भारत – स्थिति Important Questions || Class 11 Geography Book 2 Chapter 1 in Hindi ||

Share Now on

पाठ – 1

भारत – स्थिति

In this post, we have mentioned all the important questions of class 11 Geography chapter 1 India: Location in Hindi.

इस पोस्ट में क्लास 11 के भूगोल  के पाठ 1 भारत – स्थिति के सभी महतवपूर्ण प्रश्नो का वर्णन किया गया है। यह उन सभी विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है जो इस वर्ष कक्षा 11 में है एवं भूगोल विषय पढ़ रहे है।

Criss Cross Classes BookPrinted Books Are Available Now!
BoardCBSE Board, UP Board, JAC Board, Bihar Board, HBSE Board, UBSE Board, PSEB Board, RBSE Board
TextbookNCERT
ClassClass 11
SubjectGeography
Chapter no.Chapter 1
Chapter Nameभारत – स्थिति (India: Location)
CategoryClass 11 Geography Important Questions in Hindi
MediumHindi
Class 11 Geography Chapter 1 भारत – स्थिति Important Questions in Hindi

Chapter – 1, भारत – स्थिति

लघु प्रश्नोत्तर 

प्रश्न 1. हिन्द महासागर वास्तव में हिंद अर्थात हिन्दुस्तान का महासागर है इस कथन की पुष्टि कीजिए ? 

उत्तर:

(1) भारत को हिंद अर्थात् हिंदुस्तान के नाम से भी जाना जाता है। यही एक मात्र महासागर है जिसका नामकरण किसी देश के नाम पर हिंदमहासागर हुआ है। 

(2) पश्चिम एशिया तथा पूर्वी एशिया के बीच हिन्द महासागर के तट पर भारत की स्थिति बहुत ही महत्वपूर्ण है। 

(3) इस महासागर के उत्तरी छोर पर स्थित भारत की तट रेखा अन्य किसी भी देश की तट रेखा से अधिक लम्बी है। 

प्रश्न 2. हिंद महासागर के शीर्ष पर स्थित भारत की केंद्रीय स्थिति क्यों महत्वपूर्ण है ? 

उत्तर: भारतीय प्रायद्वीप हिन्द महासागर में लगभग 1600 कि. मी. तक विस्तृत है। पश्चिम में अरब सागर तथा पूर्व में बंगाल की खाड़ी दक्षिण-मध्य एशिया में हिंदमहासागर के शीर्ष पर भारत की केन्द्रीय स्थिति पश्चिम में स्थित यूरोप के विकसित राष्ट्रों से संबंध स्थापित करने में सहायक हैं वहीं दूसरी और अफ्रीका, पश्चिम एशिया, दक्षिण पूर्वी एशिया, जापान, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड व अमेरिका आदि देशों से व्यापारिक संबंध स्थापित करने में सहायक हैं। इस प्रकार हम कह सकते हैं हिन्द महासागर वास्तव में भारत के लिए एक वरदान है 

प्रश्न 3. भारत की लंबी तटरेखा के क्या लाभ हैं ? 

उत्तर : भारत की लंबी तटरेखा के बहुत लाभ है

  • बंदरगाहों के विकास के लिए अनुकूल दशाएँ उपलब्ध कराती हैं तथा रोजगार सृजन में सहायक है। 
  • व्यापार के लिए उपयोगी जलमार्ग उपलब्ध कराती हैं। 
  • अफ्रीका, औद्योगिक दृष्टि से विकसित यूरोप तथा सम्पन्न पश्चिम एशिया को दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों, चीन, विकसित उद्योग वाले जापान, आस्ट्रेलिया तथा संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के पश्चिमी तट को जोड़ने वाले पार महासागरीय जल मार्ग भारत से होकर गुजरते हैं।

प्रश्न 4. उष्ण कटिबंधीय सूर्य से प्रचुर मात्रा में मिलने वाली धूप और मानसूनी वर्षा करोड़ों भारतवासियों की नियति तय करती है; कैसे? 

उत्तर: तापमान और वर्षा जलवायु के दो मुख्य तत्व हैं। इनका प्रत्यक्ष प्रभाव यहाँ की मिट्टियों, जीव-जन्तुओं व मानवीय क्रियाकलापों पर पड़ता है। कृषि पर आधारित उद्योगों और उनसे जुड़े लोगों का भाग्य इन दो जलवायु तत्वों से जुड़ा है इसलिए यह कहना बिल्कुल उपयुक्त है कि उष्ण कटिबंधीय सूर्य से प्रचुर मात्रा में मिलने वाली धूप और मानसूनी वर्षा करोडो भारतवासियों की नियति तय करती है। 

प्रश्न 5. उपमहाद्वीप किसे कहते हैं ? 

उत्तर: भारतीय उपमहाद्वीप में सम्मिलित देशों के नाम लिखो? किसी महाद्वीप का एक बड़ा भाग जो भौगोलिक, सांस्कृतिक व आर्थिक दृष्टि से महाद्वीप के अन्य भागों से अलग पहचान रखता है तथा उसके भूभाग में एकरूपता हो, उपमहाद्वीप कहलाता है। भारतीय उपमहाद्वीप में उत्तर पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर में नेपाल, भूटान, पूर्व में बंगलादेश तथा मध्य में भारत सम्मिलित है। 

प्रश्न 6. भारत के सबसे पूर्वी भाग अरूणाचल प्रदेश और सबसे पश्चिमी भाग गुजरात के स्थानीय समय में दो घंटे का अंतर है। क्यों? 

उत्तर: अरूणाचल प्रदेश तथा गुजरात के बीच में लगभग 30° डिग्री अर्थात 2933 किलोमीटर का देशांतरीय अंतर है। सूर्य को एक देशान्तर से दूसरे देशान्तर पर पहुंचने में 4 मिनट का समय लगता है। अतः अरूणाचल प्रदेश व गुजरात के बीच समय का अन्तर 30X4=120 मिनट अर्थात दो घंटे का है। 

प्रश्न 7.हैदराबाद में दोपहर का सूर्य कभी शिराबिन्दु से उत्तर की ओर तथा कभी दक्षिण की ओर होता है, लेकिन दिल्ली में ऐसा नहीं होता। क्यों? 

उत्तर : सूर्य का आभासी संचरण कर्क व मकर के बीच होता है। हैदराबाद कर्क रेखा के दक्षिण में स्थित है इसलिए यहाँ सूर्य वर्ष में दो बार शिरोबिंदु पर उत्तरायन व दक्षिणयन परिगमन करते हुए रहता है। जबकि दिल्ली कर्क रेखा के उत्तर में स्थित होने के कारण यहाँ सूर्य शिरोबिंदु के दक्षिण में ही रहता है।

प्रश्न 8.श्री लंका एंव भारत भौतिक रूप से कैसे अलग हैं ? 

उत्तर : श्री लंका तथा भारत भौतिक लक्षण पाक जलसंधि व मन्नार की खाडी द्वारा एक दूसरे से अलग होते हैं।

प्रश्न 9. क्षेत्रफल के आधार पर संसार के देशों में भारत की स्थिति क्या है ? 

उत्तर : क्षेत्रफल के आधार पर भारत संसार का सातवाँ बड़ा देश है। भारत से अधिक क्षेत्रफल वाले देश क्रमशः रूस, चीन, कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, आस्ट्रेलिया तथा ब्राजील है। 

प्रश्न 10. भारत के खाली मानचित्र में विभिन्न राज्यों व केन्द्रशासित प्रदेशों व उनकी राजधानियों को चिह्ननित कीजिए 

We hope that class 11 Geography Chapter 1 भारत – स्थिति (India: Location Important Questions in Hindi helped you. If you have any queries about class 11 Geography Chapter 1 भारत – स्थिति (India: Location Important Questions in Hindi or about any other Important Questions of class 11 Geography in Hindi, so you can comment below. We will reach you as soon as possible.

हमें उम्मीद है कि कक्षा 11 भूगोल अध्याय 1 भारत – स्थिति हिंदी के महत्वपूर्ण प्रश्नों ने आपकी मदद की। यदि आपके पास कक्षा 11 भूगोल अध्याय 1 भारत – स्थिति के महत्वपूर्ण प्रश्नो या कक्षा 11 के किसी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न, नोट्स, वस्तुनिष्ठ प्रश्न, क्विज़, या पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों के बारे में कोई सवाल है तो आप हमें [email protected] पर मेल कर सकते हैं या नीचे comment कर सकते हैं। 


Share Now on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *