सामाजिक न्याय Important Questions || Class 11 Political Science Book 1 Chapter 4 in Hindi ||

Share Now on

पाठ – 4

सामाजिक न्याय

In this post, we have mentioned all the important questions of class 11 Political Science Chapter 4 Social Justice in Hindi. These important questions are useful for the students who are in class 11th and opted for political science as a subject. 

इस पोस्ट में क्लास 11 के राजनीति विज्ञान के पाठ 4 सामाजिक न्याय के सभी महत्वपूर्ण प्रश्नो का वर्णन किया गया है। यह उन सभी विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है जो इस वर्ष कक्षा 11 में है एवं राजनीति विज्ञान विषय पढ़ रहे है।

Criss Cross Classes BookPrinted Books Are Available Now!
BoardCBSE Board, UP Board, JAC Board, Bihar Board, HBSE Board, UBSE Board, PSEB Board, RBSE Board
TextbookNCERT
ClassClass 11
SubjectPolitical Science
Chapter no.Chapter 4
Chapter Nameसामाजिक न्याय (Social Justice)
CategoryClass 11 Political Science Important Questions in Hindi
MediumHindi
Class 11 Political Science Chapter 4 सामाजिक न्याय Important Questions in Hindi

Chapter 4, सामाजिक न्याय

1 अंकीय प्रश्न:

प्रश्न 1 प्राचीन भारतीय समाज में न्याय संबंधी अवधारण क्या थी? 

उत्तर : प्राचीन भारतीय समाज में न्याय धर्म के साथ जुड़ा था और न्यायोचित सामाजिक व्यवस्था कायम रखना राजा का कर्तव्य था। 

प्रश्न 2 ‘द रिपब्लिक’ के लेखक का नाम लिखिये।

उत्तर : प्लेटों

प्रश्न 3 साधारण शब्दों में न्याय का अर्थ समझाइये । 

उत्तर : प्रत्येक व्यक्ति को उसका वाजिब हिस्सा देना। 

प्रश्न 4 समाजिक न्याय को बढ़ावा देने का तरीका क्या हो सकता है? 

उत्तर : पारिश्रमिक या कर्त्तव्यों का वितरण करते समय लोगों की विशेष जरूरतों का ख्याल सिद्धांत सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने का तरीका माना जा सकता है। 

प्रश्न 5 समान लोगों के प्रति समान व्यवहार या बर्ताव से क्या आशय है? 

उत्तर : लोगों के साथ वर्ग जाति नस्ल या लिंग के आधार पर भेदभाव न किया जाये। भिन्न जातियों के दो व्यक्ति यदि एक ही काम करते हो चाहे वह पत्थर तोड़ने का काम हो या पिज्जा बांटने का उन्हें समान पारिश्रमिक मिलना चाहिये। 

प्रश्न 6 न्यूनतम आवश्यकताओं की अवधारणा किस पंचवर्षीय योजना में लाई गई? 

उत्तर : 5वीं पंचवर्षीय योजना 1974-1979 

प्रश्न 7 सरकारी नौकरियों में आरक्षण के प्रस्ताव के विरोध में फूटे आंदोलन का नाम बताइये। 

उत्तर : मण्डल कमीश्न विरोधी आंदोलन 1990

प्रश्न 8 सामाजिक न्याय की स्थापना के लिये किस भारतीय दार्शनिक का योगदान सर्वोपरि है? 

उत्तर : डॉ. भीमराव अम्बेडकर 

2 अंकीय प्रश्न:

प्रश्न 1 सामाजिक न्याय …………. व ……. का सामंजस्य है। 

उत्तर : व्यक्तिगत अधिकारों, सामाजिक अधिकारों

प्रश्न 2 रॉल्स के अज्ञानता के आवरण का तात्पर्य समझाइये। 

उत्तर : हम खुद को ऐसी परिस्थिति में होने की कल्पना करें जहां हमें यह फैसला लेना है कि समाज को कैसे संगठित किया जाये और साथ ही हमें यह भी पता न हो कि समाज में हमारी जगह क्या होगी तब हम ऐसा निर्णय लेंगे जो सभी के लिये हितकर होगा। 

प्रश्न 3 समानता व सामाजिक न्याय के मध्य संबंध स्पष्ट कीजिये। 

उत्तर : दोनों में घनिष्ठ संबंध है सामाजिक न्याय द्वारा समानता तथा समानता द्वारा सामाजिक न्याय की स्थापना होती है। 

प्रश्न 4 न्यायपूर्ण वितरण से क्या अभिप्राय है? 

उत्तर : सामाजिक न्याय का संबंध वस्तुओं और सेवाओं के न्यायोचित बंटवारे से है। यह वितरण समाज के विभिन्न समूहों व व्यक्तियों के बीच होता है जिससे उन्हें जीने के लिये समान धरातल मिल सके। 

प्रश्न 5 न्यायपूर्ण समाज की अवधारणा से क्या अपेक्षा की जाती है? 

उत्तर : न्यायपूर्ण समाज को लोगों के लिये न्यूनतम बुनियादी स्थितियाँ जरूर मुहैया करानी चाहिये ताकि स्वस्थ व सुरक्षित जीवन के साथ समान अवसर के जरिये अपनी प्रतिभा का विकास कर सकें।

प्रश्न 6 संयुक्त राष्ट्र संघ की इकाईयों ने न्यूनतम आवश्यकताओं में किन सुविधाओं की गणना की है?

उत्तर : भोजन, शुद्ध पानी, आवास, आय व शिक्षा। 

प्रश्न 7 मुक्त बाजार से क्या अभिप्राय है? 

उत्तर : मुक्त बाजार के समर्थक खुली प्रतिद्वंदिता के पक्षधर है। व्यक्ति को संम्पति अर्जित करने हेतु, मूल्य व मजदूरी के मामले में व्यक्ति की स्वतंत्रता के हामी है।  

We hope that class 11 Political Science Chapter 4 सामाजिक न्याय (Social Justice) Important Questions in Hindi helped you. If you have any queries about class 11 Political Science Chapter 4 सामाजिक न्याय (Social Justice) Important Questions in Hindi or about any other Important Questions of class 11 Political Science in Hindi, so you can comment below. We will reach you as soon as possible.

हमें उम्मीद है कि कक्षा 11 राजनीति विज्ञान अध्याय 4 सामाजिक न्याय हिंदी के महत्वपूर्ण प्रश्नों ने आपकी मदद की। यदि आपके पास कक्षा 11 राजनीति विज्ञान अध्याय 4 सामाजिक न्याय के महत्वपूर्ण प्रश्नो या कक्षा 11 के किसी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न, नोट्स, वस्तुनिष्ठ प्रश्न, क्विज़, या पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों के बारे में कोई सवाल है तो आप हमें [email protected] पर मेल कर सकते हैं या नीचे comment कर सकते हैं। 


Share Now on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *