वन एवं वन्य जीव संसाधन Important Questions || Class 10 Social Science (Geography) Chapter 2 in Hindi ||

Share Now on

पाठ – 2

वन एवं वन्य जीव संसाधन

In this post we have mentioned all the important questions of class 10 Social Science (Geography) chapter 2 Forest and Wildlife Resources in Hindi

इस पोस्ट में कक्षा 10 के सामाजिक विज्ञान (भूगोल) के पाठ 2 वन एवं वन्य जीव संसाधन  के सभी महतवपूर्ण प्रश्नो का वर्णन किया गया है। यह उन सभी विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है जो इस वर्ष कक्षा 10 में है एवं सामाजिक विज्ञान (भूगोल) विषय पढ़ रहे है।

Criss Cross Classes BookPrinted Books Are Available Now!
BoardCBSE Board, UP Board, JAC Board, Bihar Board, HBSE Board, UBSE Board, PSEB Board, RBSE Board
TextbookNCERT
ClassClass 10
SubjectSocial Science (Geography)
Chapter no.Chapter 2
Chapter Nameवन एवं वन्य जीव संसाधन (Forest and Wildlife Resources)
CategoryClass 10 Social Science (History) Important Questions in Hindi
MediumHindi
Class 10 Social Science (Geography) Chapter 2 वन एवं वन्य जीव संसाधन Important Questions in Hindi

Chapter 2 वन एवं वन्य जीव संसाधन

अति संक्षिप्त उत्तर वाले प्रश्न (1 अंक)

प्रश्न 1 परिस्थितिकी तंत्र के उन प्राथमिक उत्पादकों का नाम लिखिए जिन पर दूसरे सभी जीव निर्भर करते हैं ?

उत्तर: हरे पौधे या वन। 

प्रश्न 2 I.U.C.N. (अं. प्रा. सं. प्रा. सं.सं.स.) क्या है ? 

उत्तर: अंतर्राष्ट्रीय प्राकृतिक संरक्षण और प्राकृतिक संसाधन संरक्षण संघ।

प्रश्न 3 भारत में पाई जाने वाली कोई एक सुभेद्य जीव प्रजाति का नाम लिखिए ?

उत्तर: नीली भेड़ाएशियाई हाथी/गंगा नदी की डॉल्फिन इत्यादि। 

प्रश्न 4 चीता किसी तेंदुए से कैसे भिन्न होता है ?

उत्तर: चीते की विशेष पहचान उसकी आंख के कोने से मुंह तक नाक के दोनों ओर फैली आंसुओं की लकीरनुमा निशान है।

प्रश्न 5 औपनिवेशिक काल में भारतीय वनों को होने वाले नुकसान का कोई एक कारण लिखिए ? 

उत्तर: उपनिवेश काल में रेललाइन, कृषि, व्यवसाय, वैज्ञानिक, वानिकी और खनन क्रियाओं में वृद्धि।

प्रश्न 6 उपनिवेश काल में किस पौधे या वृक्ष को समृद्ध हिमालयन ओक की जगह लगाया गया ?

उत्तर: चीड पाईन

प्रश्न 7 वन संसाधनों के हृास के लिए चारा और ईधन आपूर्ति पूरी तरह उत्तरदायी क्यों नहीं है ? 

उत्तर: क्योंकि चारे और ईधन हेतु लकड़ी की आवश्यकता पूर्ति मुख्यतः पेड़ो की टहनियां काटकर की जाती है न कि पूरे पेड़ काटकर।

प्रश्न 8 पारिस्थितिकी तंत्र क्या है ?

उत्तर: पौधों, जंतुओं और मानवों के अंर्तसंबंधों और अंतनिर्भरता के कारण बना जटिल भौतिक पर्यावरण।

प्रश्न 9 भारत में पाए जाने वाले किसी एक औषधीय पौधे का नाम लिखिए। 

उत्तर: तुलसी, नीम, अर्जुन, जामुन, कचनार, बबूल इत्यादि

प्रश्न 10 पर्यावरणीय असंतुलन क्या है ? 

उत्तर: पादप व जंतु प्रजातियों की कमी या ह्यस के कारण उत्पन्न संकट।

प्रश्न 11 आपके क्षेत्र के नजदीक कौन सी नदी बहती है ? क्या यह स्वच्छ है ? यदि नहीं तो यह स्वच्छ क्यों नहीं है ? 

उत्तर: यमुना प्रदूषण के कारण

प्रश्न 12 हाल के वर्षों में दिल्ली में लुप्त किसी एक पक्षी का नाम लिखिए। 

उत्तर: गौरेया।

प्रश्न 13 वनों और वन्य जीवन का हमारे लिये कोई एक उपयोग लिखिए ? 

उत्तर: लकड़ी, छाल, पत्ते, रबड़, दवाईयां, भोजन, ईधन, चारा, खाद आदि।

प्रश्न 14 वनोन्मूलन क्या है ? 

उत्तर: पेड़ काटना।

प्रश्न 15 वनीकरण क्या है ? 

उत्तर: वृक्षारोपण।

प्रश्न 16 किस खनिज अयस्क के खनन के कारण पश्चिम बंगाल में बक्सा टाईगर रिजर्व गंभीर खतरे में है ?

उत्तर: डोलोमाइट (एक अयस्क)।

3/5 लघु/दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 

प्रश्न 1 मानव किसी क्षेत्र के पारिस्थितिक तंत्र को किस प्रकार प्रभावित करता है?

उत्तर:

  • वनस्पति व वन्यजीवन का उपयोग करके। 
  • मानव के लालच के कारण इन संसाधनों का अति उपयोग होने लगा है। 
  • पेड़ काटकर और जानवरों के शिकार द्वारा उन्हें मारकर वे पर्यावरणीय असंतुलन पैदा करते हैं। 
  • परिणामस्वरूप कुछ पादप और जंतु लुप्त होने के कगार पर हैं। 
  • हमारे पर्यावरण के प्रति असंवेदनाशीलता दिखाकर और सतत पोषणीय विकास के अभाव द्वारा।

प्रश्न 2 भारत की जैवविविधता/पर्यावरणीय विनाश/निम्नीकरण हेतु कौन से तत्व उत्तरदायी हैं ? 

उत्तर:

  • स्वतंत्रता पश्चात् कृषि विस्तार
  • अधिक जनसंख्या 
  • नदी घाटी परियोजनाएं 
  • खनन 
  • अतिचारण और ईधन की लकड़ी का संग्रह 
  • संसाधनों तक असमान पहुँच व अन्यायपूर्ण उपभोग 
  • पर्यावास क्षति, अवैध शिकार, अति शोषण, विषाक्तता व वन अग्नि (दावानल) 
  • पर्यावरणीय प्रदूषण। 

प्रश्न 3 वन विभाग द्वारा कौन से तीन प्रकारों में वन एवं वन्य जीव संसाधनों को वर्गीकृत किया गया है ? 

उत्तर:

  • आरक्षित वन 
  • रक्षित वन 
  • अवर्गीकृत वन (वर्णन सहित)

प्रश्न 4 I.U.C.N. के अनुसार मौजूदा पादप और जंतु प्रजातियों को किन तीन श्रेणियों में बांटा गया है ? वर्णन कीजिए। 

उत्तर:

  • सामान्य
  • संकट ग्रस्त 
  • सुभेद्य 
  • दुर्लभ 
  • स्थानिक 
  • लुप्त (वर्णन सहित) 

प्रश्न 5 ऐसे कुछ उपाय सुझाइए जिनसे हमारे वन्य जीवन को होने वाले अविवेकी ह्यस पर नियंत्रण पाया जा सके ? (HOT)

उत्तर:

  • सरकार द्वारा प्रभावी, वन्य जीवन संरक्षण अधिनियम। 
  • भारत सरकार ने लगभग चौदह जैव निचय (जैव संरक्षण स्थल) प्राणि-जात व पादप-जात, हेतु बनाए हैं। 
  • सन् 1992 से भारत सरकार द्वारा कई वनस्पति उद्यानों को वित्तीय एवं तकनीकी सहायता दी गई है। 
  • बाघ परियोजना, गैंडा परियोजना, ग्रेट इंडियन बर्टड परियोजना तथा कई अन्य ईको-विकासीय (पारिस्थितिक विकासीय) परियोजनायें शुरू की गई हैं। 
  • 89 राष्ट्रीय उद्यान, 490 वन्य जीव अभयारण्य तथा प्राणी उद्यान बनाये गये हैं। 
  • इन सबके अतिरिक्त हम सभी को हमारे प्राकृतिक पारिस्थितक व्यवस्था के महत्त्व को हमारी उत्तरजीविता के लिए समझना अति आवश्यक है।

We hope that class 10 Social Science (Geography) Chapter 2 वन एवं वन्य जीव संसाधन (Forest and Wildlife Resources) Important Questions in Hindi helped you. If you have any queries about class 10 Social Science (Geography) Chapter 2 वन एवं वन्य जीव संसाधन (Forest and Wildlife Resources) Important Questions in Hindi or about any other Important Questions of Class 10 Social Science (Geography) in Hindi, so you can comment below. We will reach you as soon as possible.

हमें उम्मीद है कि कक्षा 10 सामजिक विज्ञान (भूगोल) अध्याय 2 वन एवं वन्य जीव संसाधन (Forest and Wildlife Resources) हिंदी के महत्वपूर्ण प्रश्नों ने आपकी मदद की। यदि आपके पास कक्षा 10 सामजिक विज्ञान (भूगोल) अध्याय 2 वन एवं वन्य जीव संसाधन (Forest and Wildlife Resources) के महत्वपूर्ण प्रश्नो या कक्षा 10 के किसी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न, नोट्स, वस्तुनिष्ठ प्रश्न, क्विज़, या पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों के बारे में कोई सवाल है तो आप हमें [email protected] पर मेल कर सकते हैं या नीचे comment कर सकते हैं। 


Share Now on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *