कार्यपालिका Important Questions || Class 11 Political Science Book 2 Chapter 4 in Hindi ||

Share Now on

पाठ – 4

कार्यपालिका

In this post, we have mentioned all the important questions of class 11 Political Science Chapter 4 Executive in Hindi. These important questions are useful for the students who are in class 11th and opted for political science as a subject. 

इस पोस्ट में क्लास 11 के राजनीति विज्ञान के पाठ 4 कार्यपालिका के सभी महत्वपूर्ण प्रश्नो का वर्णन किया गया है। यह उन सभी विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है जो इस वर्ष कक्षा 11 में है एवं राजनीति विज्ञान विषय पढ़ रहे है।

Criss Cross Classes BookPrinted Books Are Available Now!
BoardCBSE Board, UP Board, JAC Board, Bihar Board, HBSE Board, UBSE Board, PSEB Board, RBSE Board
TextbookNCERT
ClassClass 11
SubjectPolitical Science
Chapter no.Chapter 4
Chapter Nameकार्यपालिका (Executive)
CategoryClass 11 Political Science Important Questions in Hindi
MediumHindi
Class 11 Political Science Chapter 4 कार्यपालिका Important Questions in Hindi

Chapter 4, कार्यपालिका

1 अंकीय प्रश्न:

प्रश्न 1 कार्यपालिका से क्या अभिप्राय है? 

उत्तर : सरकार का जो अंग कानूनों को लागू करता है।

प्रश्न 2 कार्यपालिका में मुख्यतः किन-किन लोगों को सम्मिलित किया जाता है?

उत्तर : राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मंत्रिपरिषद और नौकरशाही। 

प्रश्न 3 भारत और इंग्लैंड की कार्यपालिका में प्रमुख अंतर क्या है? 

उत्तर : भारत का राष्ट्रपति जनता द्वारा अप्रत्यक्षा रूप से चुना हुआ अध्यक्ष है जबकि इंग्लैंड की रानी राजतंत्रीय पद्वति के द्वारा बनी राष्ट्राध्यक्ष है। 

प्रश्न 4 अध्यक्षात्मक कार्यपालिका किसे कहते हैं? उदाहरण दीजिए 

उत्तर : जहां राष्ट्रपति कार्यपालिका तथा विधानपालिका दोनों का ही अध्यक्ष होता है। 

प्रश्न 5 अर्धअध्याक्षात्मक कार्यपालिका भारत के किस पड़ोसी देश में पाई जाती है? 

उत्तर : श्रीलंका 

प्रश्न 6 अनुच्छेद 74(1) में राष्ट्रपति से संबंधित किस प्रावधान का उल्लेख किया गया है? 

उत्तर : 74(1) राष्ट्रपति की सहायता और सलाह देने के लिए एक मंत्रिपरिषद होगी जिसका प्रधान, प्रधानमंत्री होगा। राष्ट्रपति अपने कार्यों के लिए उनकी सलाह के अनुसार काम करेगा। 

प्रश्न 7 भारत के राष्ट्रपति को प्राप्त एक स्वविवेक की शक्ति का उल्लेख कीजिये ? 

उत्तर : जब किसी भी दल को लोकसभा में बहुमत नहीं मिलता तब राष्ट्रपति अपने विवेक का प्रयोग करते हुए उस व्यक्ति को प्रधानमंत्री बनाता है जिसे सदन का बहुमत प्राप्त हो।

प्रश्न 8 राष्ट्रपति किस व्यक्ति को प्रधानमंत्री नियुक्त कर सकता है। 

उत्तर : आमतौर पर राष्ट्रपति केवल उसी व्यक्ति को प्रधानमंत्री नियक्त करता है जिसे लोकसभा में बहुमत प्राप्त हो। 

प्रश्न 9 राष्ट्रपति को प्राप्त ‘वीटो की शक्ति’ से क्या अभिप्राय है? 

उत्तर : इसमें राष्ट्रपति संसद से पारित विधेयकों पर अपनी स्वीकृति देने में विलम्ब कर सकता है। 

प्रश्न 10 भारत में गठबंधन की सरकारों का युग कब से शुरू हुआ। 

उत्तर : 1989 

प्रश्न 11 संविधान के 91 वें संशोधन द्वारा मंत्रिपरिषद से संबंधित किस प्रावधान को सम्मिलित किया गया है? 

उत्तर : मंत्रिपरिषद के सदस्यों की संख्या लोकसभा की कुल सदस्य संख्या के 15 प्रतिशत से अधिक नहीं होती।

प्रश्न 12 किस व्यक्ति ने सरकार की “केन्द्रीय धुरी, प्रधानमंत्री है,” की संज्ञा दी।

उत्तर : प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू । 

प्रश्न 13 राज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है? 

उत्तर : राष्ट्रपति। 

प्रश्न 14 राष्ट्रपति को उसके पद से कब हटाया जा सकता है? 

उत्तर : असंवैधानिक कार्य के लिए। 

प्रश्न 15 स्थायी कार्यपालिका से क्या तात्पर्य है? 

उत्तर : जो लोग अपनी योग्यता ओर दक्षता के बल पर चुने जाते है और एक निश्चित कार्यकाल तक वे अपने पद पर बने रहते है।

प्रश्न 16 भारत में सिविल सेवा के सदस्यों की भर्ती का कार्यभार किसे सौंपा गया है? 

उत्तर : संघ लोक सेवा आयोग। 

प्रश्न 17 जिला कलेक्टर सामान्यतः किस स्तर का अधिकारी होता है? 

उत्तर : भारतीय प्रशासनिक सेवा।

2 अंकीय प्रश्न:

प्रश्न 1 कार्यपालिका के किन्हीं दो रूपों का वर्णन करों।

उत्तर : संसदीय कार्यपालिका, अध्यक्षात्मक कार्यपालिका (संक्षिप्त वर्णन) 

प्रश्न 2 सामूहिक उत्तरदायित्व से आप क्या समझते हैं?

उत्तर : अध्यक्षात्मक कार्यपालिका जो सरकार लोकसभा में विश्वास खो देती है उसे त्याग पत्र देता पड़ता है। 

प्रश्न 3 राष्ट्रपति की आपातकालीन शक्तियों से क्या अभिप्राय है? 

उत्तर : जब संसद का अधिवेशन न चल रहा हो तो राष्ट्रपति 

(1) अध्यादेश जारी कर सकता है। 

(2) यदि देश पर आक्रमण हो जाए। 

(3) यदि देश में वित्तीय संकट आ जाए। 

प्रश्न 4 ‘राष्ट्रपति एक अलंकारिक प्रधान है’ स्पष्ट करो?

उत्तर : क्योंकि वास्तविक शक्तियों का प्रयोग प्रधानमंत्री तथा उसकी मंत्रिपरिषद करती है। 

प्रश्न 5 “मंत्रीगण एक साथ तैरते है तथा एक साथ डूबते हैं। इस कथन का क्या आशय है?

उत्तर : यदि एक मंत्री किसी प्रश्न का उत्तर न दे पाएं तो प्रधानमंत्री उससे त्यागपत्र देने को कहता है यदि वह त्यागपत्र न दें तो प्रधानमंत्री स्वंय अपना त्याग पत्र दे देता है और सरकार गिर सकती है। 

प्रश्न 6 “प्रधानमंत्री” किन शक्तियों पर निर्भर करता है। कैसे? 

उत्तर : जब सदन में पूर्ण बहुमत होता है तो प्रधानमंत्री बहुत प्रभावशाली हो जाता है पंरतु जब बहुमत नहीं होता तो उसे सभी काम सहयोगी दलों के नेताओं से सलाह करके करने पड़ते है। 

प्रश्न 7 “राज्यपाल केन्द्र सरकार के एजेंट के रूप में काम करता है” | कैसे?

उत्तर : क्योंकि राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा होती है इसीलिए संबंधित राज्य में राज्यपाल केन्द्र सरकार के एजेंट के रूप में काम करता है। 

प्रश्न 8 “भारत में एक दक्ष प्रशासनिक मशीनरी मौजूद है” स्पष्ट करें। 

उत्तर : भारत में लोकसेवक प्रशिक्षित और प्रवीण अधिकारी होते है वे अपने-अपने विषय में पारंगत होते है इसलिए नीतियों को बनाने और लागू करने में वे राजनीतिज्ञों की सहायता करते है। 

प्रश्न 9 समाज के सभी वर्ग नौकरशाही का हिस्सा बन सकें इस उद्देश्य के लिए संविधान में क्या प्रावधान किए गए है?  

उत्तर : संविधान में दलित तथा आदिवासियों के लिए आरक्षण की व्यवस्था की गई है बाद में महिलाओं और अन्य पिछड़ा वर्ग को भी आरक्षण दिया गया। 

प्रश्न 10 “नौकरशाही वह माध्यम है जिसके द्वारा सरकार की लोक हितकारी नीतियां जनता तक पहुंचती है। क्या आप इस कथन से सहमत है? 

उत्तर : हाँ, क्योंकि नौकरशाही के सदस्य दक्ष और निपुण होते है और वे राजनीतिज्ञों को नीतियां बनाने और उन्हें लागू करने में सहायता करते है।

We hope that class 11 Political Science Chapter 4 कार्यपालिका (Executive) Important Questions in Hindi helped you. If you have any queries about class 11 Political Science Chapter 4 कार्यपालिका (Executive) Important Questions in Hindi or about any other Important Questions of class 11 Political Science in Hindi, so you can comment below. We will reach you as soon as possible.

हमें उम्मीद है कि कक्षा 11 राजनीति विज्ञान अध्याय 4 कार्यपालिका हिंदी के महत्वपूर्ण प्रश्नों ने आपकी मदद की। यदि आपके पास कक्षा 11 राजनीति विज्ञान अध्याय 4 कार्यपालिका  के महत्वपूर्ण प्रश्नो या कक्षा 11 के किसी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न, नोट्स, वस्तुनिष्ठ प्रश्न, क्विज़, या पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों के बारे में कोई सवाल है तो आप हमें [email protected] पर मेल कर सकते हैं या नीचे comment कर सकते हैं। 


Share Now on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *