लोकतंत्र और विविधता Important Questions || Class 10 Social Science (Political Science) Chapter 3 in Hindi ||

Share Now on

पाठ – 3

लोकतंत्र और विविधता

In this post we have mentioned all the important questions of class 10 Social Science (Political Science) chapter 3 Democracy and Diversity in Hindi

इस पोस्ट में कक्षा 10 के सामाजिक विज्ञान (राजनीति विज्ञान) के पाठ 3 लोकतंत्र और विविधता  के सभी महतवपूर्ण प्रश्नो का वर्णन किया गया है। यह उन सभी विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है जो इस वर्ष कक्षा 10 में है एवं सामाजिक विज्ञान (राजनीति विज्ञान) विषय पढ़ रहे है।

Criss Cross Classes BookPrinted Books Are Available Now!
BoardCBSE Board, UP Board, JAC Board, Bihar Board, HBSE Board, UBSE Board, PSEB Board, RBSE Board
TextbookNCERT
ClassClass 10
SubjectSocial Science (Political Science)
Chapter no.Chapter 3
Chapter Nameलोकतंत्र और विविधता (Democracy and Diversity)
CategoryClass 10 Social Science (Political Science) Important Questions in Hindi
MediumHindi
Class 10 Social Science (Political Science) Chapter 3 लोकतंत्र और विविधता Important Questions in Hindi

Chapter 3 लोकतंत्र और विविधता

1 अंक वाले प्रश्न 

प्रश्न 1 1968 ई. में ओलंपिक खेल का आयोजन कहाँ हुआ था ?

उत्तर: मैक्सिको

प्रश्न 2 टॉमी स्मिथ और जॉन कार्लोस कौन थे ? उन्होंने किस खेल में पदक जीते थे? 

उत्तर: एफ्रो-अमरीकी, 200 मीटर के दौड़ में

प्रश्न 3 अमेरिका में नागरिक अधिकार आंदोलन का मुख्य उद्देश्य क्या था ?

उत्तर: नस्ल आधारित भेदभाव की समाप्ति।

प्रश्न 4 अमेरिका में नागरिक अधिकार आंदोलन किसके नेतृत्व में चलाए गए थे? 

उत्तर: मार्टिन लूथर किंग जूनियर।

प्रश्न 5 मैक्सिको ओलंपिक में टॉमी स्मिथ द्वारा पहना गया काला मफलर जैसा परिधान किस बात का प्रतीक था ? 

उत्तर: अश्वेत शक्ति का।

प्रश्न 6 वह कौन सा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी था जिसने टॉमी स्मिथ और जॉन कार्लोस के समर्थन में विरोध जताया था ? 

उत्तर: पीटर नार्मन।

प्रश्न 7 यूगोस्लाविया के विभाजन का मुख्य आधार क्या था ?

उत्तर: धार्मिक और जातीय विभाजन।

प्रश्न 8 श्रीलंका में किस तरह के सामाजिक विभेद हैं ?

उत्तर: भाषाई एवं धार्मिक।

प्रश्न 9 समरूप समाज का अस्तित्व किस देश में है ? 

उत्तर: जर्मनी और स्वीडन।

प्रश्न 10 आयरलैण्ड में किस-किस धर्म के अनुयायी रहते हैं ? 

उत्तर: कैथोलिक और प्रोटेस्टेंट।

प्रश्न 11 स्मिथ और कार्लोस का ओलंपिक पदक वापस क्यों ले लिया गया था ? 

उत्तर: राजनीतिक बयान देने के कारण जो ओलंपिक भावना के विरूद्ध था।

प्रश्न 12 हाल में ही किस यूनिवर्सिटी ने अपने कैम्पस में स्मिथ, कार्लोस और नार्मन की मूर्तियाँ लगवाई हैं ? 

उत्तर: सैन होज़ स्टेट यूनिवर्सिटी।

प्रश्न 13 किस देश में धर्म और वर्ग में गहरी समानता है ? 

उत्तर: उत्तरी आयरलैंड।

प्रश्न 14 उत्तरी आयरलैंड की आबादी में प्रोटेस्टेंट और कैथोलिकों का प्रतिशत कितना है?

उत्तर: 53 प्रतिशत एवं 44 प्रतिशत

3/5 अंक वाले प्रश्न

प्रश्न 1 सामाजिक भेदभाव की उत्पत्ति के दो प्रमुख कारण बताइए?

उत्तर:

  • जन्म पर आधारित – हम सिर्फ इस आधार पर उस समुदाय के सदस्य हो जाते हैं जिसमें हमारा जन्म हुआ है। 
  • पसंद या चुनाव पर आधारित – जैसे-धर्म, व्यवसाय खेल इत्यादि का चुनाव हम अपनी पसंद से करते हैं। 
  • सोचने के अलग-अलग ढंग।

प्रश्न 2 भारत में भिन्नताओं को दर्शाने वाले प्रमुख तत्वों का उल्लेख कीजिए। 

उत्तर:

  • जातीय भिन्नता – आर्य, अनार्य, मंगोल, मुगल, पारसी आदि। 
  • भाषाओं की भिन्नता – 22 अनुसूचित भाषाएँ और 1500 अन्य भाषाएँ भारत में बोली जाती हैं ? 
  • धर्म की भिन्नता – हिन्दू धर्म, सिक्ख, ईसाई, बौद्ध, इस्लाम आदि।

प्रश्न 3 सामाजिक विभाजनों की राजनीति के परिणाम तय करने वाले तीन कारकों को लिखिए ? 

उत्तर:

  • लोगों में अपनी पहचान के प्रति आग्रह की भावना। 
  • राजनीतिक दलों का संविधान के दायरे में रहकर कार्य करना। 
  • सरकार विभिन्न सामाजिक वर्गों के प्रति कैसा रूख अपनाती है। 
  • लोकतंत्र शासन की एक ऐसी पद्धति है, जिसमें जनता अपने चुने हुए प्रतिनिधियों के द्वारा शासन करती है।

प्रश्न 4 लोकतंत्र से आप क्या समझते हैं। यह कितने प्रकार का होता है ? संक्षेप में बताइए।

उत्तर:

लोकतंत्र के प्रकार :

  • प्रत्यक्ष लोकतंत्र – जिसमें जनता स्वयं शासन में भागीदार होती है।
  • जैसे- स्विटजरलैंड के कुछ कैन्टन।। 
  • अप्रत्यक्ष लोकतंत्र – इसमें जनता अपने चुने हुए प्रतिनिधियों के द्वारा शासन चलाती है। जैसे – भारत।

प्रश्न 5 “सामाजिक विभाजन हमेशा खतरनाक नहीं होते हैं।” अपने उत्तर के पक्ष में तर्क दीजिए।

उत्तर:

  • उत्तरी आयरलैंड और नीदरलैंड दोनों ईसाई बहुल देश हैं तथा प्रोटेस्टेंट और कैथोलिक खेमें में बंटे हैं। 
  • उत्तरी आयरलैंड में धर्म और वर्ग के बीच गहरी समानता है। वहाँ का कैथोलिक समुदाय गरीब है तथा लंबे समय से भेदभाव के शिकार हैं। 
  • नीदरलैंड में कैथोलिक और प्रोटेस्टेंट दोनों ही समान रूप से अमीर और गरीब हैं। इसलिए वहाँ कोई भेदभाव नहीं है। 
  • आयरलैंड में कैथोलिक और प्रोटेस्टेंट के बीच भारी मारकाट चलती है। 

प्रश्न 6 टॉमी स्मिथ और जॉन कार्लोस ने 1968 के मैक्सिको ओलंपिक खेल में, संयुक्त राज्य अमेरिका में होने वाले रंगभेद के मसले के प्रति अंतर्राष्ट्रीय बिरादरी का ध्यान किस प्रकार आकर्षित किया ? 

उत्तर:

  • बिना जूतों के केवल मोजे पहनकर अश्वेतों की गरीबी को दर्शाया। 
  • स्मिथ ने अश्वेत लोगों के आत्मगौरव को बताने के लिए अपने गले में काला मफलर पहना था। 
  • कार्लोस ने मारे गए अश्वेतों की याद में काले मनकों की एक माला पहनी थी। 
  • काले दसताने और बंधी हुई मुट्ठियों के द्वारा अश्वेत शक्ति को दर्शाया।

प्रश्न 7 सामाजिक अंतर कब और कैसे सामाजिक विभाजनों का रूप ले लेते हैं ? 

उत्तर:

  • जब कुछ सामाजिक अंतर दूसरी अनेक विभिन्नताओं से ऊपर और बड़े हो जाते हैं। 
  • अमेरिका में श्वेत और अश्वेत के बीच भारी अंतर है जो सामाजिक विभाजन का मुख्य कारण है। 
  • जब एक तरह का सामाजिक अंतर अन्य अंतरों से ज्यादा महत्वपूर्ण बन जाता है।

प्रश्न 8 विभिन्नताओं में सामंजस्य व टकराव में अंतर स्पष्ट करें। 

उत्तर:

सामंजस्य :

  • इसके अंतर्गत सामाजिक विभिन्नताओं में एकता दिखाई देती है। 
  • इसमें लोग यह महसूस करने लगते हैं कि वे विभिन्न समुदायों से संबंध रखते हैं। 
  • इससे गहरी सामाजिक विभाजन की संभावना घट जाती है। 
  • जैसे- अमेरिका में श्वेत और अश्वेत का अंतर।

टकराव :

  • इसके अंतर्गत सामाजिक विभिन्नताओं से टकराव उत्पन्न होता है। 
  • इसमें कई समूह एक मुद्दे पर समान नजरिया रखते हैं तो दूसरे मुद्दे पर उनके नजरियों में अंतर हो जाता है।
  • इसमें सामाजिक विभाजन की संभावना बढ़ जाती है। 
  • जैसे- नीदरलैंड में वर्ग और धर्म के बीच ऐसा मेल नहीं दिखाई देता

प्रश्न 9 अमेरिका में नागरिक अधिकार आंदोलन के विकास का वर्णन कीजिए ? 

उत्तर:

  • द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अमेरिका में नस्लीय भेदभाव बढ़ गया। 
  • अश्वेत लोगों पर अनेक प्रकार के प्रतिबंध लगा दिए गए थे।
  • 1980 के दशक में अमेरिका में लगभग 33 प्रतिशत काले लोग, 20 प्रतिशत हिस्पानी और 12 प्रतिशत श्वेत गरीब एवं बेघर थे। 
  • 1950 के दशक में नागरिक अधिकारों के लिए शक्तिशाली आंदोलन हुए। 
  • 1954 में वहाँ के सर्वोच्च न्यायालय ने ‘अलग परंतु समान’ के सिद्धांत को अस्वीकार कर दिया। 
  • नस्लीय भेदभाव के विरूद्ध मार्टिन लूथर किंग जूनियर के नेतृत्व में आंदोलन चलाया गया। 
  • 1960 के दशक में कानून बनाकर इस भेदभाव को खत्म किया गया।

प्रश्न 10 लोकतंत्र में, सामाजिक विभाजनों की प्रत्येक राजनीतिक अभिव्यक्ति अनर्थकारी नहीं होती।” इस कथन की सत्यता को स्थापित कीजिए?

उत्तर:

  • राजनीति और सामाजिक विभाजनों का मेल खतरनाक और विस्फोटक लगता है। किसी ना किसी तरह का विभाजन राजनीतिक शक्ल अख्तियार कर लेता है। 
  • सामाजिक विभाजन जब राजनीतिक विभाजन में बदलता है तो देश विखंडन की तरफ जाता है। 
  • उत्तरी आयरलैंड लंबे समय से जातीय हिंसा और राजनीतिक टकराव की गिरफ्त में रहा। लेकिन राजनीति में सामाजिक विभाजन की हर अभिव्यक्ति फूट पैदा नहीं करती।

We hope that class 10 Social Science (Political Science) Chapter 3 लोकतंत्र और विविधता (Democracy and Diversity) Important Questions in Hindi helped you. If you have any queries about class 10 Social Science (Political Science) Chapter 3 लोकतंत्र और विविधता (Democracy and Diversity) Important Questions in Hindi or about any other Important Questions of class 10 Social Science (Political Science) in Hindi, so you can comment below. We will reach you as soon as possible.

हमें उम्मीद है कि कक्षा 10 सामजिक विज्ञान (राजनीति विज्ञान) अध्याय 3 लोकतंत्र और विविधता (Democracy and Diversity) हिंदी के महत्वपूर्ण प्रश्नों ने आपकी मदद की। यदि आपके पास कक्षा 10 सामजिक विज्ञान (राजनीति विज्ञान) अध्याय 3 लोकतंत्र और विविधता (Democracy and Diversity) के महत्वपूर्ण प्रश्नो या कक्षा 10 के किसी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न, नोट्स, वस्तुनिष्ठ प्रश्न, क्विज़, या पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों के बारे में कोई सवाल है तो आप हमें [email protected] पर मेल कर सकते हैं या नीचे comment कर सकते हैं। 


Share Now on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *