Skip to content
Criss Cross ClassesCriss Cross ClassesOur Content is Our Power
मेनू
  • होम
  • CBSE
    • हिंदी माध्यम
      • कक्षा 9
      • कक्षा 10
      • कक्षा 11
      • कक्षा 12
    • English Medium
      • कक्षा 9
      • कक्षा 10
      • कक्षा 11
      • कक्षा 12
  • राज्य बोर्ड
    • UP Board (UPMSP)
      • हिंदी माध्यम
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
      • English Medium
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
    • Bihar Board (BSEB)
      • हिंदी माध्यम
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
      • English Medium
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
    • Chhattisgarh Board (CGBSE)
      • हिंदी माध्यम
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
      • English Medium
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
    • Haryana Board (HBSE)
      • हिंदी माध्यम
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
      • English Medium
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
    • Jharkhand Board (JAC)
      • हिंदी माध्यम
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
      • English Medium
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
    • Uttarakhand Board (UBSE)
      • हिंदी माध्यम
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
      • English Medium
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
    • Madhya Pradesh Board (MPBSE)
      • हिंदी माध्यम
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
      • English Medium
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
    • Punjab Board (PSEB)
      • हिंदी माध्यम
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
      • English Medium
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
    • Rajasthan Board (RBSE)
      • हिंदी माध्यम
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
      • English Medium
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
  • NIOS
    • कक्षा 10
    • कक्षा 12
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
मेनू
क्रिस क्रॉसहोमनोट्समहत्वपूर्ण प्रश्नवस्तुनिष्ठ प्रश्नक्विज़पिछले वर्ष के पेपरई-बुक्सEnglishहिंदी

भारत माता Important Questions – Class 11 Hindi (Aroh) Chapter 9 in Hindi

Posted on January 28, 2023January 28, 2023 by Anshul Gupta
Share Now on

पाठ – 9

भारत माता

In this post we have mentioned all the important questions of class 11 Hindi (Aroh) chapter 9 भारत माता in Hindi

इस पोस्ट में कक्षा 11 के हिंदी (आरोह) के पाठ 9 भारत माता  के सभी महतवपूर्ण प्रश्नो का वर्णन किया गया है। यह उन सभी विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है जो इस वर्ष कक्षा 11 में है एवं हिंदी विषय पढ़ रहे है।

BoardCBSE Board, UP Board, JAC Board, Bihar Board, HBSE Board, UBSE Board, PSEB Board, RBSE Board
TextbookNCERT
ClassClass 11
Subjectहिंदी (आरोह)
Chapter no.Chapter 9
Chapter Nameजामुन का पेड़
CategoryClass 11 Hindi (Aroh) Important Questions
MediumHindi
Class 11 Hindi (Aroh) Chapter 9 भारत माता Important Questions

Chapter 9 भारत माता

पाठ के साथ

प्रश्न 1: भारत की चर्चा नेहरू जी कब और किससे करते थे?

उत्तर- भारत की चर्चा नेहरू जी देश के कोने-कोने में आयोजित जलसों में जाकर अपने सुनने वालों से किया करते थे। इस विषय की चर्चा ज्यादातर वे किसानों से करते थे। उन्हें लगता था कि किसानों को संपूर्ण भारत के बारे में जानकारी कम है तथा उनका दृष्टिकोण सीमित है। वे उन्हें हिंदुस्तान का नाम भारत देश के संस्थापक के नाम से परंपरा से चला आ रहा है। इस देश का एक हिस्सा दूसरे से अलग होते हुए भी देश एक है। इस भारत को अंग्रेजों से मुक्त कराने के लिए आंदोलन की प्रेरणा देते थे।

प्रश्न 2: नेहरू जी भारत के सभी किसानों से कौन-सा प्रश्न बार-बार करते थे?

उत्तर- नेहरू जी भारत के सभी किसानों से निम्नलिखित प्रश्न बार-बार करते थे-

  • वे ‘भारत माता की जय’ से क्या समझते हैं?
  • यह भारत माता कौन है?
  • वह धरती कौन-सी है जिसे वे भारत माता कहते हैं-गाँव की, जिले की, सूबे की या पूरे हिंदुस्तान की?

प्रश्न 3: दुनिया के बारे में किसानों को बताना नेहरू जी के लिए क्यों आसान था?

उत्तर- नेहरू जी के लिए किसानों को दुनिया के बारे में बताना आसान था। इसके निम्नलिखित कारण हैं –

  • महाकाव्यों व पुराणों की कथा-कहानियों से किसान पहले से परिचित थे।
  • तीर्थयात्राओं के कारण देश के चारों कोनों पर है।
  • कुछ सिपाहियों ने प्रथम विश्वयुद्ध में भाग लिया था।
  • कुछ लोग विदेशों में नौकरियाँ करते थे।
  • 1930 की आर्थिक मंदी के कारण दूसरे मुल्कों के बारे में जानकारी थी।

प्रश्न 4: किसान सामान्यत: भारत माता का क्या अर्थ लेते थे?

उत्तर- किसान सामान्यत: ‘भारत माता’ का अर्थ-धरती से लेते थे। नेहरू जी ने उन्हें समझाया कि उनके गाँव, जिले, नदियाँ, पहाड़, जंगल, खेत, करोड़ों भारतीय सभी भारत माता हैं।

प्रश्न 5: भारत माता के प्रति नेहरू जी की वया अवधारणा थी?

उत्तर- नेहरू जी की अवधारणा थी कि हिंदुस्तान वह सब कुछ है जिसे उन्होंने समझ रखा है, लेकिन वह इससे भी बहुत ज्यादा है। देश का हर हिस्सा- नदी, पहाड़, खेत आदि सभी इसमें शामिल हैं। दरअसल भारत में रहने वाले करोड़ों लोग हैं, ‘भारत माता की जय’ का अर्थ है-करोड़ों भारतवासियों की जय। इस धारणा का अर्थ है-देशवासियों से ही देश बनता है।

प्रश्न 6: आजादी से पूर्व किसानों को किन समस्याओं का सामना करना पड़ता था?

उत्तर- आजादी से पूर्व किसानों को निम्नलिखित समस्याओं का सामना करना पड़ता था-

गरीबी, कर्जदारी, पूँजीपतियों के शिकजे में फैंसे रहना, जमींदारों और महाजनों के कर्ज के जाल में फैंसकर तड़पना, लगान की कठोरता से वसूली, पुलिस के अत्याचार, अधिक ब्याज देना तथा विदेशी शासन के अत्याचार।

पाठ के आस-पास

प्रश्न 1: आजादी से पहले भारत-निर्माण को लेकर नेहरू के क्या सपने थे? क्या आज़ादी के बाद वे साकार हुए? चर्चा कीजिए।

उत्तर- आज़ादी से पहले भारत निर्माण को लेकर नेहरू के सपने निम्नलिखित थे –

देश में औद्योगिक क्रांति

महाजनी संस्कृति से मुक्ति

विज्ञान व तकनीक का विकास

गरीबी दूर करना।

उनके ये सपने कुछ हद तक पूरे हुए, परंतु पूर्णतः नहीं, भ्रष्टाचार, सरकारी अनिच्छा, वोट की राजनीति आदि के कारण अनेक योजनाएँ सिरे नहीं चढ़ सकी।

प्रश्न 2: भारत के विकास को लेकर आप क्या सपने देखते हैं?

उत्तर- भारत के विकास को लेकर मेरा सपना निम्नलिखित है-

  • सभी भारतीयों को रोटी, कपड़ा व मकान सहजता से मिले।
  • शिक्षा का अधिकार सबको मिले।
  • देश के कृषि व औद्योगिक क्षेत्रों में विकास हो ताकि लोगों को रोजगार मिले।
  • देश में तकनीकी क्रांति आए।
  • देश में शांति का माहौल कायम रहे।

प्रश्न 3: आपकी दृष्टि में भारत माता और हिंदुस्तान की क्या संकल्पना है? बताइए।

उत्तर- मेरी दृष्टि में भारत माता या हिंदुस्तान वह देश है जो विभिन्न भौगोलिक सीमाओं से आबद्ध है। उत्तर में हिमालय इसका मस्तक है जो प्रहरी के समान इसकी रात-दिन रक्षा करता है तो दक्षिण में सागर इसके चरणों को पखारता है। अनेक नदियाँ, पहाड़, जंगल, खेत, पशु-पक्षी इसकी शोभा में वृद्धि करते हैं। इस देश का हर निवासी इसका अंश है। इन सबको मिलाकर बना हुआ देश भारत है।

प्रश्न 4: वर्तमान समय में किसानों की स्थिति किस सीमा तक बदली है? चर्चा कर लिखिए।

उत्तर- आज किसानों की दशा में क्रांतिकारी बदलाव आए हैं। अब वे अपने खेतों के मालिक हैं। उन्हें लगान नहीं देना पड़ता। सूखा पड़ने या बाढ़ आने पर उसे मुआवजा मिलता है। उसकी फसलों की खरीद हेतु सरकार न्यूनतम मूल्य घोषित करती है। अच्छे बीज, खाद, कीटनाशक, बिजली, पानी आदि सब पर सरकार भारी सब्सिडी देती है। अब उसे भूखा नहीं मरना पड़ता। खेती के साथ वह छोटे-छोटे कुटीर उद्योग भी लगा सकता है। अब उसे महाजनों, जमींदारों, पुलिस के अत्याचार सहने नहीं पड़ते।

प्रश्न 5: आजादी से पूर्व अनेक नारे प्रचलित थे। किन्हीं दस नारों का संकलन करें और संदर्भ भी लिखें।

उत्तर- 

  • वंदे मातरम् ! – मातृभूमि की वंदना करने के लिए। (बंकिमचंद्र)
  • भारत माता की जय! – समस्त भारत-भूमि एवं निवासियों की विजय।
  • यह हिंद! – हिंद प्रदेश (भारत) की जय! (सुभाष चंद्र बोस)
  • करो या मरो! – या तो काम करो या देशहित में अपने-आप को बलिदान कर दो। (गांधी जी)
  • जय जवान! जय किसान! – भारत के किसानों (अन्नदाता और जवानों (रक्षकों)) की जय (शास्त्री जी)
  • स्वराज्य मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है, इसे मैं लेकर रहूँगा! – स्वतंत्रता की घोषणा। (तिलक)
  • तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। (सुभाष चंद्र बोस)
  • आराम हराम है। (नेहरू)
  • अंग्रेजों भारत छोड़ो (भारतवासी)
  • सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारी दिल में है। देखना है ज़ोर कितना बाजुए कातिल में है। (रामप्रसाद बिस्मिल)

बोधात्मक प्रशन

प्रश्न 1: ‘भारत माता’ पाठ का प्रतिपाद्य बताइए।

उत्तर- ‘भारत माता’ अध्याय हिंदुस्तान की कहानी का पाँचवाँ अध्याय है। इसमें नेहरू ने बताया है कि किस तरह देश के कोने-कोने में आयोजित जलसों में जाकर वे आम लोगों को बताते थे कि अनेक हिस्सों में बँटा होने के बाद भी हिंदुस्तान एक है। इस अपार फैलाव के बीच एकता के क्या आधार हैं और क्यों भारत एक देश है, जिसके सभी हिस्सों की नियति एक ही तरीके से बनती-बिगड़ती है। उन्होंने भारत माता शब्द पर भी विचार किया तथा यह निष्कर्ष निकाला कि भारत माता की जय का मतलब है यहाँ के करोड़ों-करोड़ लोगों की जय।

प्रश्न 2: लोगों की आँखों में कब चमक आ जाती थी?

उत्तर- नेहरू जी लोगों को बताते थे कि तुम ही भारत माता के अंश हो। एक तरह से तुम ही भारत माता हो। यह बात जब उनकी समझ में आ जाती थी तो उनकी आँखों में चमक आ जाती थी। उन्हें लगता था मानो उन्होंने कोई खोज कर ली हो।

प्रश्न 3: लेखक गाँवों व शहरों में अपने भाषणों में क्या अंतर रखते थे?

उत्तर- लेखक देश भर में भ्रमण कर जगह-जगह भाषण देते थे। शहरों में उनके भाषणों का विषय अलग होता था। शहरी लोग शिक्षित व समझदार होते थे। उनकी समस्याएँ भी भिन्न प्रकार की होती थीं। वहाँ नेहरू जी विकास या स्वतंत्रता संबंधी बातें करते थे। गाँव में लोग अनपढ़ या कम पढ़े-लिखे होते थे। उनका दायरा भी सीमित होता था तथा वे संकीर्ण मानसिकता के थे। देहातों में नेहरू विदेशों की चर्चा करते थे। उन्हें यह समझाते थे कि वे देश का ही एक हिस्सा है। वे देश की एकता पर बल देते थे।

We hope that class 11 Hindi (Aroh) Chapter 9 भारत माता Important Questions in Hindi helped you. If you have any queries about class 11 Hindi (Aroh) Chapter 9 भारत माता Important Questions in Hindi or about any other Important Questions of class 11 Hindi (Aroh) in Hindi, so you can comment below. We will reach you as soon as possible.

हमें उम्मीद है कि कक्षा 11 हिंदी (आरोह) अध्याय 9 भारत माता हिंदी के महत्वपूर्ण प्रश्नों ने आपकी मदद की। यदि आपके पास कक्षा 11 हिंदी (आरोह) अध्याय 9 भारत माता के महत्वपूर्ण प्रश्नो या कक्षा 11 के किसी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न, नोट्स, वस्तुनिष्ठ प्रश्न, क्विज़, या पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों के बारे में कोई सवाल है तो आप हमें [email protected] पर मेल कर सकते हैं या नीचे comment कर सकते हैं। 

 

More Important Links

  • Class 12th
    • Class 12 All Video Courses
    • Class 12 All Important Notes 
    • Class 12 All Important Questions
    • Class 12 All Important Quizzes
    • Class 12 All Important Objective Questions
    • Class 12 All Sample Papers
    • Class 12 All Last Year Questions Papers
    • Class 12 All PDF E-books
  • Class 11th
    • Class 11 All Video Courses
    • Class 11 All Important Notes 
    • Class 11 All Important Questions
    • Class 11 All Important Quizzes
    • Class 11 All Important Objective Questions
    • Class 11 All Sample Papers
    • Class 11 All Last Year Questions Papers
    • Class 11 All PDF E-books
  • Class 10th
    • Class 10 All Video Courses
    • Class 10 All Important Notes 
    • Class 10 All Important Questions
    • Class 10 All Important Quizzes
    • Class 10 All Important Objective Questions
    • Class 10 All Sample Papers
    • Class 10 All Last Year Questions Papers
    • Class 10 All PDF E-books

Share Now on

अपना सवाल या राय लिखें रद्द करें

आपका ईमेल किसी को नहीं दिखाया जाएगा। ज़रूरी जानकारी पर * लगा है

Download our App Now - Criss Cross Classes

Free WhatsApp Group

Free Telegram Group

Our Application

Class 12

  • Class 12 All Video Courses
  • Class 12 All Important Notes 
  • Class 12 All Important Questions
  • Class 12 All Important Quizzes
  • Class 12 All Important Objective Questions
  • Class 12 All Sample Papers
  • Class 12 All Last Year Questions Papers
  • Class 12 All PDF E-books

Class 11

  • Class 11 All Video Courses
  • Class 11 All Important Notes 
  • Class 11 All Important Questions
  • Class 11 All Important Quizzes
  • Class 11 All Important Objective Questions
  • Class 11 All Sample Papers
  • Class 11 All Last Year Questions Papers
  • Class 11 All PDF E-books

Class 10

  • Class 10 All Video Courses
  • Class 10 All Important Notes 
  • Class 10 All Important Questions
  • Class 10 All Important Quizzes
  • Class 10 All Important Objective Questions
  • Class 10 All Sample Papers
  • Class 10 All Last Year Questions Papers
  • Class 10 All PDF E-books

More Important Questions

  • Class 10 Hindi Important Questions (42)
  • Class 10 SST Important Questions in Hindi (25)
  • Class 11 Geography Important Questions in Hindi (23)
  • Class 11 Hindi Important Questions (45)
  • Class 11 History Important Questions in Hindi (1)
  • Class 11 Political Science Important Questions in Hindi (40)
  • Class 12 English Important Questions (7)
  • Class 12 Geography Important Questions in Hindi (22)
  • Class 12 Hindi Important Questions (47)
  • Class 12 History Important Questions in Hindi (13)
  • Class 12 Political Science Important Questions in Hindi (18)
  • Class 12 Sociology Important Questions in Hindi (1)
  • Class 9 Hindi Important Questions (41)

Other Important Questions

  • Going Places Important Questions – Class 12 English Flamingo Chapter 8
  • Poets and Pancakes Important Questions – Class 12 English Flamingo Chapter 6
  • Indigo Important Questions – Class 12 English Flamingo Chapter 5
  • The Rattrap Important Questions – Class 12 English Flamingo Chapter 4
  • Deep Water Important Questions – Class 12 English Flamingo Chapter 3
  • Lost Spring Important Questions – Class 12 English Flamingo Chapter 2
  • The Last Lesson Important Questions – Class 12 English Flamingo Chapter 1
  • डायरी के पन्ने Important Questions – Class 12 Hindi (Vitan) Chapter 4 in Hindi
  • अतीत में दबे पाँव Important Questions – Class 12 Hindi (Vitan) Chapter 3 in Hindi
  • जूझ Important Questions – Class 12 Hindi (Vitan) Chapter 2 in Hindi
  • सिल्वर वैडिंग Important Questions – Class 12 Hindi (Vitan) Chapter 1 in Hindi
  • श्रम-विभाजन और जाति-प्रथा, मेरी कल्पना का आदर्श समाज Important Questions – Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 18 in Hindi
  • शिरीष के फूल Important Questions – Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 17 in Hindi
  • नमक Important Questions – Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 16 in Hindi
  • चार्ली चैप्लिन यानी हम सब Important Questions – Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 15 in Hindi
  • पहलवान की ढोलक Important Questions – Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 14 in Hindi
  • काले मेघा पानी दे Important Questions – Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 13 in Hindi
  • बाजार दर्शन Important Questions – Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 12 in Hindi
  • भक्तिन Important Questions – Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 11 in Hindi
  • छोटा मेरा खेत, बगुलों के पंख Important Questions – Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 10 in Hindi
  • रुबाइयाँ, गज़ल Important Questions – Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 9 in Hindi
  • कवितावली (उत्तर कांड से), लक्ष्मण-मूच्छ और राम का विलाप Important Questions – Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 8 in Hindi
© 2026 Criss Cross Classes | Powered by Minimalist Blog WordPress Theme