जन-संघर्ष और आंदोलन Important Questions || Class 10 Social Science (Political Science) Chapter 5 in Hindi ||

Share Now on

पाठ – 5

जन-संघर्ष और आंदोलन

In this post we have mentioned all the important questions of class 10 Social Science (Political Science) chapter 5 Popular Struggles and Movements in Hindi

इस पोस्ट में कक्षा 10 के सामाजिक विज्ञान (राजनीति विज्ञान) के पाठ 5 जन-संघर्ष और आंदोलन  के सभी महतवपूर्ण प्रश्नो का वर्णन किया गया है। यह उन सभी विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है जो इस वर्ष कक्षा 10 में है एवं सामाजिक विज्ञान (राजनीति विज्ञान) विषय पढ़ रहे है।

Criss Cross Classes BookPrinted Books Are Available Now!
BoardCBSE Board, UP Board, JAC Board, Bihar Board, HBSE Board, UBSE Board, PSEB Board, RBSE Board
TextbookNCERT
ClassClass 10
SubjectSocial Science (Political Science)
Chapter no.Chapter 5
Chapter Nameजन-संघर्ष और आंदोलन (Popular Struggles and Movements)
CategoryClass 10 Social Science (Political Science) Important Questions in Hindi
MediumHindi
Class 10 Social Science (Political Science) Chapter 5 जन-संघर्ष और आंदोलन Important Questions in Hindi

Chapter 5 जन-संघर्ष और आंदोलन

1 अंक वाले प्रश्न

प्रश्न 1 बोलिविया के जल युद्ध का क्या कारण था? 

उत्तर: बोलिविया में पानी के निजीकरण के खिलाफ

प्रश्न 2 सन् 2006 के अप्रैल महीने में नेपाल में एक विलक्षण जन-आंदोलन हुआ। इस आंदोलन का क्या उद्देश्य था। 

उत्तर: लोकतंत्र कायम करना

प्रश्न 3 नेपाल में कब लोकतंत्र स्थापित हुआ ?

उत्तर: 1990 ई.

प्रश्न 4 उन समूहों को क्या कहते हैं जो सरकार नीतियों को प्रभावित करने का प्रयास करते हैं ? 

उत्तर: दबाव समूह

प्रश्न 5 उन संगठनों को क्या कहते हैं जो अपने हितों को बढ़ावा देने के लिए बने हों? 

उत्तर: हित समूह

प्रश्न 6 ‘जन संघर्ष प्रजातंत्र के कामकाज का अभिन्न अंग है।’ किसी एक ‘जन संघर्ष’ का उदाहरण दीजिए।

उत्तर: बोलिविया में जल के निजीकरण के विरूद्ध जन-संघर्ष

प्रश्न 7 जन-आंदोलन की एक विशेषता लिखिए। 

उत्तर: इसका एक कमजोर संगठन होता है

प्रश्न 8 जन-हितकारी समूहों का उदाहरण दीजिए। 

उत्तर: पिछड़ा तथा अल्पसंख्यक समुदाय कर्मचारी संगठन (बामसेफ)

प्रश्न 9 फेडेकोर क्या है ?

उत्तर: इस संगठन में इंजीनियर और पर्यावरणवादी समेत स्थानीय कामकाजी लोग शामिल थे।

प्रश्न 10 नेपाल का लोकतांत्रिक आंदोलन एवं बोलिविया जल युद्ध के बीच क्या समानता थी?

उत्तर: जनता की लामबंदी।

3/5 अंक वाले लघु/दीर्घ वाल प्रश्न

प्रश्न 1 दबाव-समूह और राजनीतिक दल में क्या अंतर है ? 

उत्तर:

दबाव समूह

  • ये सरकार में प्रत्यक्ष भागीदार नहीं होते। 
  • इनका संगठन ढीला-ढाला होता है। 
  • इनका प्रभाव सीमित होता है। 
  • इनका लक्ष्य छोटी-अवधि वाला होता है। 

राजनीतिक दल 

  • ये सरकार में प्रत्यक्ष भागीदार होते हैं। 
  • ये पूरी तरह संगठित होते हैं। 
  • इनका विस्तार क्षेत्र राष्ट्रीय स्तर पर होता है। 
  • इनका लक्ष्य लम्बी अवधि वाला होता है।

प्रश्न 2 दबाव-समूह क्या है ? उदाहरण देकर बताइए। 

उत्तर: दबाव समूह लोगों का ऐसा समूह जो सरकार की नीतियों को प्रभावित करके अपने उद्देश्यों की पूर्ति करता है। उदाहरण :

  • किसान संघ-अखिल भारतीय यूनियन 
  • अध्यापक संघ-अखिल भारतीय परिषद् 
  • छात्र संगठन-अखिल विद्यार्थी परिषद्
  • व्यापारी संघ-अखिल भारतीय व्यापार मण्डल

प्रश्न 3 हित समूह के तीन कार्यों का वर्णन कीजिए। 

उत्तर: हित समूह के कार्य

  • जनमत का निर्माण 
  • हड़तालों और प्रदर्शनों की व्यवस्था करना। 
  • निर्वाचन के समय राजनीतिक दलों को समर्थन

प्रश्न 4 नेपाल और बोलिविया के जनसंघर्षों की दो-दो समानताओं और दो-दो असमानताओं को बताइए? 

उत्तर:

समानताएँ 

  • ये दोनों लोकतांत्रिक आंदोलन थे। 
  • ये दोनों संघर्ष में सफल रहे। 
  • ये दोनों पूरे विश्व के लोकतंत्रवादियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। 
  • ये दोनों राजनीतिक संघर्ष के उदाहरण हैं। 

असमानताएँ 

  • नेपाल में संघर्ष देश की राजनीति के आधार पर संबंधित था।
  • बोलिविया का संघर्ष किसी विशेष नीति से संबंधित था।

प्रश्न 5 चुनाव घोषणा पत्र क्या होता है ? इसका महत्व बताइए। 

उत्तर: इसमें राजनीतिक दलों द्वारा अपने-अपने कार्यक्रमों, नीतियों तथा उद्देश्यों का विवरण स्पष्ट रूप से लिखा होता है। महत्व : 

  • इसके द्वारा किसी दल की आंतरिक या बाहरी नीतियों का पता चलता है। 
  • चुनाव पश्चात् किए जाने वाले कार्यों की जानकारी मिलती है। 
  • इसमें वर्णित कार्य कराने के लिए जनता सरकार पर दबाव डालती

प्रश्न 6 दबाव समूह राजनति पर किस प्रकार प्रभाव डालते हैं ? 

उत्तर:

  • दबाव समूह में शामिल लोग प्रत्यक्ष रूप से चुनाव में भाग नहीं लेते परंतु चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करते हैं। 
  • ये अप्रत्यक्ष रूप से उम्मीदवारों की मदद करते हैं। 
  • ये सरकार पर दबाव डालने के लिए धरना, प्रदर्शन, हड़ताल सभा का आयोजन करते हैं। 
  • ये अपने कार्यों के लिए जनता का समर्थन और सहानुभूति हासिल करने की कोशिश करते हैं। 
  • जन-जन अभियान चलाना, जन सभा को आयोजन करना। 
  • दबाव समूह और आंदोलन अपने संगठन में बड़े नेताओं को जोड़ने का प्रयास करते हैं जिससे कि उनका प्रभाव बढ़ जाए। 

प्रश्न 7 निम्नलिखित को परिभाषित कीजिए : 

(क) फेडेकोर 

(ख) निर्वाचन 

(ग) सार्वभौमिक व्यस्क मताधिकार 

(घ) चुनाव याचिका

उत्तर:

  • फेडेकोर-फेडेकोर बोलिविया के समस्त हित-समूहों का एक संयुक्त परिसंघ है। 
  • निर्वाचन-मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करता है। सार्वभौमिक व्यस्क मताधिकार-18 वर्ष या अधिक के आयु के सभी नागरिकों को सरकार के निर्वाचन में मत देने का अधिकार। 
  • चुनाव याचिका-चुनाव के वक्त गलत तरीकों का प्रयोग करके मतदान को प्रभावित करने पर किसी भी सदस्य द्वारा न्यायालय में चुनाव याचिका प्रस्तुत की जाती है जिसका न्यायालय परीक्षण करता है।

 

We hope that class 10 Social Science (Political Science) Chapter 5 जन-संघर्ष और आंदोलन (Popular Struggles and Movements) Important Questions in Hindi helped you. If you have any queries about class 10 Social Science (Political Science) Chapter 5 जन-संघर्ष और आंदोलन (Popular Struggles and Movements) Important Questions in Hindi or about any other Important Questions of class 10 Social Science (Political Science) in Hindi, so you can comment below. We will reach you as soon as possible.

हमें उम्मीद है कि कक्षा 10 सामजिक विज्ञान (राजनीति विज्ञान) अध्याय 5 जन-संघर्ष और आंदोलन (Popular Struggles and Movements) हिंदी के महत्वपूर्ण प्रश्नों ने आपकी मदद की। यदि आपके पास कक्षा 10 सामजिक विज्ञान (राजनीति विज्ञान) अध्याय 5 जन-संघर्ष और आंदोलन (Popular Struggles and Movements) के महत्वपूर्ण प्रश्नो या कक्षा 10 के किसी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न, नोट्स, वस्तुनिष्ठ प्रश्न, क्विज़, या पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों के बारे में कोई सवाल है तो आप हमें [email protected] पर मेल कर सकते हैं या नीचे comment कर सकते हैं। 


Share Now on

One thought on “जन-संघर्ष और आंदोलन Important Questions || Class 10 Social Science (Political Science) Chapter 5 in Hindi ||

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *