Skip to content

Criss Cross Classes

Our Content is Our Power

Menu
  • Home
  • CBSE
    • Hindi Medium
      • Class 9
      • Class 10
      • Class 11
      • Class 12
    • English Medium
      • Class 9
      • Class 10
      • Class 11
      • Class 12
  • State Board
    • UP Board (UPMSP)
      • Hindi Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
      • English Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
    • Bihar Board (BSEB)
      • Hindi Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
      • English Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
    • Chhattisgarh Board (CGBSE)
      • Hindi Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
      • English Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
    • Haryana Board (HBSE)
      • Hindi Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
      • English Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
    • Jharkhand Board (JAC)
      • Hindi Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
      • English Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
    • Uttarakhand Board (UBSE)
      • Hindi Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
      • English Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
    • Madhya Pradesh Board (MPBSE)
      • Hindi Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
      • English Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
    • Punjab Board (PSEB)
      • Hindi Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
      • English Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
    • Rajasthan Board (RBSE)
      • Hindi Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
      • English Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
  • EBooks
    • Hindi Medium
      • Class 10
        • Hindi
        • English
        • Maths
        • Science
        • Social Science
      • Class 11
        • Hindi
        • English
        • History
        • Sociology
        • Economics
        • Geography
        • Political Science
      • Class 12
        • Hindi
        • English
        • History
        • Sociology
        • Economics
        • Geography
        • Political Science
    • English Medium
      • Class 10
        • Hindi
        • English
        • Maths
        • Science
        • Social Science
      • Class 11
        • Hindi
        • English
        • History
        • Sociology
        • Economics
        • Geography
        • Political Science
      • Class 12
        • Hindi
        • English
        • History
        • Sociology
        • Economics
        • Geography
        • Political Science
  • Courses
    • Hindi Medium
      • Class 10
        • Hindi
        • English
        • Maths
        • Science
        • Social Science
      • Class 11
        • Hindi
        • English
        • History
        • Sociology
        • Economics
        • Geography
        • Political Science
      • Class 12
        • Hindi
        • English
        • History
        • Sociology
        • Economics
        • Geography
        • Political Science
    • English Medium
      • Class 10
        • Hindi
        • English
        • Maths
        • Science
        • Social Science
      • Class 11
        • Hindi
        • English
        • History
        • Sociology
        • Economics
        • Geography
        • Political Science
      • Class 12
        • Hindi
        • English
        • History
        • Sociology
        • Economics
        • Geography
        • Political Science
  • NIOS
    • Class 10
    • Class 12
  • Grammar
    • English Grammar
  • IGNOU
  • Computer
    • In Hindi
    • In English
  • Contact us
  • About us
Menu

Home » Class 11 Geography Important Questions in Hindi » वायुमंडल का संघटन तथा संरचना Important Questions || Class 11 Geography Book 1 Chapter 8 in Hindi ||

वायुमंडल का संघटन तथा संरचना Important Questions || Class 11 Geography Book 1 Chapter 8 in Hindi ||

Posted on August 12, 2022August 13, 2022 by Anshul Gupta

पाठ – 8

वायुमंडल का संघटन तथा संरचना

In this post, we have mentioned all the important questions of class 11 Geography chapter 8 Composition and Structure of Atmosphere in Hindi.

इस पोस्ट में क्लास 11 के भूगोल  के पाठ 8 वायुमंडल का संघटन तथा संरचना के सभी महतवपूर्ण प्रश्नो का वर्णन किया गया है। यह उन सभी विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है जो इस वर्ष कक्षा 11 में है एवं भूगोल विषय पढ़ रहे है।

BoardCBSE Board, UP Board, JAC Board, Bihar Board, HBSE Board, UBSE Board, PSEB Board, RBSE Board
TextbookNCERT
ClassClass 11
SubjectGeography
Chapter no.Chapter 8
Chapter Nameभू -आकृतियाँ तथा उनका विकास (Landforms and their Evolution)
CategoryClass 11 Geography Important Questions in Hindi
MediumHindi
Class 11 Geography Chapter 8 वायुमंडल का संघटन तथा संरचना Important Questions in Hindi

Chapter – 8, वायुमंडल का संघटन तथा संरचना

अति लघु उत्तरीय प्रश्न 

प्रश्न 1. कौन सी गैस हमें सूर्य से आने वाली हानिकारक पराबैंगनी विकिरण से बचाती है ? यह गैस वायुमंडल की किस परत में पायी जाती है ? 

उत्तर: ओजोन गैस सूर्य से आने वाली हानिकारक पराबैंगनी विकिरण से हमें बचाती है । यह समतापमण्डल में पायी जाती हैं।

प्रश्न 2. वायुमण्डल की कौन सी परत मानव जीवन के लिए अधिक महत्वपूर्ण है ? 

उत्तर : क्षोभमण्डल। 

प्रश्न 3. वायुमण्डल की कौन सी गैस मानव जीवन के लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण  है?

उत्तर : ऑक्सीजन। 

प्रश्न 4. तापमान की सामान्य हास दर किसे कहते हैं ? 

उत्तर: क्षोभमण्डल में प्रति165 मीटर की ऊंचाई पर एक डिग्री सेल्सियस तापमान गिर जाता है । इसे तापमान की सामान्य ह्रास दर कहते हैं। 

प्रश्न 5. आयनमंडल मानव के लिए किस तरह उपयोगी है ? 

उत्तर : इस मंडल में विद्युत आवेषित आयन कण पाये जाते हैं जिसके कारण पृथ्वी से भेजी गई रेडियो तरंगों को हम पुनः प्राप्त कर पाते हैं और यहाँ दूर संचार प्रणाली संभव हो पाती है।

प्रश्न 6. वायुमंडल में उपस्थित वह कौन सी गैसें हैं, जो रासायनिक प्रक्रिया में भाग नही लेती है ? 

उत्तर : 

(1) क्रिप्टोन 

(2) निओन 

(3) आर्गन 

प्रश्न 7. जलवायु के दो प्रमुख तत्वों के नाम बताइए? 

उत्तर : तापमान एवं वर्षा 

प्रश्न 8. ऑक्सीजन एवं कार्बन डाईऑक्साइड गैसें वायुमंडल में कितनी ऊचाँई तक पाई जाती हैं ? 

उत्तर : कार्बन डाईऑक्साइड 90 कि.मी की ऊँचाई तक और ऑक्सीजन लगभग 120 कि. मी. की ऊँचाई तक पाई जाती है। 

प्रश्न 9. वायु यातायात के लिये वायुमंडल की कौन सी परत सर्वाधिक उपयुक्त है? 

उत्तर : समताप मंडल 

प्रश्न 10. कौन सी गैस सौर विकिरण को पृथ्वी की सतह तक तो आने देती है किन्तु पार्थिव विकिरण को रोक लेती है।

उत्तर : कार्बन डाईऑक्साइड । 

प्रश्न 11. वायुमंडल में सबसे अधिक मात्रा में उपस्थित दो गैसें कौन सी हैं उनकी मात्रा प्रतिशत भी लिखिये। 

उत्तर : 

1) नाइट्रोजन (N) = 78.8%

2) ऑक्सीजन (O) = 20.95% 

प्रश्न 12. क्षोभ सीमा में हवा का तापमान कितना होता है ? 

उत्तर : 

विषुवत वृत्त के ऊपर – 80° सेल्सियस तथा 

ध्रुवों के ऊपर -45° सेल्सियस

लघुउत्तरीय प्रश्न 

प्रश्न 1. वायुमंडल के संघटन की संक्षेप में व्याख्या करें ? 

उत्तर : वायुमंडल मुख्यतः कुछ गैसों, जलवाष्प एंव धूलकणों से बना है। 

गैसें :- वायुमंडल की गैसों का अधिकांश भाग नाइट्रोजन (78.8%) एवं ऑक्सीजन (20.95%) से युक्त है। इसके अतिरिक्त मुख्य गैसें कार्बन डाई आक्साइड, आर्गन एंव ओजोन आदि हैं। सभी गैसों का अपना महत्व है। ये गैसें जिस निश्चित अनुपात में है वह बना रहना चाहिये। 

जलवाष्प :- वायुमंडल में जलवाष्प की मात्रा किसी स्थान की  जलवायु पर निर्भर करती है। जलवाष्प सूर्यातप का कुछ भाग सोख लेती है और पृथ्वी से उत्सर्जित ताप को भी ग्रहण करती है। इस तरह यह पृथ्वी को अधिक गर्म एंव अधिक ठंडा होने से बचाती है।

धूलकण :- धूलकण आर्द्रता को ग्रहण करने के लिये केन्द्रक का कार्य करते हैं और मेघों के निर्माण में सहायक होते हैं। 

प्रश्न 2. क्षोभमंडल को जीवनदायनी परत क्यों कहा जाता है ?

उत्तर: क्षोभमंडल को जीवनदायनी परत इसलिए समझा जाता है, क्योंकि जीवित रहने के लिए समस्त अनुकूल दशाएं इस परत में होती हैं इसके अलावा वायु का चलना, वर्षा का होना, बिजली चमकना व बादलों का बनना आदि मौसम संबंधी समस्त घटनाएं इसी परत में होती हैं | 

प्रश्न 3. वायुमण्डल में धूल के कणों का क्या महत्व है ? 

उत्तर : वायुमण्डल में वायु की गति के कारण सूक्ष्म धूल के कण उड़ते रहते हैं। ये धूल के कण विभिन्न स्रोतों से प्राप्त होते हैं। इनमें सूक्ष्म मिट्टी, धूल, समूद्री नमक, धुंए की कालिख, राख तथा उल्कापात के कण सम्मिलित हैं। ये धूल कण हमारे जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी होते होते हैं। इस प्रक्रिया से बादल बनते हैं और वर्षा होती है । धूल-कण सूर्यातप को रोकने तथा उसे परावर्तित करने का कार्य भी करते हैं। ये सूर्योदय तथा सूर्यास्त के समय आकाश में लाल तथा नारंगी रंग की छटाओं का निर्माण करते हैं। 

प्रश्न 4. क्षोभमण्डल को वायुमण्डल की सबसे महत्वपूर्ण परत क्यों माना जाता है ? 

उत्तर : क्षोभमण्डल वायुमण्डल की सबसे निचली परत है। इसकी औसत ऊँचाई 13 किलोमीटर है। इसकी ऊँचाई भूमध्य रेखा पर 18 किलोमीटर तथा ध्रुवों पर 8 किलोमीटर है। भूमध्य रेखा पर क्षोभमण्डल की ऊँचाई अधिक होने का कारण वहाँ पर चलने वाली संवहनीय धाराएं हैं जो ऊष्मा को पर्याप्त ऊँचाई तक ले जाती हैं। इनके अलावा

(1) क्षोभमण्डल में मौसम सम्बन्धी सभी घटनाएं जैसे बादल बनना, वर्षा, संघनन आदि घटित होती हैं। 

(2) इस मण्डल में ऊँचाई के साथ तापमान कम होता जाता है।

(3) इसी परत में धूलकण तथा जलवाष्प सबसे अधिक मात्रा में होती है। 

प्रश्न 5. मौसम तथा जलवायु में अन्तर स्पष्ट कीजिए ? 

उत्तर :

मौसम :- तापमान, वर्षा, वायुदाब, आर्द्रता, वायु की दिशा व गति आदि तत्वों का औसत मौसम कहलाता है। यह एक छोटे भूभाग पर छोटी अवधि अथवा दैनिक वायुमंडलीय दशाओं को अभिव्यक्त करता है। 

जलवायु :- मौसम के तत्वों का औसत लम्बी समय अवधि तथा बड़े भूभाग पर कई वर्षों के अध्ययनों पर आधारित वायुमंडलीय, दशाओं की सामान्य अभिव्यक्ति है। 

प्रश्न 6. एयरोसोल्स से क्या तात्पर्य है ? 

उत्तर : वायुमंडल में जल कण, कार्बन डाईऑक्साइड, ओजोन, जेनॉन, क्रिप्टॉन, निओन, आर्गन तथा बड़े ठोस कण मिलकर एयरोसोल्स कहलाते है। 

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 

प्रश्न 1. वायुमण्डल की महत्वपूर्ण गैसों का वर्णन कीजिए? 

उत्तर : वायुमण्डल कई गैसों का मिश्रण है। गैसों के अतिरिक्त वायुमण्डल में जलवाष्प तथा धूल के कण भी उपस्थित रहते हैं। कुछ महत्वपूर्ण गैसों का वितरण निम्न प्रकार है :

(1) नाइट्रोजन :- इस गैस की प्रतिशत मात्रा सबसे अधिक 78.8 प्रतिशत है। यह वायुमण्डल की महत्वपूर्ण गैसों में से एक है। नाइट्रोजन से पेड़-पौधों के लिए प्रोटीनों का निमार्ण होता है जो भोजन का मुख्य अंग है। 

(2) ऑक्सीजन :- ऑक्सीजन गैस जीवनदायिनी गैस मानी गई है क्योंकि इसके बिना हम सांस नही ले सकते । वायुमण्डल में ऑक्सीजन की मात्रा 20.95 प्रतिशत है। ऑक्सीजन के अभाव में हम ईंधन नहीं जला सकते हैं। 

(3) कार्बनडाईऑक्साइड गैस :- यह सबसे भारी गैस है और इस कारण यह सबसे निचली परत में ही मिलती है। वायुमण्डल में केवल 0.03 प्रतिशत होते हुए भी कार्बन डाइ ऑक्साइड महत्वपूर्ण गैस है क्योंकि यह पेड-पौधों के लिए आवश्यक है। 

(4) ओजोन गैस :- यह वायुमण्डल में अधिक ऊंचाइयों पर ही अति न्यून मात्रा में मिलती है। यह सूर्य से आने वाली खतरनाक पराबैंगनी विकिरण को अवाशोषित करती है। 

प्रश्न 2. वायुमण्डल की संरचना का वर्णन चित्र सहित कीजिए ? 

उत्तर : तापमान तथा वायुदाब के आधार पर वायुमण्डल को पांच प्रमुख परतों में बांटा जाता है। रासायनिक संघटन के आधार पर वायुमण्डल दो विस्तृत परतों होमोस्फेयर तथा हैट्रोस्फेयर में विभक्त है। किंतु तापमान व गैसों के संघटन के आधार पर वायुमंडल को निम्नलिखित परतों में बाँटा गया है: 

(1) क्षोभमंडल (Troposphere) :- यह वायुमण्डल की सबसे निचली परत है। इसकी औसत ऊँचाई 13 किलोमीटर है। इसकी ऊँचाई भूमध्य रेखा पर 18 किलोमीटर तथा ध्रुवों पर 8 किलोमीटर है। ऋतु तथा मौसम से सम्बधित सभी घटनाएँ इसी परत में घटित होती हैं। यह परत मानव के लिए उपयोगी है। 

(2) समतापमंडल (Stratosphere) :- यह परत 50 किलोमीटर तक विस्तृत है। इसके निचले भाग में 20 किलोमीटर की ऊँचाई तक तापमान में कोई परिवर्तन नहीं आता इसलिए इसे समतापमण्डल कहते हैं। इसके ऊपर 50 किलोमीटर की ऊँचाई तक तापमान में वृद्धि होती है इस परत के निचले भाग में ओजोन गैस उपस्थित है जो सूर्य से आने वाली पराबैंगनी विकिरण का अवशोषण करती है। 

(3) मध्यमंडल (Mesosphere) :- इस परत का विस्तार 50 से 90 किलोमीटर की ऊँचाई तक है। इस परत में ऊँचाई के साथ तापमान में गिरावट आती है। 

(4) आयनमंडल (lonosphere) :- इस परत का विस्तार 90 किलोमीटर से 400 किलोमीटर तक है। यहाँ उपस्थित गैस के कण विद्युत-आवेषित होते हैं इन्हें आयन कहते हैं। आयनमण्डल पृथ्वी से प्रेषित रेडियो तरंगों को परावर्तित करके पृथ्वी पर वापस भेज देता है। 

(5) बाह्यमंडल (Exosphere) :- आयन मण्डल के ऊपर वायुमंडल की सबसे ऊपरी परत है जिसे बाह्यमण्डल कहते हैं। इस परत में वायु बहुत ही विरल है जो धीरे-धीरे बाह्य अन्तरिक्ष में विलीन हो जाती है। 

प्रश्न 3. मौसम तथा जलवायु के प्रमुख तत्व तथा प्रमुख जलवायु नियंत्रकों का वर्णन करो। 

उत्तर:  मौसम तथा जलवायु के प्रमुख तत्व हैं

(1) तापमान (Temperature) 

(2) दाब तथा पवन (Pressure and Wind) 

(3) आर्द्रता तथा वर्षण (Moisture and Precipitation) जलवाय के तत्व स्थान-स्थान पर भिन्न-भिन्न होते हैं। इन्हें 

जलवायु नियंत्रक प्रभावित करते हैं । ये जलवायु नियंत्रक निम्नलिखित है

(1) अक्षांश अथवा सूर्य 

(2) स्थल तथा जल का वितरण 

(3) उच्च तथा निम्न वायुदाब पेटी 

(4) पवन 

(5) ऊँचाई 

(6) पर्वतीय बाधा 

(7) महासागरीय जल धाराएँ 

(8) अन्य विभिन्न प्रकार के तूफान

We hope that class 11 Geography Chapter 8 वायुमंडल का संघटन तथा संरचना (Composition and Structure of Atmosphere) Important Questions in Hindi helped you. If you have any queries about class 11 Geography Chapter 8 वायुमंडल का संघटन तथा संरचना (Composition and Structure of Atmosphere) Important Questions in Hindi or about any other Important Questions of class 11 Geography in Hindi, so you can comment below. We will reach you as soon as possible.

हमें उम्मीद है कि कक्षा 11 भूगोल अध्याय 8 वायुमंडल का संघटन तथा संरचना हिंदी के महत्वपूर्ण प्रश्नों ने आपकी मदद की। यदि आपके पास कक्षा 11 भूगोल अध्याय 8 वायुमंडल का संघटन तथा संरचना के महत्वपूर्ण प्रश्नो या कक्षा 11 के किसी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न, नोट्स, वस्तुनिष्ठ प्रश्न, क्विज़, या पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों के बारे में कोई सवाल है तो आप हमें [email protected] पर मेल कर सकते हैं या नीचे comment कर सकते हैं। 

Category: Class 11 Geography Important Questions in Hindi

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Free WhatsApp Group

Free Telegram Group

Our Application

Class 12

  • Class 12 All Video Courses
  • Class 12 All Important Notes 
  • Class 12 All Important Questions
  • Class 12 All Important Quizzes
  • Class 12 All Important Objective Questions
  • Class 12 All Sample Papers
  • Class 12 All Last Year Questions Papers
  • Class 12 All PDF E-books

Class 11

  • Class 11 All Video Courses
  • Class 11 All Important Notes 
  • Class 11 All Important Questions
  • Class 11 All Important Quizzes
  • Class 11 All Important Objective Questions
  • Class 11 All Sample Papers
  • Class 11 All Last Year Questions Papers
  • Class 11 All PDF E-books

Class 10

  • Class 10 All Video Courses
  • Class 10 All Important Notes 
  • Class 10 All Important Questions
  • Class 10 All Important Quizzes
  • Class 10 All Important Objective Questions
  • Class 10 All Sample Papers
  • Class 10 All Last Year Questions Papers
  • Class 10 All PDF E-books

More Important Questions

  • Class 10 Hindi Important Questions (42)
  • Class 10 Important Questions (0)
  • Class 10 Math Important Questions in Hindi (0)
  • Class 10 Science Important Questions in Hindi (0)
  • Class 10 SST Important Questions in Hindi (25)
  • Class 11 Economics Important Questions in Hindi (0)
  • Class 11 Geography Important Questions in Hindi (23)
  • Class 11 Hindi Important Questions (45)
  • Class 11 History Important Questions in Hindi (1)
  • Class 11 Important Questions (0)
  • Class 11 Physical Education Important Questions in Hindi (0)
  • Class 11 Political Science Important Questions in Hindi (40)
  • Class 11 Sociology Important Questions in Hindi (0)
  • Class 12 Economics Important Questions in Hindi (0)
  • Class 12 Geography Important Questions in Hindi (22)
  • Class 12 Hindi Important Questions (47)
  • Class 12 History Important Questions in Hindi (13)
  • Class 12 Important Questions (0)
  • Class 12 Physical Education Important Questions in Hindi (0)
  • Class 12 Political Science Important Questions in Hindi (18)
  • Class 12 Sociology Important Questions in Hindi (1)
  • Class 9 Hindi Important Questions (41)
  • Class 9 Important Questions (0)
  • Class 9 Math Important Questions in Hindi (0)
  • Class 9 Science Important Questions in Hindi (0)
  • Class 9 SST Important Questions in Hindi (0)
  • Uncategorized (0)

Other Important Questions

  • डायरी के पन्ने Important Questions || Class 12 Hindi (Vitan) Chapter 4 in Hindi ||
  • अतीत में दबे पाँव Important Questions || Class 12 Hindi (Vitan) Chapter 3 in Hindi ||
  • जूझ Important Questions || Class 12 Hindi (Vitan) Chapter 2 in Hindi ||
  • सिल्वर वैडिंग Important Questions || Class 12 Hindi (Vitan) Chapter 1 in Hindi ||
  • श्रम-विभाजन और जाति-प्रथा, मेरी कल्पना का आदर्श समाज Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 18 in Hindi ||
  • शिरीष के फूल Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 17 in Hindi ||
  • नमक Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 16 in Hindi ||
  • चार्ली चैप्लिन यानी हम सब Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 15 in Hindi ||
  • पहलवान की ढोलक Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 14 in Hindi ||
  • काले मेघा पानी दे Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 13 in Hindi ||
  • बाजार दर्शन Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 12 in Hindi ||
  • भक्तिन Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 11 in Hindi ||
  • छोटा मेरा खेत, बगुलों के पंख Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 10 in Hindi ||
  • रुबाइयाँ, गज़ल Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 9 in Hindi ||
  • कवितावली (उत्तर कांड से), लक्ष्मण-मूच्छ और राम का विलाप Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 8 in Hindi ||
  • बादल राग Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 7 in Hindi ||
  • उषा Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 6 in Hindi ||
  • सहर्ष स्वीकारा है Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 5 in Hindi ||
  • कैमरे में बंद अपाहिज Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 4 in Hindi ||
  • कविता के बहाने, बात सीधी थी पर Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 3 in Hindi ||
  • पतंग Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 2 in Hindi ||
  • आत्म-परिचय, एक गीत Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 1 in Hindi ||
© 2025 Criss Cross Classes | Powered by Minimalist Blog WordPress Theme