कृषि Important Questions || Class 10 Social Science (Geography) Chapter 4 in Hindi ||

Share Now on

पाठ – 4

कृषि

In this post we have mentioned all the important questions of class 10 Social Science (Geography) chapter 4 Agriculture in Hindi

इस पोस्ट में कक्षा 10 के सामाजिक विज्ञान (भूगोल) के पाठ 4 कृषि  के सभी महतवपूर्ण प्रश्नो का वर्णन किया गया है। यह उन सभी विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है जो इस वर्ष कक्षा 10 में है एवं सामाजिक विज्ञान (भूगोल) विषय पढ़ रहे है।

Criss Cross Classes BookPrinted Books Are Available Now!
BoardCBSE Board, UP Board, JAC Board, Bihar Board, HBSE Board, UBSE Board, PSEB Board, RBSE Board
TextbookNCERT
ClassClass 10
SubjectSocial Science (Geography)
Chapter no.Chapter 4
Chapter Nameकृषि (Agriculture)
CategoryClass 10 Social Science (History) Important Questions in Hindi
MediumHindi
Class 10 Social Science (Geography) Chapter 4 कृषि Important Questions in Hindi

Chapter 4 कृषि

(1 अंक वाले प्रश्न) 

प्रश्न 1 भारत की चार खरीफ और चार रबी फसलों के नाम लिखिए। 

उत्तर:

  • रबी – गेहूँ, चना, जौ, मटर, सरसों आदि
  • खरीफ़ – चावल, मक्का, ज्वार, बाजरा, अरहर, मूंग आदि।

प्रश्न 2. रोपण कृषि की दो विशेषताएं बताइए। 

उत्तर:

  • रोपण कृषि व्यापक क्षेत्र में की जाती है।
  • अधिक पूंजी और श्रम की आवश्यकता। 

प्रश्न 3 दलहन तथा तिलहन फसलों के चार-चार उदाहरण लिखिए। 

उत्तर:

  • दलहन – अरहर, मूंग, उड़द, मटर, चना, मसूर आदि।
  • तिलहन – मूंगफली, सरसों, अलसी, तिल, सोयाबीन आदि। 

प्रश्न 4 रेशम उत्पादन के लिए रेशम के कीड़ों को पालना कृषि का कौन-सा प्रकार है ?

उत्तर: सेरीकल्चर

प्रश्न 5 कर्तन दहन कृषि या स्थानांतरीय कृषि को विभिन्न देशों में किन-किन नामों से जाना जाता है ? 

उत्तर:

  • मैक्सिको तथा मध्य अमेरिका मिलपा
  • वेनेजुएला कोनुको
  • ब्राजील रोका
  • इंडोनेशिया लदांग
  • वियतनाम रे
  • मध्य अफ्रीका मसोले

प्रश्न 6 जीविका निर्वाह कृषि की दो विशेषताएँ लिखिए। 

उत्तर:

  • भूमि के छोटे टुकड़ों पर परंपरागत रूप से कृषि करना। 
  • प्रायः मानसून, मृदा की प्राकृतिक उर्वरता तथा फसल उगाने की पर्यावरणीय परिस्थितियों की उपयुक्तता पर निर्भर। 

प्रश्न 7 गहन कृषि के दो गुण लिखिए। 

उत्तर:

  • अधिक उत्पादन के लिए अधिक मात्रा में रासायनिक उर्वरकों तथा सिंचाई का प्रयोग।
  • भूखंडो का आकार छोटा होने पर कई-कई फसलें उगाना।

प्रश्न 8 ‘ऑपरेशन फ्लड’ किससे संबंधित है ? 

उत्तर: दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के लिए (श्वेत क्रांति)

प्रश्न 9 ऑर्गेनिक कृषि (जैविक कृषि) क्या है ? 

उत्तर: प्राकृतिक तरीकों से कृषि, उर्वरकों, कीटनाशकों का प्रयोग न करके कृषि करने को कार्बनिक कृषि/ ऑर्गेनिक कृषि या जैविक कृषि कहते हैं।

प्रश्न 10 ‘सुनहरा रेशा’ किस फसल को कहा जाता है ?

उत्तर: जूट या पटसन

लघु/दीर्घ उत्तर वाले प्रश्न (3/5 अंक वाले प्रश्न) 

प्रश्न 1 भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि का क्या महत्त्व है ? 

उत्तर:

  • दो-तिहाई जनसंख्या कृषि कार्यों में संलग्न 
  • कृषि एक प्राथमिक क्रिया
  • विभिन्न उद्योगों के लिए कच्चा माल उपलब्ध कराना। 
  • भारत की प्राचीन आर्थिक क्रियाएँ
  • पिछली कुछ शताब्दियों में कृषि कार्यों में क्रांतिकारी परिवर्तन।

प्रश्न 2 सरकार द्वारा किसानों के हित में किए गए संस्थागत सुधारों के बारे में लिखें।

उत्तर:

  • फसलों की बीमा सुविधा देना। 
  • सहकारी बैंकों का विकास कर किसानों को ऋण सुविधा उपलब्ध कराना। 
  • फसलों के समर्थन मूल्य का उचित निर्धारण कर प्रोत्साहित करना। 
  • मौसम संबंधी सूचनाओं को समय-समय पर प्रसारित करना।
  • कृषि संबंधी नवीन तकनीक, औजारों, उर्वरकों आदि से संबंधित कार्यक्रम रेडियो तथा दूरदर्शन पर प्रसारित करना।

प्रश्न 3 भारत में घटते खाद्य उत्पादन के लिए उत्तरदायी प्रमुख कारणों का वर्णन कीजिए।

उत्तर:

  • गैर-कृषि उपयोग के साथ प्रतिस्पर्धा के कारण बोए गए क्षेत्र में कमी।
  • रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों के अधिक उपयोग के कारण उपजाऊ क्षमता में कमी। 
  • असक्षम तथा अनुचित जल प्रबंधन ने जलाक्रांतता और लवणता की समस्या को उत्पन्न किया।
  • अत्यधिक भू-जल दोहन के कारण भौम जल स्तर गिर गया है, इससे कृषि लागत में वृद्धि। 
  • अपर्याप्त भंडारण क्षमता तथा बाज़ार का अभाव

प्रश्न 4 जीविका निर्वाह कृषि तथा वाणिज्यिक कृषि में अंतर बताइए। 

उत्तर:

जीविका निर्वाह                                          कृषि वाणिज्यिक कृषि 

1) खेतों का छोटा आकार                             1) खेतों का बड़ा आकार 

2) परंपरागत तकनीक तथा उपकरण              2) नवीनतम तकनीक तथा औजार 

3) स्थानीय बाजार के लिए उत्पादन                 3) निर्यात करने के लिए उत्पादन 

4) दो या तीन फसलें लेना                              4) एक मुख्य फसल पर बल

5) खाद्य फसलों की पैदावार पर बल                5) गन्ना, कपास, गेहूँ आदि। 

प्रश्न 5 भारत में किसानों को किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। 

उत्तर:

  • मानसून की अनिश्चितता
  • गरीबी और ऋण का दुश्चक्र 
  • शहरों की ओर पलायन 
  • सरकारी सुविधाओं तक पहुँच में कठिनाई और बिचौलिए
  • अर्न्तराष्ट्रीय प्रतियोगिता 

प्रश्न 6 भारत में कृषिगत सुधारों के कोई पाँच उपाय लिखिए ? 

उत्तर:

  • अच्छी सिंचाई व्यवस्था, जैविक खाद, आधुनिक कृषि यंत्रों आदि का उपयोग। 
  • किसानों की प्रत्यक्ष सहायता, बैंक खाते में सहायता रकम का सीधा पहुंचना 
  • सरकारी सहायता, सस्ते ऋण 
  • बिजली-पानी की सुलभता 
  • बाजारों तक सुगमता 
  • बाढ़, सूखे, चक्रवात, आग, कीट आदि से बचाव के लिए फसल
  • न्यूनतम समर्थन मूल्य, ग्रामीण बैंक, किसान कार्ड आदि। 
  • कृषि संबधी शिक्षा, मौसम संबधी जानकारी देना। 
  • राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय कृषि सेमिनारों का आयोजन और आम किसान की पहुँच उन तक होना।
  • कृषि विद्यालय, विश्वविद्यालय और अनुसंधान केन्द्रों की स्थापना और उपयोग। 

प्रश्न 7 हरित क्रांति की चार हानियां लिखिए।

उत्तर:

  • अत्यधिक रसायनों के कारण भूमि का निम्नीकरण।
  • सिंचाई की अधिकता से जल स्तर नीचा। 
  • जैव विविधता समाप्त हो रही है। 
  • अमीर और गरीब किसानों के मध्य अंतर बढ़ गया है।

We hope that class 10 Social Science (Geography) Chapter 4 कृषि (Agriculture) Important Questions in Hindi helped you. If you have any queries about class 10 Social Science (Geography) Chapter 4 कृषि (Agriculture) Important Questions in Hindi or about any other Important Questions of Class 10 Social Science (Geography) in Hindi, so you can comment below. We will reach you as soon as possible.

हमें उम्मीद है कि कक्षा 10 सामजिक विज्ञान (भूगोल) अध्याय 4 कृषि (Agriculture) हिंदी के महत्वपूर्ण प्रश्नों ने आपकी मदद की। यदि आपके पास कक्षा 10 सामजिक विज्ञान (भूगोल) अध्याय 4 कृषि (Agriculture) के महत्वपूर्ण प्रश्नो या कक्षा 10 के किसी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न, नोट्स, वस्तुनिष्ठ प्रश्न, क्विज़, या पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों के बारे में कोई सवाल है तो आप हमें [email protected] पर मेल कर सकते हैं या नीचे comment कर सकते हैं। 


Share Now on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *