संसाधन और विकास Important Questions || Class 10 Social Science (Geography) Chapter 1 in Hindi ||

Share Now on

पाठ – 1

संसाधन और विकास

In this post we have mentioned all the important questions of class 10 Social Science (Geography) chapter 1 Resources and Development in Hindi

इस पोस्ट में कक्षा 10 के सामाजिक विज्ञान (भूगोल) के पाठ 1 संसाधन और विकास  के सभी महतवपूर्ण प्रश्नो का वर्णन किया गया है। यह उन सभी विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है जो इस वर्ष कक्षा 10 में है एवं सामाजिक विज्ञान (भूगोल) विषय पढ़ रहे है।

Criss Cross Classes BookPrinted Books Are Available Now!
BoardCBSE Board, UP Board, JAC Board, Bihar Board, HBSE Board, UBSE Board, PSEB Board, RBSE Board
TextbookNCERT
ClassClass 10
SubjectSocial Science (Geography)
Chapter no.Chapter 1
Chapter Nameसंसाधन और विकास (Resources and Development)
CategoryClass 10 Social Science (History) Important Questions in Hindi
MediumHindi
Class 10 Social Science (Geography) Chapter 1 संसाधन और विकास Important Questions in Hindi

Chapter 1 संसाधन और विकास

3/5 अंक वाले प्रश्न

प्रश्न 1 संसाधन क्या हैं ? इनके वर्गीकरण पर एक नोट लिखिए 

उत्तर: संसाधन शब्द का अभिप्राय मानवी उपयोग की वस्तुओं से है। ये प्राकृतिक और सांस्कृतिक दोनों हो सकती हैं। भूमि, जल, वन, वायु, खनिज घरों, भवनों, परिवहन एवं संचार के साधन ये संसाधन काफी उपयोगी भी हैं और मानव के विकास के लिए आवश्यक भी। संसाधन शब्द का अभिप्राय मानव उपयोग की वस्तुओं से है।

प्रश्न 2 भूमि निम्नीकरण के क्या कारण हैं ? 

उत्तर: भूमि निम्नीकरण के कारण

  • अनियंत्रित खनन।
  • अति पशु चारण की समस्या कई राज्यों में व्याप्त है।
  • बढ़ता औद्योगिकरण और उससे निकलते जहरीले पदार्थ।
  • वृक्षों की कटाई।
  • आधिक सिंचाई

प्रश्न 3 भूमि संरक्षण के कुछ उपाए बताइए? 

उत्तर: भूमि संरक्षण (Soil Conservation) के कुछ उपाय निम्नलिखित है :

  • भूमि के अनुचित प्रयोग पर रोक।
  • वन (Forest) के कटाव पर रोक।
  • घास (Grass) एवं वनस्पतियों (Flora) के उगाने की व्यवस्था।
  • जल (Water) निकासी की पर्याप्त और समुचित व्यवस्था।
  • फसल चक्र (Crop Rotation) का प्रयोग और भूमि परीक्षण की व्यवस्था।

प्रश्न 4 ‘हमारे पास पेट भरने के संसाधन है, पेटी भरने के नहीं’। इस कथन के आलोक में सतत पोषणीय विकास का महत्व बताइए। 

उत्तर: इस इस कथन का अर्थ है कि हमारे पास व्यक्ति की आवश्यकता पूर्ति करने के लिए बहुत कुछ है लेकिन किसी व्यक्ति की लालच की संतुष्टि के लिए नहीं

संसाधन का ऐसा विवेकपूर्ण प्रयोग ताकि न केवल वर्तमान पीढ़ी की अपितु भावी पीढ़ियों की आवश्यकताएं भी पूरी होती रहे पोषणीय विकास कहलाता है

प्रश्न 5 एजेंडा 21 क्या है ? 

उत्तर: दीर्घकालिक विकास, उपकरण नामक नीतियों के आधार पर नीतियां बनाने के लिए नगर परिषदों का मार्गदर्शन करने के लिए एजेंडा 21 o कार्यक्रम 21. ये उपकरण 1992 में रियो डी जनेरियो (ब्राजील) में संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित विश्व कप पर्यावरण और सतत विकास पर बनाए गए थे, जिसे पृथ्वी शिखर सम्मेलन के रूप में भी जाना जाता है। इन उपकरणों की मुख्य पहल यह है कि सतत विकास का निर्माण किया जा सकता है ताकि आने वाली पीढ़ियां प्राकृतिक संसाधनों का लाभ उठा सकें जैसा कि हम आज कर रहे हैं।

इस लेख में हम आपको एजेंडा 21 के बारे में जानने के लिए जरूरी सब कुछ बताने जा रहे हैं, यह क्या है, इसकी उत्पत्ति क्या है और शहरों में इसे कैसे सिखाया जाता है।

प्रश्न 6 मृदा निर्माण में कौन कौन से कारक उत्तरदायी हैं ? स्पष्ट कीजिए। 

उत्तर: मृदा निर्माण में निम्नलिखित तत्व महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

  • शैल
  • जलवायु 
  • पेड़-पौधे 
  • अति चारण 
  • वर्षा

प्रश्न 7 खादर एवं बांगर में अंतर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: खादर एवं बांगर में निम्नलिखित अंतर हैं। 

खादर

  • नवीन जलोढ़ मृदा
  • अधिक बारीक व रेतीली
  • बार-बार नवीकरण संभव
  • नदी के पास डेल्टा तथा बाढ़ निर्मित मैदानों में पाई जाती है।

बांगर

  • प्राचीन जलोढ़ मृदा 
  • कंकड़ व कैल्शियम कार्बोनेट 
  • बार-बार नवीकरण नहीं। 
  • नदी से दूर ऊँचे स्तर पर पाई जाती है। 

प्रश्न 8 उन पर्यावरणीय समस्याओं का वर्णन कीजिए जो संसाधनों के अति उपयोग से सामने आ सकती हैं ? 

उत्तर: संसाधनों के अति उपभोग से निम्नलिखित समस्या उत्पन्न हो सकती है।

  • मृदा अपरदन 
  • वैश्विक तापन
  • प्रदूषण
  • जलवायु परिवर्तन 
  • मरूस्थलीकरण
  • जैव-विविधता का अभाव 

प्रश्न 9 भारत में पाई जाने वाली मृदा के प्रकारों पर एक नोट लिखिए। 

उत्तर: भारत में पाई जाने वाली प्रमुख प्रकार की मिट्टी- जलोढ़ मिट्टी, लाल मिट्टी, काली मिट्टी, पहाड़ी मिट्टी, रेगिस्तानी मिट्टी, लवणीय और क्षारीय मिट्टी, लेटराइट मिट्टी और पीट मिट्टी। जलोढ़ मिट्टी- जलोढ़ मिट्टी नदी द्वारा लाए गए तलछट के जमाव से बनती है।

प्रश्न 10 भारत में पाए जाने वाले संसाधनों का वर्णन कीजिए ?

उत्तर: क्रोमाइट ओडीशा व कर्नाटक, बॉक्साइट बिहार, मध्य प्रदेश एवं गुजरात, मैगनीज मध्य प्रदेश, ओडीशा व महाराष्ट्र तथा तांबा, सीसा एवं जिंक अयस्क बिहार और राजस्थान में पाये जाते हैं। गौण खनिजों (जिप्सम, स्टिएटाइट, रॉक-फॉस्फेट आदि) तथा बहुमूल्य पत्थरों के भंडार भी राजस्थान तक सीमित है।

We hope that class 10 Social Science (Geography) Chapter 1 संसाधन और विकास (Resources and Development) Important Questions in Hindi helped you. If you have any queries about class 10 Social Science (Geography) Chapter 1 संसाधन और विकास (Resources and Development) Important Questions in Hindi or about any other Important Questions of class 10 Social Science (Geography) in Hindi, so you can comment below. We will reach you as soon as possible.

हमें उम्मीद है कि कक्षा 10 सामजिक विज्ञान (भूगोल) अध्याय 1 संसाधन और विकास (Resources and Development) हिंदी के महत्वपूर्ण प्रश्नों ने आपकी मदद की। यदि आपके पास कक्षा 10 सामजिक विज्ञान (भूगोल) अध्याय 1 संसाधन और विकास (Resources and Development) के महत्वपूर्ण प्रश्नो या कक्षा 10 के किसी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न, नोट्स, वस्तुनिष्ठ प्रश्न, क्विज़, या पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों के बारे में कोई सवाल है तो आप हमें [email protected] पर मेल कर सकते हैं या नीचे comment कर सकते हैं। 


Share Now on

2 thoughts on “संसाधन और विकास Important Questions || Class 10 Social Science (Geography) Chapter 1 in Hindi ||

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *