औद्योगीकरण का युग Important Questions || Class 10 Social Science (History) Chapter 4 in Hindi ||

Share Now on

पाठ – 4

औद्योगीकरण का युग

In this post we have mentioned all the important questions of class 10 Social Science (History) chapter 4 The Age of Industrialisation in Hindi

इस पोस्ट में कक्षा 10 के सामाजिक विज्ञान (इतिहास) के पाठ 4 औद्योगीकरण का युग  के सभी महतवपूर्ण प्रश्नो का वर्णन किया गया है। यह उन सभी विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है जो इस वर्ष कक्षा 10 में है एवं सामाजिक विज्ञान (इतिहास) विषय पढ़ रहे है।

Criss Cross Classes BookPrinted Books Are Available Now!
BoardCBSE Board, UP Board, JAC Board, Bihar Board, HBSE Board, UBSE Board, PSEB Board, RBSE Board
TextbookNCERT
ClassClass 10
SubjectSocial Science (History)
Chapter no.Chapter 4
Chapter Nameऔद्योगीकरण का युग (The Age of Industrialisation)
CategoryClass 10 Social Science (History) Important Questions in Hindi
MediumHindi
Class 10 Social Science (History) Chapter 4 औद्योगीकरण का युग Important Questions in Hindi

Chapter 4 औद्योगीकरण का युग

1 अंक वाले प्रश्न

प्रश्न 1 19वीं सदी में किस देश में उद्योगपतियों द्वारा मशीनों का प्रयोग किया जाता था ? 

उत्तर: अमेरिका 

प्रश्न 2 कौन से दशक में इग्लैण्ड में कारखाने खुले ? 

उत्तर: 1730 के दशक में

प्रश्न 3 गुमाश्ता कौन थे जिनको भारत में ईस्ट इंडिया कम्पनी ने तैनात किया था? 

उत्तर: बुनकरों के ऊपर सुपरवाइजर

प्रश्न 4 नए उपभोक्ता तैयार करने के लिए कौन सा तरीका है ?

उत्तर: विज्ञापनों द्वारा

प्रश्न 5 औद्योगीकरण के सबसे पहले चरण में इंग्लैंड के मुख्य उद्योग कौन से थे? 

उत्तर: कपास और धातु उद्योग।

प्रश्न 6 स्पिनिंग जैनी ने किस प्रक्रिया में वृद्धि की ? 

उत्तर: कताई

प्रश्न 7 यूरोपीय प्रबन्धक एजेन्सियों की भारत में किस प्रकार के उद्योगों में रूचि थी? 

उत्तर: चाय और कॉफी के रोपण में।

प्रश्न 8 संसार में वस्तुओं की माँग में वृद्धि के दो कारण बताओ? 

उत्तर:

  • विश्व व्यापार का विस्तार
  • विश्व में उपनिवेशवाद की स्थापना।

प्रश्न 9 शहरी उत्पादक उत्पादन को कैसे नियंत्रित करते थे ? 

उत्तर: सौदागर किसानों को ऋण देते थे।

प्रश्न 10 उद्योगपति मशीन का प्रयोग क्यों नहीं करना चाहते थे ?

उत्तर: सस्ते मानव श्रम का उपलब्ध होना।

प्रश्न 11 ब्रिटेन के दो सबसे अधिक महत्वपूर्ण उद्योगों के नाम लिखें। 

उत्तर: सूती उद्योग, स्टील उद्योग।

प्रश्न 12 इंग्लैण्ड में 1840 के पश्चात् स्टील की मांग क्यों बढ़ी?

उत्तर:

  • रेलवे के प्रसार के लिए तथा 1860 के पश्चात् उपनिवेशों में भी । रेलवे का प्रसार जरूरी थी। 
  • ब्रिटेन स्टील का निर्यात भी करने लगा 

3/5 अंक वाले प्रश्न 

प्रश्न 1 मैनचेस्टर के आगमन से भारतीय बुनकरों के सामने क्या समस्या थी? 

उत्तर:

  • भारत के कपड़ा निर्यात में कमी
  • ईस्ट इंडिया कंपनी पर कपड़ा बेचने का दबाव। 
  • कम लागत 
  • स्थानीय बाजार सिकुड़ने लगे।
  • अच्छी कपास न मिलना।

प्रश्न 2 प्रथम विश्व युद्ध के समय भारत के औद्योगिक उत्पादन बढ़ने के क्या कारण थे? 

उत्तर:

  • अंग्रेजों की युद्ध सम्बन्धी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए नई फैक्ट्रियाँ स्थापित की गईं। 
  • वर्दी के कपड़े, टैंट और चमड़े के जूते आदि सामान बनाने के लिए। 
  • नए मजदूर काम पर लगा दिए गए और काम करने का समय बढ़ा दिया गया। 

प्रश्न 3 1930 की महामन्दी के कारण लिखो ? 

उत्तर:

  • प्रथम विश्व युद्ध के बाद निर्यात घटा।
  • अमेरिकी पूंजीपतियों द्वारा यूरोपीय देशों के लिए कर्जे बन्द। 
  • कृषि में अति उत्पादन। 
  • उद्योगों में मशीनीकरण।

प्रश्न 4 नए सौदागरों का शहरों में व्यापार स्थापित करना कठिन क्यों था? 

उत्तर:

  • शहरों में उत्पादकों के संगठन और गिल्ड काफी शक्तिशाली थे। 
  • कारीगरों को प्रशिक्षण देते थे। 
  • उत्पादकों पर नियंत्रण रखते थे। 
  • नए लोगों को अपने व्यवसाय में आने से रोकते थे।

प्रश्न 5 नए उद्योगपति परंपरागत उद्योगों की जगह क्यों नहीं ले सके ? 

उत्तर:

  • औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों की संख्या कम थी। 
  • प्रौद्योगिकीय बदलाव की गति धीमी थी। 
  • कपड़ा उद्योग एक गतिशील उद्योग था। 
  • प्रौद्योगिकी काफी महँगी थी।
  • उत्पादन का एक बड़ा भाग कारखानों की बजाय गृह उद्योग से पूरा होता था। 

प्रश्न 6 भारतीय सौदागरों के नियंत्रण वाला नेटवर्क क्यों टूटने लगा था ? 

उत्तर:

  • यूरोपीय कम्पनियों ने धीरे-धीरे स्थानीय अदालतों से विभिन्न प्रकार की रियायतें प्राप्त करके व्यापार पर अधिकार प्राप्त कर लिया था। 
  • बाद में व्यापार पर एकाधिकार प्राप्त कर लिया।
  • सूरत और हुगली के बंदरगाहों पर व्यापार घटने लगा। 

प्रश्न 7 ईस्ट इंडिया कम्पनी ने भारत में बुनकरों पर निगरानी रखने के लिए गुमाश्तों को नियुक्त क्यों किया था? 

उत्तर:

  • वे बुनकरों को कर्ज देते थे। 
  • ताकि वे किसी और व्यापारी को अपना माल तैयार करके न दे सके। 
  • वे खुद कपड़ों की गुणवत्ता की जाँच करते थे।

प्रश्न 8 जॉबर कौन थे ? नई कारखाना प्रणाली में उनकी क्या स्थिति थी?

उत्तर:

  • उद्योगपतियों ने मजदूरों की भर्ती के लिए जॉबर रखा था। 
  • जॉबर कोई पुराना विश्वस्त कर्मचारी होता था।
  • वह गाँव से लोगों को लाता था। 
  • काम का भरोसा देता तथा शहर में बसने के लिए मदद देता। 
  • जॉबर मदद के बदले पैसे व तोहफों की मांग करने लगा। 

प्रश्न 9 ब्रिटिश निर्माताओं ने विज्ञापनों की मदद से भारतीय व्यापार पर किस प्रकार कब्जा किया ? 

उत्तर:

  • उत्पादों को बेचने के लिए कैलेण्डर अखबारों व मैग्जीन का प्रयोग। 
  • लेबलों पर भारतीय देवी देवताओं की तस्वीर लगी होती थी।
  • विदेश में बनी चीज भी भारतीयों को जानी पहचानी लगती थी।

प्रश्न 10 बाजार से श्रम की बहुतायत से श्रमिकों का जीवन कैसे प्रभावित हुआ ? 

उत्तर:

  • शहर में नौकरी की संभावनाओं की खबर सुनते ही श्रमिक शहरों की तरफ दौड़ पड़े। 
  • जिनके सगे-सम्बन्धी शहरों में पहले से ही कार्यरत थे उनके जरिए नए लोगों को नौकरी मिल सकती थी।
  • जिनका शहरों में कोई नहीं था वे हफ्तों भर प्रतीक्षा करते थे तथा पुलों के नीचे या रैन बसेरों में रात गुजारते थे। 

प्रश्न 11 19वीं शताब्दी में यूरोप के उद्योगपति मशीनों की अपेक्षा हाथ के श्रम को अधिक पसंद क्यों करते थे ?

उत्तर:

  • ब्रिटेन में उद्योगपतियों को मानव श्रम की कोई कमी नहीं थी। 
  • वे मशीन इसलिए लगाना नहीं चाहते थे क्योंकि मशीनों के लिए अधिक पूंजी निवेश करनी पड़ती थी। 
  • कुछ मौसमी उद्योगों के लिए वे उद्योगों में श्रमिकों द्वारा हाथ से काम करवाना अच्छा समझते थे। 
  • बाजार में अक्सर बारीक डिजाइन और खास आकारों वाली चीजों की माँग रहती थी जो हस्त कौशल पर निर्भर थी।

We hope that class 10 Social Science (History) Chapter 4 औद्योगीकरण का युग (The Age of Industrialisation) Important Questions in Hindi helped you. If you have any queries about class 10 Social Science (History) Chapter 4 औद्योगीकरण का युग (The Age of Industrialisation) Important Questions in Hindi or about any other Important Questions of Class 10 Social Science (History) in Hindi, so you can comment below. We will reach you as soon as possible.

हमें उम्मीद है कि कक्षा 10 सामजिक विज्ञान (इतिहास) अध्याय 4 औद्योगीकरण का युग (The Age of Industrialisation) हिंदी के महत्वपूर्ण प्रश्नों ने आपकी मदद की। यदि आपके पास कक्षा 10 सामजिक विज्ञान (इतिहास) अध्याय 4 औद्योगीकरण का युग (The Age of Industrialisation) के महत्वपूर्ण प्रश्नो या कक्षा 10 के किसी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न, नोट्स, वस्तुनिष्ठ प्रश्न, क्विज़, या पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों के बारे में कोई सवाल है तो आप हमें [email protected] पर मेल कर सकते हैं या नीचे comment कर सकते हैं। 


Share Now on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *