चुनाव और प्रतिनिधित्व Important Questions || Class 11 Political Science Book 2 Chapter 3 in Hindi ||

Share Now on

पाठ – 3

चुनाव और प्रतिनिधित्व

In this post, we have mentioned all the important questions of class 11 Political Science Chapter 3 Election and Representation in Hindi. These important questions are useful for the students who are in class 11th and opted for political science as a subject. 

इस पोस्ट में क्लास 11 के राजनीति विज्ञान के पाठ 3 चुनाव और प्रतिनिधित्व के सभी महत्वपूर्ण प्रश्नो का वर्णन किया गया है। यह उन सभी विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है जो इस वर्ष कक्षा 11 में है एवं राजनीति विज्ञान विषय पढ़ रहे है।

Criss Cross Classes BookPrinted Books Are Available Now!
BoardCBSE Board, UP Board, JAC Board, Bihar Board, HBSE Board, UBSE Board, PSEB Board, RBSE Board
TextbookNCERT
ClassClass 11
SubjectPolitical Science
Chapter no.Chapter 3
Chapter Nameचुनाव और प्रतिनिधित्व (Election and Representation)
CategoryClass 11 Political Science Important Questions in Hindi
MediumHindi
Class 11 Political Science Chapter 3 चुनाव और प्रतिनिधित्व Important Questions in Hindi

Chapter 3, चुनाव और प्रतिनिधित्व

1 अंकीय प्रश्न:

प्रश्न 1 प्रत्यक्ष लोकतंत्र से क्या अभिप्राय है? 

उत्तर: ऐसी शासन व्यवस्था जिसमें नागरिक सरकार चलाने तथा आम फैसले लेने में सीधा भाग लेते हैं। 

प्रश्न 2 अप्रत्यक्ष लोकतंत्र से क्या तात्पर्य है? 

उत्तर: अप्रत्यक्ष लोकतंत्र ऐसी शासन व्यवस्था होती हैं जिसमें नागरिक अपने प्रतिनिधियों को चुनाव द्वारा चुनकर संसद में भेजते है तथा प्रतिनिधि सरकार चलाने तथा फैसले लेते है। 

प्रश्न 3 निर्वाचन किसे कहते है? 

उत्तर: लोकतंत्र में जन प्रतिनिधियों को चुनने की विधि को चुनाव या निर्वाचन कहते है।

प्रश्न 4 मतदाता से क्या अभिप्राय हे? 

उत्तर: भारतीय संविधान के अनुसार 18 वर्ष एवं उससे अधिक उम्र के सभी भारतीय नागरिकों को मत देने का अधिकार है, उसे हम मतदाता कहते है। 

प्रश्न 5 मतदाता सूचियां कौन तैयार करवाता है। 

उत्तर: चुनाव आयोग। 

प्रश्न 6 चुनाव-स्वतंत्र एवं निष्पक्ष हो। यह जिम्मेदारी किसकी है? 

उत्तर: चुनाव आयोग। 

प्रश्न 7 आम चुनाव किसे कहते है? 

उत्तर: लोकसभा या विधानसभा के निश्चित पांच वर्ष के कार्यकाल के पूरा होने के बाद जो चुनाव होता है उसे आम चुनाव कहते है। 

प्रश्न 8 सार्वभौमिक व्यस्क मताधिकार किसे कहते है? 

उत्तर: 18 वर्ष की आयु प्राप्त सभी स्त्री-पुरूष एवं अन्य भारतीय नागरिकों को बिना किसी भेदभाव के मतदान करने के अधिकार को सार्वभौमिक मताधिकार कहते हैं। 

प्रश्न 9 लोकसभा या विधानसभा चुनाव में खड़े होने के लिए न्यूनतम आयु क्या होनी चाहिए। 

उत्तर: 25 वर्ष । 

प्रश्न 10 अनुच्छेद-324(1) के माध्यम से किसकी स्थापना की गई है? 

उत्तर: संविधान के अनुच्छेद-324 (1) के अनुसार भारत में निर्वाचन आयोग की स्थापना की गई है। 

प्रश्न 11 बहुलवादी व्यवस्था किसे कहते है? 

उत्तर: भारत में निर्वाचन कि विधि-“जो सबसे आगे वही जीते” / प्रणाली को अपना रखा है। इसे ही बहुलवादी व्यवस्था भी कहते हैं।

प्रश्न 12 पृथक निर्वाचन मंडल से क्या तात्पर्य है? 

उत्तर: पृथक निर्वाचन मंडल का अर्थ है कि किसी समुदाय के प्रतिनिधि के चुनाव में केवल उसी समुदाय के लोग वोट डाल सकेंगे। 

प्रश्न 13 चुनाव में निर्वाचन क्षेत्रों की सीमा तय करने का काम कौन करता है?

उत्तर: परिसीमन आयोग। 

प्रश्न 14 भारत में चुनाव आयुक्त की नियुक्ति कौन करता है? 

उत्तर: राष्ट्रपति। 

प्रश्न 15 भारत में राज्य सभा चुनावों मे कौन सी मत प्रणाली का प्रयोग किया जाता है। 

उत्तर: एकल संक्रमणीय मत प्रणाली। 

प्रश्न 16 देश के प्रथम चुनाव आयुक्त कौन थे? 

उत्तर: श्री सुकुमार सेन।

 2 अंकीय प्रश्न:

प्रश्न 1 प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष लोकतंत्र में दो अन्तर लिखिए। 

उत्तर: (i) प्रत्यक्ष लोकतंत्र में जनता शासन में सीधा भाग लेती है, जबकि अप्रत्यक्ष में जनता के द्वारा चुने प्रतिनिधि भाग लेते है। 

         (ii) प्रत्यक्ष लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति अपने आप को शासन मानता है जबकि अप्रत्यक्ष में जन प्रतिनिधि अपने आपको शासन समझते है

प्रश्न 2 ‘फर्रट-पास्ट-द-पोस्ट’ प्रणाली का क्या अर्थ है? 

उत्तर: इस प्रणाली का अर्थ यह है कि जो प्रत्याशी चुनावी दौड़ में अन्य प्रत्याशियों के मुकाबले सबसे आगे निकल जाता है वहीं विजयी होता है। 

प्रश्न 3 ‘समानुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली’ किसे कहते है? 

उत्तर: इस प्रणाली में किसी पार्टी को उतनी ही प्रतिशत सीटें मिलती है जितने प्रतिशत उसे वोट मिलते हैं। इसके दो प्रकार होते हैं जैसे कहीं पर पूरे देश में एक ही निर्वाचन क्षेत्र माना जाता है जैसे-इज़राइल व नीदरलैंड । तथा कहीं पर पूरे देश को बहु-सदस्ययी निर्वाचन क्षेत्रों में बांटा जाता है। 

प्रश्न 4 गुप्त मतदान प्रणाली किसे कहा जाता है? 

उत्तर: अप्रत्यक्ष लोकतंत्र प्रणाली में प्रतिनिधियों के चुनाव करवाने की प्रणाली गुप्त मतदान की है । इसमें मतदाता के अलावा किसी को पता नहीं चलता कि किसको वोट दिया गया है। 

प्रश्न 5 आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों से आप क्या समझते हैं? 

उत्तर: संविधान में व्यवस्था कि गई है कि अल्पसंख्यकों या निम्न वर्गों के जन प्रतिनिधि भी संसद में पहुंचे उनकी उपस्थिति को सुनिश्चित करने के लिए परिसीमन विभाग समय-समय पर वर्ग विशेष, महिला विशेष के लिए आरक्षित सीटें कर देता है उसे आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र कहते हैं।

प्रश्न 6 किसी चुनाव प्रणाली की सफलता के कौन से दो तत्व है?

उत्तर: (i) स्वतंत्र चुनाव (ii) निष्पक्ष/पारदर्शी चुनाव 

प्रश्न 7 परिसीमन आयोग से आप क्या समझते है? इसका गठन कौन करता है? 

उत्तर: भारत में निर्वाचन आयोग के साथ काम करने वाली संस्था जो निर्वाचन क्षेत्रों की सीमा तय करती है तथा आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों का निर्धारण करती है उसे परिसीमन आयोग कहते है। इसका गठन राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है।

We hope that class 11 Political Science Chapter 3 चुनाव और प्रतिनिधित्व (Election and Representation) Important Questions in Hindi helped you. If you have any queries about class 11 Political Science Chapter 3 चुनाव और प्रतिनिधित्व (Election and Representation) Important Questions in Hindi or about any other Important Questions of class 11 Political Science in Hindi, so you can comment below. We will reach you as soon as possible.

हमें उम्मीद है कि कक्षा 11 राजनीति विज्ञान अध्याय 3 चुनाव और प्रतिनिधित्व हिंदी के महत्वपूर्ण प्रश्नों ने आपकी मदद की। यदि आपके पास कक्षा 11 राजनीति विज्ञान अध्याय 3 चुनाव और प्रतिनिधित्व  के महत्वपूर्ण प्रश्नो या कक्षा 11 के किसी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न, नोट्स, वस्तुनिष्ठ प्रश्न, क्विज़, या पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों के बारे में कोई सवाल है तो आप हमें [email protected] पर मेल कर सकते हैं या नीचे comment कर सकते हैं। 


Share Now on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *