Skip to content

Criss Cross Classes

Our Content is Our Power

Menu
  • Home
  • CBSE
    • Hindi Medium
      • Class 9
      • Class 10
      • Class 11
      • Class 12
    • English Medium
      • Class 9
      • Class 10
      • Class 11
      • Class 12
  • State Board
    • UP Board (UPMSP)
      • Hindi Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
      • English Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
    • Bihar Board (BSEB)
      • Hindi Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
      • English Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
    • Chhattisgarh Board (CGBSE)
      • Hindi Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
      • English Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
    • Haryana Board (HBSE)
      • Hindi Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
      • English Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
    • Jharkhand Board (JAC)
      • Hindi Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
      • English Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
    • Uttarakhand Board (UBSE)
      • Hindi Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
      • English Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
    • Madhya Pradesh Board (MPBSE)
      • Hindi Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
      • English Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
    • Punjab Board (PSEB)
      • Hindi Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
      • English Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
    • Rajasthan Board (RBSE)
      • Hindi Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
      • English Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
  • EBooks
    • Hindi Medium
      • Class 10
        • Hindi
        • English
        • Maths
        • Science
        • Social Science
      • Class 11
        • Hindi
        • English
        • History
        • Sociology
        • Economics
        • Geography
        • Political Science
      • Class 12
        • Hindi
        • English
        • History
        • Sociology
        • Economics
        • Geography
        • Political Science
    • English Medium
      • Class 10
        • Hindi
        • English
        • Maths
        • Science
        • Social Science
      • Class 11
        • Hindi
        • English
        • History
        • Sociology
        • Economics
        • Geography
        • Political Science
      • Class 12
        • Hindi
        • English
        • History
        • Sociology
        • Economics
        • Geography
        • Political Science
  • Courses
    • Hindi Medium
      • Class 10
        • Hindi
        • English
        • Maths
        • Science
        • Social Science
      • Class 11
        • Hindi
        • English
        • History
        • Sociology
        • Economics
        • Geography
        • Political Science
      • Class 12
        • Hindi
        • English
        • History
        • Sociology
        • Economics
        • Geography
        • Political Science
    • English Medium
      • Class 10
        • Hindi
        • English
        • Maths
        • Science
        • Social Science
      • Class 11
        • Hindi
        • English
        • History
        • Sociology
        • Economics
        • Geography
        • Political Science
      • Class 12
        • Hindi
        • English
        • History
        • Sociology
        • Economics
        • Geography
        • Political Science
  • NIOS
    • Class 10
    • Class 12
  • Grammar
    • English Grammar
  • IGNOU
  • Computer
    • In Hindi
    • In English
  • Contact us
  • About us
Menu

Home » Class 12 Geography Important Questions in Hindi » जनसँख्या: वितरण, घनत्व, वृद्धि और संघटन Important Questions || Class 12 Geography Book 2 Chapter 1 in Hindi ||

जनसँख्या: वितरण, घनत्व, वृद्धि और संघटन Important Questions || Class 12 Geography Book 2 Chapter 1 in Hindi ||

Posted on August 25, 2022August 25, 2022 by Anshul Gupta

पाठ – 1

जनसँख्या: वितरण, घनत्व, वृद्धि और संघटन

In this post, we have mentioned all the important questions of class 12 Geography Chapter 1 Population : Distribution, Density, Growth and Composition in Hindi.

इस पोस्ट में क्लास 12 के भूगोल  के पाठ 1 जनसँख्या: वितरण, घनत्व, वृद्धि और संघटन के सभी महतवपूर्ण प्रश्नो का वर्णन किया गया है। यह उन सभी विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है जो इस वर्ष कक्षा 12 में है एवं भूगोल विषय पढ़ रहे है।

BoardCBSE Board, UP Board, JAC Board, Bihar Board, HBSE Board, UBSE Board, PSEB Board, RBSE Board
TextbookNCERT
ClassClass 12
SubjectGeography
Chapter no.Chapter 1
Chapter Nameजनसँख्या: वितरण, घनत्व, वृद्धि और संघटन (Population : Distribution, Density, Growth and Composition)
CategoryClass 12 Geography Important Questions in Hindi
MediumHindi
Class 12 Geography Chapter 1 जनसँख्या: वितरण, घनत्व, वृद्धि और संघटन Important Questions in Hindi

Chapter – 1, जनसँख्या: वितरण, घनत्व, वृद्धि और संघटन

एक अंक वाले प्रश्न

प्रश्न 1. भारत में प्रथम संपूर्ण जनगणना कब हुई थी? 

उत्तर : 1881 

प्रश्न 2. जनसंख्या वृद्धि या परिवर्तन से क्या अभिप्राय है? 

उत्तर : दो विभिन्न समय बिन्दुओं के मध्य जनसंख्या के होने वाले शुद्ध परिवर्तन को जनसंख्या वृद्धि कहते हैं। 

प्रश्न 3. जनांकिकी विशेषताओं के अंतर्गत किन बातों का अध्ययन किया जाता है। 

उत्तर : जनसंख्या की भौतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक तथा आर्थिक विशेषताओं को जनसंख्या का संघटन कहते हैं। आयु, लिंग, निवास, स्थान, भाषा, वैवाहिक स्थिति, मानव प्रजातीयता, साक्षरता शिक्षा, व्यावसायिक संरचना प्रमुख सामाजिक आर्थिक विशेषताएं हैं। 

प्रश्न 4. जनसंख्या की वास्तविक वृद्धि की गणना कैसे की जाती है? 

उत्तर : जनसंख्या की वास्तविक वृद्धि = (जन्म-मृत्यु) + (अप्रवास – उत्प्रवास) 

प्रश्न 5. भारत में कौन-से राज्य में बौद्ध सबसे ज्यादा है? 

उत्तर : महाराष्ट्र में (कुल जनसंख्या में सर्वाधिक प्रतिशत सिक्किम में हैं) 

प्रश्न 6. भारत में कौन-सा भाषाई समूह विशालतम है? 

उत्तर : भारतीय आर्य समूह । 

प्रश्न 7. श्रम की प्रतिभागिता दर क्या होती है? 

उत्तर : कुल जनसंख्या में कार्यरत जनसंख्या के अनुपात को श्रम की प्रतिभागिता दर कहते हैं। 

प्रश्न 8. जनसंख्या के आंकड़ों का स्रोत क्या है? 

उत्तर : प्रति दस वर्ष बाद होने वाली जनगणना (भारतीय जनगणना विभाग) 

प्रश्न 9. मुख्य श्रमिक किसे कहते हैं? 

उत्तर : वर्ष में 183 दिन (कम से कम) रोजगार में लगे हुए व्यक्ति को मुख्य श्रमिक कहते है। 

प्रश्न 10. भारत की जनसंख्या का अधिकांश भाग किस वर्ग के आर्थिक कार्य में लगा हैं यह जनसंख्या कितने प्रतिशत है।

उत्तर : भारत की लगभग 58.2 प्रतिशत आबादी कृषि एवं कृषि संबंधित कार्यों में संलग्न है। 

प्रश्न 11. सन् 2003 में भारत सरकार द्वारा प्रायोजित युवा नीति का प्रमुख ध्येय बताइये। 

उत्तर : भारत सरकार द्वारा प्रायोजित इस नीति का ध्येय निर्णय लेने में युवाओं की प्रभावी सहभागिता और एक सुयोग्य नेतृत्व के उत्तरदायित्वों के निर्वहन के संदर्भ में सशक्त करना है। 

प्रश्न 12. 2001 की व 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या की वार्षिक वृद्धि दर क्या है? 

उत्तर : 2001 की 2.4 प्रतिशत व 2011 की 1.64 प्रतिशत जनसंख्या की वार्षिक वृद्धि दर है। 

प्रश्न 13. कायिक और कृषि घनत्व का सूत्र लिखिए?

उत्तर :

प्रश्न 14. भारत में उत्तर-पूर्वी राज्यों की भाषाएँ किस भाषा परिवार से संबंधित है? 

उत्तर : उत्तर पूर्वी राज्यों की भाषाएँ “चीनी-तिब्बी भाषा परिवार” से संबंधित है। 

प्रश्न 15. भारत ने राष्ट्रीय युवा नीति को कब अपनाया? 

उत्तर : भारत सरकार ने वर्ष 2003 में इसे अपनाया। 

प्रश्न 16. भारत की जनसंख्या में युवा जनसंख्या कितने प्रतिशत है? 

उत्तर : भारत में युवा जनसंख्या 22% है। 

प्रश्न 17. भारत के संविधान में अंग्रेजी के अतिरिक्त कितनी भाषाएं है? 

उत्तर : 22 भाषाएँ। 

प्रश्न 18. आर्थिक गतिविधियों में स्त्रियों की कम प्रतिभागिता के कारण __ बताइये। 

उत्तर : 

1) संयुक्त परिवार 

2) निम्न सामाजिक व शैक्षिक स्तर ।

3) बारंबार शिशु जन्म 

4) रोजगार के सीमित अवसर

तीन अंक वाले प्रश्न

प्रश्न 19. भारत की जनसंख्या का असमान वितरण किस तथ्य को दर्शाता है? 

उत्तर : भारत की लगभग 76 प्रतिशत आबादी उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक एवं गुजरात में बसती है। इसका मुख्य कारण है :

1) कृषि के लिए उपयुक्त जलवायु एवं उच्चावच :- उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल जैसे राज्य नदियों के द्वारा निर्मित उपजाऊ मैदान के अंतर्गत आते हैं जो कृषि के लिए उपयुक्त है और बड़ी जनसंख्या का पोषण कर सकते हैं। 

2) औद्योगिक विकास :- महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक जैसे राज्यों में कृषि के साथ-साथ औद्योगिक विकास भी जनसंख्या, संकेद्रण का कारण है। 

3) सामाजिक सांस्कृतिक कारकों जैसे रीति रिवाज़ धर्म, जाति ने भी जनसंख्या के वितरण को प्रभावित किया है। 

प्रश्न 20. आर्थिक स्तर की दृष्टि से भारत की जनसंख्या को कितने वर्गों में बांटा जा सकता है?

उत्तर : आर्थिक स्तर की दृष्टि से भारत की जनसंख्या को तीन वर्गों में बांट सकते 

1) मुख्य श्रमिक :- वह व्यक्ति जो एक वर्ष में कम से कम 183 दिन कामा करता है, मुख्य श्रमिक कहलाता है। 

2) सीमांत श्रमिक :- वह व्यक्ति जो एक वर्ष में 183 दिनों से कम दिन काम करता है, सीमांत श्रमिक कहलाता है।

3) अश्रमिक :- जो व्यक्ति बेरोजगार होता है उसे अश्रमिक कहते हैं। 

प्रश्न 21. 1901-1921 की समयावधि में भारत की जनसंख्या वृद्धि दर में स्थिरता या नकारात्मकता क्यों थी? कारण स्पष्ट करें?

उत्तर : इस अवधि में भारत में जन्मदर एवं मृत्युदर दोनों ही उच्च थे। 

1) स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का अभाव था। 

2) लोगों में साक्षरता प्रतिशत बहुत कम थी। 

3) खाद्यान्नों एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के समुचित वितरण की व्यवस्था नहीं थी।

प्रश्न 22. भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय युवा नीति कब अपनाई गई तथा इसके मुख्य उद्देश्य क्या थे? 

उत्तर : भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय युवा नीति 2003 में अपनाई गई और इसके मुख्य उद्देश्य थे:

1) युवाओं व किशोरों के चहुमुखी विकास पर बल देना। 

2) उनके गुणों का बेहतर मार्गदर्शन देना, ताकि देश के रचनात्मक विकास में वे अपना योगदान दे सकें।

3) उनमें देशभक्ति व उत्तरदायी नागरिकता के गुणों को बढ़ाना। 

प्रश्न 23. समाज के समक्ष किशोरों की प्रमुख चुनौतियाँ क्या है? 

या

यदि किशोरों को समुचित ढंग से मार्गदर्शित न किया जाए तो वे काफी सुभेध भी होते हैं –स्पष्ट करो। 

उत्तर : समाज के समक्ष किशोरों की प्रमुख चुनौतियाँ है:

1) निरक्षरता :- अधिकतर किशोर वर्ग, विशेषतम स्त्रियां निरक्षर हैं। जिसके कारण वह अपने व परिवार के विकास में योगदान नहीं दे पाती। 

2) औषध दुरूपयोग :- अधिकतर किशोर शिक्षा पूरी किए बिना ही विद्यालय छोड़े देते हैं और औषध या मदिरापान के कारण रास्ता भटक जाते है। ऐसे लोग समाज के लिए अभिशाप बन जाते हैं और सामाजिक परिवेश को बिगाड़ते हैं। 

3) विवाह की निम्न आयु :- विवाह की निम्न आयु उच्च मातृ मृत्यु दर का कारण बनती है। जो आगे जाकर लिंगानुपात को प्रभावित करती है। 

4) समुचित मार्गदर्शन का अभाव :- किशारों को समुचित मार्गदर्शन देने के लिए किसी ठोस कदम का अभाव है। जिस कारण वे मार्ग से भटक जाते हैं। 

5) अन्य चुनौतियां:- HIV, AIDS किशोरी माताओं से उच्च मातृ मृत्यु दर आदि। 

प्रश्न 24. आर्थिक कारकों के कारण जनसंख्या किस प्रकार प्रभावित होती है? उदाहरण द्वारा स्पष्ट करें | 

उत्तर : आर्थिक कारकों में प्राथमिक, द्वितीयक व तृतीयक क्रियाएँ भी सम्मिलित होती है। तकनीकी ज्ञान आर्थिक क्रियाओं का अंग है। इसलिए जिस क्षेत्र में तकनीकी ज्ञान पर निर्भर विकास होता है, वही अधिक जनसंख्या निवास करती है। औद्योगिक व नगरीय क्षेत्रों में इसी कारण अधिक जनसंख्या बसी होती है। जैसे—मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरू आदि । जिन क्षेत्रों में कृषि अधिक होती है, वहाँ उत्पादन अधिक होता है, वे क्षेत्र भी अधिक बसे होते है। जैसे –पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा आदि। 

प्रश्न 25. 1921-1951 के मध्य जनसंख्या वृद्धि स्थिर होने के तीन कारण स्पष्ट करें। 

उत्तर :

  • स्वास्थ्य सेवाओं में वृद्धि के कारण, मृत्यु दर में कमी आई।
  • लोगों में जागरूकता आई व वृद्धि दर नियमित रही।
  • समाज में शिक्षा के कारण लोगों में जागरूकता आई व जन्म दर भी कम रही।
  • परिवहन एवं संचार तंत्र के बेहतर होने से वितरण प्रणाली में सुधार आना। 

प्रश्न 26. भारत के आयु पिरामिड की विशेषताएँ बताए। 

उत्तर :

  • उच्च आयु-वर्ग में पिरामिड संकरा है।
  • 22% जनसंख्या, 50 वर्ष की आयु तक पहुँच पाती है।
  • 60 वर्ष की आयु के लोगों की जनसंख्या 12% है।
  • 40-49 वर्ष आयु वर्ग में 10% जनसंख्या पाई जाती है। 

प्रश्न 27. भारत में लिंग अनुपात घटने के चार कारण बताइए। 

उत्तर :

  • लड़कियों की अपेक्षा लड़कों के जन्म को प्राथमिकता
  • कन्या भ्रूण हत्या
  • कुपोषण के कारण बाल्यावस्था में ही कन्या शिशुओं की मृत्यु हो जाती है।
  • समाज में स्त्रियों को कम सम्मान प्राप्त होना। उनके स्वास्थ्य व पोषण पर ध्यान न दिया जाना।

पाँच अंक वाले प्रश्न

प्रश्न 28. भारत में चार भाषा परिवार कौन से है? दो प्रमुख भाषा परिवारों की दो-दो विशेषताएं बताइए।

उत्तर : भारत में चार भाषा परिवार :

  • 1) भारतीय-यूरोपीय (आर्य)
  • 2) द्रविड़
  • 3) आस्ट्रिक
  • 4) चीनी-तिब्बत

भाषा परिवारों की विशेषताएं 

भारतीय-यूरोपीय (आर्य)

  • कुल जनसंख्या का लगभग तीन चौथाई भाग आर्य भाषाएं बोलता है।
  •  इस परिवार की भाषाओं का संकेद्रण पूरे उत्तरी भारत में हैं। इसमें हिन्दी मुख्य है।

द्रविड़ भाषा परिवार 

  • कुल जनसंख्या का लगभग पांचवा भाग द्रविड़ भाषाएं बोलता है।
  • इस परिवार की भाषाएं मुख्यतः प्रायद्वीपीय पठार तथा छोटा पठार के क्षेत्रों में बोली जाती है। इस परिवार में तेलुगु, तमिल, कन्नड़ तथा मलयालम मुख्य भाषाएं हैं। 

प्रश्न 29. भारत में जनसंख्या के घनत्व के स्थानिक वितरण की विवेचना कीजिए? 

उत्तर :

  • 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में जनसंख्या की घनत्व 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है।
  • राज्य स्तर पर जनसंख्या के घनत्व में बहुत विषमताएं पाई जाती है। अरूणाचल प्रदेश में 17 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है। जबकि बिहार में यह घनत्व 1106 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है।
  • केंद्र शासित प्रदेशों में दिल्ली का घनत्व सबसे अधिक 11320 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर हैं जबकि अंडमान निकोबार द्वीप समूह में केवल 46 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है।
  • प्रायद्वीपीय भारत में केवल केरल राज्य का घनत्व सबसे अधिक 860 है इसके बाद तमिलनाडु 555 का दूसरा स्थान है।
  • पर्यावरण की विपरीत दशाओं के कारण उत्तरी तथा उत्तरी-पूर्वी भारतीय राज्यों की जनसंख्या घनत्व बहुत कम है। जबकि मध्य प्रदेश भारत तथा प्रायद्वीपीय भारत में मध्य दर्जे का जनसंख्या घनत्व पाया जाता है। 

प्रश्न 30. जनसंख्या वृद्धि दर का क्या अर्थ है? भारत की जनसंख्या वृद्धि में बीसवीं शताब्दी के प्रारंभ से लेकर वर्तमान तक जो चार प्रवृत्तियाँ अवस्थाएँ स्पष्ट दिखाई देती है, उनका वर्णन कीजिए? 

उत्तर : जनसंख्या वृद्धि दर किसी विशेष क्षेत्र में विशेष समयावधि में होने वाले जनसंख्या परिवर्तन को जब प्रतिशत में व्यक्त किया जाता है उसे जनसंख्या वृद्धि दर कहते हैं। 

भारतीय जनसंख्या वृद्धि की चार प्रवृत्तियाँ 

1) स्थिर वृद्धि की अवधि (1921 से पहले) :- 1901 से 1921 की अवधि को भारत की जनसंख्या की वृद्धि की स्थिर अवस्था कहा जाता है, क्योंकि इस अवधि में वृद्धि दर अत्यंत निम्न थी यहां तक कि 1911-1921 के दौरान ऋणात्मक वृद्धि दर रही है। जन्म दर मृत्यु दर दोनों ऊँचे थे जिससे वृद्धि दर निम्न रही। 

2) निरंतर वृद्धि की अवधि (1921-1951) :- इस अवधि में जनसंख्या वृद्धि निरंतर बढ़ती गई क्योंकि स्वास्थ्य सेवाओं में वृद्धि के कारण मृत्यु दर में कमी आई इसीलिए इस अवधि को मृत्यु प्रेरित वृद्धि कहा जाता है। 

3) तीव्र वृद्धि की अवधि (1951-1981) :- इस अवधि को भारत में जनसंख्या विस्फोट की अवधि के नाम से भी जाना जाता है। विकास कार्यों में तेजी, बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ, बेहतर जीवन स्तर के कारण मृत्यु दर में तीव्र हृास और जन्म दर में उच्च वृद्धि देखी गई । 

4) घटती वृद्धि की अवधि (1981 से आज तक) :- 1981 से वर्तमान तक वैसे तो देश की जनसंख्या की वृद्धि दर ऊँची बनी रही है परन्तु इसमें धीरे-धीरे मंद गति से घटने की प्रवृत्ति पाई जाती है। विवाह की औसत आयु में वृद्धि, स्त्रियों की शिक्षा में सुधार व जनसंख्या नियन्त्रण के कारगर उपायों ने इस वृद्धि को घटाने में मदद की है। 

प्रश्न 31. भारत में भूदृश्य पर धर्म की औपचारिक अभिव्यक्ति संपूर्ण भू-दृश्य को एक विशेष आयाम प्रदान करती है। उचित उदाहरण देकर अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए? 

उत्तर :

  • धर्म सर्वाधिक भारतीयों के सांस्कृतिक व सामाजिक जीवन को प्रभावित करने वाला प्रमुख बल रहा है।
  • भू-दृश्य पर धर्म की अभिव्यक्ति हमारी पवित्र रचनाओं कब्रिस्तानों व शमशान घाटो, धर्म के लिए पवित्र वृक्षों और धार्मिक स्थलों के रूप में प्रकट होती है।
  • भारत के नगरों व गाँवों में हर गली व चौराहे पर विशाल मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर, गुरूद्वारें, समाधियाँ पूरे भू-दृश्य को एक नया आयाम प्रदान करती है।
  • प्रमुख नदियों के घाटों, झीलों व सरोवरों तथा पशु-पक्षियों व पेड़ों के पवित्र स्थलों के सम्मुख सम्पूर्ण भू-दृश्य पर देखे जा सकते हैं।
  • भारत का भू-दृश्य अनेकों धर्मों का जनक रहा है यहाँ पर विभिन्न धर्मों के अवतारों, पीरों, फकीरों, साधु-सन्तों की लीलाओं के अवशेष चारों ओर नजर आते हैं जो इस संपूर्ण भू-दृश्य को पवित्र व अनोखा बनाते हैं। 

प्रश्न 32. जनसंख्या घनत्व किसे कहते हैं? जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाले भौतिक कारणों को सोदाहरण स्पष्ट कीजिए। 

उत्तर : प्रति इकाई क्षेत्रफल पर निवास करने वाले लोगों की संख्या को जनसंख्या घनत्व कहते हैं। 

भारत में जनसंख्या वितरण घनत्व को निम्न भौतिक कारक प्रभावित करते हैं :

1) उच्चावच :- जनसंख्या के बसाव के लिए मैदान अधिक उपयुक्त होते हैं। पर्वतीय व पठारी या घने वर्षा भागों में जनसंख्या कम केंद्रित होती है। उदाहरण के लिए भारत में उत्तरी मैदान घना बसा है जबकि उत्तर-पर्वतीय भाग तथा उत्तर-पूर्वी वर्षा वाले भागों में जनसंख्या घनत्व कम है। 

2) जलवायु :- जलवायु जनसंख्या वितरण को प्रभावित करती है । थार मरूस्थल में गर्म जलवायु और पठारी भाग व हिमालय के ठंडे क्षेत्र सम-जलवायु वाले क्षेत्रों की अपेक्षा कम घने बसे है। 

3) मृदा :- मृदा कृषि को प्रभावित करती है। उपजाऊ मृदा वाले क्षेत्रों में कृषि अच्छी होने के कारण इसलिए ये भाग अधिक घने बसे है। उदाहरण-उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब आदि । 

4) जल की उपलब्धता :- जल की उपलब्धता बसावट को आकर्षित करती है। वे अधिक घने बसे होते हैं जैसे:- सतलुज-गंगा का मैदान, तटीय मैदान आदि। 

प्रश्न 33. देश की जनसंख्या में किशोरों का क्या योगदान है या हो सकता है? सरकार ने उनके लिए क्या कदम उठाए है? 

उत्तर : 

  • 10-19 वर्ष की आयु के लोगों को किशोर कहते है।
  • किशोर जनसंख्या का मूल्य अत्यधिक है, भविष्य में उनसे आशाएँ होती है। इन पर देश का विकास व उन्नति निर्भर होती है। किशोर वर्ग जल्दी सुभेद्य हो जाता है, उनका मार्गदर्शन करना आवश्यक होता है । इसके लिए सरकार ने निम्नलिखित कदम उठाए है :

क) राष्ट्रीय युवा नीति 2003 के अंतर्गत युवाओं के चौमुखी विकास पर बल दिया। 

ख) देशभक्ति व उत्तरदायी नागरिकों के गुणों का विकास करना। 

ग) युवाओं की प्रभावी सहभागिता और सुयोग्य नेतृत्व के संदर्भ में उनको सशक्त करना। 

घ) महिलाओं और लड़कियों के सशक्तिकरण पर बल दिया है।

We hope that class 12 Geography Chapter 1 जनसँख्या: वितरण, घनत्व, वृद्धि और संघटन (Population : Distribution, Density, Growth and Composition) Important Questions in Hindi helped you. If you have any queries about class 12 Geography Chapter 1 जनसँख्या: वितरण, घनत्व, वृद्धि और संघटन (Population : Distribution, Density, Growth and Composition) Important Questions in Hindi or about any other Important Questions of class 12 Geography in Hindi, so you can comment below. We will reach you as soon as possible.

हमें उम्मीद है कि कक्षा 12 भूगोल अध्याय 1 जनसँख्या: वितरण, घनत्व, वृद्धि और संघटन हिंदी के महत्वपूर्ण प्रश्नों ने आपकी मदद की। यदि आपके पास कक्षा 12 भूगोल अध्याय 1 जनसँख्या: वितरण, घनत्व, वृद्धि और संघटन के महत्वपूर्ण प्रश्नो या कक्षा 12 के किसी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न, नोट्स, वस्तुनिष्ठ प्रश्न, क्विज़, या पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों के बारे में कोई सवाल है तो आप हमें [email protected] पर मेल कर सकते हैं या नीचे comment कर सकते हैं। 

Category: Class 12 Geography Important Questions in Hindi

1 thought on “जनसँख्या: वितरण, घनत्व, वृद्धि और संघटन Important Questions || Class 12 Geography Book 2 Chapter 1 in Hindi ||”

  1. Piyush mshto says:
    August 20, 2023 at 2:19 pm

    Hii
    Ram Ram

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Free WhatsApp Group

Free Telegram Group

Our Application

Class 12

  • Class 12 All Video Courses
  • Class 12 All Important Notes 
  • Class 12 All Important Questions
  • Class 12 All Important Quizzes
  • Class 12 All Important Objective Questions
  • Class 12 All Sample Papers
  • Class 12 All Last Year Questions Papers
  • Class 12 All PDF E-books

Class 11

  • Class 11 All Video Courses
  • Class 11 All Important Notes 
  • Class 11 All Important Questions
  • Class 11 All Important Quizzes
  • Class 11 All Important Objective Questions
  • Class 11 All Sample Papers
  • Class 11 All Last Year Questions Papers
  • Class 11 All PDF E-books

Class 10

  • Class 10 All Video Courses
  • Class 10 All Important Notes 
  • Class 10 All Important Questions
  • Class 10 All Important Quizzes
  • Class 10 All Important Objective Questions
  • Class 10 All Sample Papers
  • Class 10 All Last Year Questions Papers
  • Class 10 All PDF E-books

More Important Questions

  • Class 10 Hindi Important Questions (42)
  • Class 10 Important Questions (0)
  • Class 10 Math Important Questions in Hindi (0)
  • Class 10 Science Important Questions in Hindi (0)
  • Class 10 SST Important Questions in Hindi (25)
  • Class 11 Economics Important Questions in Hindi (0)
  • Class 11 Geography Important Questions in Hindi (23)
  • Class 11 Hindi Important Questions (45)
  • Class 11 History Important Questions in Hindi (1)
  • Class 11 Important Questions (0)
  • Class 11 Physical Education Important Questions in Hindi (0)
  • Class 11 Political Science Important Questions in Hindi (40)
  • Class 11 Sociology Important Questions in Hindi (0)
  • Class 12 Economics Important Questions in Hindi (0)
  • Class 12 Geography Important Questions in Hindi (22)
  • Class 12 Hindi Important Questions (47)
  • Class 12 History Important Questions in Hindi (13)
  • Class 12 Important Questions (0)
  • Class 12 Physical Education Important Questions in Hindi (0)
  • Class 12 Political Science Important Questions in Hindi (18)
  • Class 12 Sociology Important Questions in Hindi (1)
  • Class 9 Hindi Important Questions (41)
  • Class 9 Important Questions (0)
  • Class 9 Math Important Questions in Hindi (0)
  • Class 9 Science Important Questions in Hindi (0)
  • Class 9 SST Important Questions in Hindi (0)
  • Uncategorized (0)

Other Important Questions

  • डायरी के पन्ने Important Questions || Class 12 Hindi (Vitan) Chapter 4 in Hindi ||
  • अतीत में दबे पाँव Important Questions || Class 12 Hindi (Vitan) Chapter 3 in Hindi ||
  • जूझ Important Questions || Class 12 Hindi (Vitan) Chapter 2 in Hindi ||
  • सिल्वर वैडिंग Important Questions || Class 12 Hindi (Vitan) Chapter 1 in Hindi ||
  • श्रम-विभाजन और जाति-प्रथा, मेरी कल्पना का आदर्श समाज Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 18 in Hindi ||
  • शिरीष के फूल Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 17 in Hindi ||
  • नमक Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 16 in Hindi ||
  • चार्ली चैप्लिन यानी हम सब Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 15 in Hindi ||
  • पहलवान की ढोलक Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 14 in Hindi ||
  • काले मेघा पानी दे Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 13 in Hindi ||
  • बाजार दर्शन Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 12 in Hindi ||
  • भक्तिन Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 11 in Hindi ||
  • छोटा मेरा खेत, बगुलों के पंख Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 10 in Hindi ||
  • रुबाइयाँ, गज़ल Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 9 in Hindi ||
  • कवितावली (उत्तर कांड से), लक्ष्मण-मूच्छ और राम का विलाप Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 8 in Hindi ||
  • बादल राग Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 7 in Hindi ||
  • उषा Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 6 in Hindi ||
  • सहर्ष स्वीकारा है Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 5 in Hindi ||
  • कैमरे में बंद अपाहिज Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 4 in Hindi ||
  • कविता के बहाने, बात सीधी थी पर Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 3 in Hindi ||
  • पतंग Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 2 in Hindi ||
  • आत्म-परिचय, एक गीत Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 1 in Hindi ||
© 2025 Criss Cross Classes | Powered by Minimalist Blog WordPress Theme