ति में किसी देश अथवा एजेंसी द्वारा कार्य को दूसरे स्थानों पर ( विशेष रूप से दूसरे देशों में ) स्थानांतरित करना है। 

कारक :-

  • कुछ देशों में श्रम महँगा है जबकि कुछ देशों में श्रम सस्ता है अतः ऐसे देश जहाँ श्रम महँगा है वे अपने कई कार्यों को दूसरे देशों में स्थानांतरित कर देते है जिससे लागत में कमी आ जाती है। 
  • संचार के संसाधनों की सुविधा जैसे इन्टरनेट के कारण ज्ञान संबंधी कार्य आसानी से दूर बैठकर किये जा सकते हैं।
  • कुछ कार्यों में अनुसंधान एंव विकास सुझाव, कानूनी सलाह ही मुख्य होता है, इन्हें समुद्रपार से भी इन्टरनेट की सहायता से किया जा सकता है।
  • वैश्वीकरण के कारण बाह्यस्रोतन सहज हो गया है। 

प्रश्न 32. परिवहन सेवायें किस तरह तृतीयक क्रिया कलापों की वृद्धि से सहायक है ? 

उत्तर : किसी व्यक्ति या वस्तु का एक स्थान से दूसरे स्थान पर लाना, ले जाना परिवहन है परिवहन पर ही आधुनिक समय में सभी आर्थिक गतिविधियाँ निर्भर करती हैं। 

  • परिवहन एक सेवा के रूप बहुत अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करता है ड्राईवर, कन्डक्टर, सामान लादने, उतारने वाले, टिकट संग्राहक आदि इस तरह सभी प्रकार की परिवहन सेवाओं में भारी संख्याओं में लोग लगे है। 
  • परिवहन के कारण पर्यटन में आशातीत बढ़ोतरी हुई है। 
  • परिवहन की सुविधा के कारण औद्योगिक गतिविधियों में तेजी आती है और लोग इन सेवाओं में कार्य करते हैं।

प्रश्न 33. “किसी देश के आर्थिक विकास के लिए सेवाएँ बहुत महत्वपूर्ण हैं।” सेवा क्षेत्र के पाँच घटकों की व्याख्या करते हुए, इस कथन का विश्लेषण कीजिए। 

उत्तर : किसी देश के आर्थिक विकास में सेवाओं का महत्वः 

  • वाणिज्यिक सेवाएं: विज्ञापन, कानूनी सेवाएं, जनसंपर्क और परामर्श की सभी सेवाओं का विशिष्ट उद्देश्य लाभ कमाना है।
  • वित्त, बीमा, वाणिज्यिक, और आवासीय भूमि और भवनों जैसी संपत्ति का क्रय विक्रय आर्थिक विकास में योगदान देता है।
  • उत्पादक और उपभोक्ता को जोड़ने वाले थोक और फुटकर व्यापार तथा रखरखाव, सौंदर्य प्रसाधक तथा मरम्मत के कार्य जैसी सेवाएं उपभोक्ताओं को प्रदान की जाती हैं।
  • परिवहन और संचार सेवाएं: रेल, सड़क, जहाज और वायुयान सेवाएं आधुनिक समाज के लिए वस्तुओं के उत्पादन, वितरण और उपभोग में सहायता करती है। संचार सेवाओं में शब्दों और संदेशों, तथ्यों और: विचारों का प्रेषण शामिल है। संचार सेवाएं तीव्र गति से संदेश प्रदान करती है।
  • मनोरंजनः दूरदर्शन, रेडियो, फिल्म और साहित्य की सेवाएं लोगों को मनोरंजन प्रदान करती है।
  • सरकार के विभिन्न स्तरों पर सरकारी सेवाएं आर्थिक विकास को प्रभावित करती है।

We hope that class 12 Geography Chapter 7 तृतीयक और चतुर्थक क्रियाकलाप (Tertiary and Quaternary Activities) Important Questions in Hindi helped you. If you have any queries about class 12 Geography Chapter 7 तृतीयक और चतुर्थक क्रियाकलाप (Tertiary and Quaternary Activities) Important Questions in Hindi or about any other Important Questions of class 12 Geography in Hindi, so you can comment below. We will reach you as soon as possible.

हमें उम्मीद है कि कक्षा 12 भूगोल अध्याय 7 तृतीयक और चतुर्थक क्रियाकलाप हिंदी के महत्वपूर्ण प्रश्नों ने आपकी मदद की। यदि आपके पास कक्षा 12 भूगोल अध्याय 7 तृतीयक और चतुर्थक क्रियाकलाप के महत्वपूर्ण प्रश्नो या कक्षा 12 के किसी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न, नोट्स, वस्तुनिष्ठ प्रश्न, क्विज़, या पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों के बारे में कोई सवाल है तो आप हमें [email protected] पर मेल कर सकते हैं या नीचे comment कर सकते हैं। 


Share Now on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *