Skip to content

Criss Cross Classes

Our Content is Our Power

Menu
  • Home
  • CBSE
    • Hindi Medium
      • Class 9
      • Class 10
      • Class 11
      • Class 12
    • English Medium
      • Class 9
      • Class 10
      • Class 11
      • Class 12
  • State Board
    • UP Board (UPMSP)
      • Hindi Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
      • English Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
    • Bihar Board (BSEB)
      • Hindi Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
      • English Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
    • Chhattisgarh Board (CGBSE)
      • Hindi Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
      • English Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
    • Haryana Board (HBSE)
      • Hindi Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
      • English Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
    • Jharkhand Board (JAC)
      • Hindi Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
      • English Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
    • Uttarakhand Board (UBSE)
      • Hindi Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
      • English Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
    • Madhya Pradesh Board (MPBSE)
      • Hindi Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
      • English Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
    • Punjab Board (PSEB)
      • Hindi Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
      • English Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
    • Rajasthan Board (RBSE)
      • Hindi Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
      • English Medium
        • Class 9
        • Class 10
        • Class 11
        • Class 12
  • EBooks
    • Hindi Medium
      • Class 10
        • Hindi
        • English
        • Maths
        • Science
        • Social Science
      • Class 11
        • Hindi
        • English
        • History
        • Sociology
        • Economics
        • Geography
        • Political Science
      • Class 12
        • Hindi
        • English
        • History
        • Sociology
        • Economics
        • Geography
        • Political Science
    • English Medium
      • Class 10
        • Hindi
        • English
        • Maths
        • Science
        • Social Science
      • Class 11
        • Hindi
        • English
        • History
        • Sociology
        • Economics
        • Geography
        • Political Science
      • Class 12
        • Hindi
        • English
        • History
        • Sociology
        • Economics
        • Geography
        • Political Science
  • Courses
    • Hindi Medium
      • Class 10
        • Hindi
        • English
        • Maths
        • Science
        • Social Science
      • Class 11
        • Hindi
        • English
        • History
        • Sociology
        • Economics
        • Geography
        • Political Science
      • Class 12
        • Hindi
        • English
        • History
        • Sociology
        • Economics
        • Geography
        • Political Science
    • English Medium
      • Class 10
        • Hindi
        • English
        • Maths
        • Science
        • Social Science
      • Class 11
        • Hindi
        • English
        • History
        • Sociology
        • Economics
        • Geography
        • Political Science
      • Class 12
        • Hindi
        • English
        • History
        • Sociology
        • Economics
        • Geography
        • Political Science
  • NIOS
    • Class 10
    • Class 12
  • Grammar
    • English Grammar
  • IGNOU
  • Computer
    • In Hindi
    • In English
  • Contact us
  • About us
Menu

Home » Class 12 Geography Important Questions in Hindi » मानव बस्ती Important Questions || Class 12 Geography Book 1 Chapter 10 in Hindi ||

मानव बस्ती Important Questions || Class 12 Geography Book 1 Chapter 10 in Hindi ||

Posted on August 25, 2022August 25, 2022 by Anshul Gupta

पाठ – 10

मानव बस्ती

In this post, we have mentioned all the important questions of class 12 Geography Chapter 10 Human Settlements in Hindi.

इस पोस्ट में क्लास 12 के भूगोल  के पाठ 10 मानव बस्ती के सभी महतवपूर्ण प्रश्नो का वर्णन किया गया है। यह उन सभी विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है जो इस वर्ष कक्षा 12 में है एवं भूगोल विषय पढ़ रहे है।

BoardCBSE Board, UP Board, JAC Board, Bihar Board, HBSE Board, UBSE Board, PSEB Board, RBSE Board
TextbookNCERT
ClassClass 12
SubjectGeography
Chapter no.Chapter 10
Chapter Nameमानव बस्ती (Human Settlements)
CategoryClass 12 Geography Important Questions in Hindi
MediumHindi
Class 12 Geography Chapter 10 मानव बस्ती Important Questions in Hindi

Chapter – 10, मानव बस्ती

1 अंक वाले प्रश्न

प्रश्न 1. ‘किसी भी क्षेत्र में बस्तियों का रूप उस क्षेत्र के वातावरण से मानव का संबंध दर्शाता है।’ उचित उदाहरण के साथ इस कथन को समझाइये। 

उत्तर : बस्तियों का रूप उस क्षेत्र के वातावरण से संबंधित होता है उदाहरणार्थ रेगिस्तानी क्षेत्र में घर पास-पास गोलाकार रूप में बसे होते हैं जिससे रेतीली हवाओं से सुरक्षित रह सके। इसी तरह मनुष्य जहाँ खेती करता है वहाँ ग्रामीण बस्ती होती है एवं औद्योगिक एवं सेवा क्षेत्रों वाले केन्द्रों में नगरीय बस्ती होती है। 

प्रश्न 2. “विकासशील देशों में ग्रामीण बस्तियों का आधारभूत ढाँचा विकसित करना नियोजको के सम्मुख बड़ी चुनौती एवं सुअवसर प्रस्तुत करते हैं।” कैसे? 

उत्तर : विकासशील देशों में ग्रामीण क्षेत्र में पेय जल की समस्या, सीवेज प्रणाली का अभाव, सड़को एवं बिजली की समस्या होती है। प्राकृतिक बाधायें-यथा बाढ़, सूखा पर्वतीय क्षेत्र आदि भी अड़चने डालते हैं। 

प्रश्न 3. जल, गृह निर्माण सामग्री एवं उपजाऊ भूमि की उपलब्धता न होने पर भी नगरीय बस्तियाँ विकसित हो रही है। कारण बताइये।। 

उत्तर : जलापूर्ति पाइपलाइन से दूरस्थ क्षेत्रों में भी हो जाती है। यातायात के साधन अन्य कमियों को दूर कर देते हैं।

प्रश्न 4. विश्व की सबसे पहली मिलियन सिटी कौन-सी है? 

उत्तर : लंदन। 

प्रश्न 5. ग्रामीण बस्तियों की मुख्य आर्थिक क्रिया कौन-सी होती है? 

उत्तर : प्राथमिक आर्थिक क्रियाएँ जैसे – कृषि, पशुपालन, खनन, संग्रहण आदि। 

प्रश्न 6. मानव बस्ती का अर्थ स्पष्ट कीजिए।

उत्तर : बस्ती मनुष्य के आवासों के उस संगठित निवास स्थान को कहते हैं जिसमें उनके रहने अथवा प्रयोग करने वाले भवनों तथा उनके आने-जाने के लिए बनाये गये रास्तों एवं गलियों को सम्मिलित किया जाता है। 

प्रश्न 7. संसार में पाई जाने वाली बस्तियों के उनकी आकृति के अनुसार दो प्रमुख प्रकार कौन-से हैं?

उत्तर : 

(i) सहंत बस्ती 

(ii) प्रकीर्ण बस्ती 

प्रश्न 8. संसार में सड़को, रेल लाइनों, नदियों और नहरों के किनारे कौन-सा ग्रामीण बस्ती प्रतिरूप विकसित होता है? 

उत्तर: रैखिक प्रतिरूप। 

प्रश्न 9. संसार के आयाताकार ग्रामीण प्रतिरूप की किन्हीं दो विशेषताओं __ का उल्लेख कीजिए।

उत्तर :

  • सड़कें आयाताकार होती हैं जो एक-दूसरे को समकोण पर काटती है।
  • समतल क्षेत्रों व चौड़ी अंतरा पर्वतीय घाटियों में पायी जाती है।

प्रश्न 10. ‘सन्नगर’ शब्द को परिभाषित कीजिए। 

उत्तर : ये विशाल विकसित नगरीय क्षेत्र होते हैं जो कि मूलतः अलग-अलग नगरों या शहरों के आपस में मिल जाने से एक विशाल नगरीय क्षेत्र परिवर्तित हो जाते हैं। 

प्रश्न 11. उपनगरीकरण से क्या अभिप्राय है? 

उत्तर : उपनगरीकरण एक नई प्रवृत्ति है जिसमें मनुष्य शहर के घने बसे क्षेत्रों से हटकर रहन-सहन की अच्छी गुणवत्ता की खोज में शहर के बाहर स्वच्छ एवं खुले क्षेत्रों में जा रहे हैं। बड़े शहरों के समीप ऐसे महत्वपूर्ण उपनगर विकसित हो जाते हैं, जहाँ से प्रतिदिन हजारों व्यक्ति अपने घरों से कार्य-स्थल पर आते जाते हैं 

प्रश्न 12. विश्व नगरी किसे कहते हैं? इस शब्द का प्रयोग सबसे पहले कब व किसने किया? 

उत्तर : विश्व नगरी शब्द की उत्पति यूनानी शब्द मेगालोपोलिस से हुई है। इसका प्रयोग सबसे पहले 1957 में जीन गोटमने ने किया। विश्व नगरी एक बड़े महानगर प्रदेश को कहते है जो कई सन्नगरों का समूह होता है। उदाहरण उ. अमेरिका में बोस्टन से वाशिंगटन तक नगरीय समूह दिखाई देता है। 

प्रश्न 13. विश्व का पहला मेगासिटी कौन-सा है? और यह कब बना? 

उत्तर : न्यूयार्क, 1950 

3 अंकों वाले प्रश्न 

प्रश्न 14. उदाहरण देते हुए नियोजित बस्तियों की दो विशेषताएँ बताइए। 

उत्तर : उदाहरण – भारत में इंदिरा गाँधी नहर के क्षेत्र में नहरी बस्तियों का विकास एवं इथोपिया में ग्रामीणीकरण योजना। नियोजित बस्तियों की प्रमुख विशेषताएँ निम्न हैं :

ये बस्तियाँ सरकार द्वारा ग्रामवासियों से अधिगृहीत भूमि पर बसाई जाती है। ऐसी बस्तियों में सरकार द्वारा अधिकृत भूमि पर निवासियों को सभी प्रकार की आधारभूत सुविधाएं प्रदान की जाती है जैसे आवास, पानी, बिजली, सीवर एवं सड़के आदि । 

प्रश्न 15. बस्तियों के वर्गीकरण के क्या आधार है? किसी बस्ती को ग्रामीण कहे जाने के क्या आधार होते हैं? 

उत्तर :

  • व्यवसाय तथा जनसंख्या के आधार पर बस्तियों को ग्रामीण तथा नगरीय
  • बस्तियों में वर्गीकृत किया जाता है। ग्रामीण बस्तियों का वर्गीकरण उनकी स्थिति, कार्य तथा आकृति के आधार पर किया जाता है। नगरीय बस्तियों का वर्गीकरण उनकी जनसंख्या, व्यवसायिक सरंचना प्रशासनिक व्यवस्था, अवस्थिति एवं आकृति के आधार पर किया जाता है।
  • ग्रामीण बस्ती उसे कहते हैं जहाँ के निवासियों का मुख्य व्यवसाय प्राथमिक आर्थिक क्रियाओं से सम्बद्ध होता है जैसे कृषि पशुपालन, आदि ।
  • इसके अतिरिक्त नगरीय बस्तियों की अपेक्षा यहाँ जनसंख्या कम होती है ग्रामीण क्षेत्र निर्धारित करने के लिए विश्व के विभिन्न देशों में जनसंख्या की सीमा अलग-अलग है। 

प्रश्न 16. किस प्रकार के नगर को आप स्वस्थ नगर की श्रेणी में रखोगे? 

उत्तर : विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार एक स्वस्थ नगर में निम्न विशेषताएं होनी चाहिए

1) स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण 

2) सभी निवासियों की आधारभूत आवश्यकताओं की पूर्ति 

3) स्थानीय सरकार में समुदाय की भागीदारी

4) सभी के लिए आसानी से उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाएँ 

प्रश्न 17. विकासशील देशों की अधिकतर आबादी ग्रामीण है। फिर भी यहाँ की ग्रामीण बस्तियाँ कई समस्याओं से जूझ रही है। स्पष्ट कीजिए। 

उत्तर : भारत, पाकिस्तान, बांग्ला देश जैसे कई देशों में ग्रामीण जनसंख्या कुल जनसंख्या के 50 प्रतिशत से भी अधिक है। यही स्थिति विश्व के अन्य कई विकासशील देशों की है किन्तु इन देशों की ग्रामीण बस्तियाँ कई समस्याओं से जूझ रही हैं। ग्रामीण बस्तियों की समस्याएँ 

  • विकासशील देशों में ग्रामीण बस्तियों में जल की आपूर्ति पर्याप्त नहीं होती है पर्वतीय एवं शुष्क क्षेत्रों में निवासियों को पेयजल हेतु लम्बी दूरियाँ तय करनी पड़ती है। 
  • जल जनित बीमारियाँ, जैसे हैजा, पीलिया आदि सामान्य समस्या है। 
  • दक्षिणी एशिया के देश प्रायः बाढ़ एवं सूखे से ग्रस्त रहते है। 
  • सिंचाई सुविधाओं का अभाव होने से कृषि कार्य प्रभावित होता है। 
  • कच्ची सड़के एवं आधुनिक संचार के साधनों का अभाव उनके विकास मार्ग में बाधा डालता है। 
  • विशाल ग्रामीण जनसंख्या के लिए स्वास्थ्य एवं शिक्षा सम्बन्धी पर्याप्त सुविधाओं का अभाव है। (शौच घर एवं कूड़ा-कचरा निस्तारण, विद्यालयों का अभाव। 
  • विकास के लिए आपेक्षित आधारभूत अवसरंचना का सदैव अभाव रहता है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 

प्रश्न 18. “सभी आधारभूत सुविधाये होने के बावजूद नगरीय बस्तियाँ कई समस्याओं का सामना कर रही है। अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए। 

उत्तर : नगरीय बस्तियों की प्रमुख चार समस्याएँ:

1) विकासशील देशों में अधिकतर शहर अनियोजित : विकासशील देशों में अधिकतर शहर अनियोजित है। अतः शहरों में लगातार प्रवास अत्यन्त भीड़ की स्थिति पैदा कर देते हैं। विकासशील देशों के आधुनिक शहरों में आवासों की कमी, बहु मंजिले मकान, गन्दी बस्तियों की वृद्धि प्रमुख समस्यायें हैं।

2) आर्थिक समस्याएँ :- विश्व के विकासशील देशों में ग्रामीण व छोटे नगरीय क्षेत्रों में रोजगार के घटते अवसरों के कारण जनसंख्या का शहरों की और पलायन हो रहा है। नगरों में बड़ी संख्या में प्रवासी जनसंख्या के कारण अकुशल और अर्द्ध कुशल श्रमिकों का जमावड़ा हो रहा है, जबकि इन क्षेत्रों में जनसंख्या पहले से ही चरम पर होती हैं। 

3) सामाजिक-सांस्कृतिक समस्याएँ :- उपलब्ध शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं गरीब नगरवासियों की पहुंच से बाहर है। रोजगार की कमी और शिक्षा का अभाव अपराधों की वृद्धि दर को और अधिक बदतर कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से स्थानान्तरित जनसंख्या में पुरुषों की अधिकता के कारण नगरों में लिंग अनुपात प्रतिकूल है। 

4) पर्यावरण सम्बन्धी समस्याएँ :- विकासशील देशों में नगरों की विशाल जनसंख्या भारी मात्रा में जल का उपयोग करती है परिणाम इसमें असाधारण कमी होती जा रही हैं पीने के लिए घरेलू और औद्योगिक उपयोग के लिए नगरों में जल की भारी कमी है घरों और उद्योगों में पारम्परिक ईधन के उपयोग से वायु प्रदूषण बढ़ रहा है जनसंख्या को आवास प्रदान करने के लिए विशाल कंकरीट ढांचे बनाएं जाते हैं जो नगरों को उष्म-द्वीप में परिवर्तित कर रहे हैं। 

प्रश्न 20. विश्व के विभिन्न भागों में आकृति के आधार पर ग्रामीण बस्तियों के पाँच प्रमुख प्रतिरूपों का वर्णन करो?

अथवा 

आकृति के आधार पर संसार में ग्रामीण बस्तियों के किन्हीं पांच प्रतिरूपों का वर्णन कीजिए। 

उत्तर : 

1) रैखिक प्रतिरूप :- ऐसी बस्तियों का विकास सड़को, नदियों, नहर रेल लाइनों के किनारे के साथ-साथ होता है।

2) आयताकार प्रतिरूप :- ऐसी बस्तियाँ का विकास ऐसे स्थानों पर होता है जहां सड़के एक दूसरे को समकोण पर काटती है। 

3) वृत्ताकार प्रतिरूप :- ऐसी बस्तियाँ मूख्य रूप से किसी तालाब, झील के चारों ओर विकसित हो जाती है। 

4) तारक प्रतिरूप :- कभी-कभी कई सड़क मार्ग विभिन्न दिशाओं से आकर एक बिन्दु पर मिलते हैं ऐसे स्थानों पर बसे गाँवों में सभी दिशाओं से आने वाली सड़कों के किनारे मकान बने होते हैं। वहाँ तारे के आकार की बस्तियाँ बन जाती है।

5) टी आकार, वाई आकार या क्रास के आकार की बस्तियाँ- जहाँ तिराहे मिलते हैं। वहाँ विकसित होती हैं। ‘Y’ आकार की बस्तियों वहाँ विकसित होती हैं जहां दो मार्ग आकार तीसरे मार्ग से मिलते हैं। 

प्रश्न 21. ग्रामीण बस्तियों की स्थिति को प्रभावित करने वाली प्रमुख भौगोलिक परिस्थितियों का वर्णन कीजिए।

अथवा 

संसार में ग्रामीण बस्तियों की अवस्थिति के लिए उत्तरदायी किन्हीं तीन कारकों की व्याख्या कीजिए।

उत्तर : ग्रामीण बस्तियों की स्थिति को प्रभावित करने वाली भौगोलिक परिस्थितियाँ 

1) जल आपूर्ति :- साधारणतया ग्रामीण बस्तियाँ जल स्रोतो या जलराशियों जैसे नदियों, झीलों एवं झरनों इत्यादि के समीप स्थित होती है। कभी-कभी पानी की आवश्यकता लोगों को असुविधाजनक स्थानों जैसे दलदल से घिरे द्वीपों अथवा नदी किनारों के निचले क्षेत्रों में बसने के लिए प्रेरित करती है। 

2) भूमि :- मनुष्य बसने के लिए उस जगह का चुनाव करता है जहाँ की भूमि कृषि कार्य के लिए उपयुक्त व उपजाऊ हो। किसी भी क्षेत्र में प्रारम्भिक आदिवासी उपजाऊ एवं समतल क्षेत्रों में ही बसते थे। दक्षिणी पूर्वी एशिया में रहने वाले लोग नदी, घाटियों के लिए निम्न भाग एवं तटवर्ती मैदानों के निकट बस्तियाँ बसाते हैं जो चावल की कृषि के लिए सहायक हैं। 

3) उच्च भूमि क्षेत्र :- मानव ने अपने निवास हेतु ऊँचे क्षेत्रों को इसलिए चुना ताकि वहां पर बाढ़ के समय होने वाली क्षति से बचा जा सके एवं मकान व जीवन सुरक्षित रह सके । उष्ण कटिबंधीय देशों में दलदली क्षेत्रों के निकट लोग अपने मकान स्तम्भों पर बनाते हैं जिससे कि बाढ़ एवं कीड़े-मकोड़ों से बचा जा सके। 

4) गृह-निर्माण सामग्री :- लोगों ने ग्रामीण बस्तियों को बसाने के लिए उन स्थानों को चुना जहाँ निर्माण सामग्री आसानी से उपलब्ध थी जैसे लकड़ी तथा पत्थर आदि । चीन के लोयस क्षेत्र में वहां के निवासी कंदराओं में मकान बनाते थे। 

प्रश्न 22. नगरीय बस्ती किसे कहते है विश्व की प्रथम नगरीय बस्ती किस नगर को कहा गया है? किसी बस्ती को नगरीय बस्ती निर्धारित करने के लिए विभिन्न देशों द्वारा प्रयुक्त मापदंडों की विवेचना कीजिए? 

उत्तर : नगरीय बस्ती वह बस्ती है जिसके निवासियों का मुख्य व्यवसाय द्वितीयक तृतीयक एवं चतुर्थक गतिविधियों से सम्बन्धित होता है। लंदन नगर को विश्व की प्रथम नगरीय बस्ती कहा गया है। नगर बस्तियों का वर्गीकरण :

1) जनसंख्या का आकार :- नगरीय क्षेत्रों को परिभाषित करने के लिए अधिकतर देशों ने इसी मापदंड को आधार बनाया है नगरीय क्षेत्र की श्रेणी के लिए जनसंख्या के आकार की निचली सीमा कोलंबिया में 1500, अर्जेंटाइना एवं पुर्तगाल में 2000, संयुक्त राज्य अमेरीका एवं थाईलैंड में 2500, भारत में 5000 एवं जापान में 30,000 व्यक्ति है। भारत में जनसंख्या घनत्तव 400, डेनमार्क, स्वीडन, फिनलैंड में 250 जनसंख्या वाले क्षेत्र नगरीय हैं। 

2) व्यावसायिक संरचना :- जनसंख्या के अतिरिक्त व्यावसायिक गतिविधियों को भी नगरीय बस्तियों का मापदंड माना जाता है। इटली में उस बस्ती को नगरीय बस्ती कहा जाता है। जिसकी 50 प्रतिशत उत्पादक जनसंख्या गैर कृषि कार्य में लगी हो । भारत में यह मापदंड 75 प्रतिशत है। 

3) प्रशासन :- कुछ देशों में प्रशासनिक ढांचे को इसका मापदंड माना जाता है। भारत में किसी भी आकार की बस्ती को नगरीय बस्ती में वर्गीकृत किया जाता है। यदि वहां नगरपालिका, छावनी, बोर्ड अधिसूचित नगर क्षेत्र हो। 

प्रश्न 23. आकार, उपलब्ध सुविधा व उनके द्वारा संपन्न किये जाने वाले कार्यों के आधार पर नगरीय बस्तियों को वर्गीकृत करो। 

उत्तर :

नगर :- निर्माण, खुदरा एवं थोक व्यापार व व्यावसायिक सेवाओं के केन्द्र के रूप में जाने जाते हैं। 

शहर :- प्रमुख वित्तीय संस्थान, प्रादेशिक प्रशासकीय कार्यालय व यातायात के केंद्र के होते हैं। 10 लाख से अधिक जनसंख्या होने पर मिलियन सिटी कहा जाता है। 

सन्नगर :- अलग-अलग नगरों या शहरों के आपस में मिल जाने से एक विशाल नगरीय क्षेत्र सन्नगर कहलाता है। ग्रेटर लंदन, मानचेस्टर,शिकागों टोक्यो, वृहत मुबंई आदि। 

विश्व नगरी :- यह बड़ा महानगर प्रदेश होता हैं जिसमें सन्नगरों का समूह होता है । वोस्टन व वाशिगंटन इसके अच्छे उदाहरण हैं। 

मिलियन सिटी :- एक मिलियन से अधिक जनसंख्या वाले शहर मिलियन सिटी कहलाते हैं।  1800 में लंदन सबसे पहला मिलियन सिटी बना। विश्व में 438 मिलियन सिटी हैं।

प्रश्न 24. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के नगर रणनीति में क्या प्राथमिकताएँ बताई गई है? 

उत्तर :

  • नगरीय निर्धनों के लिए आश्रय स्थल में वृद्धि ।
  • आधारभूत नगरीय सुविधाओं जैसे शिक्षा, प्राथमिक स्वास्थ्य, जल व सफाई का प्रबंध।
  • महिलाओं की मूलभूत सेवाओं तथा राजकीय सुविधाओं तक पहुँच में सुधार।
  • ऊर्जा उपयोग तथा वैकल्पिक परिवहन तन्त्र को उन्नत बनाना।
  • वायु प्रदूषण को कम करना। 

We hope that class 12 Geography Chapter 10 मानव बस्ती (Human Settlements) Important Questions in Hindi helped you. If you have any queries about class 12 Geography Chapter 10 मानव बस्ती (Human Settlements) Important Questions in Hindi or about any other Important Questions of class 12 Geography in Hindi, so you can comment below. We will reach you as soon as possible.

हमें उम्मीद है कि कक्षा 12 भूगोल अध्याय 10 मानव बस्ती हिंदी के महत्वपूर्ण प्रश्नों ने आपकी मदद की। यदि आपके पास कक्षा 12 भूगोल अध्याय 10 मानव बस्ती के महत्वपूर्ण प्रश्नो या कक्षा 12 के किसी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न, नोट्स, वस्तुनिष्ठ प्रश्न, क्विज़, या पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों के बारे में कोई सवाल है तो आप हमें [email protected] पर मेल कर सकते हैं या नीचे comment कर सकते हैं। 

Category: Class 12 Geography Important Questions in Hindi

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Free WhatsApp Group

Free Telegram Group

Our Application

Class 12

  • Class 12 All Video Courses
  • Class 12 All Important Notes 
  • Class 12 All Important Questions
  • Class 12 All Important Quizzes
  • Class 12 All Important Objective Questions
  • Class 12 All Sample Papers
  • Class 12 All Last Year Questions Papers
  • Class 12 All PDF E-books

Class 11

  • Class 11 All Video Courses
  • Class 11 All Important Notes 
  • Class 11 All Important Questions
  • Class 11 All Important Quizzes
  • Class 11 All Important Objective Questions
  • Class 11 All Sample Papers
  • Class 11 All Last Year Questions Papers
  • Class 11 All PDF E-books

Class 10

  • Class 10 All Video Courses
  • Class 10 All Important Notes 
  • Class 10 All Important Questions
  • Class 10 All Important Quizzes
  • Class 10 All Important Objective Questions
  • Class 10 All Sample Papers
  • Class 10 All Last Year Questions Papers
  • Class 10 All PDF E-books

More Important Questions

  • Class 10 Hindi Important Questions (42)
  • Class 10 Important Questions (0)
  • Class 10 Math Important Questions in Hindi (0)
  • Class 10 Science Important Questions in Hindi (0)
  • Class 10 SST Important Questions in Hindi (25)
  • Class 11 Economics Important Questions in Hindi (0)
  • Class 11 Geography Important Questions in Hindi (23)
  • Class 11 Hindi Important Questions (45)
  • Class 11 History Important Questions in Hindi (1)
  • Class 11 Important Questions (0)
  • Class 11 Physical Education Important Questions in Hindi (0)
  • Class 11 Political Science Important Questions in Hindi (40)
  • Class 11 Sociology Important Questions in Hindi (0)
  • Class 12 Economics Important Questions in Hindi (0)
  • Class 12 Geography Important Questions in Hindi (22)
  • Class 12 Hindi Important Questions (47)
  • Class 12 History Important Questions in Hindi (13)
  • Class 12 Important Questions (0)
  • Class 12 Physical Education Important Questions in Hindi (0)
  • Class 12 Political Science Important Questions in Hindi (18)
  • Class 12 Sociology Important Questions in Hindi (1)
  • Class 9 Hindi Important Questions (41)
  • Class 9 Important Questions (0)
  • Class 9 Math Important Questions in Hindi (0)
  • Class 9 Science Important Questions in Hindi (0)
  • Class 9 SST Important Questions in Hindi (0)
  • Uncategorized (0)

Other Important Questions

  • डायरी के पन्ने Important Questions || Class 12 Hindi (Vitan) Chapter 4 in Hindi ||
  • अतीत में दबे पाँव Important Questions || Class 12 Hindi (Vitan) Chapter 3 in Hindi ||
  • जूझ Important Questions || Class 12 Hindi (Vitan) Chapter 2 in Hindi ||
  • सिल्वर वैडिंग Important Questions || Class 12 Hindi (Vitan) Chapter 1 in Hindi ||
  • श्रम-विभाजन और जाति-प्रथा, मेरी कल्पना का आदर्श समाज Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 18 in Hindi ||
  • शिरीष के फूल Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 17 in Hindi ||
  • नमक Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 16 in Hindi ||
  • चार्ली चैप्लिन यानी हम सब Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 15 in Hindi ||
  • पहलवान की ढोलक Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 14 in Hindi ||
  • काले मेघा पानी दे Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 13 in Hindi ||
  • बाजार दर्शन Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 12 in Hindi ||
  • भक्तिन Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 11 in Hindi ||
  • छोटा मेरा खेत, बगुलों के पंख Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 10 in Hindi ||
  • रुबाइयाँ, गज़ल Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 9 in Hindi ||
  • कवितावली (उत्तर कांड से), लक्ष्मण-मूच्छ और राम का विलाप Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 8 in Hindi ||
  • बादल राग Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 7 in Hindi ||
  • उषा Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 6 in Hindi ||
  • सहर्ष स्वीकारा है Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 5 in Hindi ||
  • कैमरे में बंद अपाहिज Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 4 in Hindi ||
  • कविता के बहाने, बात सीधी थी पर Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 3 in Hindi ||
  • पतंग Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 2 in Hindi ||
  • आत्म-परिचय, एक गीत Important Questions || Class 12 Hindi (Aroh) Chapter 1 in Hindi ||
© 2025 Criss Cross Classes | Powered by Minimalist Blog WordPress Theme