Skip to content
Criss Cross ClassesCriss Cross ClassesOur Content is Our Power
मेनू
  • होम
  • CBSE
    • हिंदी माध्यम
      • कक्षा 8
      • कक्षा 9
      • कक्षा 10
      • कक्षा 11
      • कक्षा 12
    • English Medium
      • कक्षा 8
      • कक्षा 9
      • कक्षा 10
      • कक्षा 11
      • कक्षा 12
  • राज्य बोर्ड
    • UP Board (UPMSP)
      • हिंदी माध्यम
        • कक्षा 8
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
      • English Medium
        • कक्षा 8
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
    • Bihar Board (BSEB)
      • हिंदी माध्यम
        • कक्षा 8
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
      • English Medium
        • कक्षा 8
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
    • Chhattisgarh Board (CGBSE)
      • हिंदी माध्यम
        • कक्षा 8
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
      • English Medium
        • कक्षा 8
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
    • Haryana Board (HBSE)
      • हिंदी माध्यम
        • कक्षा 8
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
      • English Medium
        • कक्षा 8
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
    • Jharkhand Board (JAC)
      • हिंदी माध्यम
        • कक्षा 8
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
      • English Medium
        • कक्षा 8
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
    • Uttarakhand Board (UBSE)
      • हिंदी माध्यम
        • कक्षा 8
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
      • English Medium
        • कक्षा 8
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
    • Madhya Pradesh Board (MPBSE)
      • हिंदी माध्यम
        • कक्षा 8
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
      • English Medium
        • कक्षा 8
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
    • Punjab Board (PSEB)
      • हिंदी माध्यम
        • कक्षा 8
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
      • English Medium
        • कक्षा 8
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
    • Rajasthan Board (RBSE)
      • हिंदी माध्यम
        • कक्षा 8
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
      • English Medium
        • कक्षा 8
        • कक्षा 9
        • कक्षा 10
        • कक्षा 11
        • कक्षा 12
  • NIOS
    • कक्षा 10
      • सामाजिक विज्ञान (213)
      • हिंदी (201)
      • English (202)
    • कक्षा 12
      • राजनीति विज्ञान (317)
      • इतिहास (315)
      • गृह विज्ञान (321)
      • हिंदी (301)
      • English (302)
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • NCERT समाधान
    • कक्षा 12
      • इतिहास
      • राजनीति विज्ञान
      • भूगोल
      • अर्थशास्त्र
      • समाजशास्त्र
      • मनोविज्ञान
      • गृह विज्ञान
      • शारीरिक शिक्षा
      • हिंदी
      • संस्कृत
    • कक्षा 11
      • इतिहास
      • राजनीति विज्ञान
      • भूगोल
      • अर्थशास्त्र
      • समाजशास्त्र
      • गृह विज्ञान
      • शारीरिक शिक्षा
    • कक्षा 10
      • विज्ञान
      • गणित
      • संस्कृत
    • कक्षा 9
      • विज्ञान
      • गणित
      • सामाजिक विज्ञान
      • हिंदी
मेनू
क्रिस क्रॉसहोमनोट्समहत्वपूर्ण प्रश्नवस्तुनिष्ठ प्रश्नक्विज़पिछले वर्ष के पेपरई-बुक्सEnglishहिंदी

परिवहन तथा संचार Important Questions – Class 12 Geography Book 2 Chapter 7 (पुराना Chapter 10) in Hindi

Posted on August 29, 2022November 15, 2026 by Anshul Gupta
Share Now on

पाठ – 7

परिवहन तथा संचार

CBSE 2026-27 सिलेबस में यह पाठ 7 है। पुरानी किताब में यह पाठ 10 था — दोनों एक ही अध्याय हैं।

In this post, we have mentioned all the important questions of class 12 Geography Chapter 7 Transport and Communication in Hindi.

इस पोस्ट में क्लास 12 के भूगोल  के पाठ 7 परिवहन तथा संचार के सभी महतवपूर्ण प्रश्नो का वर्णन किया गया है। यह उन सभी विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है जो इस वर्ष कक्षा 12 में है एवं भूगोल विषय पढ़ रहे है।

BoardCBSE Board, UP Board, JAC Board, Bihar Board, HBSE Board, UBSE Board, PSEB Board, RBSE Board
TextbookNCERT
ClassClass 12
SubjectGeography
Chapter no.Chapter 7
Chapter Nameपरिवहन तथा संचार (Transport and Communication)
CategoryClass 12 Geography Important Questions in Hindi
MediumHindi
Class 12 Geography Chapter 7 परिवहन तथा संचार Important Questions in Hindi

इस अध्याय की बाकी पढ़ाई

  1. NCERT समाधान (प्रश्नावली के हल) परिवहन एवं संचार
  2. शॉर्ट नोट्स (जल्दी रिवीज़न) परिवहन एवं संचार
  3. विस्तृत नोट्स परिवहन एवं संचार
  4. वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective) परिवहन एवं संचार
  5. प्रैक्टिस क्विज़ परिवहन एवं संचार
  6. पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र Class 12 भूगोल

Chapter – 7, परिवहन तथा संचार

एक अंक वाले प्रश्न 

प्रश्न 1. वे प्रमुख सड़कें जिनका निर्माण, रखरखाव तथा परिचालन केन्द्र सरकार द्वारा किया जाता है ये एक राज्य को दूसरे राज्य से जोड़ती है। इन्हें किस नाम से जाना जाता है। 

उत्तर : राष्ट्रीय महामार्ग 

प्रश्न 2. जी.टी. रोड किन दो राष्ट्रीय महामार्गों में विभाजित है? 

उत्तर : 

1) राष्ट्रीय महामार्ग (एन.एच. 1) न.1 दिल्ली से अमृतसर तक ।

2) राष्ट्रीय महामार्ग (एन.एच. 2) न.1 दिल्ली से कोलकत्ता तक । 

प्रश्न 3. निर्माण एवं रखरखाव के उद्देश्य से सड़कों को कितने वर्गों में विभाजित किया जाता है। 

उत्तर :

  • राष्ट्र महामार्ग (एन.एच.)
  • राज्य महामार्ग (एस.एच.)
  • प्रमुख जिला सड़क (डी.आर.)
  • ग्रामीण सड़क (आर.रोड) 

प्रश्न 4. भारतीय रेल तंत्र को कितने मंडलों में बांटा गया है? 

उत्तर : 16 रेल मंडलों में बांटा गया है 

प्रश्न 5. भारत की उस वायु सेवा का नाम बताइये जो अन्तर्राष्ट्रीय सेवा __ प्रदान करती है? 

उत्तर : एयर इंडिया सेवा । 

प्रश्न 6. राष्ट्रीय जलमार्ग नं. 1 का विस्तार बताइये? 

उत्तर : इलाहाबाद से हल्दिया (1620 किलोमीटर) गंगा नदी। 

प्रश्न 7. ‘भारतीय राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण’ की स्थापना कब हुई और इसका क्या कार्य है?

उत्तर : भारतीय राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण की स्थापना 1995 में हुई तथा इसे राष्ट्रीय महामार्गों के विकास, रख-रखाव प प्रचालन का कार्य सौंपा गया। 

प्रश्न 8. भारत में मेट्रो रेल सेवा ने किन दो शहरों में नगरीय परिवहन व्यवस्था में क्रांति ला दी है। 

उत्तर : 

1) कलकत्ता (कोलकाता)

2) दिल्ली 

प्रश्न 9. भारत में पक्की सड़कों का सर्वाधिक एवं न्यूनतम घनत्व वाले राज्य कौन से हैं? 

उत्तर :

  • सर्वाधिक घनत्व-केरल 517.77 (प्रति 100 वर्ग किलोमीटर)
  • न्यूनतम घनत्व जम्मू कश्मीर 12.14 (प्रति 100 वर्ग किलोमीटर) 

प्रश्न 10. पर्वतीय क्षेत्रों व दुर्गम पहाड़ी स्थलों पर जाने के लिए किस हेलीकॉप्टर सेवा का व्यापक रूप से प्रयोग किया जाता था? 

उत्तर : पवन हंस हेलीकॉप्टर सेवा। 

प्रश्न 11. एशिया की पहली देशपारीय पाइपलाइन का विस्तार बताओ जिसका निर्माण IOL ने किया था। 

उत्तर : असम के नहरकटिया तेल क्षेत्र से बरौनी तेल शोधन कारखाने तक।

प्रश्न 12. भारतीय कोंकण रेलवे का विस्तार बताइए। 

उत्तर : भारतीय कोंकण रेलवे महाराष्ट्र में रोहा को कर्नाटक के मंगलौर से जोड़ता

प्रश्न 13. अंतः स्थलीय जल मार्गों का अपना एक विशिष्ट महत्व है। यह परिवहन का सबसे सस्ता साधन होने के साथ-साथ केरल में भारी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है। स्पष्ट कीजिए। 

उत्तर : केरल की प्रसिद्ध नेहरू ट्रॉफी नौका दौड़ (वल्लामकाली) पश्च जल अर्थात अंतः स्थलीय मार्गों में ही आयोजित की जाती है। 

प्रश्न 14. शेरशाह सूरी ने शाही राजमार्ग क्यों बनवाया?

उत्तर : अपने साम्राज्य को सुदृढ़ करने के लिये। 

प्रश्न 15. राज्य महामार्ग किसे कहते हैं? 

उत्तर : जिस मार्ग के द्वारा राज्य की राजधानी को जिला मुख्यालयों एवं महत्वपूर्ण नगरों से जोड़ा जाता है उसे राज्य महामार्ग कहते हैं। इसके निर्माण एवं रख रखाव का दायित्व राज्य सरकार का होता है। 

प्रश्न 16. जल परिवहन कितने प्रकार का होता है? 

उत्तर : दो प्रकार का होता है :

  • अन्तः स्थलीय जल परिवहन
  • महासागरीय जल परिवहन 

प्रश्न 17. भारत में किस प्रकार की सड़कें अधिकतम क्षेत्रों को आपस में जोड़ने का काम करती है?

उत्तर : ग्रामीण सड़के 

प्रश्न 18. NRSA का कार्यालय कहाँ है? इसका मुख्य कार्य क्या है? 

उत्तर : नेशनल रिमोट सेंसिंग एजेंसी जो कि आँकड़ों के अधिग्रहण और प्रक्रमण का कार्य करती है। कार्यालय हैदराबाद (आंध्र प्रदेश) में है। 

प्रश्न 19. ‘परिवहन जाल’ किसे कहते हैं? 

उत्तर : अनेक स्थानों को परस्पर मार्गों की श्रेणियों से जोड़ने पर जिस प्रारूप का निर्माण होता है उसे परिवहन जाल कहते हैं।

तीन अंक वाले प्रश्न

प्रश्न 20. राष्ट्रीय महामार्ग विकास प्राधिकरण की मुख्य परियोजनाएँ कौन सी है। संक्षिप्त वर्णन कीजिए? 

उत्तर : भारतीय राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण ने देश भर में विभिन्न चरणों में कई प्रमुख परियोजनाओं की जिम्मेदारी ले रखी है जैसे कि:

1) स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना :- इसके अंतर्गत 5846 किमी. लंबी 4 से 6 लेने वाले उच्च सघनता वाले यातायात गलियारे शामिल हैं जोकि देश के चार महानगरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता व चेन्नई को आपस में जोड़ता है। 

2) उत्तर–दक्षिण तथा पूर्व-पश्चिम गलियारों को जोड़ना है। 

  • North-South Corridor – Sri Nagar to Kanyakumari (4,016 km)
  • East-West Corridor – Silchar (Assam) to Porbander Gujrat (3,640 km) 

प्रश्न 21. भारतीय कोंकण रेलवे का निर्माण कब हुआ। इसका विस्तृत वर्णन कीजिए? 

उत्तर : भारतीय कोंकण रेलवे का निर्माण 1998 में हुआ। इसकी प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं :

1) यह रेल मार्ग रोहा (महाराष्ट्र) को कर्नाटक के मंगलौर से जोड़ता है। यह 760 किमी लंबा है। 

2) यह रेलमार्ग 146 नदियों व धाराओं तथा 2000 पुलों एवं 91 सुरंगो को पार करता है। 

3) इस मार्ग पर एशिया की सबसे लम्बी (6.5 कि.मी.) सुरंग भी है।

4) इस परियोजना में कर्नाटक, गोवा तथा महाराष्ट्र राज्य शामिल है। 

प्रश्न 22. भारतीय रेल की मुख्य समस्याएँ क्या हैं? 

उत्तर : 

  • मरूस्थली क्षेत्रों में रेत के टिब्बे के कारण तथा वन प्रदेश व दलदली क्षेत्रों में रेलमार्ग में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। 
  • पहाड़ी क्षेत्रों पर तथा नदियों पर पुल बनाना अत्यधिक खर्चीला होता है।
  • भारत/रेलवे का पुराना–संरचनात्मक ढांचा भी एक बहुत बड़ी समस्या है। 

प्रश्न 23. सड़क घनत्व क्या है? सड़क घनत्व को निर्धारित करने वाले कारक बताओ। 

उत्तर : प्रति 100 वर्ग कि.मी. में सड़कों की कुल लम्बाई को सड़क घनत्व कहते हैं। सड़क घनत्व को निर्धारित करने वाले कारक हैं – 

1) भूभाग की प्रकृति :- मैदानी क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण आसान व सस्ता होता है जबकि पहाड़ी व पठारी क्षेत्रों में निर्माण महंगा व कठिन होता है। इसलिए सड़कों की गुणवत्ता व घनत्व मैदानी क्षेत्रों में अधिक तथा ऊँचाई, बरसाती व वनीय क्षेत्रों में कम होता है। 

2) आर्थिक विकास का स्तर :- जिन क्षेत्रों का आर्थिक विकास अच्छा होता है वहाँ सड़कों का घनत्व अधिक होता है जैसे उत्तरी व दक्षिणी भारतीय राज्य जबकि पूर्वी प्रदेशों में भू–भाग की प्रकृति व विकास के निम्न स्तर के कारण सड़कों का घनत्व होता है।

3) सरकार की इच्छा शक्ति भी सड़क धनत्व को प्रभावित करती है। 

प्रश्न 24. मुक्त आकाश नीति क्या है? 

उत्तर : सरकार ने अप्रैल 1992 में भारतीय निर्यातकों को मदद देने तथा उनके निर्यात को प्रतियोगिता पूर्ण बनाने के लिए नौभार के लिए एक मुक्त आकाश नीति शुरू की थी। इसके अन्तर्गत विदेशी निर्यातक का संगठन कोई भी मालवाहक वायुयान देश में ला सकता है। 

प्रश्न 25. भारत में उपग्रह संचार के किन्हीं तीन लाभों का वर्णन कीजिए। 

उत्तर : 

  • उपग्रह, संचार की एक विधा है और ये संचार के अन्य साधनों का नियमन करते हैं। 
  • उपग्रह के उपयोग से एक विस्तृत क्षेत्र का सतत् व सारिक दृश्य प्राप्त होने के कारण यह आर्थिक व सामरिक कारणों से महत्त्वपूर्ण है। 
  • उपग्रह से प्राप्त चित्रों द्वारा मौसम का पूर्वानुमान व प्राकृतिक आपदाओं की निगरानी के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है। 
  • सीमा क्षेत्रों की चौकसी के लिए भी उपग्रह अति महत्त्वपूर्ण हैं।

प्रश्न 26. “नगरीय क्षेत्रों में बढ़ता हुआ परिवहन व संचार तन्त्र हमारा विकास तो कर रहा है साथ ही कई प्रकार की समस्याओं को भी जन्म दे रहा है।” इस कथन को उपयुक्त उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए। 

उत्तर : नगरीय क्षेत्रों में बढ़ता परिवहन व संचार तन्त्र जहाँ ट्रैफिक जाम व वायु प्रदूषण जैसी समस्याओं को बढ़ा रहा है वहीं पहाड़ी व पठारी क्षेत्रों में यह कई और समस्याओं को भी जन्म दे रहा है। जैसे 2013 की हिमाचल सुनामी (केदारनाथ में) इसी का परिणाम है।

  • नगरीय क्षेत्रों में बढ़ता परिवहन एवं संचार तन्त्र अनेक बीमारियों को जन्म दे रहा है।
  • नगरों में बढ़ती भीड़-भाड़ पर्यावरण प्रदूषण, तनाव व सामाजिक समस्याओं को जन्म दे रहा है।
  • आज हमारा इको तन्त्र भी प्रभावित हो रहा है। 

प्रश्न 27. ‘सीमा सड़क संगठन’ की स्थापना कब व क्यों हुई? 

उत्तर : मई 1960 में ‘सीमा सड़क संगठन’ की स्थापना, देश की उत्तरी व उत्तरी-पूर्वी सीमा से सही सड़कों के सुधार के माध्यम से आर्थिक विकास को गति देने तथा रक्षा तैयारियों को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से की गई। यह एक अग्रणी बहुमुखी निर्माण अभिकरण है। इसने अति ऊँचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में चंडीगढ़ को मनाली व लेह से जोड़ने वाली सड़क बनाई। 

प्रश्न 28. ‘देश की प्रगति में रेलवे का गहन योगदान है।’ स्पष्ट करें। 

उत्तर : भारतीय रेल जाल विश्व के सर्वधिक लम्बे रेल जालों में से एक है। देश के आर्थिक विकास में इसका अत्याधिक योगदान है :

1) रेलों द्वारा कोयला सबसे अधिक ढोया जाता है। इसके अधिक भारी कच्चे माल की ढुलाई भी रेल द्वारा होती है।

2) रेल तैयार माल को भी विभिन्न बाजारो तक पहुँचाती है। 

3) विदेशों से आयातित माल को आन्तरिक भागों के बाजारों तक भी रेल पहुँचाती है। 

इस प्रकार रेल यात्रियों को व माल को भारी संख्या में दूर-दराज के स्थापनों तक ले जाती है और साथ ही कृषि व उद्योगों के विकास की गति को तेज़ कर देश के आर्थिक विकास में भी आवश्यक योगदान देती है। 

प्रश्न 29. पाइप लाइन परिवहन की विशेषताएँ बताइए। 

उत्तर :

  • किसी भी प्रकार की जलवायु धरातल पर आसानी से बिछाई जा सकती है।
  • लम्बे समय तक उपयोग करने पर सस्ती पड़ती है।
  • समय की बचत होती है।
  • प्रदूषण नहीं करती।
  • तरल व गैसीय-पदार्थो के परिवहन के लिए उपयोगी है।

पाँच अंक वाले प्रश्न 

प्रश्न 30. भारत में परिवहन के अन्य साधनों की तुलना में सड़क परिवहन अधिक उपयोगी क्यों माना जाता है? 

उत्तर : 

  • सड़के अपेक्षाकृत अधिक उबड़-खबड़ और ढलुआ भूमि पर भी बनाई जा सकती है।
  • सड़के द्वार से द्वार तक सेवा प्रदान करती है।
  • सड़क परिवहन अन्य परिवहन के साधनों की पूरक हैं।
  • शीघ्र खराब होने वाले सामान जल्दी से ढोये जा सकते हैं।
  • थोड़ी दूरी की मात्रा के लिए अपेक्षाकृत अधिक सुविधा जनक है।
  • सड़कों का निर्माण एवं रखरखाव अपेक्षाकृत आसान है तथा लागत कम है। 

प्रश्न 31. “पाइपलाइनें गैसों एवं तरल पदार्थ के लम्बी दूरी तक परिवहन हेतू अत्यधिक सुविधाजनक एवं सक्षम परिवहन प्रणाली है।” भारत में ही परिवहन के इस साध न के जाल का वर्णन कीजिए। 

उत्तर : पाइपलाइनों गैस व तरल पदार्थ ही नहीं ठोस पदार्थों को भी घोल या गारे में बदल कर परिवहित करती हैं। भारत में आजकल परिवहन के इस साधन का अत्याधिक उपयोग किया जा रहा है। पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय के प्रशासन के अधीन स्थापित आयल इण्डिया लिमिटेड (IOL) द्वारा कई महत्त्वपूर्ण पाइप लाइनों का निर्माण किया गया है :

  • असम के नहरकटिया तेल क्षेत्र से बरौनी तेल शोधक कारखाने तक।
  • अंकलेश्वर से कोयली
  • मुंबई-हाई-कोयली
  • हज़ीरा-विजयपुर-जगदीशपुर (HVJ)
  • सलाया (गुजरात) – मथुरा (उत्तर प्रदेश) तक
  • नुमालीगढ़-सिलीगुड़ी 

प्रश्न 32. भारत में सर्वाधिक प्रभावी व अधुनातन वैयक्तिक संचार प्रणाली कौन-सी है? उसकी विशेषताएं बताओ।

उत्तर : सभी वैयक्तिक संचार तन्त्रों में इंटरनेट सबसे प्रभावी व अघुनातन संचार प्रणाली है। इसकी प्रमुख विशेषताएं हैं :

  • इंटरनेट विभिन्न मदों पर विस्तृत जानकारी सहित आंकड़े भी उपलब्ध कराता है।
  • नगरीय क्षेत्रों में इसका व्यापक स्तर पर प्रयोग किया जाता है।
  • यह उपयोग कर्ता को ई-मेल के माध्यम से कम लागत में सूचनाओं की अभिगम्यता प्रदान करते है।
  • ई-कामर्स तथा इलेक्ट्रिक लेन-देन के लिए यह अधिकाधिक प्रयोग में लाया जा रहा है। 

प्रश्न 33. भारत में अन्य सड़कों की श्रेणी के अन्तर्गत कौन-सा दो प्रकार की सड़के शामिल हैं – वर्णन करो। 

उत्तर : भारत में अन्य सड़कों के दो प्रकार :

  • सीमावर्ती सड़कें
  • अन्तर्राष्ट्रीय महामार्ग 

सीमावर्ती सड़कें :

  • सीमावर्ती सड़कें सीमा सड़क संगठन के अन्तर्गत आती है।
  • देश के उत्तरी एवं उत्तरी पूर्वी सीमा से सटे राज्यों के आर्थिक विकास एवं रक्षा दृष्टि से इन सड़कों का विकास किया गया।
  • बी.आर.ओ. ने चण्डीगढ़ से मनाली होते हुए लेह तक औसतन 4270 मीटर वाली सड़क का निर्माण किया।

अन्तर्राष्ट्रीय महामार्ग:

  • पड़ोसी राष्ट्रो से सद्भावना व मैत्रीपूर्ण सम्बन्धों को बनाये रखने के लिए इनका विकास किया गया।
  • लाहौर को दिल्ली से बाघा बोर्डर के द्वारा जोड़ा गया तथा इसी प्रकार पड़ोसी देशों नेपाल व बांग्लादेश को अन्तर्राष्ट्रीय महामार्गो के द्वारा जोड़ा गया है।

पाँच अंक वाले 

प्रश्न 34. “भारतीय रेल नेटवर्क माल ढुलाई एवं यात्रियों की आवाजाही की सुविधा प्रदान करता है और साथ ही भारत के आर्थिक विकास में योगदान देता है।” भारतीय रेलवे के अब तक के सुधारों को देखते हुए उपयुक्त कथन को सत्यापित करें।

उत्तरः

  • भारतीय रेल द्वारा मीटर तथा नेरो गेज को ब्राँड गेज में बदलने के लिए व्यापक कार्यक्रम शुरू किया गया है।
  • वाष्पचलित इंजनो के स्थान पर डीज़ल और विद्युत इंजनों को लाया गया है।
  • रेलों की गति बढ़ने के साथ-साथ उनकी ढुलाई क्षमता भी बढ़ गयी है। मेट्रो रेल शुरू की गयी है।
  • रेलमार्गों का विस्तार अन्य राज्यों में भी किया गया है। कोंकण रेलवे का निर्माण किया गया है जो भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि है जिसके कारण पश्चिमी तट के साथ-साथ मुम्बई –मंगलौर थिरुवन्तपुरम तक यात्रा सम्भव हो सकती है।
  • रेलवे आरक्षण को कम्युटराइज्ड किया गया तथा रेलवे स्टेशनों व रेलगाडियों में सुविधाओं को उन्नत किया गया है। 

प्रश्न 35. “भारत में सड़कों का वितरण नहीं है” उपयुक्त तर्कों के द्वारा इस कथन की पुष्टि कीजिए। 

उत्तर: सड़कों के असम वितरण के लिए उत्तरदायी कारक है:

  • (a) न्यू भाग-(i) पर्वत (ii) पठार (iii) मैदान तथा (iv) मरूस्थल
  • (b) आर्थिक विकासः (i) कृषि विकास (ii) औद्योगिक विकास
  • (c) जनसंख्या वितरणः (i) उच्च (ii) मध्यम (iii) निम्न
  • (d) सरकारी नीतियाँ
  • (e) जलवायु

प्रश्न 36. भारत के अंतः स्थलीय जलमार्ग प्राधिकरण की भूमिका की परख कीजिए। अन्तः स्थलीय जल परिवहन, परिवहन की एक महत्वपूर्ण विधा क्यों हैं? 

उत्तरः

(a) (i) राष्ट्रीय जलमार्गों के विकास अनुरक्षण तथा नियमन के लिए अतः स्थलीय प्राधिकरण 1986 में स्थापित किया गया। 

(ii) इस प्राधिकरण ने तीन अतः स्थलीय जलमार्गों को राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित किया। 

(iii) प्राधिकरण ने 10 अन्य जलमार्गों की पहचान की जिनका कोटि उत्तपन (upgradahon) किया जा सकेगा। 

(b) अतः स्थलीय जल परिवहन की महत्ताः

(i) यह परिवहन का सस्ता साधन है। स्थल व भारी सामग्री के परिवहन के लिए उपयुक्त है मार्गों के निर्माण एवं रखरखाव पर खर्च नहीं होता 

(ii) यह ईंधन-दक्ष तथा परिस्थितिकी अनुकूल प्रणाली है। 

(iii) यात्री तथा माल वहन दोनों के लिए परिवहन की एक महत्वपूर्ण विद्या है। 

प्रश्न 37. राष्ट्रीय महामार्ग की विशेषतायें लिखिये। 

अथवा 

भारत के राष्ट्रीय महामार्गों की किन्ही पाँच विशेषताओं का वर्णन कीजिए।

उत्तर : 

  • इन मार्गों को केंद्र सरकार द्वारा निर्मित एवं अनुरक्षित किया जाता है।
  • इन मार्गों का उपयोग अंतर्राज्यीय परिवहन, सामरिक क्षेत्रों तक रक्षा सामग्री एवं सेना के आवागमन के लिये होता है।
  • ये मार्ग राज्यों की राजधानियों, प्रमुख नगरों, महत्त्वपूर्ण पत्तनों तथा रेलवे जंक्शनों को जोड़ते हैं।
  • 2008-09 में इन मार्गों की कुल लम्बाई 70934 थी।
  • ये मार्ग देश की कुल सड़कों की लम्बाई का 1.67 प्रतिशत है।
  • इन मार्गों का रखरखाव NHAI (भारतीय राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण) करता है। 

भारत के प्रमुख अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे 

  • दिल्ली – इन्दिरा गांधी हवाई अड्डा
  • मुंबई – नेताजी सुभाष चन्द्र बोस हवाई अड्डा
  • चेन्नई – मीनाम्बकम् हवाई अड्डा
  • अमृतसर – राजासांसी हवाई अड्डा
  • तिरूवन्तपुरम – तिरूवन्तपुरम हवाई अड्डा

We hope that class 12 Geography Chapter 10 परिवहन तथा संचार (Transport and Communication) Important Questions in Hindi helped you. If you have any queries about class 12 Geography Chapter 10 परिवहन तथा संचार (Transport and Communication) Important Questions in Hindi or about any other Important Questions of class 12 Geography in Hindi, so you can comment below. We will reach you as soon as possible.

हमें उम्मीद है कि कक्षा 12 भूगोल अध्याय 10 परिवहन तथा संचार हिंदी के महत्वपूर्ण प्रश्नों ने आपकी मदद की। यदि आपके पास कक्षा 12 भूगोल अध्याय 10 परिवहन तथा संचार के महत्वपूर्ण प्रश्नो या कक्षा 12 के किसी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न, नोट्स, वस्तुनिष्ठ प्रश्न, क्विज़, या पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों के बारे में कोई सवाल है तो आप हमें [email protected] पर मेल कर सकते हैं या नीचे comment कर सकते हैं। 

 

More Important Links

  • Class 12th
    • Class 12 All Video Courses
    • Class 12 All Important Notes 
    • Class 12 All Important Questions
    • Class 12 All Important Quizzes
    • Class 12 All Important Objective Questions
    • Class 12 All Sample Papers
    • Class 12 All Last Year Questions Papers
    • Class 12 All PDF E-books
  • Class 11th
    • Class 11 All Video Courses
    • Class 11 All Important Notes 
    • Class 11 All Important Questions
    • Class 11 All Important Quizzes
    • Class 11 All Important Objective Questions
    • Class 11 All Sample Papers
    • Class 11 All Last Year Questions Papers
    • Class 11 All PDF E-books
  • Class 10th
    • Class 10 All Video Courses
    • Class 10 All Important Notes 
    • Class 10 All Important Questions
    • Class 10 All Important Quizzes
    • Class 10 All Important Objective Questions
    • Class 10 All Sample Papers
    • Class 10 All Last Year Questions Papers
    • Class 10 All PDF E-books

Share Now on

अपना सवाल या राय लिखें रद्द करें

आपका ईमेल किसी को नहीं दिखाया जाएगा। ज़रूरी जानकारी पर * लगा है

Download our App Now - Criss Cross Classes

Free WhatsApp Group

Free Telegram Group

Our Application

Class 12

  • Class 12 All Video Courses
  • Class 12 All Important Notes 
  • Class 12 All Important Questions
  • Class 12 All Important Quizzes
  • Class 12 All Important Objective Questions
  • Class 12 All Sample Papers
  • Class 12 All Last Year Questions Papers
  • Class 12 All PDF E-books

Class 11

  • Class 11 All Video Courses
  • Class 11 All Important Notes 
  • Class 11 All Important Questions
  • Class 11 All Important Quizzes
  • Class 11 All Important Objective Questions
  • Class 11 All Sample Papers
  • Class 11 All Last Year Questions Papers
  • Class 11 All PDF E-books

Class 10

  • Class 10 All Video Courses
  • Class 10 All Important Notes 
  • Class 10 All Important Questions
  • Class 10 All Important Quizzes
  • Class 10 All Important Objective Questions
  • Class 10 All Sample Papers
  • Class 10 All Last Year Questions Papers
  • Class 10 All PDF E-books

More Important Questions

  • Class 10 Hindi Important Questions (42)
  • Class 10 SST Important Questions in Hindi (25)
  • Class 11 Geography Important Questions in Hindi (23)
  • Class 11 Hindi Important Questions (45)
  • Class 11 History Important Questions in Hindi (1)
  • Class 11 Political Science Important Questions in Hindi (40)
  • Class 12 English Important Questions (7)
  • Class 12 Geography Important Questions in Hindi (22)
  • Class 12 Hindi Important Questions (47)
  • Class 12 History Important Questions in Hindi (13)
  • Class 12 Political Science Important Questions in Hindi (18)
  • Class 12 Sociology Important Questions in Hindi (1)
  • Class 9 Hindi Important Questions (41)

Other Important Questions

  • Going Places Important Questions – Class 12 English Flamingo Chapter 8
  • Poets and Pancakes Important Questions – Class 12 English Flamingo Chapter 6
  • Indigo Important Questions – Class 12 English Flamingo Chapter 5
  • The Rattrap Important Questions – Class 12 English Flamingo Chapter 4
  • Deep Water Important Questions – Class 12 English Flamingo Chapter 3
  • Lost Spring Important Questions – Class 12 English Flamingo Chapter 2
  • The Last Lesson Important Questions – Class 12 English Flamingo Chapter 1
  • डायरी के पन्ने Important Questions – Class 12 Hindi (Vitan) Chapter 4 in Hindi
  • अतीत में दबे पाँव Important Questions – Class 12 Hindi (Vitan) Chapter 3 in Hindi
  • जूझ Important Questions – Class 12 Hindi (Vitan) Chapter 2 in Hindi
  • सिल्वर वैडिंग Important Questions – Class 12 Hindi (Vitan) Chapter 1 in Hindi
  • श्रम-विभाजन और जाति-प्रथा, मेरी कल्पना का आदर्श समाज Important Questions – Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 18 in Hindi
  • शिरीष के फूल Important Questions – Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 17 in Hindi
  • नमक Important Questions – Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 16 in Hindi
  • चार्ली चैप्लिन यानी हम सब Important Questions – Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 15 in Hindi
  • पहलवान की ढोलक Important Questions – Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 14 in Hindi
  • काले मेघा पानी दे Important Questions – Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 13 in Hindi
  • बाजार दर्शन Important Questions – Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 12 in Hindi
  • भक्तिन Important Questions – Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 11 in Hindi
  • छोटा मेरा खेत, बगुलों के पंख Important Questions – Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 10 in Hindi
  • रुबाइयाँ, गज़ल Important Questions – Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 9 in Hindi
  • कवितावली (उत्तर कांड से), लक्ष्मण-मूच्छ और राम का विलाप Important Questions – Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 8 in Hindi
© 2026 Criss Cross Classes | Powered by Minimalist Blog WordPress Theme