संविधान: क्यों और कैसे? Important Questions || Class 11 Political Science Book 2 Chapter 1 in Hindi ||

Share Now on

पाठ – 1

संविधान: क्यों और कैसे?

In this post, we have mentioned all the important questions of class 11 Political Science Chapter 1 Constitution: Why and How? in Hindi.

इस पोस्ट में क्लास 11 के राजनीति विज्ञान के पाठ 1 संविधान: क्यों और कैसे? के सभी महत्वपूर्ण प्रश्नो का वर्णन किया गया है। यह उन सभी विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है जो इस वर्ष कक्षा 11 में है एवं राजनीति विज्ञान विषय पढ़ रहे है।

Criss Cross Classes BookPrinted Books Are Available Now!
BoardCBSE Board, UP Board, JAC Board, Bihar Board, HBSE Board, UBSE Board, PSEB Board, RBSE Board
TextbookNCERT
ClassClass 11
SubjectPolitical Science
Chapter no.Chapter 1
Chapter Nameसंविधान: क्यों और कैसे (Constitution: Why and How?)
CategoryClass 11 Political Science Important Questions in Hindi
MediumHindi
Class 11 Political Science Chapter 1 संविधान: क्यों और कैसे Important Questions in Hindi

Chapter 1, संविधान: क्यों और कैसे?

1 अंकीय प्रश्न:

प्रश्न 1 संविधान क्या है?

उत्तर – संविधान नियमों, कानूनों और सिद्धांतों का समूह है, जिसके द्वारा किसी राज्य की सरकार शासन करती है। 

प्रश्न 2 डॉ. भीमराव अम्बेडकर संविधान सभा मे किस समिति के अध्यक्ष थे?

उत्तर – डॉ. भीमराव अम्बेडकर संविधान सभा प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे। 

प्रश्न 3 भारतीय संविधान सभा के अध्यक्ष कौन थे? 

उत्तर – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद। 

प्रश्न 4 समाज के सदस्यों में एक न्यूनतम समन्वय और विकास बनाना किसका पहला कार्य है? 

उत्तर – संविधान का। 

प्रश्न 5 नस्ली भेदभाव के पुराने इतिहास का उदाहरण कौन-सा देश है? 

उत्तर – दक्षिण अफ्रिका। 

प्रश्न 6 संविधान सरकार को कौन-सा सामर्थ्य प्रदान करता है? 

उत्तर – सकारात्मक लोक कल्याणकारी कदम उठाने (कार्य करने) का सामर्थ्य प्रदान करते है। 

प्रश्न 7 संविधान की प्रस्तावना से क्या अभिप्राय है? 

उत्तर – संविधान का प्रारम्भिक परिचय ही संविधान की प्रस्तावना है।

प्रश्न 8 ‘कठोर संविधान’ से आप क्या समझते है? 

उत्तर – ऐसा संविधान जिसमें सरलतापूर्वक संशोधन/परिवर्तन नहीं किए जा सकता। 

प्रश्न 9 14 अगस्त 1947 को विभाजित भारत के संविधान सभा सदस्य कितने थे ?

उत्तर – 299 सदस्य। 

प्रश्न 10 पुराने सोवियत संघ के संविधान में निर्णय का अधिकार किसे दिया गया था? 

उत्तर – कम्यूनिस्ट पार्टी को।

प्रश्न 11 अंतिम रूप से पारित भारतीय संविधान पर कितने सदस्यों ने हस्ताक्षर किए। 

उत्तर – 284 सदस्यों में।

प्रश्न 12 भारतीय संविधान में वर्तमान में कितनी अनुसूचियाँ है? 

उत्तर – बारह (12) अनुसूचियाँ हैं। 

प्रश्न 13 संविधान सभा के प्रांतीय विधान सभाओं में प्रत्येक समुदाय के सदस्यों ने अपने प्रतिनिधियों का चुनाव किस पद्धति द्वारा किया गया? 

उत्तर – समानुपातिक प्रतिनिधित्व और एकल संक्रमण मत पद्धति द्वारा । 

प्रश्न 14 क्रिप्स मिशन किस वर्ष भारत आया? 

उत्तर – मार्च 1942 में। 

प्रश्न 15 क्रिप्स मिशन ने भारतीय संविधान के संदर्भ में क्या कहा था? 

उत्तर – क्रिप्स मिशन ने सुझाया कि भारतीय संघ की स्थापना संविधान के द्वारा होगी, जिसका निर्माण संविधान सभा द्वारा किया जायेगा। 

2 अंकीय प्रश्न:

प्रश्न 1 ‘संविधान’ क्यों महत्वपूर्ण है?

उत्तर – वह समाज के सदस्यों में एक न्यूनतम समन्वय और विश्वास बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

प्रश्न 2 यदि संविधान में मूलभूत कानूनों/नियमों का अभाव होता तो क्या होता? 

उत्तर – इसके अभाव में समाज का प्रत्येक सदस्य अपने आपको असुरक्षित महसूस करता। क्योंकि उसे इस ज्ञान का अभाव होता कि दूसरों के साथ कैसा व्यवहार करना है। समाज में अराजकता होती है। 

प्रश्न 3 संविधान के दो महत्वपूर्ण कार्य लिखिए। 

उत्तर – (1) मूलभूत नियमों का ऐसा समूह उपलब्ध कराना, जिससे समाज में एक दूसरे में एक न्यूनतम समन्वय और विश्वास बने।

           (2) यह तय करना कि समाज में अन्तिम निर्णय लेने की शक्ति किसके पास होगी। 

प्रश्न 4 “संविधान समाज की सामूहिक भलाई करने वाला स्रोत है।” उपर्युक्त कथन को दक्षिण अफ्रीका एवं इंडोनेशिया के संदर्भ मे समझाइए। 

उत्तर –   (1) दक्षिण अफ्रीका का संविधान सरकार को अनेक उत्तरदायित्व सौंपता है, जैसे-पर्यावरण संरक्षण करना तथा अन्यायपूर्ण भेदभाव को समाप्त करना 

            (2) इंडोनेशिया में सरकारी जिम्मेदारी है कि वह राष्ट्रीय शिक्षा व्यवस्था बनाए तथा गरीब और अनाथ बच्चों की देखभाल करें। 

प्रश्न 5 भारतीय संविधान निर्माण में कुल कितना समय लगा तथा कुल कितनी बैठकें हुई?

उत्तर – 2 वर्ष, 11 महीने, 18 दिन तथा 166 बैठकें । 

प्रश्न 6 संविधान सभा की प्रारूप समिति के गठन को संक्षेप में समझाइए।

उत्तर – 29 अगस्त 1947 को डॉ. भीमराव अम्बेडकर की अध्यक्षता में सात सदस्यीय समिति का गठन । इस समिति ने संविधान का प्रारूप 21 फरवरी 1948 को संविधान सभा अध्यक्ष को पेश किया। 

प्रश्न 7 नेहरू जी, द्वारा 1946 में प्रस्तुत ‘उद्देश्य प्रस्ताव’ के दो उद्देश्यो को लिखिए। 

उत्तर – (1) भारत एक स्वतंत्र सम्प्रभु गणराज्य होगा। 

          (2) भारत के सभी लोगों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, कानून के समक्ष समानता जैसे मौलिक अधिकारों की गारंटी दी जायेगी।

We hope that class 11 Political Science Chapter 1 संविधान: क्यों और कैसे (Constitution: Why and How?) Important Questions in Hindi helped you. If you have any queries about class 11 Political Science Chapter 1 संविधान: क्यों और कैसे (Constitution: Why and How?) Important Questions in Hindi or about any other Important Questions of class 11 Political Science in Hindi, so you can comment below. We will reach you as soon as possible.

हमें उम्मीद है कि कक्षा 11 राजनीति विज्ञान अध्याय 1 संविधान: क्यों और कैसे? हिंदी के महत्वपूर्ण प्रश्नों ने आपकी मदद की। यदि आपके पास कक्षा 11 राजनीति विज्ञान अध्याय 1 संविधान: क्यों और कैसे  के महत्वपूर्ण प्रश्नो या कक्षा 11 के किसी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न, नोट्स, वस्तुनिष्ठ प्रश्न, क्विज़, या पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों के बारे में कोई सवाल है तो आप हमें [email protected] पर मेल कर सकते हैं या नीचे comment कर सकते हैं। 


Share Now on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *