Skip to content
Criss Cross ClassesCriss Cross ClassesOur Content is Our Power
मेनू
  • होम
  • CBSE
    • हिंदी माध्यम
      • कक्षा 8
      • कक्षा 9
      • कक्षा 10
      • कक्षा 11
      • कक्षा 12
    • English Medium
      • कक्षा 8
      • कक्षा 9
      • कक्षा 10
      • कक्षा 11
      • कक्षा 12
  • राज्य बोर्ड
    • UP Board (UPMSP)
      • हिंदी माध्यम
        • कक्षा 8
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
      • English Medium
        • कक्षा 8
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
    • Bihar Board (BSEB)
      • हिंदी माध्यम
        • कक्षा 8
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
      • English Medium
        • कक्षा 8
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
    • Chhattisgarh Board (CGBSE)
      • हिंदी माध्यम
        • कक्षा 8
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
      • English Medium
        • कक्षा 8
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
    • Haryana Board (HBSE)
      • हिंदी माध्यम
        • कक्षा 8
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
      • English Medium
        • कक्षा 8
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
    • Jharkhand Board (JAC)
      • हिंदी माध्यम
        • कक्षा 8
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
      • English Medium
        • कक्षा 8
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
    • Uttarakhand Board (UBSE)
      • हिंदी माध्यम
        • कक्षा 8
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
      • English Medium
        • कक्षा 8
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
    • Madhya Pradesh Board (MPBSE)
      • हिंदी माध्यम
        • कक्षा 8
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
      • English Medium
        • कक्षा 8
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
    • Punjab Board (PSEB)
      • हिंदी माध्यम
        • कक्षा 8
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
      • English Medium
        • कक्षा 8
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
    • Rajasthan Board (RBSE)
      • हिंदी माध्यम
        • कक्षा 8
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
      • English Medium
        • कक्षा 8
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
  • NIOS
    • कक्षा 10
      • सामाजिक विज्ञान (213)
      • हिंदी (201)
      • English (202)
    • कक्षा 12
      • राजनीति विज्ञान (317)
      • इतिहास (315)
      • गृह विज्ञान (321)
      • हिंदी (301)
      • English (302)
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • NCERT समाधान
    • कक्षा 12
      • इतिहास
      • राजनीति विज्ञान
      • भूगोल
      • अर्थशास्त्र
      • समाजशास्त्र
      • मनोविज्ञान
      • गृह विज्ञान
      • शारीरिक शिक्षा
      • हिंदी
      • संस्कृत
    • कक्षा 11
      • इतिहास
      • राजनीति विज्ञान
      • भूगोल
      • अर्थशास्त्र
      • समाजशास्त्र
      • गृह विज्ञान
      • शारीरिक शिक्षा
    • कक्षा 10
      • विज्ञान
      • गणित
      • संस्कृत
    • कक्षा 9
      • विज्ञान
      • गणित
      • सामाजिक विज्ञान
      • हिंदी
मेनू
क्रिस क्रॉसहोमनोट्समहत्वपूर्ण प्रश्नवस्तुनिष्ठ प्रश्नक्विज़पिछले वर्ष के पेपरई-बुक्सEnglishहिंदी

भारतवर्ष की उन्नति कैसे हो सकती है? Important Questions – Class 11 Hindi (Antra) Chapter 9 in Hindi

Posted on January 25, 2023January 28, 2023 by Anshul Gupta
Share Now on

पाठ – 9

भारतवर्ष की उन्नति कैसे हो सकती है?

In this post we have mentioned all the important questions of class 11 Hindi (Antra) chapter 9 भारतवर्ष की उन्नति कैसे हो सकती है? in Hindi

इस पोस्ट में कक्षा 11 के हिंदी (अंतरा) के पाठ 9 भारतवर्ष की उन्नति कैसे हो सकती है?  के सभी महतवपूर्ण प्रश्नो का वर्णन किया गया है। यह उन सभी विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है जो इस वर्ष कक्षा 11 में है एवं हिंदी विषय पढ़ रहे है।

BoardCBSE Board, UP Board, JAC Board, Bihar Board, HBSE Board, UBSE Board, PSEB Board, RBSE Board
TextbookNCERT
ClassClass 11
Subjectहिंदी (अंतरा)
Chapter no.Chapter 9
Chapter Nameभारतवर्ष की उन्नति कैसे हो सकती है?
CategoryClass 11 Hindi (Antra) Important Questions
MediumHindi
Class 11 Hindi (Antra) Chapter 9 भारतवर्ष की उन्नति कैसे हो सकती है? Important Questions

इस अध्याय की बाकी पढ़ाई

  1. MCQ / वस्तुनिष्ठ प्रश्न भारतवर्ष की उन्नति कैसे हो सकती है?
  2. विस्तृत नोट्स भारतवर्ष की उन्नति कैसे हो सकती है?

Chapter 9 भारतवर्ष की उन्नति ऐसे हो सकती है?

प्रश्न-अभ्यास

प्रश्न 1: पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए कि ‘इस अभागे आलसी देश में जो कुछ हो जाए वहीं बहुत कुछ है क्यों कहा गया है?

उत्तर: पाठ में भारतेंदु जी ने बताया है कि भारतीय लोगों में आलस समा गया है। इस कारण वे काम करने से बचते हैं। देश में बेरोज़गारी बढ़ गई है। यह देखते हुए उन्होंने कहा है कि अभागे आलसी देश में जो कुछ हो जाए वही बहुत कुछ है। वह कहते हैं कि इसके लिए हमें सबसे पहले अपने अंदर व्याप्त आलस को हटाना होगा। भारतीयों ने निकम्मेपन का जो रोग पाल रखा है, उससे निजात पाना होगा। आलस मनुष्य को परिश्रम करने से रोकता है। इस तरह मनुष्य का और देश का विकास रुक जाता है।

प्रश्न 2: ‘जहाँ रॉबर्ट साहब बहादुर जैसे कलेक्टर हों, वहाँ क्यों न ऐसा समाज हो’ वाक्य में लेखक ने किस प्रकार के समाज की कल्पना की है?

उत्तर: इस वाक्य को लेखकर ने ऐसे समाज की कल्पना की जहाँ का राजा सजग हो। जहाँ का राजा सजग होगा, वहाँ के लोगों को सजग होना पड़ेगा। उनके अंदर आलस नहीं होगा। अपने तथा राज्य के विकास के लिए समाज को काम करना पड़ेगा। समाज की सजगता के कारण चारों ओर उन्नति तथा विकास होगा।

प्रश्न 3: जिस प्रकार ट्रेन बिना इंजिन के नहीं चल सकती ठीक उसी प्रकार ‘हिंदुस्तानी लोगों को कोई चलानेवाला हो’ से लेखक ने अपने देश की खराबियों के मूल कारण खोजने के लिए क्यों कहा है?

उत्तर: लेखक मानते हैं कि हिदुस्तानी लोग आलस के कारण बेकार हो गए हैं। उनकी जो योग्यताएँ और क्षमताएँ हैं, वे आलसपने के कारण समाप्त हो गई हैं। अब उनमें नेतृत्व का गुण नहीं रहा है। उन्हें ट्रेन के इंजन की भांति कोई-न-कोई नेतृत्व करने वाला चाहिए। पूरे भारत में अलग-अलग जाति, संप्रदाय आदि के लोग रहते हैं। इनमें स्वयं चलने की क्षमता है ही नहीं। इन्हें सदियों से एक बाहरी व्यक्ति ही अपने इशारे पर नचा रहा है। यह सही नहीं है। अतः लेखक कहता है कि हमें इसका कारण खोजना पड़ेगा। हम जब तक कारण की जड़ नहीं खोज पाएँगे, तब तक हम समस्या को नहीं पहचान पाएँगे। हमें चाहिए कि समस्या को ढूँढे और उसका हल निकालें। हम भारतीयों में यही कमी है कि हम समस्या को तो पहचान लेते हैं लेकिन कारण की जड़ नहीं ढूँढते। जिस दिन हमने यह पहचान लिया, उस दिन हमारे दिन फिर जाएँगे।

प्रश्न 4: देश की सब प्रकार की उन्नति हो, इसके लिए लेखक ने जो उपाय बताए उनमें से किन्हीं चार का उदाहरण सहित उल्लेख कीजिए।

उत्तर: पाठ में लेखक ने देश की उन्नति के चार उपाय बताएँ हैं। वे इस प्रकार हैं-(क) लेखक कहता है कि आलस्य हमारा सबसे बड़ा दुश्मन है। उसी ने हमें निकम्मा बनाया हुआ है। अतः हमें इस आलस्य को त्यागना होगा और अपने समय का सही सदुपयोग करना होगा। इस तरह हम समय का सही उपयोग करके उन्नति के मार्ग में चल सकते हैं।(ख) हमें अपने स्वार्थों तथा हितों का त्याग करना होगा। लेखक के अनुसार हमें अपने देश, जाति, समाज इत्यादि के लिए अपने स्वार्थों तथा हितों का त्याग करना होगा।(ग) शिक्षा के महत्व को समझना होगा। हमें शिक्षा के महत्व को समझकर उसे भारत के घर-घर पहुँचाना होगा। इस तरह शिक्षित भारत की उन्नति निश्चित है।(घ) हमें भारत से बाहर जाकर भी अन्य स्थानों को समझना होगा। इस तरह हम कुएँ का मेंढक नहीं रहेंगे और हमारी तरक्की अवश्य होगी।

प्रश्न 5: लेखक जनता के मत-मतांतर छोड़कर आपसी प्रेम बढ़ाने का आग्रह क्यों करता है?

उत्तर: लेखक जानता है कि भारतीय जनता के पिछड़ेपन के पीछे सबसे बड़ा कारण यहाँ व्याप्त जाति तथा धार्मिक भेदभाव है। इसी ने भारत की नींव को खोखला किया हुआ है। इसी के कारण भारत की एकता तथा अखण्डता खंडित हो रही है। लोग धर्म तथा जाति के नाम पर दिलों में दूरियाँ बनाए हुए हैं। इसका फायदा दूसरे ले रहे हैं। अंग्रेज़ों ने ही ‘फूट डालो शासन करो की नीति’ से यहाँ पर राज़ किया है। जिस दिन भारतीय मत-मतांतर को छोड़कर आपसी प्रेम बढ़ाने लगेंगे, हमारा देश एकता के सूत्र में बंध जाएगा। कोई ऐसी शासन-व्यवस्था नहीं होगी, जो हमें गुलाम बनाकर रख सके। अतः वह मत-मतांतर छोड़कर आपसी प्रेम बढ़ाने का आग्रह करता है।

प्रश्न 6: आज देश की आर्थिक स्थिति के संदर्भ में निम्नलिखित वाक्य को एक अनुच्छेद में स्पष्ट कीजिए-‘जैसे हज़ार धारा होकर गंगा समुद्र में मिली हैं, वैसी ही तुम्हारी लक्ष्मी हज़ार तरह से इंग्लैड, फरांसीस, जर्मनी, अमेरिका को जाती हैं।’

उत्तर: लेखक कहता है कि भारत का पैसा आज हज़ार रुपों में होता हुआ इंग्लैंड, फरांसीस, जर्मनी तथा अमेरिका में जा रहा है। आज की स्थिति पूरी तरह ऐसी नहीं है फिर भी हमारा पैसा इन देशों में जा रहा है। आज भी भारतीय विदेशी ब्राँड के कपड़े, जूते, घड़ियाँ, इत्र इत्यादि पहनते हैं और पैसे बाहर जाता है। हम भी व्यापारिक लेन-देन के कारण विदेशी मुद्रा भारत लाते हैं। इस तरह स्थिति बराबर की बनी हुई है।

प्रश्न 7: आपके विचार से देश की उन्नति किस प्रकार संभव है? कोई चार उदाहरण तर्क सहित दीजिए।

उत्तर: हमारे विचार से देश की उन्नति के लिए ये चार उपाय कारगर हैं।-

  • हमें आलस्य नहीं करना चाहिए। हमेशा कार्य करते रहना चाहिए। इस तरह हम समय के मूल्य को पहचानकर उसका सही सदुपयोग कर पाएँगे।
  • हमें अपने साथ-साथ देशों के विकास और उन्नति के लिए भी कार्य करना चाहिए। वैसे ही सर्व विदित है कि हम विकास और उन्नति की तरफ अग्रसर होते हैं, तो देश की उन्नति और विकास भी होता चला जाता है। देश से हम जुड़े हुए हैं। अतः हम उन्नति करते हैं, तो देश भी करेगा।
  • देश में शिक्षा का प्रसार करना आवश्यक है। जहाँ शिक्षा है, वहाँ विकास के मार्ग खुल जाते हैं। अतः प्रयास करना चाहिए कि देश में कोई अशिक्षित न रहें।
  • हमें जनसंख्या पर नियंत्रण रखना होगा। हमारे देश के साधन आबादी के कारण जल्दी समाप्त हो जाएँगे और हमें दूसरे देशों में निर्भर होना पड़ेगा। अतः हमें जनसंख्या को बढ़ने से रोकना होगा।

प्रश्न 8: भाषण की किन्हीं चार विशेषताओं का उल्लेख कीजिए। उदाहरण देकर सिद्ध कीजिए कि पाठ ‘भारतवर्ष की उन्नति कैसे हो सकती है?’ एक भाषण है।

उत्तर: भाषण की चार विशेषताएँ इस प्रकार हैं।-

  • भाषण संबोधन शैली पर आधारित होते हैं। इसे आरंभ ही संबोधन से किया जाता है।
  • भाषण के समय ऐसे उदाहरण जनता के सम्मुख रखे जाते हैं, जो उन्हें विषय से जोड़े रखें और बात को प्रभावी बनाएँ।
  • श्रोताओं को किसी विषय पर अवगत कराने के लिए यह सबसे उत्तम साधन है। इसके माध्यम से श्रोताओं का विश्वास हासिल किया जाता है। यह श्रोता से संबंध स्थापित करने का सबसे प्रभावी तरीका है।
  • ऐसे प्रसंगों का उल्लेख करना आवश्यक है, जो श्रोता के लिए नई और ज्ञानवर्धक हो।भारतेन्दु जी का यह भाषण सुविख्यात है। इसके माध्यम से इन्होंने बलिया के लोगों को संबंधित किया। इसमें उन्होंने भारत के लोगों की कमियाँ बताई, ब्रिटिश शासन पर व्यंग्य किया तथा उनके कार्यों के लिए उनकी सराहना भी की है। इसमें उन्होंने कई विषयों पर बात की। लोगों को चेताने और सजग करने के उद्देश्य यह भाषण दिया। इस भाषण में हर उस विषय को रखा गया, जो भारत को किसी न किसी रूप से कमज़ोर बना रहा था।

प्रश्न 9: निम्नलिखित गद्यांशों की व्याख्या कीजिए-

(क) सास के अनुमोदन से …………….. फिर परदेस चला जाएगा।

(ख) दरिद्र कुटुंबी इस तरह …………… वही दशा हिंदुस्तान की है।

(ग) वास्तविक धर्म तो ……………….. शोधे और बदले जा सकते हैं।

उत्तर:

  • (क) लेखक भारवासियों के आलस्य प्रवृत्ति पर उदाहरण के माध्यम से कटाक्ष करते हैं। वह बताते हैं कि एक बहू अपनी सास से पति से मिलने की आज्ञा लेकर पति के पास गई। वहाँ उसका मिलन नहीं हो पाया। कारण वह लज्जा के कारण कुछ बोल ही नहीं पायी। सारी परिस्थितियाँ उसके अनुकूल थीं। मगर लज्जा उसके मार्ग की सबसे बड़ी बाधा बन गई। उसे इस कारण पति का मुख देखना भी नसीब नहीं हुआ। अब इसे उसका दुर्भाग्य ही कहें कि अगले दिन उसका पति वापिस जाने वाला था। अतः उसने आया अवसर गँवा दिया। इसके माध्यम से लेखक बताना चाहते हैं कि भारवासियों को सभी प्रकार के अवसर मिले हुए हैं। भारतवासियों में आलस्य इस प्रकार छाया हुआ है कि वह इस अवसर का सही उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। इसके बाद यह अवसर चला गया, तो हमारे पास दुख और पछतावे के अतिरिक्त कुछ नहीं बचेगा।
  • (ख) इसका आशय है कि एक गरीब परिवार समाज में अपनी इज्जत बचाने में असमर्थ हो जाता है। लेखक एक उदाहरण के माध्यम से अपनी बात स्पष्ट करते हैं। वे कहते हैं कि गरीब तथा कुलीन वधू अपने फटे हुए वस्त्रों में अपने अंगों को छिपाकर अपनी इज्जत बचाने का हर संभव प्रयास करती है। भाव यह है कि उसके पास साधन बहुत ही सीमित हैं और वह उसमें ही कोशिश करती है। ऐसे ही भारतावासियों के हाल है। चारों ओर गरीबी विद्यमान है। सभी गरीबी से त्रस्त हैं। इसके कारण लोग अपनी इज्जत बचा पाने में असमर्थ हो रहे हैं। यह गद्यांश भारत की गरीबी का मार्मिक चित्रण प्रस्तुत करता है।
  • (ग) यह गद्यांश उस स्वरूप को दर्शाता है, जो भारत में विद्यमान धर्मों का है। धर्म मनुष्य को भगवान के चरण कमलों की भक्ति करने के लिए कहता है। हमें इसे समझना होगा। जो अन्य बातें धर्म के साथ जोड़ी गई हैं, वे समाज-धर्म कहलाती हैं। समय और देश के अनुसार इनमें परिवर्तन किया जाना चाहिए। धर्म का मूल स्वरूप हमेशा एक सा रहता है। बस हमें उसके व्यावहारिक पक्ष को बदलने का प्रयास करना चाहिए।

योग्यता-विस्तार

प्रश्न 1: देश की उन्नति के लिए भारतेंदु ने जो आह्वान किया है उसे विस्तार से लिखिए।

उत्तर: भारतेंदु लोगों को पश्चिमी देशों से सीख लेने की बात कहते हैं। वह कहते हैं कि भारतवासी इंजन बनने की क्षमता खो चुके हैं। वे तो बस रेल के डिब्बों के समान बने हुए हैं, जिन्हें चलाने के लिए इंजन चाहिए। हमारे राजाओं को समय नष्ट करना आता है मगर अंग्रेज़ ऐसा नहीं करते हैं। उनके अनुसार पश्चिमी देश आगे निकल गए हैं और भारतवासी आलस और निकम्मे के कारण पीछे रह गए हैं। कई लोग अपना सारा जीवन यह कहकर नष्ट कर देते हैं कि उन्हें पेट के लिए कमाना है। वे मानते हैं कि भरे पेट लोग उन्नति के विषय में सोचें। भारत के अतिरिक्त बाहरी देशों में भी कई लोग हैं, जो आधे पेट रहते हैं मगर वे अपना समय नष्ट नहीं करते हैं। वहाँ के खेतवाले, मज़दूर तथा कोचवान समय नष्ट करने के स्थान पर अखबार पढ़ते हैं। भारत में निकम्मे लोगों की संख्या बढ़ती जा रही हैं, ये लोग काम करने के स्थान पर खाली बैठे रहते हैं। लोग गरीबी का अभिशाप झेल रहे हैं। अपनी इज्जत बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। हमें अपनी कमियों, अवगुणों, आलस्य को हटाकर उन्नति के लिए कार्य करने होगे। लोगों को निंदा के डर को निकालकर कर्म करना चाहिए। इसके लिए सबसे पहले हमें धर्म की उन्नति करनी पड़ेगी। जो अन्य बातें धर्म के साथ जोड़ी गई हैं, वे समाज-धर्म कहलाती हैं। समय और देश के अनुसार इनमें परिवर्तन किया जाना चाहिए। धर्म का मूल स्वरूप हमेशा एक-सा रहता है। बस हो सके व्यावहारिक पक्ष को बदला जा सकता है। वे मानते हैं कि आपसी मतभेद मिटाकर एक होने की आवश्यकता है। धर्म, जाति आदि के नाम पर लड़ने के स्थान पर एक हो जाना चाहिए। सबका सम्मान करना चाहिए। मसनवी तथा इंदरसभा जैसे साहित्य के स्थान पर अच्छा साहित्य पढ़वाना चाहिए। युवाओं को शिक्षा दीजिए तथा उनमें मेहनत का गुण भरिए। हमें आवश्यकता है कि नींद से जागे और देश की उन्नति के लिए आगे बढ़ें। हमें विदेश वस्तु और भाषा को हटाकर अपने स्वदेशी वस्तु और भाषा पर विश्वास रखना चाहिए।

प्रश्न 2: भारतेंदु उर्दू में किस उपनाम से कविताएँ लिखते थे? उनकी कुछ उर्दू कविताएँ ढूँढ़कर लिखिए।

उत्तर: उर्दू साहित्य में भारतेन्दु जी ‘रसा’ उपनाम से लिखा करते थे। उनकी एक गज़ल इस प्रकार है।-फिर आई फ़स्ले गुल फिर जख़्मदह रह-रह के पकते हैं।मेरे दागे जिगर पर सूरते लाला लहकते हैं।नसीहत है अबस नासेह बयाँ नाहक ही बकते हैं।जो बहके दुख्तेरज से हैं वह कब इनसे बहकते हैं?कोई जाकर कहो ये आख़िरी पैगाम उस बुत से।अरे आ जा अभी दम तन में बाक़ी है सिसकते हैं ।न बोसा लेने देते हैं न लगते हैं गले मेरे।अभी कम-उम्र हैं हर बात पर मुझ से झिझकते हैं।व गैरों को अदा से कत्ल जब बेबाक करते हैं।तो उसकी तेग़ को हम आह किस हैरत से तकते हैं।उड़ा लाए हो यह तर्जे सखुन किस से बताओ तो।दमे तक़दीर गोया बाग़ में बुलबुल चहकते हैं।’रसा’ की है तलाशे यार में यह दश्त-पैमाई।कि मिस्ले शीशा मेरे पाँव के छाले झलकते हैं।

प्रश्न 3: पृथ्वी राज चौहान की कथा अपने शब्दों में लिखिए।

उत्तर: पृथ्वी राज दिल्ली का आखिरी राजा था। कन्नौज के राजा जयचंद की पुत्री राजकुमारी संयोगिता से उसने विवाह किया था। उसने संयोगिता के बुलावे पर उसका अपहरण किया। इस तरह से राजा जयचंद उसका शत्रु बन बैठा। उसने ही मोहम्मद गौरी को पृथ्वीराज से बदला लेने के लिए भारत में आक्रमण करने का निमंत्रण दिया। उसका और पृथ्वीराज का 16 बार आमना-सामना हुआ। 17वीं बार उसने अंतिम प्रयास किया इस बार उसने रणनीति से कार्य लिया था। पृथ्वीराज की शक्ति बार-बार युद्ध के कारण समाप्त हो रही थी। राजा जयचंद का धोखा इसमें और भी कारगर सिद्ध हुआ। इस बार वह सफल हुआ और 1192 में दिल्ली पर उसका कब्ज़ा हो गया। पृथ्वीराज और उसके मित्र चंदबरदाई को अपने साथ ले गया। पृथ्वीराज की आँखें फोड़ दी गई थीं। गौरी ने सुना था कि पृथ्वीराज शब्दभेदी बाण की कला जानता है। उसने इस कला को देखने के लिए अपनी इच्छा जाहिर की। यही उसकी बड़ी गलती थी। चंदबरदाई ने चतुरता से पृथ्वीराज को गौरी की सही स्थिति बता दी। पृथ्वीराज ने उसके निर्देश अनुसार उसे मार गिराया।

We hope that class 11 Hindi (Antra) Chapter 9 भारतवर्ष की उन्नति कैसे हो सकती है? Important Questions in Hindi helped you. If you have any queries about class 11 Hindi (Antra) Chapter 9 भारतवर्ष की उन्नति कैसे हो सकती है? Important Questions in Hindi or about any other Important Questions of class 11 Hindi (Antra) in Hindi, so you can comment below. We will reach you as soon as possible.

हमें उम्मीद है कि कक्षा 11 हिंदी (अंतरा) अध्याय 9 भारतवर्ष की उन्नति कैसे हो सकती है? हिंदी के महत्वपूर्ण प्रश्नों ने आपकी मदद की। यदि आपके पास कक्षा 11 हिंदी (अंतरा) अध्याय 9 भारतवर्ष की उन्नति कैसे हो सकती है? के महत्वपूर्ण प्रश्नो या कक्षा 11 के किसी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न, नोट्स, वस्तुनिष्ठ प्रश्न, क्विज़, या पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों के बारे में कोई सवाल है तो आप हमें [email protected] पर मेल कर सकते हैं या नीचे comment कर सकते हैं। 

 

More Important Links

  • Class 12th
    • Class 12 All Video Courses
    • Class 12 All Important Notes 
    • Class 12 All Important Questions
    • Class 12 All Important Quizzes
    • Class 12 All Important Objective Questions
    • Class 12 All Sample Papers
    • Class 12 All Last Year Questions Papers
    • Class 12 All PDF E-books
  • Class 11th
    • Class 11 All Video Courses
    • Class 11 All Important Notes 
    • Class 11 All Important Questions
    • Class 11 All Important Quizzes
    • Class 11 All Important Objective Questions
    • Class 11 All Sample Papers
    • Class 11 All Last Year Questions Papers
    • Class 11 All PDF E-books
  • Class 10th
    • Class 10 All Video Courses
    • Class 10 All Important Notes 
    • Class 10 All Important Questions
    • Class 10 All Important Quizzes
    • Class 10 All Important Objective Questions
    • Class 10 All Sample Papers
    • Class 10 All Last Year Questions Papers
    • Class 10 All PDF E-books

Share Now on

अपना सवाल या राय लिखें रद्द करें

आपका ईमेल किसी को नहीं दिखाया जाएगा। ज़रूरी जानकारी पर * लगा है

Download our App Now - Criss Cross Classes

Free WhatsApp Group

Free Telegram Group

Our Application

Class 12

  • Class 12 All Video Courses
  • Class 12 All Important Notes 
  • Class 12 All Important Questions
  • Class 12 All Important Quizzes
  • Class 12 All Important Objective Questions
  • Class 12 All Sample Papers
  • Class 12 All Last Year Questions Papers
  • Class 12 All PDF E-books

Class 11

  • Class 11 All Video Courses
  • Class 11 All Important Notes 
  • Class 11 All Important Questions
  • Class 11 All Important Quizzes
  • Class 11 All Important Objective Questions
  • Class 11 All Sample Papers
  • Class 11 All Last Year Questions Papers
  • Class 11 All PDF E-books

Class 10

  • Class 10 All Video Courses
  • Class 10 All Important Notes 
  • Class 10 All Important Questions
  • Class 10 All Important Quizzes
  • Class 10 All Important Objective Questions
  • Class 10 All Sample Papers
  • Class 10 All Last Year Questions Papers
  • Class 10 All PDF E-books

More Important Questions

  • Class 10 Hindi Important Questions (42)
  • Class 10 SST Important Questions in Hindi (25)
  • Class 11 Geography Important Questions in Hindi (23)
  • Class 11 Hindi Important Questions (45)
  • Class 11 History Important Questions in Hindi (1)
  • Class 11 Political Science Important Questions in Hindi (40)
  • Class 12 English Important Questions (7)
  • Class 12 Geography Important Questions in Hindi (22)
  • Class 12 Hindi Important Questions (47)
  • Class 12 History Important Questions in Hindi (13)
  • Class 12 Political Science Important Questions in Hindi (18)
  • Class 12 Sociology Important Questions in Hindi (1)
  • Class 9 Hindi Important Questions (41)

Other Important Questions

  • Going Places Important Questions – Class 12 English Flamingo Chapter 8
  • Poets and Pancakes Important Questions – Class 12 English Flamingo Chapter 6
  • Indigo Important Questions – Class 12 English Flamingo Chapter 5
  • The Rattrap Important Questions – Class 12 English Flamingo Chapter 4
  • Deep Water Important Questions – Class 12 English Flamingo Chapter 3
  • Lost Spring Important Questions – Class 12 English Flamingo Chapter 2
  • The Last Lesson Important Questions – Class 12 English Flamingo Chapter 1
  • डायरी के पन्ने Important Questions – Class 12 Hindi (Vitan) Chapter 4 in Hindi
  • अतीत में दबे पाँव Important Questions – Class 12 Hindi (Vitan) Chapter 3 in Hindi
  • जूझ Important Questions – Class 12 Hindi (Vitan) Chapter 2 in Hindi
  • सिल्वर वैडिंग Important Questions – Class 12 Hindi (Vitan) Chapter 1 in Hindi
  • श्रम-विभाजन और जाति-प्रथा, मेरी कल्पना का आदर्श समाज Important Questions – Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 18 in Hindi
  • शिरीष के फूल Important Questions – Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 17 in Hindi
  • नमक Important Questions – Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 16 in Hindi
  • चार्ली चैप्लिन यानी हम सब Important Questions – Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 15 in Hindi
  • पहलवान की ढोलक Important Questions – Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 14 in Hindi
  • काले मेघा पानी दे Important Questions – Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 13 in Hindi
  • बाजार दर्शन Important Questions – Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 12 in Hindi
  • भक्तिन Important Questions – Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 11 in Hindi
  • छोटा मेरा खेत, बगुलों के पंख Important Questions – Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 10 in Hindi
  • रुबाइयाँ, गज़ल Important Questions – Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 9 in Hindi
  • कवितावली (उत्तर कांड से), लक्ष्मण-मूच्छ और राम का विलाप Important Questions – Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 8 in Hindi
© 2026 Criss Cross Classes | Powered by Minimalist Blog WordPress Theme