नागरिकता Important Questions || Class 11 Political Science Book 1 Chapter 6 in Hindi ||

Share Now on

पाठ – 6

नागरिकता

In this post, we have mentioned all the important questions of class 11 Political Science Chapter 6 Citizenship in Hindi. These important questions are useful for the students who are in class 11th and opted for political science as a subject. 

इस पोस्ट में क्लास 11 के राजनीति विज्ञान के पाठ 6 नागरिकता के सभी महत्वपूर्ण प्रश्नो का वर्णन किया गया है। यह उन सभी विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है जो इस वर्ष कक्षा 11 में है एवं राजनीति विज्ञान विषय पढ़ रहे है।

Criss Cross Classes BookPrinted Books Are Available Now!
BoardCBSE Board, UP Board, JAC Board, Bihar Board, HBSE Board, UBSE Board, PSEB Board, RBSE Board
TextbookNCERT
ClassClass 11
SubjectPolitical Science
Chapter no.Chapter 6
Chapter Nameनागरिकता (Citizenship)
CategoryClass 11 Political Science Important Questions in Hindi
MediumHindi
Class 11 Political Science Chapter 6 नागरिकता Important Questions in Hindi

Chapter 6, नागरिकता

1 अंकीय प्रश्न:

प्रश्न 1 नागरिकता से क्या अभिप्राय है? 

उत्तर : एक राजनीतिक समुदाय की पूर्ण और समान सदस्यता जिसमें कोई भेदभाव न हो। 

प्रश्न 2 राजनीतिक अधिकारों में किन अधिकारों को सम्मिलित किया जाता है? 

उत्तर : अभिव्यक्ति का अधिकार, मतदान का अधिकार, चुनाव लड़ने का अधिकार, सरकारी नौकरी प्राप्त करने का अधिकार 

प्रश्न 3 नागरिकता से संबंधित प्रावधानों का वर्णन हमारे संविधान के किस खंड में किया गया है? 

उत्तर : तीसरे खंड 

प्रश्न 4 शरणार्थी किन्हें कहा जाता है? 

उत्तर : युद्ध, अकाल या प्राकृतिक आपदाओं से विस्थापित लोग। 

प्रश्न 5 बाहरी लोगों से क्या अभिप्राय है? 

उत्तर : जो लोग समाज और सरकार की स्वीकृति प्राप्त नहीं कर पातें। 

प्रश्न 6 ‘मुंबई मुंबईकर के लिए’ नारे का क्या अर्थ है? 

उत्तर : इसका अर्थ है मुबंई में केवल मुंबई के ही लोग रहेंगे बाहर के नहीं। 

प्रश्न 7 संपूर्ण और समान सदस्यता से आपका क्या अभिप्राय है। 

उत्तर : नागरिकों के देश में जहां भी वे चाहें रहने, पढ़ने या काम करने का समान अधिकार एवं अवसर मिलना चाहिए। 

प्रश्न 8 शहरी निर्धनों से क्या अभिप्राय है? 

उत्तर : झोपडियों और अवैध कब्जे की भूमि पर बसे लोग, जो अक्सर कम मजदूरी पर काम करते हैं।

प्रश्न 9 किसी भी नागरिक के लिए मतदाता सूची में शामिल होने की दो शर्ते कौन-सी हैं? 

उत्तर : (i) स्थाई निवास

          (ii) 18 वर्ष की आयु

प्रश्न 10 विश्व नागरिकता से क्या अभिप्राय है?

उत्तर : जहां राष्ट्रीय सीमाएं न हो तब शरणार्थी समस्या नहीं होगी। समस्याओं के समाधान सबके समर्थन से होंगे। 

2 अंकीय प्रश्न:

प्रश्न 1 एक नागरिक का दूसरे नागरिकों के प्रति क्या कर्त्तव्य है?

उत्तर : नागरिकों का कर्त्तव्य है कि वे दूसरें नागरिकों के अधिकारों का सम्मान करें। रोजमर्रा के जीवन में उन्हें सम्मिलित होने और योगदान करने का दायित्व शामिल हैं 

प्रश्न 2 रंगभेद की नीति से क्या अभिप्राय है? 

उत्तर : गोरे और काले लोगों के बीच भेदभाव दक्षिण अफ्रिका का उदाहरण । 

प्रश्न 3 समान सदस्यता से क्या अभिप्राय है? 

उत्तर : राजसत्ता द्वारा सभी नागरिकों को चाहें वे धनी हो या निर्धन कुछ बुनियादी अधिकारों की गांरटी देना। 

प्रश्न 4 नागरिक किस प्रकार प्रतिवाद या विरोध कर सकते हैं? 

उत्तर : समूह बनाकर, प्रदर्शन, धरना, मीडिया का प्रयोग, राजनीतिक दलों से अपील कर या अदालत जाकर जनमत और सरकारी नीतियों को परखना और प्रभावित करना। 

प्रश्न 5 आदिवासी तथा वनवासियों के क्या अधिकार हैं? 

उत्तर : उन्हें उनके जीवन निर्वाह के लिए जंगल और दूसरे प्राकृतिक संसाधनों के साथ रहने का अधिकार, अपनी संस्कृति और परंपराओं को बनाए रखने का अधिकार।

प्रश्न 6 “कई बार धार्मिक प्रतीक और रिवाज सार्वजनिक जीवन में प्रवेश कर जाते है” इस कथन का आशय स्पष्ट करें।

उत्तर : छात्र इस प्रश्न का उत्तर अपने विवेक से दें। 

प्रश्न 7 नागरिकता प्राप्त करने के दो तरीके बताइए। 

उत्तर : राज्यकृत नागरिकता।

       (i) विवाह द्वारा 

       (ii) नौकरी द्वारा 

       (ii) आवेदन द्वारा

प्रश्न 8 नागरिकता खो जाने के दो कारण बताइए। 

उत्तर :  (i) देशद्रोही क्रियाकलाप द्वारा

            (ii) विवाह द्वारा

प्रश्न 9 लोग विस्थापित क्यों होते है दो कारण बताइए। 

उत्तर : अकाल, बाढ़, युद्ध, सुनामी, महामारी जैसी समस्याओं से।

प्रश्न 10 भारत में विकास योजनाओं से विस्थापित लोगों द्वारा किए गए संघर्ष का वर्णन करों।

उत्तर : सरदार सरोवर बांध का वर्णन । 

We hope that class 11 Political Science Chapter 6 नागरिकता (Citizenship) Important Questions in Hindi helped you. If you have any queries about class 11 Political Science Chapter 6 नागरिकता (Citizenship) Important Questions in Hindi or about any other Important Questions of class 11 Political Science in Hindi, so you can comment below. We will reach you as soon as possible.

हमें उम्मीद है कि कक्षा 11 राजनीति विज्ञान अध्याय 6 नागरिकता हिंदी के महत्वपूर्ण प्रश्नों ने आपकी मदद की। यदि आपके पास कक्षा 11 राजनीति विज्ञान अध्याय 6 नागरिकता के महत्वपूर्ण प्रश्नो या कक्षा 11 के किसी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न, नोट्स, वस्तुनिष्ठ प्रश्न, क्विज़, या पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों के बारे में कोई सवाल है तो आप हमें [email protected] पर मेल कर सकते हैं या नीचे comment कर सकते हैं। 


Share Now on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *